समसामयिक प्रश्नोत्तरी
अगस्त 2022 (भाग 13)
चर्चा में क्यों
1.
अंडर-20 सैफ
फुटबॉल चैंपियनशिप
2.
अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस
3. अक्षय मूंद्रा
4.
अभ्यास ‘बालिकतन
5.
अल्वारो लारियों
6.
आरती प्रभाकर
7.
इंडोनेशिया
8.
इकेचुकवु ओबिचुकवु
9.
इज़राइल इनोवेशन
अथॉरिटी
10.
एस्टोनिया
11.
ऑस्ट्रेलिया
12.
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त
13.
गरिमा हजारिका
14.
चिराग योजना
15.
जेम्स विलस्ट्रोप
16.
जॉनी फेमचॉन
17.
डॉ सी नारायण रेड्डी राष्ट्रीय साहित्य पुरुस्कार
18.
तमीम इकबाल
19.
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी
20.
देश का पहला ‘हर घर जल’ वाला प्रमाणित जिला
21.
नंदा झील
22.
न्यायाधीश उदय उमेश ललित।
23.
परीक्षा संगम
24.
प्रमोद के मित्तल
25.
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स
26.
फेडरल बैंक
27.
बख्शी स्टेडियम
28.
बजरंग पुनिया
29.
भारत के पहले
यात्री ड्रोन
30.
मैराज अहमद खान
31.
यूआईपाथ ऑटोमेशन
एक्सीलेंस अवार्ड्स
32.
रणजीत रथ
33.
राजीव गौबा
34.
राज्य विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता योजना
35.
राष्ट्रमंडल खेल टेबल टेनिस पुरुष टीम
36.
राष्ट्रमंडल खेल लॉन बॉल्स महिला टीम
37.
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक
38.
राष्ट्रीय
स्वास्थ्य प्राधिकरण
39.
रूस
40.
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC)
41.
श्वेता सिंह
42.
संदीप कुमार गुप्ता
43.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति
44.
सिरपुर वेटलैंड
45.
सुरेश रैना
46.
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
47.
सौरव घोषाल
48. हिरोशिमा दिवस
49.
हीट वेव्स/ग्रीष्म लहर
50.
हेपेटाइटिस
1.
किस देश ने अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता? – भारत
भारत ने अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप
का खिताब जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गये
फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 5-2 से हराया। गुरकीरत सिंह ने
चार, जबकि हिमांशु
झांगरा ने एक गोल किया। भारत ने लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता का खिताब
जीता है।
2. हर वर्ष 5 अगस्त को निम्नलिखित में से कौनसा अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है? अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस
5 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस के रूप में मनाया जाता है,
जो हर साल जेम्स हॉग द्वारा डिजाइन किए गए और 1918 में पेटेंट कराए गए दुनिया के पहले ट्रैफिक सिग्नल की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
3. वोडाफोन आइडिया ने किसको अपना नया CEO बनाने की घोषणा की? –
अक्षय मूंद्रा
4. अमेरिका और किस देश ने सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास ‘बालिकतन 2022’
किया है?
– फिलीपींस
5. किसे इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?- अल्वारो लारियों
6. किसे अमेरिका के राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जाएगा?-
आरती प्रभाकर
7. भारत और किस देश में अंडमान सागर 38वां संयुक्त गश्ती अभ्यास का आयोजन किया गया हैं?-
इंडोनेशिया
8. सुधीर,
जिन्होंने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में इकेचुकवु ओबिचुकवु को हराकर स्वर्ण पदक जीता है, किस खेल से संबद्ध हैं – पावरलिफ्टिंग
9.
किस कंपनी ने
तकनीकी नवाचारों में सहयोग के लिए इज़राइल इनोवेशन
अथॉरिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? अडानी एंटरप्राइजेज
अडानी ग्रुप की बिजनेस
इन्क्यूबेशन शाखा, अडानी एंटरप्राइजेज ने तकनीकी नवाचारों में सहयोग के लिए
इज़राइल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सौदे में ‘अत्याधुनिक नवाचार मंच‘ का
निर्माण शामिल है।
यह अडानी एंटरप्राइजेज को
इजरायली स्टार्ट-अप द्वारा प्रदान किये गए तकनीकी समाधानों को हासिल करने में मदद
करेगा, जिससे चयनित
नवाचार परियोजनाओं को साझेदारी द्वारा समर्थित किया जाएगा।
अडानी ग्रुप के संस्थापक
- गौतम अडानी
अडानी ग्रुप का मुख्यालय
– अहमदाबाद
अडानी ग्रुप की स्थापना –
1988
10. नाटो द्वारा किस देश में लॉक्ड शील्ड्स नामक साइबर रक्षा अभ्यास किया जाएगा?-
एस्टोनिया
11.
किस देश में शहद
कारोबार बचाने के लिए मधुमक्खिया मारने का काम किया जा रहा हैं?- ऑस्ट्रेलिया
12. केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - सुरेश एन. पटेल
सुरेश एन. पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है। सुरेश एन. पटेल जून 2022 से कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में काम कर रहे हैं। सुरेश एन. पटेल की नियुक्ति को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति ने मंजूरी दे दी थी। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजय कोठारी ने 24 जून, 2021 को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया था।
13. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध सत्त्रिया नर्तक किसका 5 जुलाई 2022 को निधन हो गयां – गरिमा हजारिका
14. हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई चिराग योजना (Cheerag
Scheme) निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है? सरकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई चिराग योजना का समबन्ध रकारी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना है.
15.
किस खिलाडी ने
बर्मिंघम 2022 में इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रोप को
हराकर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों का पहला एकल स्क्वाश पदक दिलाया? सौरव घोषाल
घोषाल ने कांस्य पदक मैच में विलस्ट्रोप को 11-6, 11-1,
11-4 से मात दी।
16.
किस पूर्व
ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर का निधन हो गया है? - जॉनी फेमचॉन
पूर्व बॉक्सिंग विश्व
चैंपियन जॉनी फेमचॉन का लंबी बीमारी के बाद मेलबर्न में निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। वह 20 से अधिक वर्षों से
पेशेवर मुक्केबाजी से जुड़े थे और उनके पास 56 जीत का रिकॉर्ड था, जिसमें 20 नॉकआउट, छह ड्रॉ और पांच हार शामिल हैं। 2012 में फेमचॉन को
ऑस्ट्रेलियन नेशनल बॉक्सिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम में लीजेंड का दर्जा दिया गया था।
17. किसे हाल ही में ‘डॉ सी नारायण रेड्डी राष्ट्रीय साहित्य पुरुस्कार 2022’
से सम्मानित किया गया है?
प्रतिभा रे।
18. हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले वनडे के बाद, कौन वनडे में 8000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने – तमीम इकबाल
19. डेनमार्क स्थित ISS
समूह की सहायक कंपनीISS फैसिलिटी सर्विसेज इंडिया ने BBA
(सुविधा और स्वच्छता प्रबंधन) कार्यक्रम में नामांकित छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए – दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी
20. किस राज्य का जिला बुरहानपुर देश का पहला ‘हर घर जल’ वाला प्रमाणित जिला बना हैं?-
मध्यप्रदेश
21. नंदा झील को हाल ही में रामसर सूची में शामिल किया गया है,
यह भारत के किस राज्य में स्थित है – गोवा
22. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा जी ने नये CJI के लिए किसके नाम की सिफारिश की है? न्यायाधीश
उदय उमेश ललित।
27 अगस्त, 2022 को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
23.
किस ने ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल लॉन्च किया है? – केंद्रीय
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
24. किसे उद्योग निकाय सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए चेयरपर्सन के रूप में नामित किया गया हैं- प्रमोद के मित्तल
25. किसे फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया हैं?- टी. राजा कुमार
26. कौन सा बैंक अगस्त 2022 में आयकर विभाग के TIN 2.0 प्लेटफॉर्म पर अपने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म को सूचीबद्ध करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है – फेडरल बैंक
27. किसने श्रीनगर में नवीनीकृत बख्शी स्टेडियम का उद्घाटन किया है? जम्मू और कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा जी ने।
28.
हाल ही में किस
पहलवान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के कुश्ती फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा भारवर्ग में
स्वर्ण पदक जीता हैं? बजरंग पुनिया
22वें राष्ट्रमंडल
खेलों में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कनाडा के
पहलवान लाचलन मैक्नेल को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुषों के 65 किग्रा भारवर्ग में
बजरंग ने कनाडा के पहलवान को 7-2 के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों
में स्वर्ण पदक जीत लिया।
बजरंग ने साल 2018 में गोल्ड कोस्ट
में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वो अपना खिताब बचाने में सफल हुए हैं।
29.
किसके द्वारा भारत के पहले यात्री ड्रोन ‘वरुण’ का अनावरण किया
गया हैं?- वरूण
30. खबरों में रहे मैराज अहमद खान किस खेल से जुड़े हैं?- निशानेबाज
31.
किस बैंक ने यूआईपाथ ऑटोमेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021 जीता हैं?- साऊथ इंडियन बैंक
32. किसने हल ही में आयल इंडिया के CMD के रूप में पदभार संभाला है?
रणजीत रथ।
33. केंद्र सरकार ने अगस्त 2022 में केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के लिए सेवा में कितने वर्ष विस्तार को मंजूरी दी है – एक वर्ष
34. केंद्र सरकार ने मजबूत अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए किस योजना की शुरूआत की है? राज्य विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता योजना।
35. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने फाइनल में किस देश को 3-1 से हराकर पुरुष टीम टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता है? सिंगापुर को।
36. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने लॉन बॉल्स में महिलाओं की टीम ने कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक।
37. खिलाड़ियों और सहायक कर्मियों को डोपिंग में शामिल होने से रोकने के लिए संसद द्वारा कौन सा विधेयक पारित किया गया है – राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2021
38.
हाल ही में किस
भारतीय प्राधिकरण ने भारतीय गुणवत्ता परिषद् के साथ साझेदारी की है? राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
राष्ट्रीय स्वास्थ्य
प्राधिकरण (NHA) ने भारतीय गुणवत्ता परिषद् के साथ छह महीने के लिए साझेदारी की है।
ऐसा HMIS (स्वास्थ्य
प्रबंधन सूचना प्रणाली)/LMIS (प्रयोगशाला सूचना प्रबंधन प्रणाली) समाधानों को मान्यता और
रेट करने के लिए किया गया है, जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)
के साथ एकीकृत हैं।
39. कौनसा देश भारत का तीसरा सबसे बड़ा कोयला आपूर्तिकर्ता बन गया है? – रूस
जुलाई 2022 में रूस भारत का तीसरा सबसे बड़ा कोयला आपूर्तिकर्ता बन गया और आयात जून की तुलना में पांचवे हिस्से से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 2.06 मिलियन टन हो गया।
रूस ऐतिहासिक रूप से इंडोनेशिया,
दक्षिण अफ्रीका,
ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत के लिए कोयले का छठा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है,
जिसमें मोज़ाम्बिक और कोलंबिया वैकल्पिक शीर्ष पांच में शामिल हैं।
रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से रूस से भारत का आयात लगभग पांच गुना बढ़कर 15 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक,
आयातक और उपभोक्ता है।
40. किसे लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) द्वारा ‘dPal rNgam Duston’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को।
41. किसे प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक पद पर नियुक्ति किया गया है? Indian Foreign
Service (IFS) की अधिकारी श्वेता सिंह को।
42. किसे गेल के नए चेयरमैन के रूप में नामित किया गया हैं?- संदीप कुमार गुप्ता
43. कौन सा देश 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा है? - भारत
भारत आतंकवाद के खिलाफ एक विशेष बैठक के लिए अक्टूबर में अमेरिका, चीन और रूस सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 देशों के राजनयिकों की मेजबानी करने जा रहा है।
भारत दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का निर्वाचित गैर-स्थायी सदस्य है। परिषद में भारत का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त होगा।
भारत 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा है।
44. सिरपुर वेटलैंड, जिसे हाल ही में रामसर सूची में जोड़ा गया है, भारत के किस राज्य में स्थित है – मध्य प्रदेश
45.
किस पूर्व भारतीय
क्रिकेट खलाड़ी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया? सुरेश
रैना
तमिलनाडु के चेन्नई में
स्थित वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड टेक्नोलॉजी एण्ड एडंवास स्टडीज ने हाल ही
में अपने 12वें दीक्षांत समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को डॉक्टरेट की
मानद उपाधि से सम्मानित किया।
46. किसे उद्योग निकाय सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए चेयरपर्सन के रूप में नामित किया गया हैं- प्रमोद के मित्तल
47. सौरव घोषाल ने स्क्वैश एकल में कौन सा पदक जीता हैं- सिल्वर
48. 6 अगस्त को विश्व में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
हिरोशिमा दिवस
6 अगस्त, 2021 , विश्व में हिरोशिमा दिवस के रूप में मनाया जाता है. 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का पहला परमाणु बम हमला किया था. इसके तीन दिन बाद जापान के ही नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया गया.
49. हीट वेव्स/ग्रीष्म लहरों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है
A ये ग्रीष्मकाल के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य भागों में उत्पन्न होती हैं।
B सामान्य तापमान में कम-से-कम 10 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की वृद्धि को गंभीर ग्रीष्म लहर की स्थिति माना जाता है।
C ग्रीष्म लहर मधुमेह जैसी बीमारियों में वृद्धि से जुड़ी हैं।
D सामान्य अधिकतम तापमान पर ध्यान दिये बिना वास्तविक अधिकतम तापमान 45°C या इससे अधिक रहने पर हीट वेव की घोषणा की जाती है।
उत्तर: B
व्याख्या:
हीट वेव अर्थात् ग्रीष्म लहर असामान्य रूप से उच्च तापमान की वह स्थिति है, जिसमें भारत के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण मध्य भागों में गर्मी के मौसम के दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रहता है।
हीटवेव की स्थिति आमतौर पर मार्च और जून के बीच होती हैं तथा कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई तक भी रहती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) हीटवेव को क्षेत्रों और उनके तापमान के क्रम के अनुसार वर्गीकृत करता है।
हीटवेव के लिये मानदंड:
हीटवेव की स्थिति तब मानी जाती है जब किसी स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों के लिये कम-से-कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कम-से-कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
यदि किसी स्थान का सामान्य अधिकतम तापमान 40°C से कम या उसके बराबर है, तो सामान्य तापमान से 5°C से 6°C की वृद्धि को हीटवेव की स्थिति माना जाता है।
इसके अलावा सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की वृद्धि को भीषण हीटवेव की स्थिति माना जाता है।
यदि किसी स्थान का सामान्य अधिकतम तापमान 40°C से अधिक है, तो सामान्य तापमान से 4°C से 5°C की वृद्धि को हीटवेव की स्थिति माना जाता है। इसके अलावा 6 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की वृद्धि को भीषण भीषण हीटवेव की स्थिति माना जाता है।
इसके अतिरिक्त यदि वास्तविक अधिकतम तापमान सामान्य अधिकतम तापमान के बावजूद 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है, तो हीटवेव घोषित किया जाता है।
हीटवेव के प्रभाव:
मृत्यु दर और रुग्णता: AR6 रिपोर्ट के दूसरे भाग में जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (IPCC) ने बताया कि अत्यधिक गर्मी मानव मृत्यु और रुग्णता का कारण बन रही है।
बढ़ी हुई गर्मी से मधुमेह, संचार और श्वसन की स्थिति जैसी बीमारियों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों में भी वृद्धि होगी।
फसल को नुकसान: इन गर्मी की लहरों का नतीजा कहीं अधिक जटिल है - गर्मी और सूखे की घटनाओं से फसल उत्पादन में कमी हो रही है और वृक्ष सूख रहे हैं।
कम खाद्य उत्पादन और उच्च कीमतें: गर्मी के कारण श्रम उत्पादकता में कमी से अचानक खाद्य उत्पादन में कमी स्वास्थ्य और खाद्य उत्पादन के लिये जोखिम और अधिक गंभीर हो जाएंगे।
ये परस्पर प्रभाव खाद्य कीमतों में वृद्धि करेंगे, घरेलू आय को कम करेंगे, और कुपोषण तथा जलवायु से संबंधित मौतों को बढ़ावा देंगे, खासकर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में।
अतः कथन 2 सही नहीं है; अतः विकल्प B सही उत्तर है।
50.
हेपेटाइटिस के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. हेपेटाइटिस किसी भी कारण से यकृत कोशिकाओं में होने वाली किसी भी प्रकार की जलन या सूजन को संदर्भित करता है।
2. आमतौर पर यह A, B, C, D और E सहित
"हेपेटोट्रोपिक" (यकृत निर्देशित) वायरस के एक समूह के कारण होता है।
3. पहली बार, WHO द्वारा वायरल हेपेटाइटिस, एचआईवी और यौन संचारित संक्रमण (STI) के निदान हेतु वर्ष 2022-2026 के लिये एकीकृत क्षेत्रीय कार्ययोजना विकसित की जा रही है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D उपरोक्त सभी
उत्तर: D
व्याख्या:
हेपेटाइटिस शब्द यकृत की किसी भी प्रकार की सूजन को संदर्भित करता है इसमें किसी भी कारण से यकृत कोशिकाओं में होने वाली जलन या सूजन शामिल है। अत: कथन 1 सही है।
यह तीव्र भी हो सकता है (यकृत की सूजन जिस बीमारी की वजह से होती है उनमें पीलिया, बुखार, उल्टी आदि शामिल हैं) यकृत की सूजन छह महीने से अधिक समय तक भी रहती है, लेकिन अनिवार्य रूप से इसका कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है।
कारण:आमतौर पर यह A, B, C, D और E सहित "हेपेटोट्रोपिक" (यकृत निर्देशित) वायरस के एक समूह के कारण होता है। अत: कथन 2 सही है।
पहली बार, WHO द्वारा वायरल हेपेटाइटिस, एचआईवी और यौन संचारित संक्रमण (STI) के निदान हेतु वर्ष 2022-2026 के लिये एकीकृत क्षेत्रीय कार्ययोजना विकसित की जा रही है। अत: कथन 3 सही है।
यह क्षेत्र के लिये उपलब्ध सीमित संसाधनों का प्रभावी और कुशल उपयोग सुनिश्चित करेगा तथा देशों को रोग-विशिष्ट दृष्टिकोण के बजाय व्यक्ति-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने के लिये मार्गदर्शन करेगा।
संग्रहकर्ता
प्रभुनाथ सिंह(PNS)
No comments:
Post a Comment