समसामयिक तथ्य एक पक्ति में
जुलाई 2022 (भाग 25 )
(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)
163वां आयकर दिवस : राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक यात्रा
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, मध्य प्रदेश ने फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य (मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट) का पुरस्कार जीता
Indusind Bank के बोर्ड ने डेट सिक्योरिटीज जारी कर 20,000 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी
MSME मंत्री नारायण राणे ने लॉन्च किया 'मोबाइल इलेक्ट्रिक चार्जिंग' ऐप
अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर वरिष्ठ अधिकारियों की 9वीं आसियान-भारत बैठक वर्चुअली 20 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।
अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
अमेरिका में एक दशक में पोलियो का पहला मामला दर्ज किया गया
अविवाहित महिलाओं को शामिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गर्भ का चिकित्सकीय समापन (एमटीपी) अधिनियम के दायरे का विस्तार किया गया है।
इटली के प्रधान मंत्री मारियो द्रागी ने 21 जुलाई 2022 को इस्तीफा दे दिया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने किया आराधना जौहरी पुस्तक की ‘बीयोंड द मिस्टी वील, टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ का विमोचन
एडीबी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के विकास दर के अनुमान को घटाकर 7.2% कर दिया।
एनएचपीसी लिमिटेड और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू की।
कारगिल युद्ध में जीत का जश्न मनाने के लिए, भारतीय सेना द्वारा शुरू किया गया मोटरसाइकिल अभियान
केंद्र सरकार के सभी विभागों में ई-कार्यालय प्रणाली लागू
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में ‘वंदे गुजरात विकास यात्रा’ के अंतर्गत अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) द्वारा लगभग 210 करोड़ रूपए की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया
क्रिकेट में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन क्विन्स पार्क ओवल में चल रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर में 210 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
जयंती प्रसाद आईबीबीआई के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नामित
डॉ मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में औषध उद्योग को मजबूत करने के लिए योजनाएं शुरू कीं।
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया।
दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज सामने आया।
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं; भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति।
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विश्वास व्यक्त किया कि देश 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए तैयार है। राष्ट्र के नाम विदाई संदेश दिया।
नीति आयोग की उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने भारत नवाचार सूचकांक का तीसरा संस्करण जारी किया।
नीति आयोग ने 20 जुलाई को डिजिटल बैंकों पर एक रिपोर्ट जारी की।
नीरज चोपड़ा और रोहित यादव विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए
पहली खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग सोमवार से नई दिल्ली में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के साल में लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया
प्रधानमंत्री ने श्री नरसिंहभाई पटेल के देहावसान पर दुख व्यक्त किया
फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची: गौतम अडानी ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ा
फ्लिपकार्ट और बिहार राज्य कौशल विकास मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
ब्रजेश गुप्ता चुने गए रैटेन इंडिया पावर के एमडी
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन में।
भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल सुबह संसद के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी।
भारत के नीरज चोपड़ा ने अमरीका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।
भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द का राष्ट्र के नाम विदाई संदेश
भारत के लिए कपास उत्पादन मेंवैश्विक उच्च मानकों को अपनाने का समय: श्री पीयूष गोयल
भारतीय खेल प्राधिकरण ने बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रही टीम इंडिया का उत्साह बढाने के लिए नई पहल क्रिएट फॉर इंडिया शुरू की।
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
मॉर्गन स्टेनली ने भारत के FY23 जीडीपी अनुमान को घटाकर 7.2% कर दिया
यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने मंहगाई पर नियंत्रण के लिए 11 वर्ष बाद ब्याज दरों में बढोतरी की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - सरकार की प्राथमिकता रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना है, ताकि राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षातंत्र विकसित किया जा सके।
राज्यसभा ने सामूहिक विनाश के हथियार संशोधन विधेयक 2022 पर चर्चा की।
राष्ट्रपति कोविन्द ने सभी राजनीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनहित में कार्य करने का आग्रह किया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया।
शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए संसद भवन के निकट स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय आंशिक रूप से बंद रहेंगे।
श्रीनगर की अदालत ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ धन शोधन मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सम्मन जारी किया।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू संसद के केन्द्रीय कक्ष में भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।
श्रीलंका में दिनेश गुणावर्धने ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
संसद के केन्द्रीय कक्ष में सांसदों ने राष्ट्रपति को विदाई दी।
सबसे अधिक जरूरतमंद जिलों में से 272 में, सरकार ने "नशा मुक्त भारत अभियान" शुरू किया
सरकार ने दिन-रात तिरंगा फहराने की अनुमति देने के लिए भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया।
No comments:
Post a Comment