समसामयिक प्रश्नोत्तरी
अगस्त 2022 (भाग 3)
चर्चा में क्यों
1.
अंगोला
2. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
3.
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र
4.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
5.
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
6. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA)
7. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड
8.
अतुलानंद गोस्वामी
9. आईआईटी कानपूर
10.
आईआईटी मद्रास
11.
आईसीसी
12.
आदित्य बिडला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
13.
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया
14. इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप
15.
इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन
16.
इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज
17. इसरो
18.
उडान योजना
19. एक्सपैट इनसाइडर रैंकिंग
20.
एचडीएफसी बैंक
21.
एचसीएल टेक्नोलॉजीज
22.
एशियाई विकास बैंक
23.
ओरंग नेशनल पार्क।
24.
कारगिल विजय दिवस
25.
कृषि जनगणना
26. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल
27. कैस्पर रूड
28.
क्रिएट फॉर इंडिया
29.
गुजरात
30.
गुरुग्राम
31. चैंस ऑलपियांड
32.
जिला जलवायु परिवर्तन मिशन
33.
जी. लिंगदोह
34.
झारखंड
35.
डिसटिन्गुइश्ड इंडोलॉजिस्ट 2021 पुरस्कार
36.
डेविड ट्रिंबल
37.
तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी)
38. दिनेश शहरा लाइफटाइम अवार्ड
39.
दुनिया का पहला तंबाकू निरोधी बिल
40.
नकुल जैन
41. नीरज चौपड़ा।
42.
नीलेकणि केंद्र
43. पुस्तक दिलीप कुमार: इन द शैडो ऑफ ए लेजेंड
44. फैसल फारूकी
45. बाल रक्षा‘ मोबाइल ऐप
46.
बुरहानपुर
47. बेंगलुरू मेट्रो स्टेशन
48.
भारत का नंबर वन फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ब्रांड
49.
भारत की विकास दर
50. भारतीय रिजर्व बैंक
51.
मालदीव
52. मास्टरकार्ड
53.
मिशन इंद्रधनुष (MI)
54. मिशन कुशल कर्मी
55. मिशन वात्सल्य
56.
मिशन शक्ति
57.
मिस्र
58. मीना हेमचंद्र
59.
मुख्यमंत्री नाश्ता योजना
60. मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ
61.
मुख्यमंत्री सारथी-योजना
62. मुस्तफिजुर रहमान
63.
मेडागास्कर
64.
मेडागास्कर
65.
मेराज अहमद खान
66. मैराज अहमद खान
67.
मोहम्मद शमी
68.
युएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम
69.
यूएफा चैम्पियन लीग
70.
यूथ इन इंडिया
71.
यूनाइटेड किंगडम
72. यूरिया
73. येओसु शहर
74.
रक्षा मंत्रालय
75.
रक्षा मंत्रालय
76.
रक्षा मंत्रालय
77.
राजस्थान
78.
राजस्थान
79.
राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक
80. राज्य और केंद्रीय कर और लेवी (RoSCTL) योजना
81.
राष्ट्रमंडल खेल
82. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा
83.
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)
84.
राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस
85. राष्ट्रीय ध्वज
86. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
87.
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
88. राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
89. राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF)
90. राष्ट्रीय स्मारक
91.
रिन्यू पावर
92.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
93.
रिलायंस रिटेल
94.
रिवर्स करेंसी वॉर
95. रिस्पेक्ट फॉर मैरिज एक्ट
96. रूस
97.
रेड पांडा
98.
रेड सैंडर्स
99.
रेलटेल
100. रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
1. किस देश में एक 170 कैरेट का दुर्लभ शुद्ध गुलाबी हीरा खोजा गया है? अफ्रीकी देश अंगोला में।
2. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया – सैफ अहमद
3. किस देश ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र को छोड़ने का फैसला किया है? रूस
रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र छोड़ने का फैसला किया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के नवनियुक्त अध्यक्ष यूरी बोरि सोफ ने इस निर्णय की घोषणा की। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और उसके खिलाफ लगाए गए कई दौर के अभूतपूर्व प्रतिबंधों से रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई।
रूस और अमरीका पृथ्वी की कक्षा में 1998 में स्थापित अंतरिक्ष केन्द्र के लिए मिलकर काम करते रहे हैं।
रूस 2024 से पहले खुद का अंतरिक्ष केन्द्र बनाना शुरू कर देगा।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र एक बहुराष्ट्रीय सहयोगी परियोजना है जिसमें पांच प्रतिभागी अंतरिक्ष एजेंसियां शामिल हैं।
NASA
(संयुक्त राज्य अमेरिका)
रॉसकॉसमोस (रूस)
JAXA
(जापान)
ESA
(यूरोप)
CSA
(कनाडा)
4. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कितने देशों को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया है? -
3 देश
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
ने तीन देशों को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया है। उज्बेकिस्तान, कंबोडिया और आइवरी कोस्ट आईसीसी के नए सदस्य बने हैं। बर्मिंघम में आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान इस बात का निर्णय लिया गया। आईसीसी के सदस्य देशों की कुल संख्या 108 हो गई है जिसमें 96 एसोसिएट सदस्य हैं।
उज्बेकिस्तान और कंबोडिया को मिलाकर अब आईसीसी में एशियाई देशों की संख्या 25 हो गई है,
वहीं आइवरी कोस्ट 21वां अफ्रीकी देश है जिसे आईसीसी की मेम्बरशिप मिली है।
आईसीसी सदस्यता के लिए यूक्रेन का आवेदन तब तक के लिए टाल दिया गया है जब तक कि देश के भीतर क्रिकेट गतिविधि सुरक्षित रूप से फिर से शुरू न हो जाए,
लेकिन आईसीसी इस प्रक्रिया के माध्यम से यूक्रेन क्रिकेट महासंघ का समर्थन करना जारी रखेगा।
5. किस दिन को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है – 29 जुलाई
6. 29 जुलाई 2022 को किस स्थान पर, प्रधान नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी है – गांधीनगर
7. 28 जुलाई से आयोजित होने वाले 44वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी कौन सा शहर कर रहा है? - चेन्नई
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 28 जुलाई से आयोजित होने वाले 44वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का एंथम ‘वणक्कम चेन्नई’ जारी किया। यह 10 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले रूस को 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करनी थी,
लेकिन यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण इसे भारत शिफ्ट किया गया है।
साल 2013 में विश्व चैंपियनशिप मैच के बाद भारत में होने वाला यह शतरंज खेल का बड़ा आयोजन है। 1927 से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत में पहली बार और 30 साल बाद एशिया में हो रही है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 189 देश भाग लेंगे।
थंबी 44वें शतरंज ओलंपियाड का आधिकारिक शुभंकर है।
8. असम के किस प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन हो गया है?
- अतुलानंद गोस्वामी
असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता अतुलानंद गोस्वामी का गुवाहाटी में निधन हो गया। अतुलानंद गोस्वामी को एक लघु कथाकार,
एक साहित्यकार और एक उत्कृष्ट उपन्यासकार के रूप में जाना जाता था। 2006 में उन्हे लघु संग्रह कहानी ‘सेने जरीर गांथी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। उन्हें अम्बिका गिरी राय चौधरी साहित्य पुरस्कार, कुमार किशोर मेमोरियल पुरस्कार,
कथा पुरस्कार और स्नेहा भारती साहित्य सम्मान पुरस्कार भी मिला। अतुलानंद गोस्वामी ने अंग्रेजी, बंगाली और ओडिया ग्रंथों का असमिया में और असमिया ग्रंथों का अंग्रेजी में अनुवाद किया।
9. किस आईआईटी संस्थान ने “निर्माण” नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है? –
आईआईटी कानपूर
10. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एआई4भारत में नीलेकणी केंद्र‘ की शुरुआत की है? - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)
मद्रास ने 28 जुलाई 2022 को भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए ‘Al4 भारत में नीलेकणी केंद्र‘ का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने किया था। AI4 भारत को भारतीय भाषाओं के लिए ओपन सोर्स लैंग्वेज AI बनाने के लिए IIT मद्रास की एक पहल के रूप में स्थापित किया गया था।
11. कंबोडिया,
उज्बेकिस्तान और कोटे डी आइवर नामक तीन देशों को सदस्यता का दर्जा देने के बाद, आईसीसी सदस्यों की कुल संख्या (जुलाई 2022)
कितनी है – 108
12. आदित्य बिडला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने किस बैंक के साथ एक बैंकाश्योरेंस साझेदारी की घोषणा की? - सिटी यूनियन बैंक
आदित्य बिडला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सिटी यूनियन बैंक (CUB) के साथ एक बैंकाश्योरेंस साझेदारी की घोषणा की। यह भारत में बैंक की शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के वितरण के लिए किया गया। स्टार हेल्थ एंड एलायंस इंश्योरेंस (जिसे पहले रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से जाना जाता था) के साथ बैंकाश्योरेंस समझौते के बाद सिटी यूनियन बैंक के लिए यह तीसरा स्वास्थ्य बीमा समझौता है।
13. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने किस शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की? - Internet in India
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI)
ने हाल ही में “Internet
in India” शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 346 मिलियन भारतीय डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स सहित ऑनलाइन लेनदेन करते हैं। भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है,
जहां डिजिटल लेनदेन करने वाली जनसंख्या 331 मिलियन है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन लेनदेन 2019 में 230 मिलियन से 51% बढ़ा है। इसे इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कांतर (KANTAR)
द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है।
14. इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप 2022 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कौन-सा देश रहा – भारत
भारतीय निशानेबाजों ने वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 15 मेडल जीते हैं.
15. इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IVPA) और किस देश की पाम ऑयल काउंसिल ने ताड़ के तेल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – मलेशिया
16. किस राज्य की गिफ्ट सिटी में “इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज” जल्द ही लांच किये जाने की घोषणा की गयी है? गुजरात
गजरात के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही "इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज" लांच करेंगे. साथ ही वे प्रधानमंत्री मोदी IFSC प्राधिकरण (IFSCA)
मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे
17. इसरो ISRO ने अपनी वाणिज्यिक शाखा के जरिये वैश्विक ग्राहकों के लिए उपग्रहों को प्रक्षेपित करके कितना करोड़ डालर की विदेशी मुद्रा अर्जित की है? 27.90 करोड़ डालर।
18. अंडमान निकोबार कमान ने किसके साथ उडान योजना के अंतर्गत सम्पर्क बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए है? भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण
पोर्ट ब्लेयर में अंडमान निकोबार कमान और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के बीच उडान योजना के अंतर्गत सम्पर्क बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौता ज्ञापन के अनुसार विमान सेवा पोर्टब्लेयर को सीधे दिगलीपुर और कैम्पबेल से जोड़ेगी। इससे दूरदराज के द्वीपों के बीच बुनियादी ढांचा विकास का रास्ता खुलेगा।
उडान योजना के अंतर्गत इन द्वीपों के बीच कम लागत की बीस उड़ानों का संचालन किया जाना है। वर्तमान समय में दिगलीपुर और कैम्पबेल तक सीमित क्षमता की हैलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है।
19. एक्सपैट इनसाइडर रैंकिंग 2022 (Expat
Insider Ranking 2022) के अनुसार कौन सा देश प्रवासियों का सबसे कम पसंदीदा स्थान है? न्यूजीलैंड।
जर्मनी में मुख्यालय वाले इंटरनेशन द्वारा प्रकाशित Expat Insider
2022 Rankings (एक्सपैट इनसाइडर 2022 रैंकिंग) के अनुसार, भारत उच्च सामर्थ्य स्कोर के साथ सूची में 52 देशों में से 36 वें स्थान पर है।
मेक्सिको ने 2022 के लिए एक्सपैट इनसाइडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि कुवैत रैंकिंग में प्रवासियों के लिए सबसे खराब देश है।
20. एचडीएफसी बैंक हाल ही में किसके साथ विलय होने के साथ विश्व के टॉप 10 बैंकों के क्लब में शामिल हो जायेगा? हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एडीएफसी
एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एडीएफसी का आपस में विलय होने जा रहा है. जिसके साथ यह बैंक विश्व के टॉप 10 बैंकों के क्लब में शामिल हो जायेगा. मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 108 बिलियन डॉलर है.
21. एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर लगातार कौन से वर्ष भारत की सबसे अमीर महिला रही है? दुसरे वर्ष
एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर लगातार दुसरे वर्ष भारत की सबसे अमीर महिला रही है. उन्होंने वर्ष 2021 में अपने नेटवर्थ में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 84,330 करोड़ रुपये के साथ भारत में सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है.
22. किस राज्य के लिए,
एशियाई विकास बैंक (ADB)
ने सुरक्षित पेयजल परियोजना को निधि देने के लिए $96.3 मिलियन के ऋण को मंजूरी दी है? – हिमाचल प्रदेश
23. किस नेशनल पार्क को दूसरा वार्षिक इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड 'International
Ranger Awards 2022' मिला है? ओरंग नेशनल पार्क।
असम में स्थित ओरंग नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व को प्रतिष्ठित दूसरा वार्षिक IUCN WCPA इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) और वर्ल्ड कमीशन ऑन प्रोटेक्टेड एरियाज (WCPA) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
24. किस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है? – 26th जुलाई
25. किस केंद्रीय मंत्री ने देश में 11वीं कृषि जनगणना का शुभारंभ किया? - नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय कृषि और किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश में 11वीं कृषि जनगणना का शुभारंभ किया। यह पहली बार होगा जब स्मार्टफोन और टैबलेट पर कृषि गणना के लिए डेटा संग्रह किया जाएगा। नरेंद्र सिंह तोमर ने डेटा संग्रह पोर्टल/ऐप भी लॉन्च किया है और जनगणना के लिए परिचालन दिशानिर्देशों पर हैंडबुक जारी की है। कृषि संगणना फसलों की मेपिंग में भी योगदान देगी। कृषि जनगणना हर पांच साल पर आयोजित की जाती है। कृषि जनगणना के लिए फील्डवर्क अगस्त 2022 में शुरू होगा।
26. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल
Central Reserve Police Force (CRPF) ने 27 जुलाई 2022 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है? 84वां स्थापना दिवस।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 में हुई थी।
27. किस टेनिस खिलाड़ी ने स्विट्जरलैंड के गस्ताद में आयोजित 2022 स्विस ओपन जीता है? –
कैस्पर रूड
28. राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG)
में टीम इंडिया के उत्साह को बढ़ाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
द्वारा कौन सा अभियान शुरू किया गया है – क्रिएट फॉर इंडिया
29. किस राज्य में प्रधानमंत्री मोदी ने एक क्षेत्रीय बुलियन हब बनाने के उद्देश्य से भारत के पहले वैश्विक स्वर्ण विनिमय का उद्घाटन किया, जो अधिक से अधिक आभूषण निर्माताओं को कीमती धातु का आयात करने की अनुमति देता है – गुजरात
30. किस राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में स्मार्ट ई-बीट की शुरुआत की है? हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में स्मार्ट ई-बीट की शुरुआत की है. पुलिस के 119 मोटरसाइकिल राइडर शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे। उन्होंने इस सिस्टम से जुड़े पुलिस के 119 मोटरसाइकिल राइडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.
31. 44वें चैंस ऑलपियांड का एंथम सॉन्ग किसने गाया – ए आर रहमान
32. किस राज्य सरकार ने ‘जिला जलवायु परिवर्तन मिशन’ की स्थापना की - तमिलनाडु
33. किस राज्य के पूर्व गृह मंत्री आर. जी. लिंगदोह का निधन हो गया? – मेघालय
मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ आर. जी. लिंगदोह का शिलांग में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।
उन्होंने 1998 से 2008 तक दो बार लाइतुमखरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे मार्टिन लूथर क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति भी रहे। पूर्व गृह मंत्री पिछले साल ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में लौटे थे।
34. किस राज्य ने हाल ही में अपनी पर्यटन नीति लांच की है? झारखंड
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से अपनी पर्यटन नीति लांच की है. जिसके आकर्षण भारत और दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देंगे.
35. कनाडा के विद्वान जेफरी आर्मस्ट्रांग को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (ICCR) के डिसटिन्गुइश्ड इंडोलॉजिस्ट 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार आर्मस्ट्रांग को ”भारत के इतिहास और संस्कृति के अध्ययन में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में” प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 2015 में स्थापित किया गया। ICCR की स्थापना 1950 में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी।
36. उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और किस पुरस्कार से सम्मानित डेविड ट्रिंबल का निधन हो गया है? नोबेल शांति पुरस्कार
उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित डेविड ट्रिंबल का निधन हो गया है. ट्रिंबल को उत्तरी आयरलैंड में खूनी हिंसा को शांत करने और 1998 की गुड फ्राइडे डील का भी वास्तुकार माना जाता है.
37. किस राज्य द्वारा संचालित संगठन ने हरित हाइड्रोजन बनाने के लिए अक्षय ऊर्जा कंपनी ग्रीनको ज़ीरोसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी)
38. ‘दिनेश शहरा लाइफटाइम अवार्ड’ हाल ही में शुरू हुआ है, यह किस क्षेत्र में दिया जाएगा? संगीत के क्षेत्र में।
39. किस देश की संसद ने दुनिया का पहला तंबाकू निरोधी बिल पेश किया है? न्यूजीलैंड की संसद ने।
40. किस पेमेंट कंपनी ने नकुल जैन को सीईओ के रूप में नियुक्त किया है?
– पेटीएम पेमेंट कंपनी
41. ‘लिम्का स्पोर्ट्स’ के प्रचार के लिए हाल ही में कोका कोला ने किसके साथ अनुबंध किया है? नीरज चौपड़ा।
42. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एआई4भारत में नीलेकणि केंद्र‘ की शुरुआत की है – आईआईटी मद्रास
43. “दिलीप कुमार: इन द शैडो ऑफ ए लेजेंड” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – फैसल फारूकी
44. “दिलीप कुमार: इन द शैडो ऑफ ए लेजेंड” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – फैसल फारूकी
45. 24 जुलाई 2022 को किस केंद्रीय मंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में ‘बाल रक्षा‘ मोबाइल ऐप लॉन्च की – केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
46. किस राज्य का बुरहानपुर देश का पहला हर घर जल जिला बन गया है? – मध्य प्रदेश
47. TRAI ने किस मेट्रो स्टेशन पर 5G स्पेक्ट्रम का ट्रायल शुरू किया – बेंगलुरू मेट्रो स्टेशन
48. कांतार इंडिया की सालाना ब्रांड फुटप्रिंट रिपोर्ट के अनुसार कौन सा ब्रांड पिछले 10 सालों से भारत का नंबर वन फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ब्रांड बना हुआ है? - पारले बिस्किट
कांतार इंडिया की सालाना ब्रांड फुटप्रिंट रिपोर्ट के अनुसार बिस्किट ब्रांड पारले 10 सालों से भारत का नंबर वन फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ब्रांड बना हुआ है। कांतार के कंज्यूमर रीच प्वाइंट (CRP)
के आधार पर 2021 में सबसे ज्यादा चुने जाने वाले FMCG ब्रांड को शामिल किया है। 2020 की तुलना में 2021 में पारले ने कंज्यूमर रीच प्वाइंट में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। पारले बिस्किट के बाद इस लिस्ट में अमूल, ब्रिटानिया प्लस, क्लिनिक प्लस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ब्रांड शामिल हैं।
49. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जुलाई 2022 में भारत की विकास दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है – 7.4 प्रतिशत
50. 28 जुलाई, 2022 तक, बैंकों में दावा न की गई जमा राशियों की कितनी राशि दर्ज की गई है, जिसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने दावा न की गई जमा राशियों हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया है – 48,262 करोड़ रुपये
51. किस देश के राष्ट्रपति 1 से 4 अगस्त 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे – मालदीव
52. BCCI का नया टाइटल स्पॉन्सर कौन बना – मास्टरकार्ड
53.
भारत के प्रतिरक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मिशन इंद्रधनुष (MI) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक टीकाकरण कार्यक्रम है।
2. MI खसरा, रूबेला और हेपेटाइटिस बी रोगों के खिलाफ टीके प्रदान करता है।
3. सघन मिशन इंद्रधनुष (IMI) 4.0 की शुरुआत फरवरी 2022 में टीकाकरण से चूक गए प्रत्येक गर्भवती महिला और बच्चे का टीकाकरण करने के लिये की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B केवल 1 और 2
C केवल 1 और 3
D केवल 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: D
व्याख्या:
भारत में टीकाकरण कार्यक्रम को 1978 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'प्रतिरक्षा के विस्तारित कार्यक्रम' (EPI) के रूप में पेश किया गया था। 1985 में कार्यक्रम को 'सार्वभौमिक प्रतिरक्षण कार्यक्रम (UIP) के रूप में संशोधित किया गया था।
इस मिशन के तहत 12 वैक्सीन-प्रिवेंटेबल डिज़ीज़ (Vaccine-Preventable Diseases- VPD) के खिलाफ टीकाकरण शामिल है जिनमें डिफ्थीरिया (Diphtheria), काली खांँसी (Whooping Cough), टेटनस (Tetanus), पोलियो (Polio), क्षय (Tuberculosis), हेपेटाइटिस-बी (Hepatitis B), मैनिन्जाइटिस (Meningitis), निमोनिया (Pneumonia), हेमोफिलस इन्फ्लुएंज़ा टाइप बी संक्रमण (Haemophilus Influenzae Type B
Infections), जापानी एनसेफेलाइटिस(Japanese Encephalitis), रोटावायरस वैक्सीन (Rotavirus Vaccine), न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (Pneumococcal Conjugate Vaccine) और खसरा-रूबेला (Measles-Rubella) शामिल हैं। अतः कथन 2 सही है।
टीकाकरण कार्यक्रम दिसंबर 2014 में "मिशन इंद्रधनुष"
के रूप में शुरू किया गया था। अतः कथन 1 सही है।
सघन मिशन इंद्रधनुष (IMI)
टीकाकरण कार्यक्रम को और तेज़ करने के लिये दो वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे और उन सभी गर्भवती महिलाओं तक पहुँचने के लिये 8 अक्तूबर,
2017 को सघन मिशन इंद्रधनुष (IMI) शुरू किया गया था, जिन्हें नियमित टीकाकरण कार्यक्रम/ UIP के तहत छोड़ दिया गया था।
सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 भारत में पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होने वाली मौतों में और उनमे कमी लाने तथा वर्ष 2030 तक रोके जा सकने वाले बच्चों की मृत्यु को समाप्त करने के सतत् विकास लक्ष्य को प्राप्त करने का अवसर है।
भारत ने सघन मिशन इंद्रधनुष 3.0 जैसे कैच-अप कार्यक्रम शुरू करके अपने आपको और पीछे होने से रोका, जिसने वर्ष 2021 में पहली खुराक छोड़ने वाले बच्चों की संख्या को 3 मिलियन से 2.7 मिलियन तक कम करने में मदद की, जबकि वर्ष 2019 की तुलना में 1.4 मिलियन बच्चों को पहली खुराक नहीं मिली थी।
भारत ने नियमित टीकाकरण सेवाओं की शीघ्र बहाली के साथ-साथ साक्ष्य-आधारित कैच-अप कार्यक्रमों द्वारा कवरेज में गिरावट को प्रभावी ढंग से टाला, जिसने इसे नियमित टीकाकरण कवरेज में गिरावट से बचने में सक्षम बनाया।
भारत ने टीकाकरण से चूक गई हर गर्भवती महिला और बच्चे का टीकाकरण करने के उद्देश्य से फरवरी 2022 में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 भी शुरू किया। अतः कथन 3 सही है।
54. किस राज्य/UT ने निर्माण श्रमिकों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 15 दिवसीय कार्यक्रम “मिशन कुशल कर्मी” शुरू किया है? दिल्ली
दिल्ली सरकार ने दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 15 दिवसीय कार्यक्रम ‘मिशन कुशल कर्मी’ शुरू किया।
i.इसका उद्देश्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष में 200,000 श्रमिकों को प्रशिक्षित करना और उनकी आय बढ़ाने के लिए उद्योगआधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
55. हाल ही में (जुलाई 2022 में) किस मंत्रालय ने केंद्र प्रायोजित योजना (CSS) “मिशन वात्सल्य” के लिए दिशानिर्देश जारी किए? महिला और बाल विकास मंत्रालय
महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD), बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए नोडल मंत्रालय, ने केंद्र प्रायोजित योजना (CSS) “मिशन वात्सल्य” के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसे पहले 2009-10, बच्चों के कल्याण और पुनर्वास के लिए बाल संरक्षण सेवा (CPS) योजना के रूप में जाना जाता था।
i.मिशन वात्सल्य का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत में प्रत्येक बच्चे का स्वस्थ और खुशहाल बचपन हो।
ii.सचिव, MoWCD की अध्यक्षता में, मिशन वात्सल्य परियोजना अनुमोदन बोर्ड (PAB) योजना के अंतर्गत अनुदान जारी करने के लिए राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त वार्षिक योजनाओं और वित्तीय प्रस्तावों की जांच और अनुमोदन करेगा।
56.
मिशन शक्ति के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1. यह एक एकीकृत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है।
2. इसे 15वें वित्त आयोग के दौरान लॉन्च किया गया था।
3. वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन (WHL), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) इस कार्यक्रम का हिस्से हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C केवल 1
D 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: D
व्याख्या:
मिशन शक्ति एक एकीकृत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है जिसे कार्यान्वयन हेतु महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिये एक अंब्रेला योजना के रूप में शुरू किया गया है। अतः कथन 1 सही है।
'मिशन शक्ति' को 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के दौरान लॉन्च किया गया था। अतः कथन 2 सही है।
मिशन शक्ति के घटक:
संबल:
यह महिलाओं के समर्थन और सुरक्षा के लिये है।
इसमें वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन (WHL), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) की योजनाएँ शामिल हैं, जिसमें नारी अदालतों (Nari Adalats) की महिलाओं के समूह के एक नए घटक के साथ वैकल्पिक विवाद समाधान और समाज तथा परिवारों के भीतर लैंगिक न्याय को बढ़ावा देना तथा सुविधा प्रदान करना शामिल है।.अतः कथन 3 सही है।
सामर्थ्य:
यह योजना महिला सशक्तीकरण के लिये है।
इसमें उज्ज्वला, स्वाधार गृह और वर्किंग वुमन हॉस्टल की पूर्ववर्ती योजनाएँ शामिल हैं जिन्हें संशोधनों के साथ शामिल किया गया है।
इसके अलावा कामकाजी माताओं के बच्चों के लिये राष्ट्रीय क्रेच योजना और एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) अम्ब्रेला योजना के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की मौज़ूदा योजनाओं को अब सामर्थ्य योजना में शामिल किया गया है।
सामर्थ्य योजना में आर्थिक सशक्तीकरण के लिये गैप फंडिंग (Gap Funding for Economic Empowerment) का एक नया घटक भी जोड़ा गया है।
57. किस देश के साथ,
रीन्यू पावर ने जुलाई 2022 में एक हरित हाइड्रोजन निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – मिस्र
58.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मीना हेमचंद्र को किस बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में मंजूरी दे दी है? करूर वैश्य बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्रीय बैंक की पूर्व अधिकारी मीना हेमचंद्र की करुर वैश्य बैंक के कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में नियुक्त को मंजूरी दे दी है. निजी क्षेत्र के बैंक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है. बैंक ने कहा कि मीना हेमचंद्र की नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से तीन साल के लिए होगी. उनके पास रिजर्व बैंक के विभिन्न विभागों में काम करने का 35 साल से अधिक का अनुभव है. वे जून, 2015 से नवंबर, 2017 तक रिजर्व बैंक की कार्यकारी निदेशक रही थीं.
59. किस राज्य सरकार ने "मुख्यमंत्री नाश्ता योजना" की शुरुआत की है? तमिलनाडु राज्य सरकार ने।
60. ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ‘ किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया था – छत्तीसगढ
61. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सारथी-योजना’ की शुरुआत करने की घोषणा की है? झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने।
62. भारत में बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है? मुस्तफिजुर रहमान
भारत में बांग्लादेश के अगले उच्चायुक्त के तौर पर मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur
Rahman) नियुक्त किए गए हैं. फिलहाल वे बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विटजरलैंड में राजदूत के तौर पर कार्यरत हैं. राजदूत रहमान फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं और वे बांग्लादेश सिविल सर्विस के 11वें बैच से हैं. अपने विशिष्ट राजनयिक करियर में, उन्होंने पेरिस, न्यूयॉर्क, जिनेवा और कोलकाता में बांग्लादेश मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है.
63. भारत और किस देश ने 'टेली शिक्षा के समझौता ज्ञापन' पर हस्ताक्षर किए हैं?
मेडागास्कर
64. भारत और किसने जुलाई 2022 में e –
VBAB (ई विद्याभारती और ई – आरोग्यभारती) नेटवर्क परियोजना में भाग लेने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – मेडागास्कर
65. निशानेबाजी में, जुलाई 2022 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में ISSF
विश्व कप में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बनकर किसने इतिहास रचा – मेराज अहमद खान
66. खबरों में रहे मैराज अहमद खान किस खेल से जुड़े हैं? शूटिंग
दो बार के ओलंपियन और भारत के स्कीट निशानेबाज मैराज अहमद खान ने कोरिया के चांगवोन में ISSF विश्व कप में देश का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। भारत पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
67. कौन सा भारतीय गेंदबाज 150 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गया है? मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में 150 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए है. उन्होंने 150 वनडे विकेट केवल 80 मैचों में लिए है. शमी ने मैच का दूसरा विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की है.
68. भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए युएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा किसे सम्मानित किया गया है? मनोज मुकुंद नरवणे
पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए US-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा सम्मानित किया गया है।
चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, जनरल नरवणे ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी में सुधार करने में मदद की। उन्होंने भारतीय थल सेना के 27वें प्रमुख के रूप में कार्य किया। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल 22 को सेवानिवृत्त हुए।
69. यूएफा चैम्पियन लीग में जगह पानेवाली भारत की पहली महिला फुटबॉलर कौन बनी - मनीषा कल्याण, हरियाणा
70.
यूथ इन इंडिया 2022 रिपोर्ट के संदर्भ मेंं, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी किया गया है।
2. केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2036 तक युवाओं की तुलना में कम बुजुर्ग आबादी देखे जाने का अनुमान है।
3. इससे पता चलता है कि युवाओं की जनसंख्या में गिरावट आ रही है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
हाल ही में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 'यूथ इन इंडिया 2022' रिपोर्ट जारी की है।
अत: कथन 1 सही है।
जिससे पता चलता है कि युवाओं की जनसंख्या में गिरावट आ रही है, जबकि 2021-2036 के दौरान बुजुर्गों की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। अत: कथन 3 सही है।
युवा आबादी में गिरावट: वर्ष 2011-2036 की अवधि की शुरुआत में युवा आबादी में वृद्धि हुई है, लेकिन उतरार्द्ध में गिरावट शुरू हो गई है।
युवाओं और बुजुर्गों की आबादी का अनुपात: कुल आबादी में युवाओं का अनुपात वर्ष 1991 के6% से बढ़कर वर्ष 2016 में 27.9% हो गया था और फिर नीचे की ओर रुझान शुरू होकर वर्ष 2036 तक 22.7% तक पहुँचने का अनुमान है।
इसके विपरीत कुल आबादी में बुजुर्ग आबादी का अनुपात वर्ष 1991 में 6.8% से बढ़कर वर्ष 2016 में 9.2% हो गया है और वर्ष 2036 में इसके 9% तक पहुँचने का अनुमान है।
राज्यों में परिदृश्य: केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में वर्ष 2036 तक युवाओं की तुलना में अधिक बुजुर्ग आबादी का अनुमान है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
बिहार एवं उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2021 तक कुल जनसंख्या में युवा आबादी के अनुपात में वृद्धि का अनुभव किया है और फिर इसमें गिरावट की संभावना है।
महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ इन दोनों राज्यों में देश के आधे से अधिक (52%) युवाओं के होने का अनुमान है।
71. भारत और किसने 21 जुलाई 2022 को छात्रों की शैक्षिक डिग्री की पारस्परिक मान्यता के लिए एक समझौता किया है – यूनाइटेड किंगडम
72.
भारत ने भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे किस देश को ऋण सुविधा के तहत 44,000 टन से अधिक यूरिया मुहैया कराया है? श्रीलंका
भारत ने भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को ऋण सुविधा के तहत 44,000 टन से अधिक यूरिया मुहैया कराया है. भारतीय उच्चायोग ने यहां बताया कि श्रीलंका के किसानों को समर्थन और खाद्य सुरक्षा के लिए द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों की तहत यह मदद दी गई है.
73.
भारत की पल्लवी सिंह ने किस देश के येओसु शहर में आयोजित फाइनल में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब जीता? दक्षिण कोरिया
भारत की पल्लवी सिंह ने दक्षिण कोरिया के येओसु शहर में आयोजित फाइनल में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब जीता. वे कानपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने देश को गौरवान्वित किया है. इस प्रतियोगिता में 110 देशों ने भाग लिया था. पल्लवी सिंह मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में एशिया की प्रतियोगी थीं और उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भारतीय महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है.
74. किस मंत्रालय ने iDEX पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है ? रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में आईडेक्स पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है. रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडेक्स) रक्षा उत्पादन विभाग की प्रमुख पहल है तथा इसे रक्षा नवाचार में शामिल स्टार्ट-अप और ऐसी अन्य संस्थाओं को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया था.
75. रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक कितने करोड़ रुपए के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है?
1.75 लाख करोड़ रुपए।
76. रक्षा मंत्रालय ने किस निजी बैंक को रक्षा विभाग द्वारा की गई विदेशी खरीद में वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी है? एचडीएफसी, एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक
77. किस राज्य सरकार ने “राजस्थान महिला निधि” नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक खोलने की घोषणा की गयी है? राजस्थान सरकार
राजस्थान सरकार ने हाल ही में "राजस्थान महिला निधि" नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक खोलने के लिए तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.
78. किस राज्य सरकार ने राज्य में महिलाओं के लिए एक वित्तीय संस्थान स्थापित करने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – राजस्थान
79.
राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार
करें:
1) यह नीति आयोग द्वारा जारी किया गया है।
2) केरल बड़े राज्यों के बीच राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक-राउंड 1 में शीर्ष पर है, इसके बाद गुजरात और पंजाब का स्थान है।
3) केंद्र शासित प्रदेशों में, दिल्ली सूचकांक में सबसे ऊपर है।
4) बड़े राज्यों के बीच डिस्कॉम प्रदर्शन पैरामीटर में गुजरात सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला था।
उपरोक्त कथनों
में से कौन सा कथन सही है?
a) केवल 1
b) केवल 1 और 2
c) केवल 2 और 3
d) केवल 1 और 4
उत्तर: (A)
व्याख्या: नीति आयोग द्वारा राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक
सरकारी थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात बड़े राज्यों में राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक-राउंड 1 में सबसे ऊपर है, इसके बाद केरल और पंजाब का स्थान है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों को सबसे नीचे रखा गया था।
छोटे राज्यों में, गोवा आयोग के सूचकांक में सबसे ऊपर है, इसके बाद त्रिपुरा और मणिपुर का स्थान है।
केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में, चंडीगढ़ सूचकांक में सबसे ऊपर है, इसके बाद दिल्ली और दमन और दीव / दादरा और नगर हवेली (डी एंड डी और डी एंड एन) का स्थान है।
पंजाब बड़े राज्यों के बीच डिस्कॉम प्रदर्शन पैरामीटर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला था, जबकि केरल बड़े राज्यों के बीच पहुंच, सामर्थ्य और विश्वसनीयता श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है।
इसी तरह, हरियाणा बड़े राज्यों के बीच स्वच्छ ऊर्जा पहल के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला था, जबकि तमिलनाडु ऊर्जा दक्षता श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है।
सूचकांक 2019-20 के आंकड़ों पर आधारित है।
80. राज्य और केंद्रीय कर और लेवी (RoSCTL) योजना की छूट किस केंद्रीय मंत्रालय से जुड़ी है? – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 31 मार्च, 2024 तक परिधान और मेड-अप के निर्यात के लिए कपड़ा मंत्रालय द्वारा घोषित समान दरों के साथ राज्य और केंद्रीय कर और लेवी (RoSCTL)
की छूट के लिए योजना को जारी रखने के लिए अधिकृत किया। इसका उद्देश्य निर्यात बढ़ाना और कपड़ा उद्योग में रोजगार पैदा करना है।
81. किस देश में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई है? ब्रिटेन
ब्रिटेन के बर्मिंघम में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई है। प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की.
दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ध्वजवाहक रहीं। उनके बाद दूसरे ध्वजवाहक टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले मनप्रीत सिंह रहे। सिंधु कॉमनवेल्थ में भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे। इस विशाल खेल आयोजन में लगभग 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट भाग लेने जा रहे हैं।
भारत की ओर से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
82. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आंकलन में किस केन्द्रीय मंत्रालय के पोर्टल को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
A. रक्षा मंत्रालय
B. गृह मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय
उत्तर: (B)
व्याख्या: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG)
ने नासकॉम और केपीएमजी जैसे अपने नॉलेज पार्टनर्स के सहयोग से 2021 में एक राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन किया था। यह एक आवधिक मूल्यांकन है जिसका उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं के वितरण में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार की प्रभावशीलता में सुधार करना है। हाल ही में जारी किए गए इसके परिणामों में केंद्रीय मंत्रालयों के पोर्टल में केन्द्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट को पहला स्थान जबकि केंद्रीय मंत्रालय सेवाओं के पोर्टल में डिजिटल पुलिस पोर्टल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सभी सरकारी पोर्टल जिनका मूल्यांकन किया गया उन्हें दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया था-
राज्य/संघशासित प्रदेश/केन्द्रीय मंत्रालय पोर्टल
राज्य/संघशासित प्रदेश/केन्द्रीय मंत्रालय सेवाओं के पोर्टल
83.
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1. यह केवल 75% ग्रामीण आबादी के लिये सब्सिडी वाले खाद्यान्न का प्रावधान करता है।
2. गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को गर्भावस्था के दौरान तथा बच्चे के जन्म के 6 माह बाद तक भोजन के अलावा कम-से-कम 6000 रुपए का मातृत्व लाभ प्रदान करने का प्रावधान है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: B
व्याख्या:
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) उद्देश्य गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिये लोगों को वहनीय मूल्यों पर अच्छी गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खाद्य और पोषण सुरक्षा प्रदान करना है।
कवरेज: लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) के तहत ग्रामीण आबादी की 75 प्रतिशत और शहरी आबादी की 50 प्रतिशत आबादी को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना। अतः कथन 1 सही नहीं है।
गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को गर्भावस्था के दौरान तथा बच्चे के जन्म से 6 माह बाद तक भोजन के अलावा कम-से-कम 6000 रुपए का मातृत्व लाभ प्रदान किये जाने का प्रावधान है। अत: कथन 2 सही है।
84. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस कब मनाया जाता है? - 24 जुलाई
राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है। यह इंजीनियरों और व्यवसायों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में थर्मल प्रबंधन के महत्व को दर्शाते हैं,
जो इसे संभव बनाते हैं।
थर्मल उद्योगों के नवाचार को उजागर करने के इरादे से एडवांस्ड थर्मल इंक (ATS) ने पहली बार 24 जुलाई को वर्ष 2014 में राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस के रूप में स्वीकार किया।
85.
वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए लागू GST दर कितनी है? 0 प्रतिशत
वित्त मंत्रालय की हालिया अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री को वस्तु व सेवा कर (GST) से छूट दी गई है. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, चाहे मशीन से बना हो या पॉलिएस्टर का, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त है. कपास, रेशम, ऊन या खादी से बने हाथ से बुने हुए, हाथ से काते गए राष्ट्रीय झंडे पहले से ही जीएसटी से मुक्त हैं. वित्त मंत्रालय का यह स्पष्टीकरण ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ पहल की पृष्ठभूमि में आया है. इस पहल के तहत आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में हर भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
86. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) 1955 के प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग का एक परिणाम था।
2. यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है।
3. इसे सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के संबंध में शिकायतों और कल्याणकारी उपायों की जांच करने का अधिकार है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) केवल 1 और 2
d) केवल 2 और 3
उत्तर: (C)
व्याख्या:
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) 1992 के इंद्रा साहनी मामले (मंडल आयोग) का परिणाम था।
यह अब सीए अधिनियम 102nd,2018 द्वारा जोड़े गए कला 338 बी के तहत एक संवैधानिक निकाय है।
इसे सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के संबंध में शिकायतों और कल्याणकारी उपायों की जांच करने का अधिकार है।
87. भारत में प्रतिवर्ष 23 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है? - राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
भारत में प्रतिवर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को हमारे जीवन पर रेडियो के प्रभाव के बारे में याद दिलाना है।
जून 1923 में ब्रिटिश राज में बॉम्बे के रेडियो क्लब ने देश में पहली बार प्रसारण किया।
इसके पांच महीने बाद कलकत्ता रेडियो क्लब की स्थापना हुई लेकिन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी 23 जुलाई 1927 को अस्तित्व में आई। यही कारण है कि 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस की स्थापना - 1936, दिल्ली
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मुख्यालय - संसद मार्ग, नई दिल्ली
88.
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers Day) किस दिन मनाया जाता है? 10 जुलाई
राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (National
Fisheries Development Board) के सहयोग से भारत में हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है. यह 65वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस है जो पूरे देश में मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस वैज्ञानिक डॉ. के एच अलीकुन्ही और डॉ. एच एल चौधरी की याद में मनाया जाता है. इन दोनों ने 10 जुलाई, 1957 को भारतीय मेजर कार्प्स (मत्स्य की कई प्रजातियों के लिये सामान्य नाम) में हाइपोफिजेशन (प्रेरित प्रजनन तकनीक) का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया.
89. राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022 में किस संस्थान को प्रथम स्थान दिया गया? – IIT मद्रास
शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (National Institutional Ranking Framework – NIRF) जारी किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने समग्र श्रेणी में लगातार चौथे वर्ष और इंजीनियरिंग में लगातार सातवें वर्ष अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली दूसरे स्थान पर है जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे तीसरे स्थान पर है।
90. भारत की किस महान शख्सियत से जुड़े दो स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने पर रिपोर्ट सौंपी गई है ?
A. जय प्रकाश नारायण
B. राम मनोहर लोहिया
C. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर
D. इनमें से कोई नही
उत्तर: (C)
व्याख्या: डॉ अम्बेडकर से जुड़े दो स्थलों को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की सिफारिश हाल ही में की गई है। यह सिफारिश नेशनल मॉन्यूमेंट्स अथॉरिटी ने की है।
नेशनल मॉन्यूमेंट्स अथॉरिटी ने सिफारिश की है कि वडोदरा स्थित संकल्प भूमि बरगद के पेड़ परिसर, जहां डॉ. अम्बेडकर ने 23 सितंबर, 1917 को अस्पृश्यता उन्मूलन का संकल्प लिया था, को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया जाना चाहिए।
यह स्थान सौ साल से भी अधिक पुराना है और डॉ. अम्बेडकर द्वारा शुरू की गई सामाजिक सम्मान क्रांति का गवाह रहा है।
दूसरा , सतारा (महाराष्ट्र) स्थित प्रताप राव भोसले हाई स्कूल को भी राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किए जाने की सिफारिश की गई है। इसी स्कूल में भीम राव रामजी अम्बेडकर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी।
91. किस अक्षय ऊर्जा कंपनी ने मिस्र में स्वेज नहर आर्थिक क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन निर्माण सुविधा का उत्पादन करने हेतु मिस्र सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं – रिन्यू पावर
92. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने भारत में एथलेटिक्स के समग्र विकास के लिए किसके साथ साझेदारी की है? रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
93. डेलॉइट ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2022 में रिलायंस रिटेल कौन से स्थान पर रहा है?- 56 वां
94.
निम्नलिखित में से कौन-से रिवर्स करेंसी वॉर के परिणाम हैं?
1. निर्यात अधिक प्रतिस्पर्द्धी।
2. आयात महंगा।
3. ब्याज़ दरों में वृद्धि।
4. अन्य देशों की मुद्रा के मुकाबले डॉलर की मज़बूती।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A केवल 1 और 2
B केवल 1, 3 और 4
C केवल 2, 3 और 4
D केवल 3 और 4
Explanation
उत्तर: B
व्याख्या:
रिवर्स करेंसी वॉर:
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की आक्रामक रूप से ब्याज़ दरें बढ़ाने की कार्रवाई का एक दूसरा पहलू यह है कि अमेरिका में निवेश करने के लिये अधिक-से-अधिक निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।
इसने बदले में डॉलर को अन्य सभी मुद्राओं की तुलना में मज़बूत बना दिया है क्योंकि येन, यूरो, युआन आदि की तुलना में डॉलर की अधिक मांग है।
डॉलर के मुकाबले अन्य देशों की स्थानीय मुद्रा की सापेक्ष कमज़ोरी उनके निर्यात को और अधिक प्रतिस्पर्द्धी बनाती है।
उदाहरण के लिये चीनी या भारतीय निर्यातक को अधिक बढ़ावा मिलता है।
अतीत में अमेरिका ने अन्य देशों पर अपनी मुद्रा में हेरफेर करने (डॉलर के मुकाबले इसे कमज़ोर रखने) का आरोप लगाया है ताकि वे अमेरिका के खिलाफ व्यापार अधिशेष का लाभ उठा सकें।
इसे करेंसी वॉर या मुद्रा युद्ध कहा जाता है। अत: विकल्प B सही है।
95. हाल ही में किस देश की संसद में रिस्पेक्ट फॉर मैरिज एक्ट" पारित हुआ है ?
A. जर्मनी
B. ऑस्ट्रेलिया
C. अमेरिका
D. कनाडा
उत्तर: (C)
व्याख्या:
अभी हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात से जुड़े अधिकार को समाप्त किया ही था कि एक और बड़ा फैसला अमेरिकी कानून निर्माताओं ने किया है।
अमेरिकी काँग्रेस ( अमेरिकी संसद ) के लोअर हाउस अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने समलैंगिक और अंतरनस्लीय विवाह को सुरक्षा देने वाले एक विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया है।
इस विधेयक का टाइटल है 'रिस्पेक्ट फॉर मैरिज एक्ट" । जब इस विधेयक को लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में चर्चा हुई तो डेमोक्रेटिक सांसदों ने संघीय कानून में विवाह समानता के पक्ष में मजबूत तर्क दिए। वहीं रिपब्लिकन सांसदों ने समलैंगिक विवाहों का खुल कर विरोध किया।
96. रूस की सीमा से संलग्न्न देश हैं
1. चीन
2. नॉर्वे
3. स्वीडन
4. कजाकिस्तान
सही उत्तर कूट चुनिए:
a) 1, 2, 3
b) 1, 3, 4
c) 1, 2, 4
d) 1, 2, 3, 4
उत्तर: c)

97.
रेड पांडा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह सिक्किम का राज्य पशु है।
2. इसे IUCN रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
3. यह CITES के परिशिष्ट 1 के तहत संरक्षित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 और 2
B केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
दुनिया में केवल दो अलग-अलग पांडा प्रजातियांँ हैं, विशाल (Giant) पांडा और रेड पांडा।
रेड पांडा सिक्किम का राज्य पशु भी है। अत: कथन 1 सही है।
रेड पांडा शर्मीले, एकांत और वृक्ष पर रहने वाले जानवर हैं तथा पारिस्थितिक परिवर्तन के लिये एक संकेतक प्रजाति मानी जाती है।
भारत दोनों (उप) प्रजातियों का घर है:
हिमालयन रेड पांडा (ऐलुरस फुलगेन्स)।
चीनी रेड पांडा (ऐलुरस स्टयानी)
अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी दो फाइटोलैनेटिक प्रजातियों को विभाजित करती है।
यह भारत, नेपाल, भूटान और म्याँमार के उत्तरी पहाड़ों तथा दक्षिणी चीन के जंगलों में पाया जाता है।
संरक्षण की स्थिति:
IUCN रेड लिस्ट: लुप्तप्राय, अतः कथन 2 सही नहीं है।
CITES: परिशिष्ट 1, अतः कथन 3 सही है।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972: अनुसूची 1,
98.
रेड सैंडर्स के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. रेड सैंडर्स एक वनस्पति-प्रजाति है जो आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट क्षेत्र में वनों के एक विशिष्ट क्षेत्र के लिए स्थानिक है।
2. रेड सैंडर्स को ‘वन्य जीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन
(सीआईटीईएस)‘ के परिशिष्ट-द्वितीय में भी सूचीबद्ध किया गया है।
3. ऑपरेशन रक्षा चंदन रेड सैंडर्स के निर्यात की निगरानी से संबंधित है।
4. विदेश व्यापार नीति के अनुसार भारत से रेड सैंडर्स का निर्यात प्रतिबंधित है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a) 1, 2, 3
b) 2, 3, 4
c) 1, 2
d) 1, 2, 3, 4
उत्तर: d)
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हाल ही में 14.63 मीट्रिक टन रेड सैंडर्स बरामद किया था। डीआरआई द्वारा खुफिया जानकारी प्राप्त की गई थी कि देश से बाहर तस्करी के लिए “प्रसाधन-सामग्री” रखने के लिए घोषित निर्यात खेप में रेड सैंडर्स लॉग छुपाए गए थे। तदनुसार, ऑपरेशन रक्षा चंदन शुरू किया गया था और संदिग्ध निर्यात खेप पर कड़ी निगरानी रखी गई थी।
रेड सैंडर्स एक वनस्पति-प्रजाति है जो आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट क्षेत्र में जंगलों के एक विशिष्ट क्षेत्र के लिए स्थानिक है और अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन)
की रेड लिस्ट में ‘लुप्तप्राय सूची‘ के अंतर्गत आता है। रेड सैंडर्स को ‘वन्य जीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन
(सीआईटीईएस)‘ के परिशिष्ट-द्वितीय में भी सूचीबद्ध किया गया है। इसके समृद्ध रंग और चिकित्सीय गुण सौंदर्य प्रसाधन, औषधीय उत्पादों और हाई एंड फर्नीचर / लकड़ी के शिल्प में उपयोग के लिए एशिया, विशेष रूप से चीन में इसकी उच्च मांग हैं।
भारत से रेड सैंडर्स का निर्यात विदेश व्यापार नीति के अनुसार प्रतिबंधित है।
99. पीईएसबी ने हाल ही में किसे रेलटेल के सीएमडी के रूप में चयन किया है? . संजय कुमार
▪️सार्वजनिक उद्यम के चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने हाल ही में रेलटेल के सीएमडी के रूप में आरसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद के लिए संजय कुमार का चयन किया है. वे सिग्नल इंजीनियर्स की भारतीय रेलवे सेवा के एक अधिकारी हैं.
100. रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RCIL) के CMD पद के लिए किसे चुना गया? संजय कुमार
पब्लिक इंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड (PESB) ने 05 जुलाई 2022 को संजय कुमार को रेलटेल (RailTel)
के CMD (चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर) के पद के लिए चयन किया।
संजय कुमार
वह इंडियन रेलवे में ऑफिसर हैं।
रेलटेल (RailTel)
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एक भारतीय PSU है जो ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाएं प्रदान करता है।
रेलटेल का गठन सितंबर 2000 में एक नेशनवाइड ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क बनाने और भारतीय रेलवे के ट्रेन कंट्रोल ऑपरेशन और सेफ्टी सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए किया गया था।
प्रभुनाथ सिंह(PNS)
No comments:
Post a Comment