समसामयिक तथ्य एक पक्ति में
अगस्त 2022 (भाग 3 )
(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)
‘स्टार ट्रेक’ टीवी सीरीज़ की अभिनेत्री निकेल निकोल्स का 89 साल की उम्र में निधन
1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियों के साथ 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी समाप्त; रिलायंस जियो बना शीर्ष बोलीदाता
209 जिलों के कुछ हिस्सों में भूजल में मिला आर्सेनिक, 152 जिलों के कुछ हिस्सों में यूरेनियम: सरकार
26,000 टन यूक्रेनी अनाज ले जाने वाला पहला जहाज लेबनान के लिए ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुआ
IISc और भारतीय नौसेना ने प्रमुख प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
MeitY मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में MyGov के 8 साल के कार्यक्रम का उद्घाटन किया
SEBI ने नए MF
नामांकन नियम 1 अक्टूबर तक स्थगित किये;
BSE पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
UNGA ने स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण तक पहुंच को एक सार्वभौमिक मानव अधिकार घोषित किया
अंटार्कटिक क्षेत्र में भारतीय अनुसंधान केंद्रों मैत्री और भारती में घरेलू कानूनों का विस्तार करने के लिए संसद ने विधेयक पारित किया
अटल इनोवेशन मिशन ने इनक्यूबेशन केंद्र स्थापित करने के लिये आवेदन मांगे
अनिवार्य प्रमाणन के दायरे में 450 से अधिक उत्पाद
अमरीकी कांग्रेस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा से पहले तनाव बढा। चीन और अमेरिका दोनों ने ताइवान जलडमरूमध्य में युद्धपोत विमान तैनात किए।
अरुणाचल प्रदेश ने स्कूली शिक्षा में बदलाव के लिए त्रिपक्षीय समझौता किया
अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी की अमरीका के ड्रोन हमले में मौत।
आयकर रिटर्न दाखिल करने के अंतिम दिन 31
जुलाई को रिकॉर्ड 72 लाख 42 हजार आई टी आर जमा किये गए।
इंग्लैंड ने महिला यूरो चैंपियनशिप जीती
इस्पात मंत्रालय ने माध्यमिक इस्पात क्षेत्र के लिए सलाहकार समिति का गठन किया
एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत अब तक 77 करोड़ से अधिक पोर्टेबल लेन-देन हुए और 80 करोड से अधिक लोग योजना से लाभान्वित।
9 अगस्त, 2019
को इस योजना की शुरुआत के बाद से बहुत ही कम समय में अब इसे देश भर के सभी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा चुका है। असम, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में शामिल होने वाला अंतिम राज्य है। यह जून 2022 में इस प्रणाली से जुड़ा था और इस तरह से योजना को अखिल भारतीय स्तर पर लागू किया जा चुका है।
एमएसएमई मंत्रालय के उद्यम पोर्टल ने ऐतिहासिक एक करोड़ पंजीकरण पूरे किए
एशिया की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल
एसएसबी के महानिदेशक डॉक्टर सुजॉय लाल थाओसेन ने नई दिल्ली में आईटीबीपी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला
कन्नड़ दैनिक समाचार पत्र ‘उदयवाणी’ के संस्थापक टी. मोहनदास पई का 89 वर्ष की आयु में निधन
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि अवसंरचना कोष पुरस्कार प्रदान किए।
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NEP
2020 की दो साल की सालगिरह के उपलक्ष्य में शिक्षा और कौशल विकास पहल की शुरुआत की
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
चंडीगढ़ में 'नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' के बारे में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
चौथा भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास AL
NAJAH-IV राजस्थान में शुरू
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा 'महतारी न्याय रथ यात्रा' का शुभारंभ किया गया।
जेट ईंधन की कीमत में 12% की कटौती, वाणिज्यिक एलपीजी की दर में 36 रुपये की कमी
टाटा पावर और इला फाउंडेशन ने अपनी चौथी पुस्तक “एम्फीबियन ऑफ द नॉर्दर्न वेस्टर्न घाट्स” का विमोचन किया
तानिया सचदेव भारतीय महिला टीम में छाई, 44वें शतरंज ओलंपियाड में जीती
तिरंगा का डिजाइन बनाने वाले पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती के अवसर पर तिरंगा उत्सव का आयोजन।
दूरसंचार उद्योग ने प्रधानमंत्री के दूरसंचार सुधारों का जवाब दिया : 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी 1,50,173 करोड़ रुपए तक पहुंची
भारत सरकार ने नीलामी के लिए 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम रखा था, जिसमें से 51,236 मेगाहर्ट्ज (कुल का 71 प्रतिशत) 1,50,173 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचा गया है।
1,50,173 करोड़ रुपये की कुल बोली राशि में अडानी डेटा नेटवर्क की 212 करोड़ रुपये की भारती एयरटेल लिमिटेड की 43,048 करोड़ रुपए की, रिलायंस जियो इन्फोकॉम की 88,078 करोड़ रुपए और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की 18,799 करोड़ रुपए की बोलियां शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों द्वारा भुगतान की जाने वाली वार्षिक किस्त 13,365 करोड़ रुपए की है।
पहली बार 600 मेगाहर्ट्ज बैंड नीलामी के लिए रखा गया था। इस बैंड के लिए कोई बोली प्राप्त नहीं हुई थी। मोबाइल टेलीफोनी के लिए 600 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपकरण इकोसिस्टम अभी तक विकसित नहीं हुआ है। कुछ वर्षों में यह बैंड महत्वपूर्ण हो सकता है।
दूसरे टी-20
क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को पांच विकेट से हराया। तीसरा मैच आज वार्नर पार्क में।
देश में मंकीपॉक्स वायरस की स्थिति पर नजर रखने के लिए केंद्र ने टास्क फोर्स का गठन किया गया
पात्रा चॉल धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत चार अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में।
पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर नई दिल्ली में तिरंगा उत्सव मनाया जा रहा है।
पेरिस ओलंपिक 2024 के आधिकारिक नारे के रूप में “Games Wide Open” का अनावरण किया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में छह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।
प्रधानमंत्री ने जुलाई माह में छह बिलियन यूपीआई लेनदेन उपलब्धि की सराहना की
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने सोशल मीडिया डीपी को तिरंगे से बदलने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने हरजिंदर कौर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के पांच साल पूरे हुए
प्रसिद्ध तमिल संत कवि अंडाल थिरुनाक्षत्रम की जयंती
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल V
रामोस का निधन
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत के अचिंता शुली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम वर्ग में भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में,
भारत के अचिंत शेउली ने भारोत्तोलन में रिकॉर्ड 313 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता
भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच तीसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज रात साढे नौ बजे से सेंट कीट्स में।
भारत निर्वाचन आयोग ने 17 वर्ष की आयु के नागरिकों को मतदाता सूची में नामांकन करने की अनुमति दी है।
भारत ने केरल के त्रिशूर में मंकीपॉक्स से अपनी पहली मौत की सूचना दी
भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह-IV राजस्थान में शुरू हुआ।
भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास
मणिपुर के लोकटक झील प्राधिकरण ने सभी फ्लोटिंग हाउस और मछली पकड़ने से संबंधित ढाँचों को हटाने के लिये एक नोटिस जारी किया
महिलाओं के प्रवासन और तस्करी को रोकने के लिए WB ने महाराष्ट्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
मानव तस्करी के खिलाफ जुलाई 2022 के दौरान आरपीएफ ने महीने भर देशव्यापी अभियान चलाया
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
मालदीव के राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट की
मिशेल ओबामा की किताब 'द लाइट वी कैरी' नवंबर 2022 में रिलीज होगी।
मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में महिलाओं की 49 किलोग्राम स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।
मुस्लिम महिला अधिकार दिवस 2022 – 1 अगस्त
मैककिनी आग ने उत्तरी कैलिफोर्निया में दो दिनों के भीतर 51, 000 एकड़ को जला दिया।
मैक्स वेरस्टैपेन ने हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स 2022 जीता
मौसम विभाग का अगस्त और सितम्बर में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान।
राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए लॉन बॉल में पहला स्वर्ण पदक देश को दिलाया।
राष्ट्रमंडल खेलों में,
सुशीला देवी ने जूडो में रजत पदक जीता।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चित्तौड़गढ़ में बड़ी सदरी-मवली रेल खंड के अमान परिवर्तन यानी छोटी से बड़ी लाइन में बदले जाने का उद्घाटन किया।
रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं,
जिनके बाद फाल्गुनी नायर हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा - सरकार और रिजर्व बैंक ने मुद्रा स्फीति को छह प्रतिशत से कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मुद्रा स्फीति इस समय सात प्रतिशत है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- भारत तेजी से बढती अर्थव्यवस्था वाला देश है,
मंदी
का सवाल ही नहीं।
विधानसभा बैठकों के मामले में केरल शीर्ष पर
विश्व रेंजर दिवस 2022-
31 जुलाई
विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 –
1 अगस्त से 7 अगस्त
श्री सत्येंद्र प्रकाश ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया।
संसद ने भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 पारित कर दिया
संसद ने व्यापक विनाश के हथियार और वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधि निषेध) संशोधन विधेयक 2022 पारित किया
संसद ने सामूहिक विनाश के हथियारों के वित्तपोषण पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक पारित किया
सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास किया
सीडब्ल्यूजी 2022 के चौथे दिन भारत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते
सीसीआई ने श्रीराम ग्रुप की कंपनियों के बीच समुचित व्यवस्था और विलय की समग्र योजना को मंजूरी दी
स्पीकर ओम बिरला ने एक हफ्ते बाद कांग्रेस के 4 सांसदों का निलंबन वापस लिया
हरियाणा के चंडीमंदिर में "विनबैक्स 2022"
अभ्यास शुरू हुआ।
संकलक
प्रभुनाथ सिंह (PNS)
No comments:
Post a Comment