Wednesday, 13 July 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी जुलाई 2022 (भाग 12)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

जुलाई 2022 (भाग 12)

 


सूची


1.     अंतर सरकारी विज्ञान नीति मंच

2.     अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष

3.     अंबिका राव

4.     अरविंद केजरीवाल

5.     अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय

6.     असित रथ

7.     आर्मंड डुप्लांटिस

8.     इंडियन फार्माकोपिया कमीशन

9.     इलोर्डा बॉक्सिंग कप

10.  इस्पात मंत्रालय

11.  '. एन. सुधीर'

12.  एनटीपीसी

13.  एसबीआई जनरल इंश्योरेंस

14.  कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र

15.  क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट्स सिटीज़ रैंकिंग

16.  जी 20 विदेश मंत्रियों की बैठक

17.  टेक होम राशन

18.  नाटो परिग्रहण प्रोटोकॉल

19.  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम

20.  न्यूजीलैंड

21.  पिंक बॉलवर्म

22.  पीएम स्वनिधि योजना

23.  पुस्तकगंगा: रीइमेजिनिंग, रिजुवेनेटिंग, रीकनेक्टिंग

24.  पुस्तक गांधी और चंपारन सत्याग्रह

25.  पुस्तक लाइफ एंड टाइम्स ऑफ जॉर्ज फर्नांडिस

26.  प्रियंका मोहिते

27.  बेरोजगारी दर

28.  भारत की पहली स्वायत्त नेविगेशन सुविधा

29.  भारत के पहले पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन

30.  भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण

31.  मैरीना वियाजोवस्का

32.  यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति

33.  राज्यसभा सदस्य

34.  विदेशी अंशदान

35.  संथाल विद्रोह

36.  स्कॉर्पियन पनडुब्बी

37.  स्टार्ट-अप रैंकिंग

38.  स्टार्टअप स्कूल इंडिया

39.  स्टुअर्ट ब्रॉड

40.  स्टॉकहोम डायमंड लीग

41.  स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप

42.  स्पेन

43.  स्मृति ईरानी

44.  स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर' अभियान

45.  स्वामी रामानुजाचार्य

46.  स्वामी विवेकानंद

47.  स्विट्जरलैंड

48.  हरिनी लोगेन

49.  हरियाली महोत्सव

50.  हर्मिट


 

 


1.       अंतर सरकारी विज्ञान नीति मंच (आईपीबीईएस) Intergovernmental Science-Policy Platform on Biodiversity and Ecosystem Services के नौवां सत्र  किस देश में आयोजित किया जाएगा? जर्मनी

2.       अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) IMF की 'पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार' पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला कौन बन गई हैं?  गीता गोपीनाथ।

3.       किस मलयालम अभिनेत्री का हाल ही में निधन हो गया हैं- अंबिका राव

4.       किस मुख्यमंत्री ने सबसे बड़े "शॉपिंग फेस्टिवल" की घोषणा की है? - अरविंद केजरीवाल

5.       अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है?  स्मृति ईरानी जी को।

6.       अवीव इंडिया के नए MD & CEO कौन बने हैं? - असित रथ

7.       किस पुरुष पोल वॉल्ट एथलीट ने स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में 6.16 मीटर की दूरी तय करके एक नया आउटडोर विश्व रिकॉर्ड बनाया है? आर्मंड डुप्लांटिस

8.       इंडियन फार्माकोपिया कमीशन Indian Pharmacopoeia Commission (IPC) Conference 2022 किस शहर में आयोजित किया गया था? नई दिल्ली

9.       "इलोर्डा बॉक्सिंग कप 2022" में अल्फिया पठान ने कौन सा पदक जीता है?  - स्वर्ण

10.    इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है?  ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को।

11.    '. एन. सुधीर' का निधन हुआ है, वे कौन थे? - फुटबॉलर

12.    इंडिया टुडे के सहयोग से टीम मार्क्समैन द्वारा किस सरकारी संगठन को2022 के सबसे पसंदीदा कार्यस्थलोंमें से एक के रूप में मान्यता दी गई थी? एनटीपीसी

13.    एसबीआई जनरल इंश्योरेंस SBI General Insurance के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन बने हैं?  पारितोष त्रिपाठी।

14.    किस देश ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए तकनीक की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?  रूस ने।

15.    क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट्स सिटीज़ रैंकिंग 2023 के अनुसार, किस शहर को दुनिया के उन छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर का दर्जा दिया गया है, जो विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं? लंदन।
सियोल और म्यूनिख दूसरे स्थान पर हैं जबकि ज्यूरिख और मेलबर्न उसके बाद क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
QS रैंकिंग दुनिया भर के 140 शहरों को लेकर होती है। भारत के 4 शहर मुंबई 103 रैंक, दिल्ली 129 रैंक, चेन्नई 125 रैंक और बेंगलुरु 114वें रैंक पर हैं।

16.    कहां विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी 20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया है? - इंडोनेशिया

17.    नीति आयोग NITI Aayog और किसनेटेक होम राशन- गुड प्रैक्टिसेज अक्रॉस स्टेट/ यूनियन टेरिटरीजTake Home Ration-Good Practices across the State/Union Territories’ शीर्षक से एक रिपोर्ट लॉन्च की? विश्व खाद्य कार्यक्रम World Food Programme

18.    किन दो देशों ने NATO नाटो परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं?  स्वीडन और फिनलैंड ने

19.    नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS) के तहत सरकार प्रशिक्षुओं को संगठनों द्वारा दिए जाने वाले वजीफे का कितना प्रतिशत भुगतान करती है? 25%

20.    किस देश ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों को समान वेतन देने की घोषणा की है? - न्यूजीलैंड

21.    कपास में पिंक बॉलवर्म से निपटने के लिए कौन सी परियोजना अखिल भारतीय स्तर पर शुरू की गई है? Project Bandhan

22.    किस केंद्रीय मंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना की सफलता का जश्न मनाने के लिए सांस्कृतिक उत्सव, स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ किया है?  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरीजी ने।
भारत सरकार ने जरूरतमंदों की मदद के लिए पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) की शुरुआत की थी जिसके द्वारा सरकार ने रेहड़ी-पटरी चलाने वाले लोगों को 10,000 रुपये का गारंटी फ्री लोन (Guarantee Free Loan) देने की सुविधा शुरू की है.
एमओएचयूए देश के 33 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के 75 शहरों में 09 जुलाई से 31 जुलाई, 2022 तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और लाभार्थी रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडरों) तथा उनके परिवारों की सफलता का जश्न मनाने के लिए सांस्कृतिक उत्सव 'स्वनिधि महोत्सव' का आयोजन कर रहा है।

23.    एक नई पुस्तकगंगा: रीइमेजिनिंग, रिजुवेनेटिंग, रीकनेक्टिंग के लेखक कौन हैं?  राजीव रंजन मिश्रा और पुष्कल उपाध्याय

24.    "गांधी और चंपारन सत्याग्रह: सलेक्टेड रीडिंग" नामक पुस्तक को किसके द्वारा संपादित किया गया है? - सुरंजन दास

25.    लाइफ एंड टाइम्स ऑफ जॉर्ज फर्नांडिस पुस्तक के लेखक कौन हैं? राहुल रामगुंडम

26.    8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियां फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं कौन बनी हैं?- प्रियंका मोहिते

27.    आर्थिक शोध संस्थान सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) Center for Monitoring Indian Economy (CMIE) के रिपोर्ट के अनुसार, देश की बेरोजगारी दर जून में बढ़कर कितनी प्रतिशत हो गई है? 7.80% देश में बेरोजगारी दर जून में बढ़कर 7.80 प्रतिशत (Unemployment In India) पर पहुंच गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर मई की 7.30 फीसदी से बढ़कर 8.03 प्रतिशत पर पहुंच गई।
शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.3 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि मई में यह 7.12 प्रतिशत थी
बेरोजगारी की सबसे ऊंची दर हरियाणा में 30.6 प्रतिशत रही। इसके बाद क्रमश: राजस्थान में 29.8 प्रतिशत, असम में 17.2 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 17.2 प्रतिशत और बिहार में 14 प्रतिशत रही।

28.    किस केंद्रीय मंत्री ने आईआईटी IIT हैदराबाद परिसर में भारत की पहली स्वायत्त नेविगेशन सुविधाTIHAN' टीआईएचएएन टेस्टबेड का उद्घाटन किया है?  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जी ने।
टीआईएचएएन टेस्टबेड, जो मानव रहित जमीनी और हवाई वाहनों को विकसित करने के लिए एक अनूठी, अपनी तरह की पहली, अत्याधुनिक, भविष्य की "स्वायत्त नेविगेशन" सुविधा है।
(टीआईएचएएन-टेक्नॉलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनोमस नेविगेशन)" एक बहु-विषयक पहल है, जो भारत को भविष्य और अगली पीढ़ी की "स्मार्ट मोबिलिटी" तकनीक में एक वैश्विक खिलाड़ी बना देगा।"

29.    किस केंद्रीय मंत्री ने भारत के पहले पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है?  केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला जी ने।
इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (ICFA) और एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित यह भारत का प्रथम पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन है।

30.    भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI)  और किसने एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज National Health Claims Exchange विकसित करने का निर्णय लिया है? राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण National Health Authority

31.    किस देश की गणितज्ञ मैरीना वियाजोवस्का ने प्रीतिष्ठित "फील्ड्स मैडल 2022" जीता है? - यूक्रेन

32.    अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति के लिए किस देश को चुना गया है?  भारत को।

33.    किन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया गया है?  संगीतज्ञ इलैयाराजा, ट्रैक-फील्ड धाविका रहीं पीटी ऊषा, तेलुगु स्क्रिप्टराइटर वी विजेंद्रप्रसाद और आध्यात्मिक गुरु वीरेंद्र हेगड़े
राज्यसभा में राष्ट्रपति 12 सीटों पर मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति करते हैं. अभी राज्यसभा में 05 नोमिनेटेट सदस्य पहले से हैं. इन चार को लेकर उनकी संख्या 09 हो जाएगी. 03 सीटों पर मनोनयन और होना है.
1952 में जो 12 लोग पहली बार राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए गए
1.
जाकिर हुसैनजो बाद में राष्ट्रपति बने. 2. कालीदास नागइतिहासकार
3.
राधाकुमुद मुखर्जीइतिहासकार 4. मैथिलीशऱण गुप्तकवि
5.
काकासाहेब कालेलकरगांधीवादी लेखक. 6.  सत्येंद्रनाथ बोसवैज्ञानिक
7.
एनआर मलकानीसमाजसेवी. 8. रुक्मणी देवी अरुंडेलनृत्यांगना
9.
जेएम कुमारप्पागांधीवादी स्कॉलर. 10. अल्लादी कृष्णनन्यायविद
11.
पृथ्वीराज कपूरअभिनेता. 12. मेजर जनरल एसएस सोखेमेडिकल साइंटिस्ट

34.    भारत सरकार ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) नियम 2022 Foreign Contribution (Regulation) Amendment Rules, 2022 के अंतर्गत स्वजनों द्वारा सरकार को सूचित किये बिना कितनी राशि विदेशी अंशदान के रूप में भेजने की अनुमति दी गयी है ? 10 लाख रुपये

35.    किस दिन को संथाल विद्रोह, 1855-56 की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है? 30 जून

36.    भारतीय नौसेना में कौन सी चौथी स्कॉर्पियन पनडुब्बी का शामिल किया गया हैं?- वेला

37.    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) ने राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग 2021 का कौन सा संस्करण जारी किया है?  चौथा
उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने हाल ही में राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग 2021 का तीसरा संस्करण जारी किया है. जिसमे "उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप इकोसिस्टम" विकसित करने के मामले में, गुजरात, कर्नाटक राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरे है.

38.    किस टेक कंपनी ने छोटे शहरों के उद्यमियों के लिए स्टार्टअप स्कूल इंडिया "Startup School India" की घोषणा की है? गूगल ने।

39.    एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का ब्रेन लारा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। ब्रायन लारा के 19 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बुमराह ने किसके खिलाफ कितने रन बनाए। 29, स्टुअर्ट ब्रॉड

40.    स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में नीरज चोपड़ा ने कौन सा मेडल जीता?  सिल्वर
जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 89.94 का थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता। वह ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से पीछे रहे, जिन्होंने 90.31 के थ्रो से गोल्ड जीता।
स्टॉकहोम डायमंड लीग स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित हुई।

41.    किस देश ने स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी करने की घोषणा की हैं?- भारत

42.    2022         नाटो शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया था? स्पेन

43.    अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त भार किसे मिला है? - स्मृति ईरानी

44.    सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाने के लिए किस अभियान की शुरुआत की है?   'स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर' अभियान

45.    किस केंद्रीय मंत्री ने श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा- "Statue of Peace" का अनावरण किया है?  गृह मंत्री अमित शाह जी ने।
सोनवार में झेलम नदी के तट पर स्थित सूर्ययार मंदिर में स्थापित इस प्रतिमा का गृहमंत्री ने नई दिल्ली से ही वर्चुअल अनावरण किया।

46.    स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि किस दिन मनाई जाती है-4 जुलाई

47.    किस देश में वल्र्ड समिट ऑफ इंफार्मेशन सोसायटी 2022 का आयोजन किया गया हैं? – स्विट्जरलैंड

48.    किस भारतीय अमेरिकी महिला ने 2022 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी जीती हैं?- हरिनी लोगेन

49.    किस मंत्रालय के द्वारा 8 जुलाई 2022 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में "हरियाली महोत्सव" का आयोजन किया गया ? पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा।

50.    हर्मिटको हाल ही में खबरों में देखा गया था। यह किसका प्रकार है? स्पाइवेयर


 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...