Sunday, 14 August 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी अगस्त 2022 (भाग 12)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

अगस्त 2022 (भाग 12)


चर्चा में क्यों?


1.     अमित पंघल

2.     इसरो

3.     -टेक्सी सेवा

4.     एम. श्रीशंकर

5.     कदम

6.     काशी यात्रायोजना

7.     किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणालीया फ्रूट्स सॉफ्टवेयर

8.     कृष्ण श्रीनिवासन

9.     गोवा

10.  जॉनी बेयरस्टो

11.  देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

12.  नीति आयोग

13.  नीतू घंघस

14.  नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट

15.  भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज

16.  भारत भूषण युवा पुरस्कार

17.  मेक इन इंडिया सम्मेलन

18.  मेडिसेप

19.  राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार

20.  विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI)

21.  विश्वनाथन आनंद

22.  वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार

23.  शराब  निषेध कानून

24.  शिखर धवन

25.  शून्य बजट प्राकृतिक खेती

26.  श्रीमद राजचंद्र मिशन

.  संविधान

28.  सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ योजना

29.  सर विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड

30.  साक्षी मलिक

31.  सुजलयोजना

32.  सूडान

33.  सैंड आर्ट पार्क

34.  स्मार्टवॉच

35.  स्लिनेक्स

36.  स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान

37.  स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागरअभियान

38.  स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना

39.  स्वास्थ्य मंत्रालय

40.  हमारा अपना बजटवेब पोर्टल

41.  हर घर ऊर्जा उत्सव

42.  हर घर तिरंगा

43.  हर घर तिरंगा' अभियान

44.  हर घर तिरंगा बाइक रैली

45.  हरजिंदर कौर

46.  हरियाणा

47.  हाटी समुदाय

48.  हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड

49.  हिम तेंदुए

50.  हिमाचल प्रदेश


 


1.       राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अमित पंघल ने पुरुष के कितने किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को मुक्केबाजी में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 51 किग्रा
मक्केबाज खिलाडी अमित पंघल ने पुरुष 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को हराकर देकर सोने का मेडल हासिल किया.

2.       इसरो द्वारा किस देश के तीन उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए गए हैं?- सिंगापुर

3.       ऑनलाइन सरकारी-टेक्सी सेवाशुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा बना है?  केरल राज्य।

4.       एम. श्रीशंकर ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया है, वह किस खेल से संबद्ध हैंलम्बी कूद

5.       किस आईआईटी संस्थान द्वारा भारत का पहला स्वदेशी पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटनाकदमबनाया गया हैं?- आईआईटी मद्रास

6.       किस राज्य सरकार नेकाशी यात्रायोजना शुरू की है?- कर्नाटक

7.       किस राज्य सरकार नेकिसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणालीया फ्रूट्स सॉफ्टवेयर लॉन्च किया हैं?- कर्नाटक

8.       किस भारतीय को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के एशिया-प्रशांत विभाग के प्रमुख नियुक्त किया गया हैं?- कृष्ण श्रीनिवासन

9.       अगस्त 2022 में किस राज्य की पुलिस ने अपनी प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के लिए ब्लॉकचेन नेटवर्क, 5ire के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैंगोवा

10.    आईसीसी ने किसे पुरूष प्लेयर ऑफ मंथ अवॉर्ड जून के लिए चुना हैं?- जॉनी बेयरस्टो

11.    किस राज्य में देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप स्थापित किया गया हैं?- उत्तराखंड

12.    किस राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा में बड़े पैमाने पर परिवर्तन लाने के लिए नीति आयोग के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?  अरूणाचल प्रदेश 
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा परिवर्तन के लिए नीति आयोग के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश में स्कूली शिक्षा में बड़े पैमाने पर परिवर्तन लाना है। समझौता ज्ञापन 3,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में छात्रों के सीखने के परिणाम में सुधार के लिए तीन साल की साझेदारी है। स्कूली शिक्षा परिवर्तन परियोजना को नीति आयोग की राज्यों के लिए विकास सहायता सेवा पहल के तहत लागू किया जाएगा।

13.    CWG 2022 महिला 48 किग्रा फाइनल में किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को हराकर देकर स्वर्ण जीता ? नीतू घंघस
नीतू घंघस ने CWG 2022 में महिला 48 किग्रा फाइनल में मेज़बान इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को मात देकर स्वर्ण हासिल किया.

14.    अगस्त 2022 में, किस राज्य ने सीमाओं को तय करने में उन्नत तकनीक के साथ एक एकीकृत भूमि प्रबंधन प्रणाली की तैयारी और विकास के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैंआंध्र प्रदेश

15.    किस राज्य में भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज बनाया जा रहा हैं?- तमिलनाडु

16.    इस वर्ष का भारत भूषण युवा पुरस्कार उनके किस कविता संग्रह के लिए दिया जाएगा?  घर एक नामुमकिन जगह है
इस वर्ष के जूरी अष्टभुजा शुक्ल ने श्री मालवीय का चयन किया है। पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह और 21,000 रूपये की राशि शामिल है।

17.    आगामी मेक इन इंडिया सम्मेलन के लिए ओडिशा राज्य सरकार ने किसके साथ साझेदारी की है? FICCI के साथ।

18.    किस राज्य ने स्वास्थ्य बीमा योजना, ‘मेडिसेपशुरू करने की घोषणा की हैं?- केरल

19.    किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 में प्रथम पुरस्कार जीता हैं?- ओडिशा

20.    SEBI ने देश में विदेशी प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया।FPI सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन होंगेके.वी. सुब्रमण्यम

21.    भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) को हाल ही में खेल की किस वैश्विक संचालन संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया ? फिडे (एफआईडीई)
शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को 7 अगस्त को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया इनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया है.

22.    वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार किसने जीता है? – कौशिक राजशेखर

23.    भारत में शराब  निषेध कानून के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, अनुच्छेद 47 में कहा गया है कि राज्य मादक पेय और स्वास्थ्य के लिये हानिकारक दवाओं के औषधीय प्रयोजनों को छोड़कर उपभोग पर प्रतिबंध लगाने हेतु नियम बनाएगा।
2.
शराब भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के तहत राज्य सूची में एक विषय है।
3.
भारत में शराबबंदी बिहार, गुजरात, मिजोरम, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में लागू है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D 1, 2
और 3
उत्तर: B
व्याख्या:
निषेध कानून द्वारा किसी चीज़ को मना करने का कार्य या अभ्यास है: विशेष रूप से यह शब्द मादक पेय पदार्थों के निर्माण, भंडारण (चाहे बैरल में या बोतलों में), परिवहन, बिक्री, कब्ज़ा और खपत पर प्रतिबंध लगाने को संदर्भित करता है।
अनुच्छेद 47: भारत के संविधान में निदेशक सिद्धांतों में कहा गया है कि "राज्य मादक पेय और स्वास्थ्य के लिये हानिकारक दवाओं के औषधीय प्रयोजनों को छोड़कर इनके उपभोग पर प्रतिबंध लगाने के लिये नियम बनाएगा" अत: कथन 1 सही है।
राज्य का विषय: शराब, भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य सूची में एक विषय है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
मिज़ोरम, नगालैंड राज्यों के साथ-साथ केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में शराबबंदी लागू है। अन्य सभी भारतीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शराब की बिक्री की अनुमति देते हैं।
लक्षद्वीप से वर्ष 2021 से अब तक शराब के सेवन पर प्रतिबंध नहीं है। पहले यह एकमात्र केंद्रशासित प्रदेश था जिसने शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था। अत: कथन 3 सही नहीं है।

24.    लांसर फुटवियर ने किस क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया – शिखर धवन

25.    निम्न में से कौन शून्य बजट प्राकृतिक खेती का स्तंभ नहीं है?
A
जीवामृत
B
बीजामृत
C
आच्छादन
D नीरवर
उत्तर- D
व्याख्या:
ZBNF
मूल रूप से महाराष्ट्र के एक किसान सुभाष पालेकर द्वारा विकसित रसायन मुक्त कृषि (Chemical-Free Farming) का एक रूप है। यह विधि कृषि की पारंपरिक भारतीय प्रथाओं पर आधारित है।
इस विधि में कृषि लागत जैसे कि उर्वरक, कीटनाशक और गहन सिंचाई की कोई आवश्यकता नहीं होती है। जिससे कृषि लागत में आश्चर्यजनक रूप से गिरावट आती है, इसलिये इसे ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग का नाम दिया गया है।
यह 4 स्तंभों पर आधारित है:
बीजामृत- यह प्रथम चरण होता है जिसमें गाय के गोबर, गोमूत्र तथा चूना कृषि भूमि की मृदा से बीज शोधन किया जाता है।
जीवामृत- गाय के गोबर, गोमूत्र अन्य जैविक पदार्थों का एक घोल तैयार कर किण्वन किया जाता है। किण्वन के पश्चात् प्राप्त इस पदार्थ को उर्वरक कीटनाशक के स्थान पर प्रयोग में लाया जाता है।
आच्छादन/मल्चिंग- इसमें जुताई के स्थान पर फसल के अवशेषों को भूमि पर आच्छादित कर दिया जाता है।
वाफसा- इसमें सिंचाई के स्थान पर मृदा में नमी एवं वायु की उपस्थिति को महत्त्व दिया जाता है।
अतः विकल्प D सही उत्तर है।

26.    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2022 में किस राज्य में श्रीमद राजचंद्र मिशन, धर्मपुर की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियागुजरात

27.    निम्नलिखित  में से किस देश ने हाल ही में अपने संविधान को पुनः से लिखा है?
A
बुर्किना फासो
B चिली
C
दक्षिण सूडान
D
इरिट्रिया
उत्तर: B
व्याख्या:
वर्ष 2019 में सामाजिक असमानता, जीवन यापन की लागत और शासन में ईमानदारी के कारण शुरू हुए विरोधों की लहर ने चिली देश को प्रभावित किया।
इस विरोध के केंद्र में कारण था कि चिली का संविधान वर्तमान उद्देश्य पूर्ति के लिये उपयुक्त नहीं था।
वर्ष 1980 में जनरल ऑगस्टो पिनोशे के सैन्य शासन के तहत चिली के संविधान को शिकागो स्कूल अर्थशास्त्र के रूप में जाना जाता है।
परिणामस्वरूप चिली के प्रदर्शनकारियों की मांगों में से एक था कि पिनोशे के संविधान को लोकतांत्रिक संविधान में बदलना, जिसे चिली के लोगों ने खुद के लिये लिखा था।
चिली सरकार ने अंततः इस मांग को स्वीकार कर लिया।
इससे सीधे निर्वाचित संविधान सभा का गठन हुआ, जो आश्चर्यजनक रूप से लोगों का प्रतिनिधि था: संविधान सभा की 51% सदस्य महिलाएँ थीं और स्वदेशी लोगों के लिये 17 आरक्षित सीटें थीं।
संविधान सभा के सदस्यों में चिली के सामाजिक-आर्थिक और भौगोलिक क्षेत्र के लोग, यौन अल्पसंख्यक भी शामिल थे।
अतः विकल्प B सही है।

28.    किस मंत्रालय नेसक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ योजना को लागू किया है?  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने।

29.    वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, जिन्हें यूनाइटेड किंगडम के पीएम बोरिस जॉनसन द्वारा सर विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है, वह किस देश के राष्ट्रपति हैंयूक्रेन

30.    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती फ्रीस्टाइल में कौन सा पदक जीता है?  स्वर्ण पदक  
साक्षी मलिक ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती फ्रीस्टाइल 62 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।  उन्होंने फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को हराया।  साक्षी मलिक 2013 में कांस्य और 2017 में स्वर्ण के साथ दो बार राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप पदक विजेता भी हैं।
बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया ने भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।
पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में कनाडा के लैचलन मैकनील को हराकर और दीपक पुनिया ने 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

31.    किस राज्य सरकार ने पेजयल कनेक्शन से संबंधितसुजलयोजना की शुरूआता की हैं?- हरियाणा

32.    भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश ने किस देश की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया है?- सूडान

33.    राजस्थान में किस जगह पर राज्य का पहलासैंड आर्ट पार्कबनकर तैयार हुआ है?  तीर्थराज पुष्कर, अजमेर
हाल ही में राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में राज्य का पहलासैंड आर्ट पार्कबनकर हुआ तैयार.

34.    नॉइज ने किसे अपनी आगामी X-Fit 2 सीरीज स्मार्टवॉच के एंबेसडर के रूप में चुना है?  - वाणी कपूर
नॉइज ने अभिनेत्री वाणी कपूर को अपनी आगामी X-Fit 2 सीरीज स्मार्टवॉच के एंबेसडर के रूप में चुना। कंपनी ने पिछले साल ऋतिक रोशन और एक्सीड एंटरटेनमेंट के संयुक्त स्वामित्व वाले फिटनेस ब्रांड HRX के साथ साझेदारी में X-Fit श्रृंखला की घोषणा की थी। कंपनी अपनेकीप गोइंगअभियान को अपनी डिजिटल संपत्तियों में प्रदर्शित करेगी।

35.    स्लिनेक्स (SLINEX) नामक नौसैनिक अभ्यास निम्नलिखित में से किन देशों से संबंधित है?
A
यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड
B
भारत और मालदीव
C भारत और श्रीलंका
D
चीन और उत्तर कोरिया
उत्तर- C
व्याख्या:
स्लिनेक्स(श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना के बीच होने वाला एक अभ्यास है
प्रथम स्लिनेक्स अभ्यास का आयोजन वर्ष 2005 में किया गया था। मार्च 2022 में इस अभ्यास का 9वाँ संस्करण आयोजित किया गया तथा इससे पूर्व आठवाँ संस्करण वर्ष 2020 में आयोजित किया गया था।
यह भारत की नेबरहुड फर्स्ट की नीति और दोनों देशों के बीच तालमेल को दर्शाता है जो भारतीय दृष्टिकोण 'सागर (क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास- Security and Growth for all in the Region) के अनुरूप है।
इसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिये परस्पर सहयोग को बढ़ानाआपसी समझ में सुधार करना तथा सर्वोत्तम प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।
अतः विकल्प C सही है।

36.    हाल ही में शुरू किया गया स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान भारत को निम्न में से किस SDG लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा?
a)
एसडीजी लक्ष्य 7
b)
एसडीजी लक्ष्य 5
c)
एसडीजी लक्ष्य 14
d)
एसडीजी लक्ष्य 16
उत्तर: (C)
व्याख्या:
लक्ष्य 14 महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए कहता है।
इसका लक्ष्य 14.1, 2025 तक "सभी प्रकार के समुद्री प्रदूषण को रोकना और विशेष रूप से भूमि आधारित गतिविधियों से, जिसमें समुद्री मलबे और पोषक तत्व प्रदूषण शामिल हैं, को कम करना चाहता है "

37.    स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागरअभियान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1.
यह भारत के पूरे समुद्र तट पर एक स्वच्छता अभियान है।
2.
यह अन्य स्वैच्छिक संगठनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाने की एक पहल है।
3.
अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने और समुद्र तट की सफाई गतिविधि के लिये स्वैच्छिक पंजीकरण के लिये एक मोबाइल ऐप "इको मित्रम" लॉन्च किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D 1, 2 और 3
उत्तर: D
व्याख्या:
विश्व स्तर पर"अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस" हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
इस वर्ष 17 सितंबर, 2022 को इसे मनाने के लिये भारत सरकार, अन्य स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय समाज के साथ मिलकर भारत के पूरे समुद्र तट पर स्वच्छता अभियान "स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर" चलाएगी। अत: कथन 1 और कथन 2 सही हैं।
इस अभियान में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES), पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), भारतीय तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठन और शैक्षणिक संस्थान शामिल होंगे।
अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य और 17 सितंबर 2022 को समुद्र तट की सफाई गतिविधि के लिये स्वैच्छिक पंजीकरण हेतु आम लोगों के लिये एक मोबाइल ऐप "इको मित्रम" लॉन्च किया गया है। अतः कथन 3 सही है।
इस अभियान में मुख्य रूप से समुद्री कूड़े को कम करने, प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, स्रोत पर पृथक्करण और अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये भौतिक और वस्तुतः दोनों तरह से बड़े पैमाने पर सार्वजनिक भागीदारी देखने को मिलेगी।
यह विश्व में अपनी तरह का पहला और सबसे लंबे समय तक चलने वाला तटीय सफाई अभियान होगा, जिसमें सबसे अधिक लोग शामिल होंगे।
इस अभियान में आम आदमी की भागीदारी केवल तटीय क्षेत्रों बल्कि देश के अन्य हिस्सों की समृद्धि के लिये "स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर" का संदेश देगी।
इस वर्ष का आयोजन देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आज़ादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के साथ भी मेल खाता है; देश भर के 75 समुद्र तटों पर तटीय सफाई अभियान चलाया जाएगा।
17
सितंबर 2022 को "अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस" पर समाप्त होने वाले "स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर" के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 03 जुलाई, 2022 से 75 दिनों का लंबा अभियान शुरू किया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से, लोगों के बीच बड़े पैमाने पर व्यवहार परिवर्तन का उद्देश्य इस बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि प्लास्टिक का उपयोग हमारे समुद्री जीवन को कैसे नष्ट कर रहा है।

38.    किस राज्य सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए स्त्री शक्ति योजना की तर्ज पर युवाओं की मदद करने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना शुरू किया ~ कर्नाटक

39.    हाल ही में किसके बढ़ते मामलों की निगरानी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है? - मंकीपॉक्स
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स के मामलों की निगरानी के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी और प्रमुख चिकित्सा और अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे। देश में मंकीपॉक्स के संक्रमण के बेहतर प्रबंधन के लिए इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह राज्यों के साथ समन्वय भी करेगा और उन्हें विशेषज्ञता भी प्रदान करेगा। सरकार ने 'मंकीपॉक्स रोग के प्रबंधन पर दिशानिर्देश' भी जारी किए हैं। मंकीपॉक्स संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ या घावों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क से फैलता है।

40.    किस राज्य सरकार द्वाराहमारा अपना बजटवेब पोर्टल लाॅन्च किया हैं?- झारखंड

41.    कौन सी राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों मेंहर घर ऊर्जा उत्सवका आयोजन कर रही है?  महाराष्ट्र राज्य सरकार।

42.    भारत सरकार 75वें स्वतंत्रता दिवस पर किस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत करेगी?- हर घर तिरंगा

43.    हर घर तिरंगा' Har Ghar Tiranga’ अभियान में 13 से 15 अगस्त के बीच सरकार ने कितने करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है? 25 करोड़
हर घर तिरंगा' अभियान से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की तैयारी है। सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच देश भर में करीब 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है।

44.    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा हर घर तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ किस शहर में किया गया है? - नई दिल्ली
दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लालकिले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री सांसद शामिल हुए।  तिरंगा बाइक रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया है। सभी ने अपने दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाया और रैली का हिस्सा बने।

45.    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला वेटलिफ्टिंग के 71 किग्रा श्रेणी के फाइनल में किसने कांस्य पदक जीता ? - हरजिंदर कौर
हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं के 71 किग्रा फाइनल में कांस्य पदक जीता उन्होंने भारत का सातवां भारोत्तोलन पदक और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुल नौवां पदक जीता हरजिंदर का कुल 212 किलोग्राम ( स्नैच में 93 और क्लीन एंड जर्क में 119 ) वजन उठाया। महिला वेटलिफ्टिंग में अपने-अपने भारवर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंदियारानी देवी ने रजत और हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, पुरुषों में अपने-अपने भारवर्ग में अचिंता शेउली और जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

46.    भारत और वियतनाम के बीच सैनिक अभ्यासएक्स विनबैक्स 2022” तीसरा संस्करण कहाँ आयोजित हुआ ~ हरियाणा

47.    हाल ही में हाटी समुदाय सुर्खियों में था। यह किस राज्य से संबंधित है?
A.
हिमाचल प्रदेश
B.
उत्तर प्रदेश
C.
सिक्किम
D.
हरियाणा
उत्तर: (A)
व्याख्या: हिमाचल के सिरमौर जिला के ट्रांसगिरी क्षेत्र (गिरीपार) में रह रहे हाटी समुदाय को जल्द ही जनजातीय का दर्जा मिल सकता है। हाटी समुदाय लंबे समय से जनजातीय दर्जा देने की मांग करता रहा है। इस बारे में हिमाचल सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को ड्राफ्ट भेजा जा चुका है और अभी इस पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी बाकी है। बता दें कि संविधान दो तरीके से जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देती है - पहला, संविधान की पांचवी अनुसूची के मुताबिकजनजातीय क्षेत्रका दर्जा और दूसरा, संविधान की छठी अनुसूची के मुताबिकजनजातीय क्षेत्रका दर्जा। पाँचवीं अनुसूची भारत के वृहत हिस्से में अनुसूचित क्षेत्रों को निर्धारित करती है, जहाँ अनुसूचित जनजातियों के हितों का संरक्षण किया जाता है। छठी अनुसूची उत्तर-पूर्वी राज्यों- असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के प्रशासन से संबंधित है।

48.    राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) और किसने युवाओं में उद्यमशीलता कौशल विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैंहिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड

49.    किसने हिम तेंदुए पर सर्वेक्षण किया है? – जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया

50.    वाहन ट्रैकिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया हैं?- हिमाचल प्रदेश


 

संग्रहकर्ता
प्रभुनाथ सिंह(
PNS)

 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...