समसामयिक प्रश्नोत्तरी
जुलाई 2022 (भाग 30)
चर्चा में क्यो
1.
अंडमान सागर
2. अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस
3. अपनी इंटरनेट सेवा वाला देश का पहला राज्य
4. अमरनाथ
5. अमिताभ कांत
6. आई2यु2 समूह
7. आईएनएस सिंधुध्वज
8.
आर प्रज्ञानानंद
9. इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS)
10.
ई – एफआईआर
11. उत्तर प्रदेश
12.
एंटीसर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
13.
एचडीएफसी बैंक
14.
एमवी राम प्रसाद बिस्मिल
15. एशियाई विकास बैंक
16.
ओडिशा
17. ओपन एकरेज लाइसेंसिंग प्रोग्राम
18. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP)
19. कानागनहल्ली
20. कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन’
21.
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
22. कैंसर
23. कॉस्ट ऑफ लिविंग क्राइसिस इन डेवलपिंग कंट्रीज
24. कोटक महिंद्रा बैंक
25. क्षमता निर्माण आयोग (CBC)
26.
खर्ची पूजा
27. खाता एग्रीगेटर पारिस्थितिकी तंत्र
28.
खादी और ग्रामोद्योग आयोग
29.
खादी ग्रामोद्योग आयोग
30.
खाद्य और पोषण सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन
31. खान और खनिजों पर राष्ट्रीय सम्मेलन
32. गुरु पूर्णिमा
33.
गोटबाया राजपक्षे
34.
गोधन न्याय योजना’
35. गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
36. ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स
37. ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट
38.
ग्लोबल स्किल रिपोर्ट
39. ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट
40. चिप्स टू स्टार्टअप (C2S) कार्यक्रम
41. जनगणना नगर
42.
जम्मू और कश्मीर
43.
जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
44.
जागृति
45.
जातक कथा
46. जेरूसलम डिक्लेरेशन
47. डिजिटल लोक अदालत
48.
डिजीवाणी‘ कॉल सेंटर
49. डिनायल ऑफ सेफ हेवन पहल
50.
दामोदर घाटी निगम
51.
देश का पहला कार्बनन्यूट्रल हवाई अड्डा
52.
देश का पहला लर्निंग लैब
53. नई शिक्षा नीति
54. नागरिकता त्याग
55.
नारा शहर
56. नेशनल कॉन्क्लेव ऑन माइंस एंड मिनरल्स’
57.
पुस्तक ‘द हार्डेस्ट प्लेस’
58. पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार
59.
फिट फॉर 55
60.
फुगाकू
61. बास्तील दिवस
62. बेस लाइफ साइंस
63. बैकल झील
64. भारत का पहला स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक
65.
भारत के लिए सकल घरेलू उत्पाद
66. भारत रंग महोत्सव
67. मानव अंतरिक्ष उड़ान एक्सपो
68. मिशन कुशल कर्मी
69. मिशन शक्ति
70. मुरली श्रीशंकर
71.
मोहम्मद शमी
72. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
73. राष्ट्रपति चुनाव
74. राष्ट्रीय ध्वज दिवस
75.
रोजगार के अवसर के लिए
76. लक्स-ज़ेप्लिन
77. लिस्बन डिक्लेरेशन
78. लेह हवाई अड्डा
79. वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स
80.
वायु स्वास्थ्य सेवा
81. विंबलडन
82. विश्व के 50 महानतम स्थानों की सूची
83. वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक
84. शंघाई सहयोग संगठन की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी
85. शोहिदुल इस्लाम
86. सिंगापुर ओपन
87. सिटी यूनियन बैंक
88. सी गार्डियंस
89. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
90. सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथमम
91. सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष संचालन और प्रबंधन (IS4OM)
92.
सुश्रुत फिल्म महोत्सव’
93.
सेंटर फॉर नैनो टेक्नोलॉजी
94.
सैंडबॉक्स
95.
स्कूली शिक्षा परियोजना
96. स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड
97.
स्पेक्ट्रम नीलामी
98.
स्मार्ट ई-बीट‘ प्रणाली
99. स्मृति इरानी
100. स्वनिधि महोत्सव
1. जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना ने किस सागर में एक Maritime Partnership Exercise (MPX) का आयोजन किया है?
अंडमान सागर में।
2. ‘अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस’ कब मनाया जाता है? – 17 जुलाई
अंतर्राष्ट्रीय न्याय के प्रति संवेदनशील बनाने और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World
Day for International Justice) मनाया जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस (ICC) के रूप में भी जाना जाता है, और रोम संविधि (Rome Statute) के अनुमोदन और 1998 में नई अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय प्रणाली के गठन का जश्न मनाता है। 139 से अधिक देशों ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की संधि (International Criminal Court’s Treaty) पर हस्ताक्षर किए हैं।
3. खुद की इंटरनेट सेवा वाला देश का पहला राज्य कौन है? केरल
केरल खुद की इंटरनेट सेवा रखने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 14 जुलाई 2022 को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि राज्य के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड (KFON) को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से ISP (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) का सर्टिफिकेट मिल गया है। अब KFON राज्य में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध करवा सकेगा।
KFON
केरल सरकार ने 2019 में इंटरनेट कनेक्शन को मूल अधिकार घोषित करते हुए 1,548 करोड़ रुपये की केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड (KFON) परियोजना शुरू की। KFON योजना की परिकल्पना बीपीएल परिवारों और 30,000 सरकारी कार्यालयों को मुफ्त इंटरनेट प्रदान करने के लिए की गई है।
4. जम्मूकश्मीर में स्थित किस तीर्थस्थल पर 08 जुलाई 2022 को बेहद ज्यादा बारिश (बादल फटने) से तबाही हो गई? अमरनाथ
जम्मूकश्मीर के गांदरबली जिले में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए हैं। बेहद तेज बारिश (बादल फटने) की घटना 8 जुलाई 2022 की शाम को कैंप से काफी दूर हुई। हालांकि उसका पानी और पत्थर का मलबे के बाढ़ ने गुफा के पास कैंप का एक हिस्सा बहा दिया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने 08 जुलाई 2022 को कहा कि अमरनाथ गुफा मंदिर के पास तबाही अत्यधिक स्थानीय बारिश की घटना के कारण हुआ, न कि बादल फटने के कारण। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 08 जुलाई 2022 को शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच मंदिर में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई, जोकि बादल फटने की श्रेणी में आने के लिए काफी कम है। IMD के अनुसार बादल फटना तब होता है जब एक घंटे में 100 मिमी बारिश हो।
अमरनाथ गुफा
यह गुफा जम्मूकश्मीर के गांदरबल जिले की लिद्दर वैली में अमरनाथ पर्वत पर स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1850 में बूटा मलिक नाम के मुस्लिम गड़रिए ने इस गुफा की खोज की थी। यह गुफा चूना पत्थर और जिप्सम से बनी है। गुफा की लंबाई 19 मीटर, चौड़ाई 16 मीटर और ऊंचाई 11 मीटर है। गुफा में स्थित शिवलिंग एक स्टैलेग्माइट संरचना है। स्टैलेग्माइट एक गुफा के फर्श पर टपकने वाले पानी की बूंदों के जमने से बनता है। मतलब गुफा के अंदर बर्फ ऊपर की ओर जम जाती है। यह शिवलिंग मई जून के महीने के बीच बनता है और जुलाई अगस्त तक इसका आकार घट जाता है। आकार घटने की वजह घाटी का ग्लेशियरों से घिरा होना और तापमान में बदलाव होता है।
बादल कैसे फटता है?
बादल फटना मतलब अत्यधिक मात्रा में बारिश होना। इसे बादल विस्फोट या हेवी रेन भी कहते है। जब बादल भारी मात्रा में पानी लेकर चलते है तो एक ही जगह पर काफी बारिश होती है। इस भारी बारिश से ही बाढ़ आती है और इसे ही बादल फटना कहते है। भारी बारिश का मतलब एक क्षेत्र में कई लाख लीटर पानी एक साथ गिरता है। इसी से ही बाढ़ आती है। इस दौरान बारिश लगभग 100 मिलीमीटर प्रति घंटा की दर से होती है।
यह बारिश आमतौर पर समुद्र तल से 1,0002,500
मीटर की ऊंचाई पर होता है। इसलिए बादल फटने की घटना पहाड़ी क्षेत्रों पर ही होती है।
5.
केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग के किस पूर्व सीईओ को G-20 के लिए भारत का नया शेरपा चुना गया है? अमिताभ कांत
सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को G-20 के लिए भारत का नया शेरपा चुना गया है. वह G-20 शेरपा के रूप में पीयूष गोयल की जगह लेंगे. उन्हें सितंबर 2021 में G-20 शेरपा के रूप में नियुक्त किया गया था. नीति आयोग के सीईओ के रूप में अमिताभ कांत का विस्तारित कार्यकाल जून 2022 में पूरा हुआ था.
6. कौन से देश ‘I2U2 आई2यु2 समूह’ से जुड़े हैं? भारत-इजरायल-यूएई-अमेरिका
अक्टूबर 2021 में चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान I2U2 (भारत-इज़राइल-यूएई-अमेरिका) समूह की अवधारणा की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इज़रायली समकक्ष यायर लैपिड, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ पहले I2U2 नेताओं के आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
7. उस पनडुब्बी का क्या नाम है जिसे हाल ही में भारतीय नौसेना से सेवामुक्त किया गया है? आईएनएस सिंधुध्वज
‘INS सिंधुध्वज’ नाम की पनडुब्बी को हाल ही में 35 साल की सेवा के बाद भारतीय नौसेना से हटा दिया गया था। यह पनडुब्बी स्वदेशी सोनार USHUS, स्वदेशी उपग्रह संचार प्रणाली रुक्मणी और जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली और स्वदेशी टारपीडो अग्नि नियंत्रण प्रणाली के लिए जानी जाती थी।
8. ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने पैरासिन ओपन ‘ए’ शतरंज टूर्नामेंट 2022 जीता है। यह किस देश में आयोजित किया गया था? सर्बिया
9. कौन इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) के साथ व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) से लैस सभी पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को जोड़ने वाला भारत का पहला राज्य बन गया। हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश (HP) व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) से लैस सभी पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) से जोड़ने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
i.इस प्रणाली का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) जय राम ठाकुर ने शिमला (HP) के पीटरहॉफ में आयोजित एक कार्यक्रम में किया था।
ii.उन्होंने सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी शुरू की।
10. घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने में मदद के लिए “ई – एफआईआर” मोबाइल ऐप किस राज्य सरकार ने लांच किया - उत्तराखंड
11.
तेरह 13 एक्सप्रेस-वे वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है? उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे नेटवर्क की आधारशिला रखी है. आने वाले समय में दुनिया के कई देशों से अधिक एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश में होगी. प्रदेश 13 एक्सप्रेस-वे वाला देश का पहला राज्य बना है. सीएम योगी ने पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में आमूलचूल परिवर्तन किया है.
12. कौन सी कंपनी महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अपनी स्वदेशी एंटीसर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का निर्माण करेगी? . सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने अपनी स्वदेशी एंटीसर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को रोल आउट करने की कंपनी की योजना की घोषणा की है.
13. अपनी मूल कंपनीके साथ विलय के बाद कौन सा बैंक दुनिया के शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान बैंकों में शामिल होगा – एचडीएफसी बैंक
14. गंगा से ब्रह्मपुत्र तक जाने वाला सबसे लंबा जहाज कौन सा बना हैं?-
एमवी राम प्रसाद बिस्मिल
15. एशियाई विकास बैंक (ADB) के हालिया अनुमान के अनुसार, 2022-23 के लिए भारत के विकास का अनुमान क्या है? 7.2%
एशियाई विकास बैंक ने भारत के लिए अपने आर्थिक विकास के अनुमान को 2022-23
के लिए अप्रैल में अनुमानित 7.5% से घटाकर 7.2% कर दिया। इसने 2023-24 के लिए जीडीपी विकास अनुमान को पहले के अनुमान 8% से घटाकर 7.8% कर दिया। एडीबी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान पहले के 5.8% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है।
16. ग्रामीण इलाको में ‘वायु स्वास्थ्य सेवा’ शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा बन गया हैं? ओडिशा
17. ओपन एकरेज लाइसेंसिंग प्रोग्राम (OALP) और हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन एंड लाइसेंसिंग पॉलिसी (HELP) जो कभी-कभी ख़बरों में देखे जाते हैं, किस क्षेत्र से जुड़े हैं? – तेल
हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन एंड लाइसेंसिंग पॉलिसी (HELP), तेल और गैस खोजने और उत्पादन करने के लिए एक नई नीति, वर्ष 2016 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी। ओपन एकरेज लाइसेंसिंग प्रोग्राम (OALP) के सात बोली दौर संपन्न हुए हैं। अब तक 134 अन्वेषण और उत्पादन ब्लॉक प्रदान किए गए हैं। हाल ही में 7वें बोली दौर में ONGC, OIL और GAIL को तेल और गैस की खोज और उत्पादन के लिए प्रस्तावित आठ ब्लॉकों में से अधिकांश ब्लॉक मिले।
18. कौन सा संस्थान औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) आउटपुट डेटा जारी करता है? राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) विकास डेटा जारी करता है। IIP की वृद्धि मई में बढ़कर 19.6% हो गई, जो अप्रैल में 7.1% थी। इस साल मई में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 20.6% बढ़ा, जबकि खनन उत्पादन 10.9% और बिजली उत्पादन में 23.5% की वृद्धि हुई।
19. कानागनहल्ली, जो हाल ही में खबरों में रहा, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित एक प्राचीन बौद्ध स्थल है? कर्नाटक
कानागनहल्ली कर्नाटक राज्य के कलबुर्गी जिले में भीमा नदी के तट पर एक प्राचीन बौद्ध स्थल है। यह सन्नति स्थल का एक भाग है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अब इस बौद्ध स्थल पर संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।
20. ‘राज्य कृषि और बागवानी मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन स्थल कौन सा है? बेंगलुरु
राज्य के कृषि और बागवानी मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन बेंगलुरु में हुआ, कर्नाटक के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने “Platform
of Platforms (PoPs) under e-NAM” लॉन्च किया। इस सम्मेलन का आयोजन कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया।
21. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा 24 जुलाई 2022 को 162वां आयकर दिवस मनाया गया।
यह पहली बार 2010 में भारत में आयकर के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया था।
24 जुलाई 1860 को सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में पहली बार आयकर पेश किया गया था।
इस कर का उद्देश्य 1857 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता के पहले युद्ध के दौरान ब्रिटिश शासन को हुए नुकसान की भरपाई करना था।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष - नितिन गुप्ता
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना – 1924
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड मुख्यालय - नई दिल्ली
22.
किस IIT संस्था के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है? IIT मद्रास
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’
नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है. PIVOT रोगियों में कैंसर पैदा करने वाले जीन की भविष्यवाणी करने में सक्षम है. यह AI-आधारित उपकरण व्यक्तिगत कैंसर उपचार के लिए रणनीति तैयार करने में मदद करेगा. PIVOT को उन जीनों की भविष्यवाणी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कैंसर पैदा करने के लिए जिम्मेदार हैं.
23. किस संस्थान ने कॉस्ट ऑफ लिविंग क्राइसिस इन डेवलपिंग कंट्रीज (Cost-of-Living Crisis in Developing Countries) रिपोर्ट जारी की? – UNDP
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने ‘Cost-of-Living Crisis in
Developing Countries’ पर एक रिपोर्ट जारी की। यह दर्शाता है कि भारत में गरीबी पर मुद्रास्फीति का केवल नगण्य प्रभाव पड़ेगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, लक्षित स्थानान्तरण (targeted
transfers) से गरीब परिवारों को मूल्य वृद्धि से निपटने में मदद मिलती है। भारत में, PMGKAY और PMGKY के माध्यम से कमजोर लोगों को भोजन और नकदी की सुविधा प्रदान की गई थी।
24. कौन सा बैंक हाल ही में (जुलाई 2022 में) आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ एकीकृत करने वाला पहला निजी क्षेत्र का बैंक बन गया है? कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक नए ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ तकनीकी एकीकरण के पूरा होने के बाद आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ पूरी तरह से एकीकृत होने वाला पहला निजी क्षेत्र बैंक बन गया है।
i.ग्राहक, व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट दोनों, पोर्टल के ई-पे टैक्स टैब के माध्यम से कोटक नेट बैंकिंग का उपयोग करके प्रत्यक्ष कर का भुगतान कर सकते हैं।
25. क्षमता निर्माण आयोग (CBC) ने हाल ही में किन संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानकों (NSCSTI) का एक सेट विकसित किया है? सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान
केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने “सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानक” (NSCSTI) लॉन्च किया। राष्ट्रीय स्तर पर सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए मानक बनाने के लिए मानकों को क्षमता निर्माण आयोग (CBC) द्वारा विकसित किया गया है।
26. खर्ची पूजा किस राज्य में मनाई जाती है? त्रिपुरा
27. कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हाल ही में खाता एग्रीगेटर AA पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े हैं। AA का अर्थ क्या है? Account Aggregator
सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) वित्तीय सूचना उपयोगकर्ता (financial information user – FIU) के साथ-साथ वित्तीय सूचना प्रदाता (financial information provider – FIP) के रूप में खाता एग्रीगेटर पारिस्थितिकी तंत्र पर लाइव हो गया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन बैंक भी अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम से जुड़ गए हैं। SBI,
BoB और यूको बैंक सहित अन्य बैंक परीक्षण के चरण में हैं और कुछ अन्य विकास के चरण में हैं।
28. खादी संस्थानों को डिजाइन निर्देश प्रदान करने के लिए किस वैधानिक निकाय ने खादी के लिए ज्ञान पोर्टल लॉन्च किया है – खादी और ग्रामोद्योग आयोग
29. खादी ग्रामोद्योग आयोग के नए अध्यक्ष कौन बने हैं? मनोज कुमार।
30. खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग किस शहर में खाद्य और पोषण सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा?
नई दिल्ली
31. केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किस शहर में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया? दिल्ली
केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के अंत तक 500 खदानों की नीलामी होने की उम्मीद है. इस कॉन्क्लेव का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कॉन्क्लेव में विभिन्न श्रेणियों में ‘राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार’ और अन्य पुरस्कार प्रदान किए.
32. गुरु पूर्णिमा के पर्व के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. ऐसी मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने इसी दिन अपना अंतिम उपदेश दिया था।
2. गुरु पूर्णिमा के दिन ही "धर्म चक्र प्रवर्तन" की घटना घटी थी।
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)
व्याख्या: बीते 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्ति के बाद इसी दिन अपना पहला प्रवचन दिया था। भगवान बुद्ध ने बोद्ध गया से सारनाथ की यात्रा की थी और ज्ञान प्राप्ति के पश्चात अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था। इसे "धर्म चक्र प्रवर्तन" का नाम दिया जाता है और ये बौद्ध मत के प्रचार-प्रसार का आरंभ था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के अनुयायी उनकी पूजा करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। यह पर्व आध्यात्मिक और शैक्षिक गुरुओं को समर्पित है।
33. गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति कौन बने _ रानिल विक्रमसिंघे
34. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार किस योजना के तहत 28 जुलाई 2022 से 4 रुपये प्रति लीटर गोमूत्र खरीदेगी? ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत।
35. गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) के नए प्रमुख कौन बने? ब्रजेश कुमार उपाध्याय
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने रक्षा मंत्रालय के तहत GSL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।
ब्रजेश कुमार को पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, इस पद पर नियुक्त किया गया है।
ब्रजेश कुमार इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) हैं।
उन्होंने 1991 में जीएसएल के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।
जीएसएल में 30 से अधिक वर्षों के अपने लंबे करियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न विभागों में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया है
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
स्थापना: 1957
मुख्यालय: गोवा
36. ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 में लैंगिक समानता के मामले में भारत कितनी रैंक रही? 135
इस रिपोर्ट को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने जारी किया। यह रिपोर्ट बताती है कि देशों में अलग अलग क्षेत्रों में पुरुषों और स्त्रियों के बीच समानता की स्थिति कैसी है। वर्ष 2022 के इंडेक्स में 146 देशों की स्थिति का आंकलन है।
इस इंडेक्स में भारत की लैंगिक समानता के मामले में 135 वीं रैंक रही। भारत की रैंक में पांच अंको का सुधार हुआ, पिछले वर्ष 2021 (156 देशों की रैंकिंग) के इंडेक्स में भारत की 140 वीं रैंक थी।
ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 में टॉप10 देश
1. आइसलैंड
2. फिनलैंड
3. नॉर्वे
4. न्यूजीलैंड
5. स्वीडन
6. रवांडा
7. निकारागुआ
8. नामीबिया
9. आयरलैंड
10. जर्मनी
पड़ोसी देशों का हाल
बांग्लादेश : 71
नेपाल : 96
श्रीलंका : 110
भूटान : 126
पाकिस्तान : 145
अफगानिस्तान : 146
कैसे तय होता है ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स?
इस इंडेक्स को 4 सबइंडेक्स के आधार पर बनाया जाता है।
1. राजनीतिक सशक्तिकरण ( Political Empowerment)
2. शैक्षणिक स्थिति (Educational Attainment)
3. आर्थिक भागीदारी और अवसर (Economic
Participation and Opportunity)
4. स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की स्थिति ( Health and Survival)
इनमें महिलापुरुषों की प्रगति और अंतर पर स्टडी की जाती है।
सबइंडेक्स में भारत का स्थिति
राजनीतिक सशक्तिकरण
इसमें संसद में महिलाओं का प्रतिशत, मंत्री पदों पर महिलाओं का प्रतिशत आदि जैसे मीट्रिक शामिल होते हैं। इसमें 146 देशों में भारत का स्थान 48 वां है। सभी चार सबइंडेक्स में से राजनीतिक सशक्तिकरण में भारत बेहतर स्थिति में।
आर्थिक भागीदारी और अवसर
इस सबइंडेक्स में लेबर फोर्स में महिलाओं की भागीदारी, कार्य में समान वेतन और इनकम शामिल होता है। इसमें भारत 146 देशों में से 143वें स्थान पर है। पिछले वर्ष 2021 में, 156 देशों में से भारत 151 वें स्थान पर था। भारत का स्कोर ग्लोबल एवरेज से काफी कम है और इसमें भारत से केवल ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही पीछे हैं।
शैक्षणिक स्थिति
इस सबइंडेक्स में लिटरेसी रेट और प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर एजुकेशन में इनरोलमेंट रेट जैसे मीट्रिक शामिल होते हैं। यहां 107वें स्थान पर है। हालांकि पिछली रिपोर्ट से इसका स्कोर थोड़ा खराब हुआ है। वर्ष 2021 में भारत 156 में से 114 वें स्थान पर था।
स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की स्थिति
इस सबइंडेक्स में जन्म के समय लिंगानुपात (प्रतिशत में) और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (वर्षों में) शामिल होते हैं। इसमें भारत सभी देशों में अंतिम,146 वें स्थान पर है। इस इंडेक्स में भारत का स्कोर नहीं सुधरा है, पिछले वर्ष 2021 भारत 156 देशों में से 155 वें स्थान पर था।
कुछ मुख्य बातें
146 देशों के इंडेक्स में केवल 11 देश भारत से नीचे हैं। इनमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कांगो, ईरान और चाड सबसे खराब पांच देश हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के जेंडर गैप स्कोर ने पिछले 16 वर्षों में अपना सातवां उच्चतम स्तर दर्ज किया है। लेकिन यह विभिन्न मापदंडों पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में से एक है। लगभग 66.2 मिलियन की महिला आबादी के साथ, भारत की उपलब्धि का स्तर क्षेत्रीय रैंकिंग पर भारी पड़ता है।
37. कौन सी संस्था ‘ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट Global Gender Gap Report’ जारी करती है? विश्व आर्थिक मंच
2022 के लिए ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी किया गया। आइसलैंड (90.8%)
ने पहले स्थान पर वैश्विक रैंकिंग का नेतृत्व किया, जबकि भारत 146 देशों में से 135वें स्थान पर है। पिछले साल भारत 156 देशों में 140वें स्थान पर था। इस रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक लिंग अंतर को पाटने में 132 साल और लगेंगे।
38. कौरसेरा ग्लोबल स्किल रिपोर्ट 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है 68वें
39. ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट में अफॉर्डेबल टैलेंट में एशिया में किस राज्य को पहला स्थान मिला – केरल
40. चिप्स टू स्टार्टअप (C2S) कार्यक्रम के उद्देश्यों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1) C2S कार्यक्रम का उद्देश्य पांच वर्षों के दौरान VLSI और एम्बेडेड सिस्टम डिज़ाइन के क्षेत्र में 85,000 विशेष जनशक्ति को प्रशिक्षित करना है।
2) बौद्धिक संपदा का संरक्षण करना।
3) छात्रों और शोधकर्ताओं के बीच उद्यमशीलता की संस्कृति को विकसित करना।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (D)
व्याख्या: चिप्स स्टार्टअप (C2S) कार्यक्रम के लिए
C2S कार्यक्रम का उद्देश्य पांच वर्षों के दौरान VLSI और एम्बेडेड सिस्टम डिज़ाइन के क्षेत्र में 85,000 विशेष जनशक्ति को प्रशिक्षित करना और ESDM (इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन और विनिर्माण) क्षेत्र में छलांग लगाना है।
इस कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में -उत्पन्न बौद्धिक संपदा का संरक्षण करना और स्टार्टअप को इनक्यूबेट करने के माध्यम से छात्रों और शोधकर्ताओं के बीच उद्यमशीलता की संस्कृति को विकसित करना शामिल है।
अतः, सभी कथन सही हैं।
41. जनगणना नगरों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. जनसंख्या 5,000 से अधिक है।
2. कम से कम 50% पुरुष कामकाजी आबादी कृषि क्षेत्र से बाहर कार्यरत है।
3. न्यूनतम जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति किमी2।
4. जनगणना नगर शहरी स्थानीय निकायों द्वारा शासित होते हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a) केवल 1 और 2
b) केवल 1 और 3
c) केवल 2 और 3
d) केवल 3 और 4
उत्तर: (B)
व्याख्या:
जनगणना शहर
जनसंख्या 5,000 से अधिक है।
कम से कम 75% पुरुष कामकाजी आबादी कृषि क्षेत्र से बाहर कार्यरत है।
न्यूनतम जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति किमी2।
जनगणना नगर ग्रामीण स्थानीय निकायों या पंचायतों द्वारा शासित होते हैं।
सांविधिक नगर शहरी स्थानीय निकायों द्वारा शासित होते हैं।
42. जम्मू और कश्मीर ने केसर और अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
सिक्किम
43. कौन सा बंदरगाह सार्वजनिक – निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर संचालित होने वाला भारत का पहला 100% स्वामित्व प्रमुख बंदरगाह बन गया है – जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
जेएनपी देश का अग्रणी कंटेनर बंदरगाह है तथा विश्व के 100 बंदरगाहों में 26वें नंबर पर आता है,
44.
'जागृति शुभंकर' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है।
2. यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: D
व्याख्या:
इसे एक ऐसे ग्राहक के रूप में चित्रित किया जाएगा जो उपभोक्ताओं के रूप में अपने अधिकारों के बारे में जागरूक है और अपनी समस्याओं का जवाब मांग रहा है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
यह विभिन्न सरकारी पहलों के बारे में उपभोक्ता जागरूकता का विस्तार करने में मदद करेगा जैसे:
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधान
हॉलमार्किंग
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1915
वज़न और माप अधिनियम के प्रावधान
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के निर्णय
शिकायत निवारण पर उपभोक्ताओं द्वारा प्रशंसापत्र
उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने जागृति शुभंकर पेश किया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
कई मीडिया अभियानों में इसे "जागो ग्राहक जागो" के नारे के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
45.
जातक कथाओं की मूर्तियांँ निम्नलिखित में से किस स्थान पर देखी जा सकती हैं?
A तिरुपति बालाजी
B खजुराहो मंदिर
C अक्षरधाम मंदिर
D साँची का स्तूप
Explanation
उत्तर- D
व्याख्या:
जातक कथाएँ साहित्य की रचनाएँ हैं जो बुद्ध (प्रबुद्ध व्यक्ति) के पिछले अस्तित्व या जन्म का वर्णन करते हैं, जब वे मानव और गैर-मानव दोनों रूपों में बोधिसत्व (ऐसे प्राणी जो अभी तक ज्ञान या मोक्ष प्राप्त नहीं कर पाए हैं) के रूप में प्रकट हुए थे।
सांँची स्तूप अपने प्रवेश द्वारों के लिये उल्लेखनीय हैं क्योंकि इनमें बुद्ध के जीवन और बोधिसत्व के रूप में उनके पिछले अवतारों की घटनाओं का अलंकृत चित्रण है।
सांँची स्तूप मध्य प्रदेश के सांँची में स्थित है। यह मूल रूप से तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाया गया था और माना जाता है कि इसमें बुद्ध की राख रखी गई थी।
महान वानर जातक और छह दांँतों वाला हाथी जातक सांँची में जातक कथाओं की मूर्तिकला के कुछ बेहतरीन उदाहरण हैं।
अतः विकल्प D सही है।
46. ‘जेरूसलम डिक्लेरेशन’ (Jerusalem Declaration), जो हाल ही में खबरों में रहा, इजरायल और किस देश के बीच एक रणनीतिक समझौता है? अमेरिका
अमेरिका-इजरायल रणनीतिक सहयोग पर एक संयुक्त घोषणा पर राष्ट्रपति जो बाईडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लैपिड द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। इस वक्तव्य को रणनीतिक अमेरिका-इजरायल साझेदारी और इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता में ऐतिहासिक होने का दावा किया गया है। जेरूसलम घोषणापत्र में इजरायल-फिलिस्तीनी संबंधों का भी जिक्र है।
47.
किस भारतीय राज्य / केंद्र शासित प्रदेश ने पहली AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत लांच की है? – राजस्थान
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित ने राजस्थान में 18वीं अखिल भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण बैठक के दौरान देश की पहली AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत का शुभारंभ किया।
48. ग्रामीण महिला उद्यमियों की सहायता के लिए ‘डिजीवाणी‘ कॉल सेंटर शुरू करने के लिए किस फाउंडेशन ने गूगल के साथ साझेदारी की है – द नैसकॉम फाउंडेशन
49.
‘Denial
of Safe Haven Initiative’ और ‘Workshop on Anti-Corruption and Economic
Development’ किस ब्लॉक से संबंधित हैं? ब्रिक्स
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में ब्रिक्स भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया और FATF एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटर टेररिज्म फाइनेंसिंग मानकों को लागू करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने ब्रिक्स डिनायल ऑफ सेफ हेवन पहल को अंतिम रूप देने पर संतोष व्यक्त किया और भ्रष्टाचार विरोधी और आर्थिक विकास पर ब्रिक्स कार्यशाला में अनुभवों को साझा किया।
50. जलविद्युत और पंप भंडारण परियोजनाओं की खोज और स्थापना के लिए एक संयुक्त उद्यम कंपनी (JVC) के गठन का पता लगाने के लिए किसने दामोदर घाटी निगम (DVC)
के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – NHPC
लिमिटेड
51. कौन सा हवाई अड्डा देश का पहला कार्बनन्यूट्रल हवाई अड्डा बनाया जा रहा है? . लेह हवाई अड्डा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा लेह हवाई अड्डा देश का पहला कार्बनन्यूट्रल हवाई अड्डा बनाया जा रहा है. जो भारत में पहला है। सोलर पीवी प्लांट के साथ हाइब्रिडाइजेशन में "जियोथर्मल सिस्टम" नए एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में हीटिंग और कूलिंग उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाएगा.
52. जलवायु परिवर्तन पर देश का पहला लर्निंग लैब कहाँ शुरू हुआ - पटना
53.
केंद्र की नई शिक्षा नीति को प्री-प्राइमरी स्तर पर लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है? उत्तराखंड
उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति (National
Education Policy) लागू कर दिया गया है. ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है. जहां पहली बार स्कूली शिक्षा में प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 को लागू किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल वाटिकाओं का उद्घाटन कर सूबे में नई शिक्षा नीति का औपचारिक शुभारंभ किया. पहले चरण में 20 हजार आंगनबाड़ियों में से 5000 आंगनबाड़ी केन्द्रों में नई शिक्षा नीति के तहत बालवाटिका कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा. नई शिक्षा नीति में एनसीसी का भी प्रावधान रखा गया है और शिक्षा का पैटर्न 5+3+3+4 का पैटर्न फॉलो किया जाएगा.
54. 2021 में भारतीय नागरिकता का त्याग करने वाले भारतीय नागरिकों की शीर्ष पसंद का देश कौन सा है? अमेरिका
गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2021 के दौरान 1.63 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने अपनी भारतीय नागरिकता का त्याग किया। यह पिछले तीन वर्षों के दौरान सबसे अधिक है। लगभग आधे भारतीयों के साथ अमेरिका शीर्ष पसंद था, जो अमेरिकी नागरिक बनना पसंद करते थे। अमेरिका के बाद भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके में नागरिकता प्राप्त करना पसंद किया।
55. जापान के किस पूर्व प्रधानमंत्री को नारा शहर में भाषण देने के दौरान गोली लगने के बाद मौत हो गई है शिंज़ो आबे
56.
‘नेशनल कॉन्क्लेव ऑन माइंस एंड मिनरल्स’ का आयोजन स्थल कौन सा है? नई दिल्ली
केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कॉन्क्लेव में विभिन्न श्रेणियों में ‘राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार’ और अन्य पुरस्कार प्रदान किए।
57. किसे अपनी पुस्तक ‘द हार्डेस्ट प्लेस’ के लिए विलियम ई कोल्बी पुरस्कार जीता हैं- वेस्ले मॉर्गन
58.
किसको अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” में शामिल किया गया है? गीता गोपीनाथ
गीता गोपीनाथ को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” में शामिल किया गया है. वह यह सम्मान पाने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय हैं. “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” पर चित्रित होने वाले पहले भारतीय रघुराम राजन थे. उन्होंने 2003-2006 के दौरान IMF के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान निदेशक के रूप में कार्य किया. गीता गोपीनाथ को अक्टूबर 2018 में IMF की मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया था.
59. खबरों में रहा ‘फिट फॉर 55′, किसके द्वारा जलवायु पैकेज का प्रस्ताव है? यूरोपीय संघ
60. जापान के ‘फुगाकू’ को पछाड़ दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बना ‘फ्रंटियर’, यह किस देश का हैं? अमेरिका
61. कौन सा देश प्रत्येक वर्ष 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है जिसे बास्तील दिवस (Bastille Day) भी कहा जाता है? फ्रांस
फ्रांस प्रत्येक वर्ष 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है जिसे बास्तील दिवस (Bastille Day) भी कहा जाता है. 14 जुलाई, 1789 को सैन्य किले और जेल के रूप में मशहूर बास्तील के पतन का प्रतीक है जब गुस्साई भीड़ ने उस पर धावा बोल दिया था, जो फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत का संकेत था और फ्रांसीसी रिपब्लिकन आंदोलन के लिये एक महत्त्वपूर्ण प्रतीक बन गया. फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस को औपचारिक रूप से फ्रांस में ला फेट नेशनेल (La Fete Nationale) कहा जाता है.
62. किस आईटी ने 110 मिलियन यूरो में डेनमार्क स्थित बेस लाइफ साइंस का अधिग्रहण करेगी? इंफोसिस
इंफोसिस डेनमार्क (Denmark) की लाइफ साइंस कंपनी BASE Life Science को खरीदने वाली है. इंफोसिस ने खुद इस डील की जानकारी शेयर बाजारों को दी. इंफोसिस ने बताया कि यह डील करीब 110 मिलियन यूरो यानी 875 करोड़ रुपये में होने वाली है. इस डील से न केवल यूरोप में इंफोसिस की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि लाइफ साइंस डोमेन में उसका अनुभव भी बढ़ेगा. इंफोसिस के प्रेसिडेंट रवि कुमार एस ने इस डील के बारे में कहा कि यह डील लाइफ साइंस के क्षेत्र में इंफोसिस के एक्सपर्टाइज को मजबूत करेगी.
63. कौन आयतन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है और दुनिया की सबसे गहरी झील है?
बैकल झील
64. कौन सी राज्य सरकार राज्य विधानसभा में भारत का पहला स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022 पेश करेगी? राजस्थान
राजस्थान सरकार राजस्थान विधानसभा में ‘स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022’ पेश करेगी। यह राजस्थान को भारत का पहला राज्य बनाता है जिसने अपने निवासियों को स्वास्थ्य सेवा के गारंटीकृत अधिकार का प्रस्ताव दिया है।
i.इसका उद्देश्य सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा बिना जेब खर्च के गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जनवरी 2022 में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक का मसौदा तैयार किया गया था।
65. घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने वित्त वर्ष 202223 में भारत के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को कितने प्रतिशत तक घटा दिया है? 7.3%
66. कौन सी संस्था ‘भारत रंग महोत्सव 2022’ का आयोजन करती है? – राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama –
NSD), नई दिल्ली “आजादी का अमृत महोत्सव – 22वां भारत रंग महोत्सव, 2022” उत्सव का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है। इस उत्सव का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना है।
67. इसरो के ‘Human Space Flight Expo’ का स्थल कौन सा है? बेंगलुरु
इसरो का तीन दिवसीय मानव अंतरिक्ष उड़ान एक्सपो (Human Space Flight Expo) बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। इसमें मॉडल-प्लेन-मेकिंग वर्कशॉप से लेकर उपग्रहों के इंटरेक्टिव मॉडल और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के बारे में एक फिल्म शामिल है। यह बेंगलुरु के जवाहरलाल नेहरू प्लेनेटेरियम में आयोजित किया जा रहा है।
68.
किस राज्य सरकार ने मिशन कुशल कर्मी योजना को लॉन्च किया है? दिल्ली
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को मिशन कुशल कर्मी योजना लॉन्च किया है. निर्माण श्रमिकों के कौशल में सुधार के लिए मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत की गई है. यह मिशन दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के सहयोग से शुरू किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत, श्रमिकों को 15 दिनों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना होगा, जो उन्हें अपस्किलिंग में मदद करेगा.
69. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti) योजना लागू करता है? – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘मिशन शक्ति’ योजना के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए छत्र योजना के रूप में ‘मिशन शक्ति’ को एक एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के रूप में शुरू किया गया था। ‘मिशन शक्ति’ की दो उप-योजनाएँ हैं – ‘संबल’ और ‘समर्थ’। वैकल्पिक विवाद समाधान की सुविधा के लिए नारी अदालतों के एक नए घटक की भी घोषणा की गई।
70. कौन अमेरिका के ओरेगॉन में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला भारतीय पुरुष लॉन्ग जम्पर बन गया है? मुरली श्रीशंकर
71. कौन सा भारतीय क्रिकेटर जुलाई 2022 में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI)
में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाला भारतीय बन गया है – मोहम्मद शमी
72. कौन सा बैंक हाल ही में (जुलाई 2022 में) ‘यूनि-वर्स’, बैंक के मेटावर्स वर्चुअल लाउंज को लॉन्च करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है? यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) में से एक, ने मुंबई, महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम में ‘यूनि-वर्स’, बैंक के मेटावर्स वर्चुअल लाउंज और ओपन बैंकिंग सैंडबॉक्स पर्यावरण के शुभारंभ की घोषणा की।
i.’यूनी-वर्स’ लॉन्च करके, UBI प्रचार के लिए एक वर्चुअल शॉप खोलने वाला पहला भारतीय बैंक बन गया है।
ii.यूनी-वर्स ग्राहकों को बैंकिंग का एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। वास्तविक दुनिया के परिदृश्य के समान, ग्राहक लाउंज का पता लगा सकते हैं और बैंक की जमा राशि, ऋण, सरकारी कल्याण योजनाओं, डिजिटल पहल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
iii.मेटावर्स वर्चुअल लाउंज पहल टेक महिंद्रा के साथ एक सहयोग है, जो रचनात्मक और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल अनुभव प्रदान करता है।
iv.UBI अत्याधुनिक बैंकिंग उत्पादों को विकसित करने और पेश करने के लिए ओपन बैंकिंग सैंडबॉक्स वातावरण के माध्यम से फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी फर्म) और स्टार्ट-अप भागीदारों के साथ सहयोग करेगा।
73. 2022 का राष्ट्रपति चुनाव भारत के किस राष्ट्रपति को चुनने के लिए आयोजित किया गया? 15वें
भारत के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए 2022 का राष्ट्रपति चुनाव भारत में हो रहा है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा इस चुनाव में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों और सभी राज्यों की विधानसभाओं के साथ-साथ दिल्ली और पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
74. ‘राष्ट्रीय ध्वज दिवस’ (National Flag Day) भारत में किस दिन मनाया जाता है? 22 जुलाई
भारत हर साल 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाता है। इसी दिन वर्ष 1947 में, भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था।
75. छात्रों को रोजगार के अवसर के लिए किस राज्य सरकार ने यूनिसेफ का समझौता किया है? . दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने हाल ही में दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से यूनिसेफ के साथ एक नई पायलट परियोजना की घोषणा की है.
76. किस देश द्वारा ब्रह्मांड में डार्क मैटर का पता लगाने हेतु लक्स-ज़ेप्लिन (LUX-ZEPLIN-LZ) नामक अत्यधिक संवेदनशील प्रयोग किया गया? अमेरिका
हाल ही में अमेरिका द्वारा ब्रह्मांड में डार्क मैटर का पता लगाने के लिये लक्स-ज़ेप्लिन (LUX-ZEPLIN-LZ)
नामक अत्यधिक संवेदनशील प्रयोग किया गया. इससे पहले यह जाँच करते हुए कि डार्क मैटर का आकार कुछ आकाशगंगाओं (तारकीय पट्टी) के केंद्र में तारों की गति को कैसे प्रभावित करता है, जिसमे वैज्ञानिकों ने पाया है कि अवरुद्ध आकाशगंगाओं में डार्क मैटर हेलो के माध्यम से अक्ष के बाहर की ओर झुकने (Out-of-Plane) के कारण को समझा जा सकता है. डार्क मैटर उन कणों से बना होता है जिन पर कोई आवेश नहीं होता है.
77. खबरों मे रहा लिस्बन डिक्लेरेशन किसके संरक्षण से संबंधित है – महासागर
78. कौन सा हवाई अड्डा देश का पहला कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा बनाया जा रहा है? – लेह हवाई अड्डा
79. वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स (World Population Prospects)
2022 रिपोर्ट के अनुसार, भारत के किस वर्ष में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है? 2023
संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आधिकारिक जनसंख्या अनुमानों के 27वें संस्करण को ‘World Population Prospects 2022’ शीर्षक से जारी किया। इस प्रकाशन के अनुसार, भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है। वैश्विक जनसंख्या के 15 नवंबर, 2022 तक आठ बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।
80. ग्रामिण इलाको में ‘वायु स्वास्थ्य सेवा’ शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा बन गया हैं?-
ओडिशा
81. 2022 में विंबलडन महिला और पुरुष खिताब के विजेता कौन हैं? एलेना रयबकिना, नोवाक जोकोविच
23 वर्षीय खिलाड़ी एलेना रयबकिना ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनीं। वह 2011 के बाद से सबसे कम उम्र की विंबलडन चैंपियन भी बनीं। नोवाक जोकोविच ने अपना चौथा सीधा विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीता, और यह कुल मिलाकर उनका 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
82.
कौन सा भारतीय राज्य टाइम पत्रिका के ‘World’s 50 Greatest Places of 2022’ में शामिल है? केरल
केरल को टाइम मैगज़ीन के “World’s 50 Greatest Places of 2022” की सूची में शामिल किया गया है। TIME ने केरल को ‘भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक’ बताया है। भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर, अहमदाबाद को भी 2022 के विश्व के 50 महानतम स्थानों की सूची में शामिल किया गया है।
83. कौन सा संगठन वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक लाने के लिए जिम्मेदार है? अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू)
84. किस भारतीय शहर को 2022-23 के लिए SCO शंघाई सहयोग संगठन की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में चुना गया है? वाराणसी
वाराणसी शहर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित किया जाएगा। आठ सदस्यीय संगठन द्वारा एक नई घूर्णन पहल के तहत वाराणसी 2022-23
के लिए SCO की राजधानी बन जाएगा, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच लोगों से लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
85. आईसीसी ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ शोहिदुल इस्लाम को डोपिंग उल्लंघन करने पर कितने महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है? 10 महीने
आईसीसी ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ शोहिदुल इस्लाम को डोपिंग उल्लंघन करने पर 10 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. उन्होंने 28 मई 2022 को अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और अब वे 28 मार्च, 2023 से खेल सकेंगे. शोहिदुल के यूरिन की जांच में क्लोमीफीन पाया गया था जो वाडा की प्रतिबंधित पदार्थ की सूची में शामिल है.
86. किस भारतीय खिलाड़ी ने ‘सिंगापुर ओपन 2022’ चैंपियनशिप का खिताब जीता? पी.वी. सिंधु
पी.वी. सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 में महिला एकल के फाइनल मैच में चीन की वांग ज़ी यी को हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने वर्ष 2022 का अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता।
87. उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जुलाई 2022 में) जीवन और स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करने के लिए टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी की। सिटी यूनियन बैंक
टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, (टाटा AIA लाइफ), भारत के अग्रणी जीवन बीमा प्रदाताओं में से एक ने बैंक के ग्राहकों को जीवन और स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करने के लिए सिटी यूनियन बैंक (CUB), एक निजी क्षेत्र के अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (SCB) के साथ एक रणनीतिक सहयोग किया है।
i.इस साझेदारी के माध्यम से, दोनों भागीदार भौतिक और डिजिटल उपभोक्ता-सामना करने वाले प्लेटफार्मों पर उपभोक्ताओं के बीच बीमा जागरूकता और वित्तीय नियोजन को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने में सक्षम होंगे।
सिटी यूनियन बैंक के बारे में:
MD और CEO– डॉ N कामकोडि
स्थापना – 1904
मुख्यालय – कुंभकोणम, तमिलनाडु
टैगलाइन – ट्रस्ट एंड एक्सीलेंस सिन्स 1904
88. चीन और किस देश द्वारा सी गार्डियंस-2 (Sea Guardians-2) समुद्री अभ्यास आयोजित किया गया? पाकिस्तान
चीन और पाकिस्तान द्वारा सी गार्डियंस-2 (Sea Guardians-2) समुद्री अभ्यास आयोजित किया गया. इसका आयोजन पाकिस्तान नौसेना और चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी द्वारा किया गया. यह नौसैनिक अभ्यास समुद्री सुरक्षा खतरों के प्रति संयुक्त प्रतिक्रिया में सुधार पर केंद्रित है. इसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और दोनों देशों की नौसेनाओं की नौसेना क्षमताओं को बढ़ाना है. यह अभ्यास शंघाई में जल और हवाई क्षेत्र में आयोजित किया गया था.
89.
कौन सी कंपनी सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) का उत्पादन करने जा रही है? – सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत के पहले क्वाड्रि-वैलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) को मंजूरी दी। qHPV वैक्सीन का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा किया जाएगा। भारत में 15 से 44 वर्ष की आयु के बीच महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे अधिक होने वाला कैंसर है।
90. किस देश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को (मरणोपरांत) ‘सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथमम’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है? जापान
जापान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को (मरणोपरांत) ‘सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथमम’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे. वह संविधान के तहत जापान के सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले चौथे पूर्व प्रधानमंत्री हैं. यह जापान का सर्वोच्च सम्मान है. जापान के सम्राट मेजी ने वर्ष 1876 में ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर की स्थापना की थी. शिंजो आबे की 8 जुलाई, 2022 को उस समय हत्या कर दी गई, जब वह नारा शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
91. S&T मंत्रालय ने (जुलाई 2022 में) अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा के लिए ISRO नियंत्रण केंद्र _________ में सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष संचालन और प्रबंधन (IS4OM) के लिए ISRO प्रणाली का उद्घाटन किया। बेंगलुरु, कर्नाटक
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री (S&T), जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नियंत्रण केंद्र, बेंगलुरु, कर्नाटक में सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष संचालन और प्रबंधन (IS4OM)
के लिए ISRO प्रणाली का उद्घाटन किया।
i.भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने की एजेंसी की शुरुआत के बाद से ISRO के साथ लगभग 60 स्टार्टअप पंजीकृत किए गए हैं।
ii.IS4OM सुविधा अन्य अंतरिक्ष वस्तुओं से टकराव के खतरों को कम करने, भारतीय अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा में सभी कार्यों का समर्थन करेगी। यह अंतरिक्ष मलबे की पहचान करने और उनकी निगरानी करने के लिए अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता (SSA) कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
92. किसका बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग , एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन ऑफ इंडिया (APSI) के सहयोग से ‘APSI सुश्रुत फिल्म महोत्सव’ (ASFF
2022) का आयोजन किया – AIIMS दिल्ली
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स नई दिल्ली का बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग भारत के प्लास्टिक सर्जनों की संस्था APSI के सहयोग से 15 जुलाई को 12वें राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर सुश्रुत फिल्म महोत्सव आयोजित किया।
93. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किस आईआईटी में सेंटर फॉर नैनो टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया किया हैं?
आईआईटी गुवहाटी
94. किसने “सैंडबॉक्स” के तहत सीमापार भुगतान के लिये ओपन, कैशफ्री भुगतान, नियरबाय और फेयरेक्स को मंजूरी दे दी है? भारतीय रिजर्व बैंक ने।
95. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा परियोजना के लिए किस संगठन के साथ 300 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं?
World Bank
96. द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड (State of Food Security and Nutrition in the World
2022) रिपोर्ट किस संगठन द्वारा जारी की गई है? संयुक्त राष्ट्र
‘State of Food Security and Nutrition in the World 2022’ रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों (FAO, IFAD, UNICEF, WFP और WHO) द्वारा जारी की गई। भारत में कुपोषित लोगों की संख्या पिछले 15 वर्षों में घटकर 2019-2021 में 224.3 मिलियन हो गई है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में मोटापे से ग्रस्त वयस्क और एनीमिक महिलाएं अधिक हैं।
97. किस देश ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू की है? भारत
भारत ने हाल ही में अपनी अब तक की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू की है. जिसमें टेलीफोन और इंटरनेट डेटा सिग्नल शामिल है। इस स्पेक्ट्रम प्रक्रिया के तहत 4.3 लाख करोड़ रुपये की लागत से 5G
एयरवेव के 72 गीगाहर्ट्ज की पेशकश की गई है.
98. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पुलिस की उपस्थिति और कर्मियों द्वारा गश्त की वास्तविक समय निगरानी के लिए ‘स्मार्ट ई-बीट‘ प्रणाली शुरू की – हरियाणा
99. केंद्र सरकार ने किसे अल्पसंख्यक मामलों का पदभार सौंपा – स्मृति इरानी
100. किसने स्वनिधि महोत्सव का उद्घाटन किया है? हरदीप सिंह पुरी
संग्रहकर्ता
प्रभुनाथ सिंह(PNS)
No comments:
Post a Comment