समसामयिक तथ्य एक पक्ति में
जुलाई 2022 (भाग 24 )
(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)
15 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.5 अरब डॉलर घटकर 572.7 अरब डॉलर रह गया
2017 में शुरू की गई प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के पांच वर्ष पूरे
28 अन्य MP के साथ हरभजन सिंह, मीसा भारती, राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में शपथ ली
52वां BGB-BSF DG-स्तरीय वार्ता: भारत और बांग्लादेश ने सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में इस बार दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा रहा। दो साल कोरोना वायरस पैनडेमिक के नाम होने की वजह से इस साल 2020 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। कोविड-19 की वजह से नेशनल अवॉर्ड बीते दो सालों से आयोजित भी नहीं हो पा रहे थे।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की स्थापना 1954 में हुई थी और भारत सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल द्वारा दिये जाते हैं। पुरस्कारों के चयन के लिए बनायी गयी 10 सदस्यीय जूरी का नेतृत्व विपुल शाह ने किया। अन्य सदस्यों में निशिगंधा, एस थंगदुरई, धरम गुलाटी, श्रीलेखा मुखर्जी, जीएस भास्कर, एस कार्तिक, संजीव रतन, वीएन आदित्य, और विजी तंपी शामिल रहे।
सूराराई पोट्टरु ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया है। वहीं, फिल्म की लीडिंग लेडी अपर्णा बालामुरली को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इस फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर चुना गया है।
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सूराराई पोट्टरु (तमिल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अजय देवगन (तान्हाजी), सूर्या (सोराराई पोट्टरु)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालामुरली (सूराराई पोट्टरु)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सच्चीदानंद के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बीजू मेनन
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: टकटक(अनीश मंगेश गोसावी) और सुमी (आकांक्षा पिंगले और दिव्येश इंदुलकर)
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: सूराराई पोट्टरु
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अला वैकुंठपुरमलो
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: राहुल देशपांडे (एमआई वसंतराव) और अनीश मंगेश गोसावी (टकटक)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: नंचम्मा
सर्वश्रेष्ठ गीत: मनोज मुंतशिर(साइना)
सर्वश्रेष्ठ संगीत: विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: संध्या राजू (नाट्यम)
सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी: अय्यप्पनम कोशियुम
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी: डॉलू
सर्वश्रेष्ठ छायांकन(बेस्ट सिनेमोटोग्राफी): अविजात्रिक
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम: तान्हाजी
सबसे लोकप्रिय फिल्म: तान्हाजी
सर्वश्रेष्ठ संपादन (बेस्ट एडिटिंग): शिवरंजिनियम इनम सिला पेंगलुम
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कप्पला
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म(हिंदी)- तुलसीदास जूनियर
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (कन्नड़)- डोलू
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (तमिल)- शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लम
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (तेलुगु)- कलर फोटो
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (असामी)- ब्रिज
COP 26 के अध्यक्ष और NITI आयोग ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 2 पहल शुरू की
FY23 के लिए भारत का GDP विकास पूर्वानुमान: ADB ने इसे घटाकर 7.2% और FICCI ने इसे घटाकर 7% कर दिया
ITBP ने पूर्वोत्तर में बनाया पहला माउंटेन वारफेयर ट्रेनिंग सेंटर
JSW
Steel में कार्बन उत्सर्जन में कटौती हेतु BCG
के साथ साझेदारी की
NASA ने नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स को चुना
NTPC ने नेट जीरो ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन रोडमैप विकसित करने के लिए NITI आयोग के साथ SOT पर हस्ताक्षर किए
Pi सन्निकटन दिवस 2022- 22 जुलाई
अपग्रेड ने 300 करोड़ रुपये में ऑनलाइन शिक्षण संस्थान हड़प्पा शिक्षा का अधिग्रहण किया
अमेरिका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: शेरिका जैक्सन (जमैका) ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में 21.45 सेकेंड में स्वर्ण पदक जीता
आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप 2022 : भारत पांच स्वर्ण,
छह रजत और चार कांस्य पदक लेकर शीर्ष पर
इंस्टाग्राम की नई भुगतान सुविधा, सीधे संदेश से कर सकेंगे खरीदारी
इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने इस्तीफा दिया
इस साल देश में जून तक साइबर हमलों से जुड़े 6.74 लाख मामले आए सामने: केंद्र सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए कैशलेस चिकित्सा लाभ योजना शुरू की
उपराष्ट्रपति ने दोपहर के भोजन पर राष्ट्रपति कोविंद की मेजबानी की
एनएचपीसी ने जलविद्युत और पंप भंडारण परियोजनाओं की खोज और स्थापना के लिए डीवीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
एनएमसीजी ने दिल्ली में यमुना नदी के 7 घाटों पर स्वच्छ यमुना अभियान का आयोजन किया
एनटीपीसी ने 17वें सीआईआई एक्जिम कॉन्क्लेव के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए मोरक्कन एजेंसी फॉर सस्टेनेबल एनर्जी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
एनटीपीसी ने नेट जीरो जीएचजी उत्सर्जन रोडमैप विकसित करने के लिए नीति आयोग के साथ आशय के वक्तव्य पर हस्ताक्षर किया
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी
एलएंडटी टेक: 5जी स्पेक्ट्रम सीधे प्राप्त करने और लागू करने वाली पहली कंपनी
एशियाई विकास बैंक ने 2022 में चीन के आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 4 प्रतिशत किया।
ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अमरीका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में भाग लेंगे।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने फार्मास्युटिकल सेक्टर में MSME को मजबूत करने के लिए 3 योजनाएं शुरू की
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन आज गांधीनगर में VISWAS प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुजरात पुलिस के स्टेट लेवल कमांड और कंट्रोल सेंटर ‘त्रिनेत्र’ व अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन किया
कैलेंडर वर्ष 2022 के पहले छह महीनों के दौरान भारत का माल निर्यात लगभग 27 प्रतिशत बढ़कर 235 अरब डॉलर हो गया।
क्रिकेट में, भारत ने वेस्टइंडीज को पहले एकदिवसीय मैच में 3 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में एक-शून्य की बढ़त बनाई।
गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर में, वाहन और मोबाइल चोरी की शिकायतें दर्ज कराने के लिए गुजरात पुलिस की ई-प्राथमिकी प्रणाली का शुभारंभ करेंगे।
जर्मनी में 13वीं पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता शुरू
जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीसीटी) देश का पहला ऐसा बंदरगाह बन गया है, जिसके बुनियादी ढांचे पर बंदरगाह प्राधिकरण का शत प्रतिशत मालिकाना हक
दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2021 और 2022 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट से शिवसेना में बहुमत साबित करने के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के केन्द्रीय कक्ष में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले के मामले में दो दिन के प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया।
पूर्व न्यायाधीश विनीत सरन बने BCCI
के एथिक्स ऑफिसर
प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
प्रधानमंत्री ने आदि कृतिगई पर सभी लोगों को बधाई दी
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता सेनानियों को डिजिटल ज्योत पर श्रद्धांजलि देने का आग्रह किया
प्रवर्तन निदेशालय ने एस.एस.सी. घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस के मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी के आवासीय परिसर से 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की।
प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 26 जुलाई को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है।
फेसबुक ओनर मेटा ने जारी की पहली वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने PAYC मोटर इंश्योरेंस ऐड-ऑन कवर लॉन्च किया
बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने T20Is
से संन्यास की घोषणा की
बैंकॉक के सेन्ट्रल वर्ल्ड में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन
भारत और 17 अन्य देशों ने दीर्घकालिक लचीला आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए रोडमैप का अनावरण किया
भारत और बांग्लादेश ने सीमा पर व्यापक सीमा प्रबंधन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति व्यक्त की
भारत और यूनाइटेड किंगडम ने उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) के बीच छात्रों की आवाजाही और शैक्षणिक सहयोग को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन खेला जाएगा।
भारत दुनिया भर में प्रेषण (remittances)
का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना
भारत नवाचार सूचकांक का तीसरा संस्करण जारी,
कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ अपने अपने वर्ग में शीर्ष स्थान पर
भारत-UK ने शैक्षिक डिग्री की पारस्परिक मान्यता के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर अंकुश लगाए
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए बैंकिंग सुविधा सुगम बनाने के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाएं शुरू की
भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार 2022 जीता
मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला प्रमाणित हर घर जल जिला बना।
यूक्रेन और रूस ने काला सागर बंदरगाहों से अनाज के निर्यात की अनुमति देने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
राकेश झुनझुनवाला समर्थित अकासा एयर 7 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद रूट से अपनी यात्रा शुरू करेगी
राष्ट्रपति ने राजनीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के कल्याण और राष्ट्रीय हित में काम करने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रमंडल एथलेटिक्स टीम में शामिल धनलक्ष्मी और ऐश्वर्य डोप टेस्ट में विफल
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जा रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रामाणिक समाचार प्रदान करने के लिए आकाशवाणी समाचार और दूरदर्शन समाचार की सराहना की।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में अपने यूके समकक्ष स्टीफन लवग्रोव से मुलाकात की
लॉस एंजिल्स करेगा 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी
लोकसभा ने भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022 पारित किया
विश्व मस्तिष्क दिवस 2022 – 22 जून
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। समारोह के दौरान संसद भवन के आसपास के सरकारी कार्यालय आंशिक रूप से बंद रहेंगे।
श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शपथ ग्रहण की
श्रीलंका: दिनेश गुणवर्धने ने ली नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (साझा): सूर्या को ‘सूररई पोटरु’ के लिए और अजय देवगन को ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालमुरली ‘सूररई पोट्रु’ के लिए
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: ‘अयप्पनम कोशियुम’ (मलयालम) के लिए के.आर. सच्चिदानंदन
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: ‘सूररई पोट्रु’ (तमिल)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म : ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’
सांसदों ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संसद के केन्द्रीय कक्ष में विदाई दी।
हर्षदा गरुड़ ने एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
No comments:
Post a Comment