Friday, 5 August 2022

समसामयिक तथ्य एक पक्ति में अगस्त 2022 (भाग 5 )

 

समसामयिक तथ्य एक पक्ति में

अगस्त 2022 (भाग 5 )

(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)

 

*   1 अक्टूबर, 2022 से 10 करोड़ रुपये के कारोबार वाली संस्थाओं के लिए GST -चालान अनिवार्य

*   44वें शतरंज ओलम्पियाड में हम्पी, वैशाली की सहायता से भारत ने महिला वर्ग में जॉर्जिया पर जीत दर्ज की

*   84वां CRPF स्थापना दिवस: 27 जुलाई 2022

*   BoB अपनी बीमा शाखा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 12.5% हिस्सेदारी बेचेगा

*   CCI ने BFHL कंसोर्टियम और IDFC के बीच 4,500 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दी; श्रीराम समूह की कंपनियों के बीच समामेलन को मंजूरी

*   DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2,217 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी का पता लगाया

*   I&B मंत्री ने तीन पुस्तकों का विमोचन किया; पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पहली प्रतियां भेंट की

*   ISSF विश्व कप राइफल / पिस्टल / शॉटगन 2022 दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित किया गया; भारत 15 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है

*   MoWCD नेसक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ के दिशा-निर्देश जारी किए

*   SEBI ने 03 अगस्त, 2022 को बाजार डेटा सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया

*   अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस 2022 – 30 जुलाई

*   अगस्टे टैनो कौमे ने भारत के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर का पदभार संभाला; जुनैद कमाल अहमद का स्थान लिया

*   अमरीकी प्रतिनिधि सभा की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी ताइवान के एतिहासिक दौरे के बाद दक्षिण कोरिया पहुंची। कहा- अमरीका ताइवान सहित पूरे विश्‍व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

*   आजादी का अमृत महोत्सव: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 5 से 15 अगस्त तक सभी स्मारकों में मुफ्त प्रवेश की घोषणा की

*   आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने चीनी सीजन 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने के 305 रुपये प्रति क्विंटल के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दी।

*   इंडसइंड बैंक ने पुरानी कारों के लिए पेपरलेस ऋण की पेशकश करने के लिए Rupyy के साथ साझेदारी की

*   इंडियन ऑयल ने भारत में चीता के ऐतिहासिक रेंज में ट्रांसकॉन्टिनेंटल रिलोकेशन के लिए NTCA के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

*   केंद्र ने मजबूत अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए राज्य विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता योजना शुरू की

*   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने UNFCC (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन) को सूचित करने के लिए भारत के अपडेटेड NDC (राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान) को मंजूरी दी

*   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने सीएसई-2012 से सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से आईएएस अधिकारियों की वार्षिक भर्ती बढ़ाकर 180 और आईपीएस की सीएसई-2020 से बढ़ाकर 200 कर दी है

*   केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने द्वितीय ब्रिक्स युवा शिविर के उद्घाटन समारोह में ब्रिक्स देशों के युवा प्रतिभागियों और आधिकारिक प्रतिनिधियों को संबोधित किया

*   केन्‍द्र ने गन्‍ना किसानों के लिए अबतक के सर्वाधिक उचित और लाभकारी मूल्य- 305 रुपये प्रति क्विंटल की मंजूरी दी।

*   केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने अपने -कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य मानकों के उल्लंघन में घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने के लिए अमेज़न के खिलाफ आदेश पारित किया

*   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बेंगलुरू मेंसंकल्प से सिद्धिसम्मेलन के तीसरे संस्करण को संबोधित किया

*   कैस्पर रूड ने स्विट्जरलैंड में 2022 स्विस ओपन गस्ताद जीता

*   खेल जगत की हस्तियों ने नाडा विधेयक की सराहना की; उन्होंने कहा कि यह विधेयक खेलों को स्वच्छ बनाने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा

*   जॉय भट्टाचार्य और अमित सिन्हा कीडू डिफरेंट: अनटोल्ड धोनीनामक पुस्तक का विमोचन

*   डिजिटल केन्द्रीय सचिवालय की तरफ ले जाने के लिए डॉ. जितेन्द्र सिंह 5 अगस्त 2022 को सीएसएमओपी की शुरूआत करेंगे

*   तमिलनाडु के CM ने स्टार्टअप के लिए पहल शुरू की

*   नशे से आजादी - राष्ट्रीय युवा एवं छात्र संवाद कार्यक्रम

*   नेटवर्क योजना समूह द्वारा अनुशंसित 3 महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाएं

*   पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत देश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 5399.15 करोड़ रुपये की लागत वाली 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी: श्री जी. किशन रेड्डी

*   पालतू जानवर बीमा की पेशकश करने के लिए इंश्योरेंसदेखो ने फ्यूचर जेनराली के साथ भागीदारी की

*   प्रधानमंत्री ने ऊंची कूद में भारत का पहला पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी

*   प्रधानमंत्री ने गुजरात के धरमपुर में श्रीमद् राजचंद्र मिशन की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी

*   प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर गुरदीप सिंह को बधाई दी

*   प्रधानमंत्रीने कहा - आजादी के अमृत महोत्सव में देश की नारी शक्ति को राष्ट्रीय शक्ति के रूप मेंसामने लाना हम सबकी जिम्मेदारी।

*   प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्‍ड धनशोधन मामले में नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के स्‍वामित्‍व वाले यंग इंडियन कार्यालय परिसर को सील किया।

*   बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स: मलेशिया ने फाइनल में भारत को 3-1 से हराकर मिश्रित टीम बैडमिंटन में स्वर्ण जीता

*   बाधाओं को पार कर- भारतीय नौसेना की सर्व-महिला एयरक्रू ने इतिहास रचा

*   बिहार कॉलेज में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का UNESCO विरासत सूची में प्रवेश

*   भारत 2025 महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा

*   भारत और अमरीका अतूबर में उत्‍तराखंड के औली में सैन्‍य अभ्‍यास करेंगे।

*   भारत का अप्रैल-जून 2022 राजकोषीय घाटा 3.52 लाख करोड़ रुपये, FY23 लक्ष्य का 21%

*   भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए विश्वसनीय भूमि प्रबंधन अनिवार्यः रक्षामंत्री ने केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों से भूमि उपयोग सॉफ्टवेयर विषयक डीजीडीई वेबिनार के दौरान यह बात कही

*   भारत ने राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के छठे दिन एक रजत और चार कांस्य पदक जीते

*   भारत सरकार ने सीवर, सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए NAMASTE योजना तैयार की

*   भारत-मॉरीशस व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते के तहत भारत-मॉरीशस उच्चाधिकार प्राप्त संयुक्त व्यापार समिति का पहला सत्र सफलतापूर्वक आयोजित

*   भारतीय खेल प्राधिकरण में हाल ही में अनुबंध/प्रतिनियुक्ति के आधार पर 420 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है: श्री अनुराग ठाकुर

*   भारतीय राष्ट्रीय आभासी पुस्तकालय (एनवीएलआई) में कुल 3.04 लाख डिजिटल कलाकृतियां और 34.91 लाख से अधिक ग्रंथ सूची प्रविष्टियां हैं: श्री जी. किशन रेड्डी

*   मार्च 2022 में RBI का वित्तीय समावेशन सूचकांक बढ़कर 56.4 हो गया

*   मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने वरिष्ठ गणमान्यजनों के साथजेएनपीएका दौरा किया

*   राज्‍यसभाने परिवार न्यायालय संशोधन विधेयक 2022 पारित किया।

*   राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत की तूलिका मान ने जूडो में रजत पदक और तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में कांस्‍य पदक जीता। सौरव घोषाल, स्‍क्‍वॉश के सिंगल्‍स स्‍पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। भारत्‍तोलन में भारत ने दो और कांस्‍य पदक जीते। 

*   राष्ट्रमंडल खेलों मेंमुक्केबाज अमित पंघल और जैस्मीन लम्बोरिया सेमीफाइनल में पहुंचे। हिमा दास दो सौ मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में।

*   राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सम्मान 2021 2022, और डब्ल्यूआईपीओ पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

*   राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने एचएमआईएस/एलएमआईएस जैसे एबीडीएम अनुरूप स्वास्थ्य समाधानों को मान्यता देने के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के साथ हाथ मिलाया

*   लोकसभा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया

*   विदेशमंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर कंबोडिया के नोम पेन्ह में आसियान-भारत विदेश मंत्रियोंकी बैठक में शामिल हुए। बैठक में डिजिटल,स्वास्थ्य,कृषि शिक्षा और हरित विकास पर चर्चा।

*   विनिमय दर अधिसूचना संख्या 66 /2022 - सीमा शुल्क (एन.टी.)

*   विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस 2022- 1 अगस्त

*   शासन का अंतिम उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना होना चाहिए - उपराष्ट्रपति

*   संसद ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक, 2022 पारित किया

*   संस्कृति मंत्रालय ने 20 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की कथाओं पर आधारित तीसरी कॉमिक बुक जारी की

*   सरकार 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज' (आईआईएच) की स्थापना डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में करेगी

*   सरकार ने 5 से 15 अगस्त तक देश भर में सभी संरक्षित स्मारकों और स्थलों पर नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की।

*   सरकार ने संसद से डेटा संरक्षण विधेयक, 2021 वापस लिया

*   सरकार, देश में वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्गों पर टोल प्लाजा के स्थान पर नई तकनीक लाएगी।

*   सरकारने वर्ष 2030 तक प्राथमिक ऊर्जा में प्राकृतिक गैस का उपयोग 15 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्यरखा।

*   सुरेश एन. पटेल ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली

 

 

संकलक
प्रभुनाथ सिंह
(PNS)

No comments:

Post a Comment