Thursday, 21 July 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी जुलाई 2022 (भाग 15)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

जुलाई 2022 (भाग 15)

 


सूची


1.       अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ

2.       अकासा एयर

3.       अल्टरनेटिव प्रोडक्ट्स एंड टेक्नोलॉजीज टु प्लास्टिक एंड देयर ऍप्लिकेशन्स

4.       इंडिया स्टैक नॉलेज एक्सचेंज

5.       ऑपरेशन नारकोस

6.       ओडिशा

7.       कपास आयात सीमा शुल्क

8.       कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र

9.       कृत्रिम बुद्धिमत्ता केंद्र

10.    केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री

11.    केम्पेगौड़ा पुरस्कार

12.    कोरोना वायरस बूस्टर डोज

13.    गौतमबुद्धनगर

14.    चिकित्सा बीमा योजना

15.    जेवर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

16.    ज्योतिर्गमयउत्सव

17.    तमिलनाडु

18.    नीति आयोग

19.    पी गोपीनाथ नायर

20.    पुस्तकग्रेटिंग ब्रेड

21.    पुस्तकमाइंड मास्टर :

22.    प्राकृतिक खेती सम्मेलन

23.    बेरोजगारी

24.    भारत की कुपोषित आबादी

25.    महानिदेशालय रक्षा संपदा

26.    मुख्तार अब्बास नकवी

27.    मुख्तार अब्बास नकवी

28.    यूनाइटेड किंगडम

29.    राष्ट्रीय ध्वज पर जीएसटी

30.    रेलवे सुरक्षा बल

31.    रॉकेटरी: नंबी इफेक्ट

32.    रोहित शर्मा

33.    लियोनार्डो डेल वेक्चिओ

34.    वर्ल्ड गोल्ड कॉउंसिल

35.    वर्ल्ड गोल्ड कॉउन्सिल

36.    विंबलडन ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अरब महिला

37.    विदेशी अंशदान

38.    विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस

39.    विश्व जनसंख्या दिवस

40.    विश्व ड्रग रिपोर्ट

41.    विश्व बैंक

42.    वेक्टर कंट्रोल रिसर्च सेंटर

43.    वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन

44.    शिंजो आबे,

45.    संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन

46.    साउथ इंडियन बैंक

47.    साओ जोआओत्योहार

48.    सिंगल-क्रिस्टेलाइन स्कैंडियम नाइट्राइड

49.    सीकरी

50.    सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिला


 

 


1.       किस सरकारी संगठन ने 2022 फील्ड मेडल के विजेताओं की घोषणा की है? अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ ने।

2.       किसके स्वामित्व वाली अकासा एयर को डीजीसीईए द्वारा एयरलाइन लाइसेंस मिला – राकेश झुनझुनवाला

3.       किसने अल्टरनेटिव प्रोडक्ट्स एंड टेक्नोलॉजीज टु प्लास्टिक एंड देयर ऍप्लिकेशन्स  Alternative Products and Technologies to Plastics and their Applications’ रिपोर्ट जारी की है? नीति आयोग

4.       विश्व के साथ साझा की जाने वाली भारत सरकार की सभी डिजिटल परियोजनाओं के एकल भंडार का नाम क्या है?  Indiastack. Global
डिजिटल इंडिया वीक 2022 समारोह के हिस्से के रूप में, इंडिया स्टैक नॉलेज एक्सचेंज पर एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। Indiastack.global को प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था, जो इंडिया स्टैक पर सभी प्रमुख परियोजनाओं का एक एकल भंडार है। भारत सरकार ने आधार, डिजिलॉकर, कोविन प्लेटफॉर्म, गवर्नमेंट -मार्केटप्लेस और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन सहित कई -गवर्नेंस टूल्स को दुनिया के साथ साझा करने का फैसला किया है।

5.       किस सुरक्षा बल नेऑपरेशन नारकोसके तहत 7.40 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों के उत्पादों को बरामद किया है- रेलवे सुरक्षा बल

6.       राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए जारी की गई राज्य रैंकिंग सूचकांक में कौन शीर्ष पर है? ओडिशा

7.       वित्त मंत्रालय ने कच्चे कपास के आयात पर सीमा शुल्क की छूट को कितने महीने के लिए बढ़ा दिया है? एक महीने
वित्त मंत्रालय ने कच्चे कपास के आयात पर सीमा शुल्क की छूट को 31 अक्टूबर तक एक महीने के लिए बढ़ा दिया है. मंत्रालय ने 14 अप्रैल को घरेलू बाजार में कपास की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए इसके आयात पर 30 सितंबर, 2022 तक आयात शुल्क और कृषि अवसंरचना विकास उपकर (AIDC) की छूट दी थी. मंत्रालय ने चार जुलाई की अधिसूचना में इसे 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ा दिया है.

8.       वह देश जिसने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए तकनीक की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए- रूस

9.       किस संस्थान में एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता केंद्र का उद्घाटन किया गया है? नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान (NSUT) में।

10.    मुख्तार अब्बास नकवी ने किस मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसियों को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 की धारा 2 (सी) के तहत अल्पसंख्यक समुदायों के रूप में अधिसूचित किया गया है।

11.    वह राज्य सरकार जिसने एस एम कृष्णा, एन आर नारायण मूर्ति और प्रकाश पादुकोण को पहले केम्पेगौड़ा पुरस्कार देने की घोषणा की है - कर्नाटक

12.    सरकार ने कोरोना वायरस बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर कितना महिना कर दिया है?  6 महीना।

13.    सरकार ने हरियाणा को गौतमबुद्धनगर (यूपी) में आगामी जेवर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने हेतु कितने करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है? 2,415 करोड़ रुपये
सरकार ने हरियाणा को गौतमबुद्धनगर (यूपी) में आगामी जेवर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए 2,415 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है. भारतमाला परियोजना के तहत यह सड़क डीएनडी फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास केएमपी लिंक से जेवर हवाईअड्डे को जोड़ेगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा कि 31.42 किलोमीटर लंबी इस सड़क को हाइब्रिड एन्यूइटी (वार्षिकी) मॉडल पर बनाया जाएगा.

14.    वह राज्य जो राज्य के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए चिकित्सा बीमा योजनाMEDISEP” योजना शुरू किया है - केरल

15.    सरकार ने हरियाणा को गौतमबुद्धनगर (यूपी) में आगामी जेवर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने हेतु कितने करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है - 2,415 करोड़ रुपये

16.    संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने किस शहर मेंज्योतिर्गमयउत्सव का शुभारंभ किया है?- नई दिल्ली

17.    रूस ने किस राज्य में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौता किया तमिलनाडु

18.    किसने Mitigation and Management of COVID-19: Compendium of Ayush-Based Practices from Indian States and Union Territories ‘ रिपोर्ट जारी की है? नीति आयोग NITI Aayog

19.    किस स्वतंत्रता सेनानी गांधीवादी व्यक्ति का निधन हो गया है?- पी गोपीनाथ नायर

20.    लॉन्च पुस्तक “ग्रेटिंग ब्रेड : जेन जेड वे टू सक्सेसकी लेखिका कौन है प्रार्थना बत्रा

21.    लॉन्च पुस्तक “माइंड मास्टर : विनिंग लेसन्स फ्रॉम चैंपियंस लाइफ के लेखक कौन है सौसान निनन और विश्वनाथन आनंद

22.    किसने "प्राकृतिक खेती सम्मेलन" को संबोधित किया है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।

23.    सीएमआईई के अनुसार भारत के किस राज्य में बेरोजगारी सबसे अधिक है हरियाणा

24.    किसके द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 15 वर्षों में भारत की कुपोषित आबादी घटकर 224.3 मिलियन हुई है? संयुक्त राष्ट्र
▪️ सयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 15 वर्षों में भारत की कुपोषित आबादी घटकर 224.3 मिलियन हुई है.
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 2019-21 में भारत में 224.3 मिलियन कुपोषित व्यक्ति थे, जो 2004-06 में 247.8 मिलियन से कम थे।
विश्वभर के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में मोटापे से ग्रस्त वयस्कों और एनीमिक महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है.

25.    रक्षा भूमि पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण का पता लगाने के लिए किसके द्वारा AI-Based Software विकसित किया गया है? महानिदेशालय रक्षा संपदा (डीजीडीई) DGDE (Directorate General Defence Estates) के द्वारा।
देशभर में फैली कुल 17.78 लाख एकड़ सैन्य भूमि का सर्वेक्षण पूरा करने के बाद अब रक्षा भूमि पर अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण का पता लगाने के लिए एआई-आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है।

26.    मुख्तार अब्बास नकवी ने किस मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है? केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे.नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद इस्तीफा दिया. मुख्तार राज्यसभा के सदस्य थे. नकवी को इस बार बीजेपी ने राज्यसभा नहीं भेजा है. माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे. 2016 में वे झारखंड से राज्यसभा भेजे गए. नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीते और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए थे.

27.    राज्यसभा के कार्यकाल पद पर सबसे कम समय पर इस्तीफा देने वाले व्यक्ति कौन बनेमुख्तार अब्बास नकवी

28.    यूनाइटेड किंगडम ने स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पर भारतीय छात्रों के लिए कितनी छात्रवृत्ति की घोषणा की।  75  

29.    वित्त मंत्रालय की हालिया अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए लागू GST दर कितनी है?  0 प्रतिशत
वित्त मंत्रालय की हालिया अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री को वस्तु सेवा कर (GST) से छूट दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, चाहे मशीन से बना हो या पॉलिएस्टर का, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त है। कपास, रेशम, ऊन या खादी से बने हाथ से बुने हुए, हाथ से काते गए राष्ट्रीय झंडे पहले से ही जीएसटी से मुक्त हैं।

30.    रेल के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कौन सा ऑपरेशन शुरू किया गया था? ऑपरेशन नार्कोस

31.    रिलीज फिल्म “रॉकेटरी: नंबी इफेक्ट किस पूर्व इसरो वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है नंबी नारायणन

32.    लगातार तेरह  टी20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान कौन बने हैं? रोहित शर्मा

33.    किसका निधन हो गया, जो रेबैन के मालिक और लक्सोटिका के संस्थापक और अध्यक्ष थे? लियोनार्डो डेल वेक्चिओ

34.    वर्ल्ड गोल्ड कॉउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में भारत किस स्थान पर है - चौथे

35.    वर्ल्ड गोल्ड कॉउन्सिल की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्वर्ण पुनर्चक्रण में कौन शीर्ष पर रहा है? - चीन

36.    विंबलडन ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अरब महिला कौन बनी हैं? ऑनस जबुर।

37.    सरकार ने विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कितने लाख रुपये तक प्राप्त करने की अनुमति देने के लिए विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन नियमों में संशोधन किया है?  10 लाख रुपये तक।

38.    विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस (World Kiswahili Language Day) किस दिन मनाया जाता है? 7 जुलाई
विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस (World Kiswahili Language Day) प्रतिवर्ष 7 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाता है. यूनेस्को के सदस्य देशों के नेतृत्व में एक घोषणा के बाद यह दिन मनाया जाता है. विश्व किस्विली भाषा दिवस शांति को बढ़ावा देने और बहुसंस्कृतिवाद को बढ़ावा देने हेतु किस्वाहिली भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है. किस्वाहिली भाषा अफ्रीका और उप-सहारा अफ्रीका में व्यापक रूप से बोली जाती है.

39.    विश्व जनसंख्या दिवस 2022 का थीम क्या है? "8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर - अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना"

40.    विश्व ड्रग रिपोर्ट 2022  किसके द्वारा जारी की गई थी?  संयुक्त राष्ट्र संघ के ड्रग एवं अपराध कार्यालय’ (United Nation’s office on Drug and Crime) द्वारा

41.    किसके द्वारा "ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस 2021" जारी किया है? विश्व बैंक (World Bank)

42.    किसके द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया को नियंत्रित करने के लिए विशेष मच्छर विकसित किए गए हैं? इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वेक्टर कंट्रोल रिसर्च सेंटर (VCRC) ने
पुडुचेरी में ICMR-VCRC ने WMel और wAlbB Wolbachia स्ट्रेन से संक्रमित एडीज एजिप्टी की दो कॉलोनियों को विकसित किया है. जिन्हें Ae. एजिप्टी (पुड) कहा जाता है और ये वायरल रोग के प्रसार को कम करती हैं. 

43.    किसके द्वारा पांचवें वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है?  मुख्तार अब्बास नकवी जी के द्वारा नोवोटेल मुंबईजुहू बीच में 

44.    शिंजो आबे, जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी, किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री हैं?  जापान
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया, उन्हें नारा शहर में एक राजनीतिक अभियान कार्यक्रम में गोली मारी गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी विश्व नेताओं द्वारा शोक व्यक्त किया गया है।

45.    संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 किस देश में आयोजित किया गया था? पुर्तगाल

46.    साउथ इंडियन बैंक ने डिजिटल भुगतान संग्रह के लिए किस विभाग के साथ समझौता किया है?  केरल वन और वन्यजीव विभाग के साथ।

47.    किस राज्य के लोगो नेसाओ जोआओत्योहार मनाया है - गोवा

48.    किस संस्थान नेसिंगल-क्रिस्टेलाइन स्कैंडियम नाइट्राइडsingle-crystalline scandium nitride (ScN) नामक एक नई सामग्री की खोज की है जो उच्च क्षमता वाले अवरक्त प्रकाश का उत्सर्जन, पता लगा सकती है और उसे संशोधित कर सकती है? जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, बेंगलुरु

49.    किस राज्य के सीकरी ज़िले के रोहिल (खंडेला तहसील) में यूरेनियम के विशाल भंडार पाए गए हैं- राजस्थान

50.    सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में कौन सा देश दक्षिण एशिया में शीर्ष पर रहा हैं?- बांग्लादेश


 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...