समसामयिक तथ्य एक पक्ति में
जुलाई 2022 (भाग 30 )
(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)
19 सांसदों को राज्यसभा से एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया है।
22वें राष्ट्रमंडल खेलों का इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुभारंभ।
27 जुलाई को सीआरपीएफ का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया।
28 जुलाई को पीएम मोदी ने चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया।
44वें Chess Olympiad का एंथम हुआ रिलीज
BCCI का नया टाइटल स्पॉन्सर बना मास्टरकार्ड
HAL ने HTT-40 इंजनों के लिए हनीवेल के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुबंध किया
ICC ने कंबोडिया, उज्बेकिस्तान और कोटे डी आइवर को सदस्यता प्रदान की
IMF ने World Economic Outlook जारी किया
Monkeypox के लिए इम्वेनेक्स Vaccine को EU ने दी मंजूरी
RIL और IOA पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस की मेजबानी करेंगे
SEBI ने KRA द्वारा KYC रिकॉर्ड सत्यापन शुरू करने की समय सीमा 1 नवंबर, 2022 तक बढ़ाई
SEBI ने रनिंग अकाउंट के सेटलमेंट के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
अंटार्कटिक महासागर की स्थानिक प्रजाति अल्बाट्रॉस को तमिलनाडु में देखा गया
अमरीका में मंदी की आशंका के बीच दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दर में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की
असम पुलिस ने अलकायदा से जुडे दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। मॉरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और ग्वालपाड़ा से 11 व्यक्ति गिरफ्तार।
इंग्लैंड में लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया।
ओम बिरला और एस्पेरंका बायस ने दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता किया।
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 2 भारतीय शांति सैनिकों की मौत
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘बाल रक्षा’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया देश में 11वीं कृषि संगणना का शुभारंभ
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1.64 लाख करोड़ रुपये के बीएसएनएल के रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एनआईआरडीपीआर और यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग (यूओआर), यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की।
केंद्रीय विद्युत और एनआरई मंत्री ने राष्ट्रपति से भेंट की
केरल सरकार अगस्त में ऑनलाइन कैब सेवा ‘केरल सवारी’ शुरू करेगी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण
कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को देश का पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत 'विक्रांत' सौंपा
कोटक जनरल इंश्योरेंस ने AI-आधारित वाहन पूर्व-निरीक्षण शुरू किया
कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन: रोशनी नादर लगातार दूसरे साल भारत की सबसे अमीर महिला
कौशल मिशन की 7वीं वर्षगांठ -15 जुलाई 2022
क्रिकेट में, त्रिनिडाडमें भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जारी।
खेलों में, राष्ट्रमंडल खेल का डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। आकाशवाणी तथा आकाशवाणी और डीडी स्पोर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर भी नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं।
गुजरात सब्सिडी के साथ सेमीकंडक्टर नीति शुरू करने वाला पहला राज्य बना
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा - नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित भारत की नींव रखती है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर अनेक शिक्षा पहल की शुरुआत की।
गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दो वर्ष पूरे होने पर शिक्षा क्षेत्र से जुडी कई पहल का शुभारंभ करेंगे।
गोवा में द शुगर टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 80वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित
चार बार के फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन सेबेस्टियन वेट्टेल इस सीजन के अंत में संन्यास लेंगे
चीन ने नए ठोस प्रणोदक रॉकेट के साथ छह उपग्रहों को लॉन्च किए
डॉ मनसुख मंडाविया ने कार्यस्थल पर रसायनों के सुरक्षित उपयोग पर संगोष्ठी की अध्यक्षता की; DCPC और ILO ने ICSC पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
तम्बाकू उत्पादों के पैकेटों पर नई निर्दिष्ट स्वास्थ्य चेतावनी
ताइवान ने हान कुआंग (Han Kuang) सैन्य अभ्यास 2022 का आयोजन किया
ताडोबा टाइगर रिजर्व, महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्रीय वैश्विक बाघ दिवस समारोह 2022 की मेजबानी
तेलंगाना में बोनालू महोत्सव मनाया गया
दुनिया की टॉप 20 व्यस्ततम एयरपोर्ट की सूची जारी, IGI एयरपोर्ट 13 वें स्थान पर
देश में 30 जून तक 403 गीगा वाट से अधिक बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल
निर्यात हेतु व्यापार अवसंरचना योजना (TIES) के तहत राज्यों को 206 करोड़ रुपए जारी
निर्वाचन आयोग ने कहा- 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा पहले से ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं
न्यूजीलैंड प्रवासियों का सबसे कम पसंदीदा स्थान है: एक्सपैट इनसाइडर रैंकिंग 2022
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में भारत ने वेस्टइंडीज को अंतिम वनडे में 119 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की
प्रख्यात असम साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का निधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार का उदघाटन किया। श्री मोदी ने कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन किया, कहा- तमिलनाडु भारत का शतरंज शक्तिपुंज।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के साबरकांठा में साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघ संरक्षणवादियों के प्रयासों की सराहना की
प्रधानमंत्री ने अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई के 42वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में आईएफएससीए मुख्यालय की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री ने गुजरात में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया
प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने जीता वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार
बजराम बेगज ने ली अल्बानिया के राष्ट्रपति पद की शपथ
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक
बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में; भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन शून्य से हराया। बॉक्सिंग में शिवथापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को हराया।
बैंक धोखाधड़ी और NPA पर डेटा जारी किया गया
बॉब राफेलसन का 89 वर्ष की उम्र में निधन
भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत- आई एन एस विक्रांत नौसेना को सौंपा गया।
भारत की बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता 30 जून तक 403 गीगा वाट है: सरकार
भारत में तीन साल में 329 बाघों की मौत :सरकार
भारतीय नौसेना को अमेरिका से 24 एमएच-60 ‘रोमियो’ मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टरों में से 3 मिले
भारतीय नौसेना को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) से पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (IAC-1) प्राप्त हुआ; इसे आईएनएस विक्रांत के रूप में कमीशन किया जाएगा
भारतीय नौसेना ने अमरीका से दो एमएच 60R हेलीकॉप्टर प्राप्त किए
भारतीय सेना को मिला नया स्वदेशी बख्तरबंद युद्धक वाहन
मार्च 2022 में RBI का डिजिटल भुगतान सूचकांक बढ़कर 349.30 हो गया
मोजाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट की
मोसी-ओ-तुन्या: जिम्बाब्वे ने मुद्रास्फीति से निपटने के लिए कानूनी निविदा के रूप में सोने का सिक्का लॉन्च किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति को विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया
यूरोपीय निवेश बैंक CDRI में शामिल हुआ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों की वित्तीय सहायता एक हजार रुपये से बढाकर तीन हजार रुपये प्रति माह करने की घोषणा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामे के बाद संसद दिन भरके लिए स्थगित।
लोकसभा ने पारिवारिक न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया।
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने उज्बेकिस्तान रवाना
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अमेरिका ने जीते सबसे ज्यादा पदक, भारत 33वें स्थान पर
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022 – 28 जुलाई
विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2022 – 28 जुलाई
सरकार ने छावनी बोर्डों को अधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए छावनी अधिनियम,
2006 में संशोधन का प्रस्ताव किया।
सरकार ने बताया कि विभिन्न रक्षा वस्तुओं के विनिर्माण के लिए तीन सौ 58 कंपनियों को कुल पांच सौ 84 औद्योगिक लाइसेंस जारी किए गए।
सरकार ने वंचित गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं प्रदान करने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी।
स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 के रूप में संशोधित किया
स्विस ओपन 2022: कैस्पर रूड ने फाइनल में माटेओ बेरेटिनी को हराया
हाई-स्पीड ट्रेनों के निर्माण के लिए BF इंफ्रास्ट्रक्चर ने टैल्गो के साथ साझेदारी की
संग्रहकर्ता
प्रभुनाथ सिंह (PNS)
No comments:
Post a Comment