Monday, 1 August 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी अगस्त 2022 (भाग 1)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

अगस्त 2022 (भाग 1)


चर्चा में क्यों


1.       अंगोला

2.       अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस

3.       अंतर्राष्ट्रीय बाल यौन शोषण (ICSE) डेटाबेस

4.       अक्षय मुंद्रा

5.       अनंत यशवंत खरे

6.       अनुच्छेद 340

7.       अफगानिस्तान

8.       अर्जुन बाबुता

9.       अल्लूरी सीताराम राजू

10.    अवधेश कौशल

11.    अशोक स्तंभ

12.    आई2यु2

13.    आयकर दिवस

14.    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस’ (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी

15.    आशीष कुमार चौहान

16.    इंडिया इनोवेशन इंडेक्स

17.    इस्पात मंत्रालय

18.    एडिनबर्ग

19.    एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट

20.    एलन मस्क

21.    एशिया कप हाकी 2022

22.   एशिया टाइगर

23.    कारगिल विजय दिवस

24.    कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान

25.    कैरियर जागरूकता सत्र

26.    कॉमनवेल्थ गेम्स

27.    क्यूबिट

28.    क्लेयर पोलोसाकला

29.    क्वांटम कंप्यूटिंग

30.    जी 20 G20

31.    जी 20 शेरपा (Sherpa)

32.    जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप

33.    टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड

34.    डेलॉइट ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग

35.    डेविड वार्नर

36.    डॉ अजय परिदा

37.    दक्षिण सूडान में यूएन मिशन

38.    देवघर

39.    द्रौपदी मुर्मू

40.    द्वितीय विश्वयुद्ध

41.    नवाचार सूचकांक

42.    नाटो

43.    नाटो शिखर सम्मेलन 2022

44.    नाबार्ड

45.    नीति आयोग

46.    नीरज चोपड़ा

47.    नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड

48.    नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID)

49.    नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट

50.    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

51.    नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL)

52.    नैसकॉम फाउंडेशन

53.    नोकिया

54.    पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

55.    परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (NSG)

56.    परमेश्वरन अय्यर

57.    पर्यावरण संरक्षण अधिनियम

58.    पर्यावरणीय  प्रभाव आकलन अधिसूचना

59.    पश्चिमी घाट

60.    पहला भारत पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन

61.    पाक जलडमरूमध्य

62.    पारूल चौधरी

63.    पीटर ब्रुक

64.    पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड

65.    पॉप-फेम (POP-FAME)

66.    प्रताप पोथेन

67.    प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना

68.    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

69.    प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

70.    प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना

71.    प्राकृतिक कृषि सम्मेलन

72.    प्राकृतिक खेती

73.    फाइव आईज एलायंस

74.    फिनलैंड

75.    फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS)

76.    फोर्ब्स रियल टाइम अरबपतियों की सूची

77.    फ्लिप्कार्ट

78.    बंगा विभूषण पुरस्कार

79.    बर्मिंघम

80.    बायजूज

81.   बाल अधिकारों पर अभिसमय

82.    बिहार राज्य कौशल विकास मिशन

83.    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

84.    बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे

85.    बैरी सिंक्लेयर

86.    बॉन चैलेंज

87.    बॉब राफेलसन

88.    बोनालू उत्सव

89.    ब्लू ड्यूक बटरफ्लाई

90.    भांग

91.    भारत  और मालदीव

92.    भारततिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

93.    भारत  नवाचार सूचकांक रिपोर्ट

94.    भारत का 104वां यूनिकॉर्न कंपनी

95.    भारत का 40वां विश्व धरोहर स्थल

96.    भारत का पहला अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र

97.    भारत का पहला -कचरा इको पार्क

98.    भारत का पहला -मछली बाजार ऐप

99.    भारत का पहला परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज

100. भारत का सबसे बड़ा नदी पुल


 

 


1.       जोस एडुआर्डो डॉस सैंटोस का हाल ही में (जुलाई 2022 में) निधन हो गया। वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति हैं? अंगोला
अंगोला के पूर्व और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राष्ट्रपति जोस एडुआर्डो डॉस सैंटोस का 79 वर्ष की आयु में बार्सिलोना, स्पेन में निधन हो गया।
i.
जोस एडुआर्डो डॉस सैंटोस ने 1979 से 2017 तक अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 2017 में, उन्हें João Lourenço (अंगोला के वर्तमान राष्ट्रपति) द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था।
ii.
नाइजीरिया के बाद अंगोला उप-सहारा अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक बन गया, प्रति दिन लगभग 2 मिलियन बैरल का उत्पादन किया और इसने प्रतिवर्ष 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक के हीरे का भी पता लगाया।

2.       प्रतिवर्षअंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस (International Moon Day) कब मनाया जाता है?  20 जुलाई
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर हर साल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में चिह्नित करने की घोषणा की थी। यह उस दिन का जश्न मनाता है जब मनुष्य पहली बार 1969 में चंद्रमा पर उतरे थे। यह वह दिन था जब अपोलो 11 चंद्रमा पर उतरा था।

3.       भारत इंटरपोल के अंतर्राष्ट्रीय बाल यौन शोषण (ICSE) डेटाबेस में शामिल हुआ। कुल कितने देश इसका हिस्सा हैं?   68
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इंटरपोल के अंतर्राष्ट्रीय बाल यौन शोषण (आईसीएसई) डेटाबेस में शामिल हो गया है, जिससे जांच एजेंसी को विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग कर इंटरनेट पर दृश्य-श्रव्य क्लिप से दुर्व्यवहार करने वालों, पीड़ितों और अपराध स्थल की पहचान करने के लिए अधिक क्षमता मिलेगी।
भारत इंटरपोल के कुल 295 सदस्यों में से इस डेटाबेस और सॉफ्टवेयर तक पहुंच रखने वाला 68वां देश है।

4.       दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने किस मुख्य वित्त अधिकारी को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है? अक्षय मुंद्रा
दरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपने मौजूदा मुख्य वित्त अधिकारी अक्षय मुंद्रा को हाल ही में अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है. उनसे पहले इस पद पर रविंदर टक्कर कार्यरत थे.

5.       प्रख्यात मराठी किस लेखक का जुलाई 2022 में निधन हो गया हैअनंत यशवंत खरे

6.       न्यायमूर्ति रोहिणी आयोग को ओबीसी के उपवर्गीकरण के मुद्दे पर एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए विस्तार दिया गया था। यह भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत स्थापित किया गया था? अनुच्छेद 340

7.       निम्नलिखित देशों पर विचार करें:
1.
अज़रबैजान
2.
किर्गिस्तान
3.
ताजिकिस्तान
4.
तुर्कमेनिस्तान
5.
उज्बेकिस्तान
 
उपरोक्त में से किसकी सीमाएँ अफगानिस्तान से लगती हैं?
केवल 3, 4 और 5

8.       भारत के अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
भारत के अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंजने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित फाइनल मुकाबले में अमरीका के लुकास कोज़ेनिस्की को 17-9 से पराजित किया. अर्जुन ने रैंकिंग राउंड में 261 दशमलव 1 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया. जबकि लुकास 260 दशमलव 4 के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इजराइल के सर्गेई रिक्टर ने कांस्य पदक जीता.

9.       पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किस जिले में किया? पूर्वी गोदावरी, आंध्र प्रदेश
पीएम मोदी ने 04 जुलाई 2022 को इस प्रतिमा का अनावरण आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में किया।
वर्ष 2022 में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125 वीं जयंती मनाई गई।
RRR
फिल्‍म
अल्‍लूरी सीताराम राजू और उनके दोस्‍त कोमराव भीम पर फिल्‍म बन चुकी है। नाम है RRR.
इस फिल्‍म में अल्‍लूरी सीताराम राजू का किरदार एक्‍टर राम चरण ने और कोमराव भीम का किरदार एक्‍टर जूनियर NTR ने निभाया है।
हालांकि इस फिल्‍म में बहुत सी बातें सच्‍चाई से अलग भी दिखा दी गई हैं।
अल्लूरी सीताराम राजू
ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म वर्ष 1897 या 1898 में वर्तमान आंध्र प्रदेश हुआ था।
वह आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला वॉर करने के लिए प्रसिद्ध हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार वह 18 साल की आयु में संन्यासी बन गए और क्षेत्र के पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में भ्रमण करने लगे।
वह खुद आदिवासी नहीं थे, लेकिन उनका उद्देश्य विभिन्न समुदाय के लोगों अंग्रेजों के खिलाफ संगठित करना था।
उन्हें वर्ष 1924 में अंग्रेजों ने पकड़ लिया और फिर हत्‍या कर दी।
आंध्र प्रदेश
राजधानी अमरावती
मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

10.    पद्म श्री से सम्मानित अवधेश कौशल का हाल ही में (जुलाई 2022 में) निधन हो गया। 1986 में उन्हें किस क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला? सामाजिक कार्यकर्ता
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित अवधेश कौशल का लंबी बीमारी के कारण 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारत सरकार ने उन्हें सामाजिक कार्य के लिए 1986 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
i.
उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में सात साल तक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।
ii.
उन्होंने रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटेलमेंट सेंटर (RLEK) नाम के एक NGO का नेतृत्व किया जो मानव अधिकारों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए लड़े।
iii.
उन्होंने उत्तराखंड की वन गुर्जर जनजाति के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, इसलिए उन्हें वन गुर्जर जनजाति का मसीहा भी माना जाता है।

11.    पीएम मोदी ने नए संसद भवन की छत पर 9500 किलोग्राम के अशोक स्तंभ का अनावरण किया, यह राष्‍ट्रीय चिह्न किस धातु से बना है? कांस्य
पीएम मोदी ने इसका अनावरण 11 जुलाई 2022 को किया। यह अशोक स्तंभ कांस्य धातु से बना है।
वजन 9500 किलोग्राम है। ऊंचाई 6.5 मीटर है।
इसे नए संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के ऊपर पर स्‍थापित किया गया है।
हालांकि इसके शेरों की मुंह आकृति आक्रामक होने को लेकर विवाद हुआ।
अशोक स्तंभ की ऐतिहासिकता
दरअसल, करीब सवा दो हजार साल पहले भारत में मौर्य वंश के सम्राट अशोक का शासन था।
कलिंग युद्ध में हुए नरसंहार ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया। वह हिंसा को छोड़कर अहिंसा के रास्‍ते पर चल पड़े।
उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया।
यहीं से अशोक स्तंभ बनने की शुरुआत होती है।
सम्राट अशोक बौद्ध धर्म का प्रचार किया। उन्होंने 84,000 स्तूपों का निर्माण करवाया था।
जिनमें सारनाथ का अशोक स्तंभ भी शामिल है।
यही अशोक स्तंभ आजादी के बाद भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया है।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक को 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था, उसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

12.    निम्नलिखित  में से कौन-से देश I2U2 आई2यु2 का गठन करते हैं?
1.
ईरान
2.
भारत
3.
इज़रायल
4.
युनाइटेड किंगडम
5.
संयुक्त राज्य अमेरिका
6.
संयुक्त अरब अमीरात
इराक
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1, 2, 4 और 5
B
केवल 1, 3, 4 और 5
C केवल 2, 3, 5 और 6
D
केवल 2, 4, 5 और 7
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
I2U2 
भारत, इज़रायल, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा गठित एक समूह है। इसे 'पश्चिम एशियाई क्वाड' भी कहा जाता है।
I2U2
का गठन अक्तूबर 2021 में अब्राहम समझौते के बाद समुद्री सुरक्षा, आधारभूत संरचना और परिवहन से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के लिये किया गया था।
अब्राहम एकॉर्ड (Abraham Accord) इज़रायल और अरब देशों के बीच पिछले 26 वर्षों में पहला शांति समझौता है।
उद्देश्य:
इसका घोषित उद्देश्य "पारस्परिक हित के सामान्य क्षेत्रों और उसके बाहर व्यापार एवं निवेश में आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करने" पर चर्चा करना है।
देशों द्वारा परस्पर सहयोग के छह क्षेत्रों की पहचान की गई है तथा इसका उद्देश्य जल, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में संयुक्त निवेश को प्रोत्त्साहित करना है।
अतः विकल्प C सही है।

13.    प्रतिवर्ष आयकर दिवस कब मनाया जाता है?   24 जुलाई

14.    पहली बारआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस’ (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी 2022 किस शहर में आयोजित की गई थी? नई दिल्ली

15.    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने किसे अपना नया MD & CEO नियुक्त करने की घोषणा की है?  आशीष कुमार चौहान को।

16.    नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स (2021) में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है? कर्नाटक
कर्नाटक को नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स (2021) में लगातार तीसरी बार पहला स्थान मिला है। पहला संस्करण अक्टूबर 2019 में और दूसरा जनवरी 2021 में जारी किया गया था। इंडिया इनोवेशन इंडेक्स राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नवाचार क्षमताओं के आधार पर रैंक करता है। शीर्ष राज्यों की सूची में तेलंगाना, हरियाणा और महाराष्ट्र दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। मणिपुरपूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यवर्ग में सबसे ऊपर है और चंडीगढ़ नेकेंद्र शासित प्रदेश और शहर राज्यश्रेणी में शीर्ष हासिल किया।

17.    नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को किस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया  इस्पात मंत्रालय

18.    टाइम आउट 2022 इंडेक्स के अनुसार, किस देश की राजधानी एडिनबर्ग दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर है स्कॉटलैंड

19.    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने किस एयरलाइन कोएयर ऑपरेटर सर्टिफिकेटदिया है? अकासा एयर

20.    फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में शीर्ष स्थान पर कौन रहाएलन मस्क

21.    दक्षिण कोरिया ने किस देश को हराकर एशिया कप हाकी 2022 जीता हैं? मलेशिया

22.   निम्नलिखित में से कौनसे चार देशों को एशियान टाइगर के रूप में जाना जाता है?
1.
दक्षिण कोरिया
2.
भारत
3.
ताइवान
4.
सिंगापुर
5.
हांगकांग
सही उत्तर कूट चुनिए:
a)1, 2, 3, 4
b) 1, 3, 4, 5
c) 1, 2, 4, 5
d) 2, 3, 4, 5
उत्तर: b)
चार एशियान टाइगर दक्षिण कोरियाताइवानसिंगापुर और हांगकांग की अर्थव्यवस्थाएं हैं। 1960 और 1990 के दशक की शुरुआत मेंउन्होंने तेजी से औद्योगीकरण किया और एक वर्ष में 7 प्रतिशत से अधिक की असाधारण उच्च विकास दर बनाए रखी।

23.    प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है?  कारगिल विजय दिवस
1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
इस युद्ध के दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया औरऑपरेशन विजयके हिस्से के रूप में टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया।
हर साल 26 जुलाई को प्रधानमंत्री युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं।

24.    भारत और नामीबिया देश ने किस राज्य के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीता लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?  मध्य प्रदेश राज्य के।

25.    दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) ने DSEU में छात्रों के लिएकैरियर जागरूकता सत्र शुरू करने के लिए  किसके साथ भागीदारी की है? युवाहयूनिसेफ

26.    बर्मिंघम में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार किस खेल को शामिल किया गया _ महिला क्रिकेट (टी-20 फॉर्मेट)

27.    निम्नलिखित में से कौन सा वह संदर्भ है जिसमें “क्यूबिट” शब्द का उल्लेख किया गया है?
क्वांटम कंप्यूटिंग

28.    पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर कौन बनी हैं क्लेयर पोलोसाक
ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई।

29.    भारत और किस देश द्वारा क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गयी है? फ़िनलैंड
भारत और फ़िनलैंड द्वारा दोनों देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास परियोजनाओं और अभिनव अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हाल ही में क्वांटम कंप्यूटिंग पर इंडो-फिनिश वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गयी है. दोनों देशो के बीच यह द्विपक्षीय सहयोग विकास परियोजनाओं और नवीन अनुसंधान को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है.

30.    निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.17
वां G20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में बाली में होगा।
जी 20 G20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी 19 देशों और यूरोपीय संघ (ईयूसे मिलकर बना एक अंतरसरकारी मंच है।
दोनों 1 और 2

31.    पीयूष गोयल की जगह G20 के लिए भारत का नया शेरपा (Sherpa) किसे नियुक्त किया गया? अमिताभ कांत
अमिताभ कांत, नीति आयोग के पूर्व CEO हैं। वह 1980 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं।
केंद्र सरकार ने जुलाई 2022 में उन्‍हें G20 के लिए भारत का नया शेरपा (Sherpa) नियुक्त कर दिया है।
उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्री और शेरपा पीयूष गोयल की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है।
शेरपा
शेरपा शब्द नेपाली शेरपा लोगों से लिया गया है, जो हिमालय में पर्वतारोहियों के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करते हैं।
एक शेरपा आमतौर पर G20 और कुछ अन्य समूहों में सदस्य राष्ट्र के लीडर का व्यक्तिगत प्रतिनिधि होता है।
शेरपा आमतौर पर G20 शिखर सम्मेलन के लिए योजना बनाने, बातचीत करने और कार्यों को इम्प्लीमेंट करता है।
शेरपा, एजेंडा बनाने और अपने लीडर्स की बात को रखने में मदद करता है।
नया शेरपा क्यों नियुक्त किया गया?
पीयूष गोयल जिनके पास कई मंत्रालय है, तो वह इस पद बने नहीं रह सकते है।
भारत, पहली बार 01 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करने वाला है।
तो ऐसे में एक फुल टाइम शेरपा की जरूरत होगी जो सारा काम संभाल सके, इसलिए अमिताभ कांत को इस पद पर नियुक्त किया गया है।
G20
के बारे में
G2O, 19
देशों और यूरोपीय संघ (ईयू) का एक अनौपचारिक समूह है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) और वर्ल्ड बैंक इसके रिप्रेजेंटेटिव है।
इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है। जिस देश को इसकी अध्‍यक्षता मिलीती है, वहां सचिवालय बन जाता है।
G2O
की सदस्यता में दुनिया की सबसे बड़ी उन्नत और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल है।
जोकि दुनिया की आबादी का लगभग दोतिहाई, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 85%, वैश्विक निवेश का 80% और वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक का प्रतिनिधित्व करती है।
G20
के सदस्य
भारत, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ।

32.    ब्रह्मांड के इतिहास में सबसे पुराना प्रलेखित प्रकाश (oldest documented light), जिसे हाल ही में जारी किया गया था, को किस टेलिस्कोप द्वारा कैप्चर किया गया है?  जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
अमेरिकी राष्ट्रपति बाईडेन ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई एक छवि का अनावरण किया। यह ब्रह्मांड के इतिहास में 13 अरब साल पहले का सबसे पुराना प्रलेखित प्रकाश है। इस छवि को SMACS 0723 के नाम से जाना जाता है। यह पृथ्वी पर दक्षिणी गोलार्ध से दिखाई देने वाला आकाश का एक पैच है।

33.    नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) का रणनीतिक विनिवेश (Strategic Disinvestment) पूरा हुआ है। किसने एनआईएनएल का अधिग्रहण किया है? टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड

34.    डेलॉइट ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2022 में रिलायंस रिटेल कौन से स्थान पर रहा है? 56 वां

35.    टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? डेविड वार्नर

36.    प्रसिद्ध वैज्ञानिक और किसके निदेशक डॉ अजय परिदा का हाल ही में निधन हो गया है?  इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज
इस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज के निदेशक और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार परिदा का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, उन्हें 2014 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

37.    भारत के किस लेफ्टिनेंट जनरल को दक्षिण सूडान में यूएन मिशन (UNMISS) का नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया है? मोहन सुब्रमण्यम
भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडान में यूएन मिशन (UNMISS) का नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया है. सुब्रमण्यम का 36 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय सेना में विशिष्ट सैन्य कैरियर है. हाल ही में उन्होंने मध्य भारत में जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मिलिट्री रीजन (ऑपरेशनल एंड लॉजिस्टिक रेडीनेस जोन) के रूप में कार्य किया था. भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के सबसे बड़े सहयोगियों में से एक है. वे जुलाई 2011 में बने दक्षिण सूडान में दूसरा सबसे बड़ा सैन्य-सहयोगी है.

38.    प्रधानमंत्री नरेन्द्र् मोदी ने किस राज्य के देवघर में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया? झारखंड
प्रधानमंत्री नरेन्द्रव मोदी ने झारखंड में देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. उन्होंअने पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत जीर्णोद्धार किये गये बाबा बैद्यनाथ मंदिर का भी उद्घाटन किया. 654 एकड़ भूमि में फैला यह हवाई अड्डा देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथधाम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधी विमान सेवा प्रदान करेगा. बाबा वैद्यनाथ धाम देश भर के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है. बाबा वैद्यनाथ के लिए सीधा संपर्क उपलब्ध कराने के एक कदम के रूप में प्रधानमंत्री ने देवघर हवाई अड्डे का लोकार्पण किया.

39.    भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है? द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति चुनाव में राजग (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 64.03 प्रतिशत मतों से विजयी हुईं। उन्होंने कुल 6,76,803 वोट हासिल किए, उनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को 3,80,177 वोट मिले। द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाने वाली पहली आदिवासी नेता बन गई हैं।

40.    द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शरणार्थियों की मदद करने के लिए पोलिश सरकार ने किस शहर के महाराजाओं को सम्मानित किया है?  जामनगर और कोल्हापुर के महाराजाओं को।
पोलिश सरकार ने जामनगर और कोल्हापुर के महाराजाओं और अन्य लोगों को सम्मानित किया है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड पर सोवियत संघ के आक्रमण से भागकर पोलिश शरणार्थियों को शरण दी थी।

41.    प्रमुख राज्यों की श्रेणी में नीति आयोग के तीसरे नवाचार सूचकांक में कौन सा राज्य लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष पर रहा हैकर्नाटक

42.    नाटो सहयोगियों ने स्वीडन और फिनलैंड के लिए परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए। वर्तमान में नाटो के कितने सदस्य हैं? 30

43.    नाटो शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन कहां हुआ मेड्रिड

44.    नाबार्ड द्वारा किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में माई पैड माई राइट्स कार्यक्रम शुरू किया है? लेह

45.    नीति आयोग और प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, भारत में अनुसंधान एवं विकास निवेश 2008-09 में सकल घरेलू उत्पाद के 0.8% से गिरकर 2017-18 में कितने प्रतिशत हो गया है  0.7
भारत अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर दुनिया में सबसे कम खर्च करने वाले देशों में शामिल है। इसका खुलासा सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग और इंस्टिट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस की ओर से कराए अध्ययन में हुआ है। 2008-09 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.8 प्रतिशत की तुलना में 2017-18 में इनमें निवेश घटकर 0.7 प्रतिशत रह गया। 
विकसित देश अमेरिका 2.1 फीसदी, स्वीडन 3.2 फीसदी और स्विटजरलैंड 3.4 प्रतिशत अनुसंधान और विकास पर खर्च करते हैं। इजराइल दुनिया में सबसे अधिक सकल घरेलू उत्पाद का 4.5 प्रतिशत आरएंडडी पर खर्च करता है। 

46.    भारत के नीरज चोपड़ा ने हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कौन सा मैडल जीता है?  सिल्वर मैडल
भारत के नीरज चोपड़ा ने हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मैडल जीता है. उन्होंने भाला फेंक फाइनल में 88 . 13 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मैडल जीता है.

47.    नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) का निजीकरण पूरा हुआ, इसे किस कंपनी को सौंपा गया?
A picture containing text, sign

Description automatically generatedA picture containing text, sign

Description automatically generated
TSLP (
टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स)
NINL
का निजीकरण टाटा समूह की फर्म TSLP (टाटा स्‍टील का पार्ट) को सौंपने के साथ पूरा हो गया।
इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने 04 जुलाई 2022 को दी।
TSLP (
टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स) को NINL के कितने शेयर मिले?
NINL
के चार केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) का और ओडिशा सरकार के दो सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) के 93.71 प्रतिशत शेयरों को TSLP (टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स) को सौंपा गया है।
चूकि केंद्र सरकार ने इस कंपनी को सीधे टाटा ग्रुप को नहीं बेचा है, इसलिए सरकार को इससे रकम नहीं मिली। रकम चार केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम और ओडिशा सरकार की दो कंपनी को मिली।
TSLP
ने NINL को कितने में खरीदा?
TSLP
ने जनवरी 2022 में घाटे में चल रही NINL के लिए 12,100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
TSLP
ने यह नीलामी जीती और शेयर खरीद समझौते (SPA) पर 10 मार्च, 2022 को हस्ताक्षर किए गए।
केंद्र सरकार का दूसरा सफल निजीकरण
NINL
मौजूदा सरकार का दूसरा सफल निजीकरण है।
एअर इंडियानिजीकरण सूची में पहली कंपनी, इसे भी टाटा समूह ने खरीदा था।

48.    नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) के एमडी के रूप में किसे अनुशंसित किया गया है?  जी. राजकिरण राय
वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) में प्रबंध निदेशक के पद के लिए जी. राजकिरण राय की सिफारिश की है।

49.    भारत ने अपना पहला मंकी-पॉक्स का मामला किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में दर्ज किया?  केरल
भारत ने केरल राज्य में अपना पहला मंकी-पॉक्स मामला दर्ज किया। एक 35 वर्षीय व्यक्ति का नमूना, जिसे पुणे में नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजा गया था, ने इस बीमारी के लिए सकारात्मक परीक्षण किया।

50.    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?  आशीष कुमार चौहान
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने आशीष कुमार चौहान को अपना नया प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।
आशीष कुमार चौहान, विक्रम लिमये का स्थान लेंगे जिनका 5 साल का कार्यकाल 16 जुलाई 2022 को समाप्त हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुख्यालय  मुंबई, महाराष्ट्र
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना1992
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अध्यक्ष  गिरीश चंद्र चतुर्वेदी

51.    नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) का प्रबंध निदेशक (MD) किसे नियुक्‍त किया गया? राजेंद्र प्रसाद
राजेंद्र प्रसाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट के चीफ होंगे। इससे पहले इस पद पर सतीश अग्निहोत्री थे।
हालांकि केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्‍हें बर्खास्त कर दिया।
उनकी जगह पर राजेंद्र प्रसाद को तीन महीने के लिए नियुक्‍त किया गया।
वह मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट यानि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रभारी भी होंगे।

52.    नैसकॉम फाउंडेशन और किस कंपनी ने महिला किसानों को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद करने के लिएडिजिवाणी कॉल सेंटरस्थापित करने की घोषणा की है? गूगल

53.    नोकिया ने नेटवर्क रोबोटिक्स में "Nokia Center of Excellence" स्थापित करने के लिए किस संस्थान के साथ साझेदारी की है?  भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ।

54.    पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क ने लगभग पाँच वर्षों में कितने रेड पांडा को जंगलों में छोड़ने हेतु एक महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है? 20
हाल ही में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क ने लगभग पाँच वर्षों में 20 रेड पांडा को जंगलों में छोड़ने हेतु एक महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है. पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक संरक्षित क्षेत्र सिंगलिला नेशनल पार्क को जल्द ही नए निवासी मिलेंगे. दुनिया में विशालकाय पांडा और रेड पांडा केवल यही दो अलग-अलग पांडा प्रजातियाँ हैं. रेड पांडा सिक्किम का राज्य पशु भी है. रेड पांडा शर्मीले, एकांत और वृक्ष पर रहने वाले जानवर हैं तथा पारिस्थितिक परिवर्तन के लिये एक संकेतक प्रजाति मानी जाती है.

55.    परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (NSG)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
इसकी स्थापना वर्ष 1974 में भारत के परमाणु परीक्षण के प्रतिक्रियास्वरूप किया गया था।
2.
यह समूह परमाणु हथियार संपन्न देशों का एक संगठन है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के प्रसार को बढ़ाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
Explanation
उत्तर: A
व्याख्या:
परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (NSG) की स्थापना वर्ष 1974 में भारत के परमाणु परीक्षण के प्रतिक्रियास्वरूप किया गया था। अत: कथन 1 सही है।
भारत NSG का सदस्य नहीं है।
भारत NSG का सदस्य बनने का इच्छुक है क्योंकि वह अपने परमाणु ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय विस्तार और अपने निर्यात बाज़ार का विस्तार करना चाहता है।
परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (एनएसजी) 48 देशों का समूह है। इसका लक्ष्य परमाणु सामग्री, तकनीक एवं उपकरणों के निर्यात को नियंत्रित करना है। परमाणु हथियार बनाने के लिये इस्‍तेमाल की जाने वाली सामग्री की आपूर्ति से लेकर नियंत्रण तक सभी इसके दायरे में आते हैं।
अतः कथन 2 सही नहीं है।

56.    नीति आयोग के सीईओ का पदभार किसने संभाला? परमेश्वरन अय्यर
परमेश्वरन अय्यर ने 11 जुलाई 2022 को नीति आयोग के सीईओ का पदभार संभाला।
केंद्र सरकार ने 24 जून 2022 को परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया था।
उन्हें अमिताभ कांत की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया था।
अय्यर सीईओ के पद पर दो वर्ष तक अपनी सेवा देंगे।
परमेश्वरन अय्यर
वह उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के IAS अधिकारी है।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में एक वरिष्ठ ग्रामीण जल स्वच्छता विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया है।
नीति आयोग
मुख्यालय: नई दिल्ली
उपाध्यक्ष : सुमन बेरी

57.    पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
अधिनियम एक व्यापक कानून है जो भारत में पर्यावरण नियामक व्यवस्था के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।
2.
इसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत अधिनियमित किया गया था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a)
केवल 1
b)
केवल 2
c) 1
और 2 दोनों
d)
तो 1 और ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या:
यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत अधिनियमित किया गया था जो अंतरराष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने के लिए कानून बनाने का प्रावधान करता है।
अधिनियम एक "छाता" कानून है जिसने भारत में पर्यावरण नियामक व्यवस्था के लिए एक ढांचा प्रदान किया है।
यह सभी प्रमुख औद्योगिक और बुनियादी ढांचा गतिविधियों को कवर करता है और तटीय क्षेत्रों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशिष्ट गतिविधियों को प्रतिबंधित और नियंत्रित करता है।

58.    पर्यावरणीय  प्रभाव आकलन अधिसूचना, 2006 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
इसने विकास परियोजनाओं को श्रेणी A और श्रेणी B में वर्गीकृत किया है।
2.
श्रेणी A की परियोजनाओं का मूल्यांकन राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAA) और राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (SEAC) द्वारा किया जाता है।
3.
भारत में पर्यावरण प्रभाव आकलन, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम,1986 द्वारा वैधानिक रूप से समर्थित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2 और 3
D केवल 1 और 3
Explanation
उत्तर: D
व्याख्या:
पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अधिसूचना  2006
भारत में पर्यावरण प्रभाव आकलन पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 द्वारा वैधानिक रूप से समर्थित है जिसमें EIA पद्धति और प्रक्रिया पर विभिन्न प्रावधान शामिल हैं। अत: कथन 3 सही है।
परियोजना मंज़ूरी प्रकिया का विकेंद्रीकरण: इसके तहत विकासात्मक परियोजनाओं को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया:
श्रेणीA’ (राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन): इन विकासात्मक परियोजनाओं का मूल्यांकनप्रभाव आकलन एजेंसीऔरविशेषज्ञ मूल्यांकन समितिद्वारा किया जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है
श्रेणीB’ (राज्य स्तरीय मूल्यांकन): इस श्रेणी की विकासात्मक परियोजनाओं कोराज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण’ (SEIAA) और राज्यस्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति’ (SEAC) द्वारा मंज़ूरी प्रदान की जाती है। अतः कथन 1 सही है।
विभिन्न चरणों की शुरुआत: संशोधन के माध्यम से पर्यावरण प्रभाव आकलन में चार चरणों की शुरुआत की गई; स्क्रीनिंग, स्कोपिंग, जन सुनवाई और मूल्यांकन।
श्रेणीA’ परियोजनाओं को अनिवार्य पर्यावरणीय मंज़ूरी की आवश्यकता होती है, अतः इस प्रकार उन्हें स्क्रीनिंग प्रक्रिया से नहीं गुज़रना पड़ता है।
श्रेणीB’ परियोजनाएँ एक स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुज़रती हैं और उन्हेंB1’ (अनिवार्य रूप से पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यकता) तथाB2’ (पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यकता नहीं) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
अनिवार्य मंज़ूरी वाली परियोजनाएँ: खनन, थर्मल पावर प्लांट, नदी घाटी, बुनियादी अवसंरचना (सड़क, राजमार्ग, बंदरगाह और हवाई अड्डे) जैसी परियोजनाओं तथा बहुत छोटे इलेक्ट्रोप्लेटिंग या फाउंड्री इकाइयों सहित विभिन्न छोटे उद्योगों के लिये पर्यावरण मंज़ूरी प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

59.    पश्चिमी घाट (WG) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1)
वे 5 राज्यों में फैले हैं - गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल।
2)
वे भारत में चार जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट में से एक हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2 दोनों
D.
तो 1 और ही 2
उत्तर: (B)
व्याख्या:
WG 6
राज्यों में फैला है, अर्थात् - गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।
वे भारत में चार जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट में से एक हैं।

60.    पहला भारत पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022 किस शहर में आयोजित किया गया था? नई दिल्ली

61.    नीचे दिये गए जल निकायों में से कौन भारत और श्रीलंका के समुद्री जल को अलग करता है?  
A पाक जलडमरूमध्य
B
मलक्का जलडमरूमध्य
C
पाक बे
D
केर्च जलडमरूमध्य
Explanation
उत्तर: A
व्याख्या:
पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी द्वारा गठित समुद्र के एक संकीर्ण चैनल द्वारा श्रीलंका को भारत से अलग किया गया है।
जलडमरूमध्य एक समुद्री भू-आकृति है जो दो समुद्रों या महासागर के दो अन्य बड़े क्षेत्रों को जोड़ता है।
एक खाड़ी पानी का एक रिक्त तटीय निकाय है जो सीधे पानी के एक बड़े मुख्य निकाय जैसे कि महासागर, झील या किसी अन्य खाड़ी से जुड़ता है।
एक बड़ी खाड़ी को आमतौर पर खाड़ी, समुद्र, ध्वनि या बाइट कहा जाता है।
एक कोव एक संकीर्ण प्रवेश द्वार वाली एक छोटी, गोलाकार खाड़ी है।
मलक्का जलडमरूमध्य मलय प्रायद्वीप और सुमात्रा के इंडोनेशियाई द्वीप के बीच पानी का एक संकीर्ण खंड है।
केर्च जलडमरूमध्य पूर्वी यूरोप में एक जलडमरूमध्य है। यह काला सागर और आज़ोव के सागर को जोड़ता है, पश्चिम में क्रीमिया के केर्च प्रायद्वीप को पूर्व में रूस के क्रास्नोडार क्राय के तमन प्रायद्वीप से अलग करता है।
अत: विकल्प A सही है।
Gulf-of-Mannar

62.    पारूल चौधरी ने भारतीय महिला ट्रैक एथलीट में कितने मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया – 3000 मीटर

63.    पद्म पुरस्कार विजेता पीटर ब्रुक का हाल ही में (जुलाई 2022 में) निधन हो गया। उन्हें 2021 में किस क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला? कला
A person sitting on a chair

Description automatically generated with medium confidence
पीटर ब्रूक, विचित्र स्थानों पर शक्तिशाली नाटक का मंचन करने की कला को सिद्ध करने वाले ब्रिटिश मूल के निर्देशक का 97 वर्ष की आयु में पेरिस, फ्रांस में निधन हो गया है। उनका जन्म 1925 में लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।
पीटर ब्रूक को भारत में फ्रेंच नाटकLe Mahabharata” (महाभारत) के निर्माण के लिए जाना जाता है, जो कि जीन-क्लाउड कैरियर द्वारा संस्कृत महाकाव्य पर आधारित था। मास्टरपीस का पहली बार मंचन 1985 में ब्रूक द्वारा किया गया था, जिसने बाद में 1987 में अंग्रेजी में इसका अनुवाद किया।
पीटर ब्रूक को कला के क्षेत्र में 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
पीटर ब्रुक, दुनिया के जाने माने थिएटर निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने ने शेक्सपियर के नॉवल का मंचन किया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ओपेरा के माध्यम से हिंदू महाकाव्य कविताओं तक का मंचन किया। उन्होंने ने दुनिया भर के शहरों में व्यायामशालाओं, कारखानों, खदानों, स्कूलों और पुराने गैस कार्यों में नाटक किए है।
उन्होंने
फिल्म स्टूडियो में काम करने के लिए 16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए और अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं में डिग्री हासिल की। उन्होंने 1970 में इंटरनेशनल सेन्टर ऑफ थियेटर रिसर्च की स्थापना की। इसके जरिए वह अलगअलग राष्ट्रीयताओं के अभिनेताओं और डिजाइनरों को एक साथ लाए।

64.    पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया? - नकुल जैन
पेटीएम की मूल इकाई One97 कम्युनिकेशंस ने नकुल जैन को पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड का CEO नियुक्त किया।
नकुल जैन इससे पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में निजी बैंकिंग, प्राथमिकता बैंकिंग, जमा और शाखा बैंकिंग के प्रबंध निदेशक थे।
पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के पूर्व CEO प्रवीण शर्मा को कंपनी के वाणिज्य कार्यक्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए स्थानांतरित किया गया।

65.    पॉप-फेम (POP-FAME), एक नया ईंधन जो ख़बरों में देखा गया, किस स्रोत से विकसित किया गया है? जीवाणु
यूएस लॉरेंस-बर्कले लैब के वैज्ञानिकों ने एक जीवाणु से POP-FAME ईंधन विकसित किया है। इस ईंधन में ऊर्जा घनत्व मान 50 मेगा-जूल प्रति लीटर से अधिक है, जो वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले रॉकेट ईंधन से अधिक है।

66.    प्रताप पोथेन का निधन हो गया। वह किस क्षेत्र से संबंधित थे? अभिनेताफिल्म निर्माता

67.    प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1)
इस योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन बीपीएल परिवार की महिलाओं के नाम पर होगा।
2)
यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक योजना है।
3)
अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के अंतर्गत एक वयस्क महिला इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं है।
4)
सभी PMUY लाभार्थियों को तेल विपणन कंपनियों द्वारा उनके जमा मुफ्त कनेक्शन के साथ पहले एलपीजी रिफिल और स्टोव दोनों मुफ्त प्रदान किए जाएंगे।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है?
a)
केवल 1,2 और 3
b)
केवल 1,2 और 4
c)
केवल 2,3 और 4
d)
उपरोक्त सभी
उत्तर: (B)
व्याख्या:
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन बीपीएल परिवार की महिलाओं के नाम पर होगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक योजना है।
अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत एक वयस्क महिला इस योजना के तहत पात्र है।
सभी PMUY लाभार्थियों को तेल विपणन कंपनियों द्वारा उनके जमा मुफ्त कनेक्शन के साथ पहले एलपीजी रिफिल और स्टोव दोनों मुफ्त प्रदान किए जाएंगे।

68.    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 100% घरों को कवर करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है?- सांबा

69.    प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभार्थी कौन हैं?  वरिष्ठ नागरिक
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 21 जुलाई, 2017 को शुरू की गई थी। इस योजना ने हाल ही में लॉन्च होने के बाद से पांच साल पूरे किए हैं। इस योजना के तहत, 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक एकमुश्त निवेश कर सकते हैं और मासिक या वार्षिक पेंशन ले सकते हैं। PMVVY को 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

70.    प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के तहत स्वसहायता समूह (SHG) के प्रत्येक सदस्य को कितनी वित्तीय सहायता दी जाती है? रु. 40,000

71.    भारत के  किस शहर में प्राकृतिक कृषि सम्मेलन 2022 का आयोजन किया गया? सूरत

72.    प्राकृतिक खेती के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. मिज़ोरम दुनिया का पहला पूर्ण जैविक राज्य है।
2. प्राकृतिक खेती सतत् विकास लक्ष्य-1 के साथ समन्वित है।
3. सहभागी गारंटी प्रणाली (PGS) प्रमाणन का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C केवल 3
D
1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
इसे "रसायन मुक्त कृषि (Chemical-Free Farming) और पशुधन आधारित (livestock based)" के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। उत्तर-पूर्व भारत में परंपरागत रूप से जैविक कृषि की जाती रही है और रसायनों की खपत देश के बाकी हिस्सों की तुलना में बहुत कम है।
सिक्किम दुनिया का पहला राज्य है जो पूरी तरह से जैविक राज्य बन गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
प्राकृतिक खेती सतत् विकास लक्ष्य-2 के साथ तालमेल बिठाती है, जिसका लक्ष्य 'भूख को खत्म करना, खाद्य सुरक्षा हासिल करना और पोषण में सुधार करना तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना' है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
सहभागी गारंटी प्रणाली (PGS) प्राकृतिक खेती द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों को प्रमाणित करने की प्रक्रिया है। जो यह सुनिश्चित करती है कि उनका उत्पादन निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार हो। प्रमाणीकरण प्रलेखित लोगो या बयान के रूप में है। अत: कथन 3 सही है।

73.    निम्नलिखित विकल्पों में से, जो फाइव आईज एलायंस के सभी सदस्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं, चुनिए-
a)
यूएस-यूके-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड-जापान
b)
यूएस-यूके-ऑस्ट्रेलिया-जापान-कनाडा
c)
यूएस-यूके-ऑस्ट्रेलिया-जापान-फ्रांस
d)
यूएस-यूके-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड-कनाडा
उत्तर: (A)
व्याख्या: ये हैं फाइव आईज (FVEY) के 5 सदस्य, जो एक खुफिया गठबंधन है। वे सिग्नल इंटेलिजेंस साझा करने में सहयोग करते हैं।

74.    नाटो के 30 सहयोगियों ने स्वीडन और किस देश के लिए परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किएफिनलैंड

75.    फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS) ने किसको अपना महानिदेशक नियुक्त करने की घोषणा कीजॉय भट्टाचार्य

76.    फोर्ब्स रियल टाइम अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी ने किसे पीछे छोड़ा – बिल गेट्स

77.    फ्लिप्कार्ट और किस राज्य सरकार ने हाल ही में कौशल विकास मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है?  बिहार सरकार
बिहार सरकार और फ्लिप्कार्ट ने हाल ही में कौशल विकास मिशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है. इसका उद्देश्य कुशल आपूर्ति श्रृंखला संचालन कर्मियों का प्रतिभा का विकास करना और व्यवसाय के प्रासंगिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञता का प्रसार करना है.

78.    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल सरकार के किस पुरस्कार को स्वीकार करने से इनकार किया है?  बंगा विभूषण पुरस्कार को।

79.    बर्मिंघम विश्व खेल 2022 में अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी में कौन सा पदक जीता है?  कांस्य पदक।

80.    फीफा विश्व कप को स्पान्सर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी हैं? बायजूज

81.   बाल अधिकारों पर अभिसमय (Convention on the Rights of the Child) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1.
यह कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अभिसमय है जो प्रत्येक बच्चे के नागरिकराजनीतिकआर्थिकसामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को स्थापित करती है।
2.
सरकारों के लिए यह आवश्यक है कि वह बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करे और उनके संपूर्ण विकास को बढ़ावा दे।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
a)
केवल 1
b)
केवल 2
c) 1
और 2 दोनों
d)
तो 1 ही 2
उत्तर: d)
बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCRC) एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय अभिसमय है जो प्रत्येक बच्चे के नागरिकराजनीतिकआर्थिकसामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को निर्धारित करता हैचाहे उनकी जातिधर्म या क्षमता कुछ भी हो।
अभिसमय की शर्तों के तहतसरकारों के लिए यह आवश्यक है कि वह बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करे और उनके संपूर्ण विकास को बढ़ावा दे।
बाल अधिकारों पर अभिसमयसभी सार्वजनिक और निजी अभिकर्ताओं से उनकी सभी विकासात्मक गतिविधियों और सेवाओं के प्रावधान के तहत बच्चे के सर्वोत्तम हित में कार्य करने का आग्रह करता है।

82.    बिहार राज्य कौशल विकास मिशन और किसके बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है?  फ्लिपकार्ट।

83.    पीएम मोदी ने जुलाई 2022 में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, इसकी लंबाई बताए? 296 किलोमीटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई 2022 को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। फोरलेन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 किमी लंबा है।
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण वर्ष 2023 तक होना था, लेकिन इसका निर्माण 28 महीने में ही पूरा हो गया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे को 14,850 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह चित्रकूट जिले के भरतकूप के पास गोंडा गांव में NH35 से इटावा जिले के कुदरैल गांव तक फैला हुआ है। यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट को इटावा के पास लखनऊआगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ता है।
यह सात जिलों चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा को कवर करता है। इस फोरलेन एक्सप्रेसवे को बाद में छह लेन में विस्तारित किया जा सकता है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा?
क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार के साथसाथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। केन्द्र सरकार के अनुसार यह एक्सप्रेस स्थानीय लोगों के लिए हजारों नौकरियों के अवसर प्रदान करेगा।
13
एक्सप्रेसवे वाला पहला राज्‍य यूपी
उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला भारत का पहला स्‍टेट बन गया है। इन 13 एक्सप्रेसवे में से 6 चालू हैं, जबकि 7 पर काम चल रहा है।
नबंवर 2021 में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ था।
चालू एक्‍सप्रेसवे
1.
यमुना एक्सप्रेसवे 165 कि.मी.
2.
नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे 25 कि.मी.
3.
आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे 302 कि.मी.
4.
दिल्लीमेरठ एक्सप्रेसवे 96 कि.मी.
5.
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 कि.मी.
6.
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 296 कि.मी.
निर्माणाधीन एक्‍सप्रेसवे
1.
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 91 कि.मी.
2.
गंगाएक्सप्रेस वे 594 कि.मी.
3.
लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे 63 कि.मी.
4.
गाजियाबादकानपुर एक्सप्रेसवे 380 कि.मी.
5.
गोरखपुरसिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे 519 कि.मी.
6.
दिल्लीसहारनपुरदेहरादून एक्सप्रेसवे 210 कि.मी.
7.
गाजीपुरबलियामांझीघाट एक्सप्रेसवे 117 कि.मी.
उत्तर प्रदेश
सीएम: योगी आदित्‍यनाथ
राजधानी: लखनऊ
राज्‍यपाल: आनंदीबेन पटेल

84.    बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?
1.
इसकी लम्बाई 296 किलोमीटर है।
2.
यह उत्तरप्रदेश के 6 जिलो से होकर गुजरेगा।
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2
D.
ना तो 1 ना तो 2
उत्तर: (A)
व्याख्या: हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तंर प्रदेश में जालौन जिले के कैथैरी गांव में बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। चार लेन के 296 किलोमीटर लंबे इस एक्स्प्रेस वे के निर्माण पर लगभग 14 हजार 850 करोड रुपये की लागत आई है। बाद में इसे 6 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। यह चित्रकूट जिले में भरतकूप के निकट गोंडा गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग 35 से इटावा जिले के कुदरैल गांव तक जाता है जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिल जाता है। यह मार्ग 7 जिलों- चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से गुजरता है। सम्पर्क बढ़ाने के साथ-साथ बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। एक्सप्रेस वे निकट बांदा और जालौन जिलों में औद्योगिक गलियारा बनाने का काम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 फरवरी 2020 को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण की आधारशिला रखी थी।

85.    पूर्व क्रिकेटरबैरी सिंक्लेयर का हाल ही में (जुलाई 2022 में) निधन हो गया। वह किस देश के पूर्व कप्तान हैं? न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बल्लेबाज बैरी सिंक्लेयर का 85 वर्ष की आयु में न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में निधन हो गया।
i.
उन्होंने 3 टेस्ट में टीम की कप्तानी की, शुरुआत में 1966 में डुनेडिन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में घायल मरे चैपल से पदभार संभाला, उन्हें ऑकलैंड में श्रृंखला के अंतिम टेस्ट के लिए और भारत के खिलाफ अगले टेस्ट के लिए बनाए रखा।

86.    बॉन चैलेंज, कभी-कभी समाचार में देखा जाता है, किससे संबंधित है:
a)
साइबर सुरक्षा
b)
प्रवासी प्रजातियों की सुरक्षा
c)
लगातार कार्बनिक प्रदूषक(POP)
d)
वन लैंडस्केप बहाली
उत्तर: (D)
व्याख्या:
बॉन चैलेंज 2020 तक 150 मिलियन हेक्टेयर अवक्रमित और वनविहीन परिदृश्यों को बहाली में लाने और 2030 तक 350 मिलियन हेक्टेयर में लाने का एक वैश्विक लक्ष्य है।
2011
में जर्मनी सरकार और IUCN द्वारा लॉन्च किया गया और बाद में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन, 2014 में 'वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा' द्वारा अनुमोदित और विस्तारित किया गया।
यह वन लैंडस्केप बहाली (FLR) दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसका उद्देश्य बहुक्रियाशील परिदृश्यों के माध्यम से मानव कल्याण में सुधार के साथ पारिस्थितिक अखंडता को बहाल करना है।

87.    बॉब राफेलसन का जुलाई 2022 में निधन हो गया। उनकी टीवी श्रृंखला मोनकीज़के लिए उन्हें किस उत्कृष्ट कॉमेडी श्रृंखला के लिए एमी पुरस्कार मिला1967

88.    बोनालू उत्सव  किस राज्य में मनाया जाता है? तेलंगाना

89.    ब्लू ड्यूक बटरफ्लाई किस राज्य की स्टेट बटरफ्लाई घोषित किया गया हैं? सिक्किम

90.    भांग को वैध करने वाला एशिया को पहला देश बन गया हैं? थाईलैंड

91.    भारत  और मालदीव दोनों निम्नलिखित में से किस समूह के सदस्य हैं?
1.
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ
2.
शंघाई सहयोग संगठन
3.
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन
4.
दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C केवल 1, 3 और 4
D
केवल 3 और 4
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) में आठ सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटानभारतमालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में वर्तमान में आठ सदस्य देश चीन, भारत, कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं।
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) का गठन वर्ष 2011 में भारत, श्रीलंका और मालदीव के त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में किया गया था। इसमें चौथे सदस्य के रूप में मॉरीशस को शामिल किया गया।
वर्ष 2001 में स्थापित दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (SASEC) कार्यक्रम, बांग्लादेश, भूटानभारतमालदीव, नेपाल और श्रीलंका को एक परियोजना-आधारित साझेदारी में एक साथ लाता है ताकि सीमा पार कनेक्टिविटी में सुधार करके क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके। इसका उद्देश्य  सदस्य देशों के बीच व्यापार एवं क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को मज़बूत करना है।
अत: विकल्प C सही है।

92.    भारततिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने पूर्वोत्तर भारत में अपना पहला पर्वतयुद्ध प्रशिक्षण केंद्र कहाँ बनायाडोंबांग

93.    भारत  नवाचार सूचकांक रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1.
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसे जारी किया है।
2.
मणिपुर पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में अग्रणी राज्य है।
3.
कर्नाटक सूचकांक में सबसे ऊपर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C केवल 2 और 3
D 1, 2
और 3
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
नीति (National Institution for Transforming India-NITI) आयोग द्वारा इंडिया इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट, 2021 जारी की गई है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
यह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा विकसित करने के लिये उनके नवाचार प्रदर्शन पर उन्हें रैंक प्रदान करता है।
रैंकिंग में पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में मणिपुर अग्रणी राज्य है। अतः कथन 2 सही है।
कर्नाटक की सफलता का श्रेय प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने में उसके उच्च स्तरीय प्रदर्शन और बड़ी संख्या में उद्यम पूंजी सौदों को दिया जा सकता है। अतः कथन 3 सही है।

94.    भारत का 104वां यूनिकॉर्न कंपनी कौन सा बना है? वन कार्ड।

95.    भारत का 40वां विश्व धरोहर स्थल चुना गया हैं धौलावीरा, गुजरात

96.    भारत का पहला अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र कहां शुरू किया गया है?- जयपुर

97.    भारत का पहला -कचरा इको पार्क कहाँ विकसित किया जा रहा हैदिल्ली

98.    भारत का पहला -मछली बाजार ऐप फिशवाले किस राज्य मे लान्च किया गया है- असम

99.    भारत का पहला परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज धुव्र को कहां से लान्च किया गया हैं- विशाखापट्टनम

100. भारत का सबसे बड़ा नदी पुल कौनसा हैं भुपेन हजारीका पुल, लोहित नदी पर


 

संकलक
प्रभुनाथ सिंह(
PNS)

 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...