समसामयिक तथ्य एक पक्ति में
जुलाई 2022 (भाग 15 )
(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)
2021 में 2.3 अरब लोग गंभीर या मध्यम रूप से भूखे: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट
94 वर्षीय भगवानी देवी ने फिनलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
AMFI ने शुरू करेगा म्यूचुअल फंड वितरक भर्ती अभियान “करें शूरू?”
CCI ने एक्टिस सोलनेर्जी लिमिटेड से शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स BV द्वारा सोलनेर्जी पावर प्राइवेट के अधिग्रहण को मंजूरी दी
DA&FW और IRRI ने IRRIदक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र के चरण -2 गतिविधियों के प्रारंभ पर एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए
I2U2 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
J&K ने खेती को बढ़ावा देने के लिए सिक्किम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
NIACL ने मधुलिका भास्कर को तीन महीने के लिए CMD नियुक्त किया
NMDC और हैदराबाद धावकों ने NMDC हैदराबाद मैराथन 2022 का लोगो और टी-शर्ट लॉन्च किया
RBI ने चार NBFCS के पंजीकरण का प्रमाणपत्र रद्द किया; नियमों का उल्लंघन करने पर ओला फाइनेंशियल सर्विसेज पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
RBI ने मीना हेमाचंद्र की KVB के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी
RBI ने रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार भुगतान को निपटाने के लिए तंत्र स्थापित किया
RBI ने श्रीलंका के साथ व्यापार लेनदेन को ACU के बाहर निपटाने की अनुमति दी; अनुपालन नहीं करने पर 3 सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना
ReNew पावर डॉलर-मूल्यवर्ग बॉन्ड को पुनर्वित्त करने वाली पहली भारतीय RE फर्म बनी
TCS ने कनाडा में अपना वैश्विक अनुसंधान और सह-नवाचार केंद्र टीसीएस पेस पोर्ट टोरंटो लॉन्च किया
अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस: 12 जुलाई
अर्जुन बाबुता ने दक्षिण कोरिया में आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।
आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने कैंसर पैदा करने वाले जीन की पहचान करने के लिए एआई टूल विकसित किया है।
आईटूयूटू ने अपनी पहली बैठक में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा पर जोर दिया है। संयुक्त बयान में कहा गया हैकि दीर्घावधि और विविध प्रकार के खाद्यान्न सुरक्षा, खाद्य पदार्थोंकी आपूर्ति और प्रबंधन में नवाचार पर विचार-विमर्श।
आईबीबीआई ने भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
आरोहण ने डिजिटल लेंडिंग ऐप लॉन्च किया; वित्त वर्ष 23 तक ऋण पोर्टफोलियो को 600 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की उम्मीद है
ई-कॉमर्स पोर्टल पर गैर-ISI चिह्नित वस्तुओं की बिक्री नहीं होगी
उपभोक्ता कार्य विभाग ने “राइट टू रिपेयर” पर समग्र प्रारूप विकसित करने के लिये समिति का गठन किया
एमओआईएल को 3 फाइव-स्टार रेटिंग पुरस्कार मिले
ओला 2023 में भारत की पहली स्वदेशी लिथियम-आयन सेल का उत्पादन शुरू करेगी।
औद्योगिक उत्पादन मई में 19.6 फीसदी बढ़ा, जो पिछले महीने में 7.1 फीसदी था।
कानून और न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मध्यस्थता विधेयक में संशोधन की सिफारिश की।
कूरियर मोड के जरिए आभूषण के ई-कॉमर्स निर्यात के लिए सरल नियामकीय रूपरेखा
केंद्र सरकार जल्द ही हर घर तिरंगा अभियान शुरू करेगी।
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में “सुरक्षित और सतत संचालन के लिए इसरो की प्रणाली” (IS4OM) का उद्घाटन किया।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पश्चिम बंगाल में NIXI (एनआईएक्सआई) के दो नए इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट (IXP) का उद्घाटन किया।
केन्द्र ने वस्त्र के क्षेत्रमें कर राहत मार्च 2024 तक बढ़ा दी है।
केन्द्र सरकार ने मंकीपॉक्स बीमारी से निपटने के लिए राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा।
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई पहली पूर्ण-रंगीन तस्वीर नासा द्वारा जारी की गई है।
ट्विटर ने अनमेन्शनिंग फीचर लॉन्च किया, जिससे यूजर्स बातचीत छोड़ सकते हैं
तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में आज लंदन के लॉर्ड्स में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से।
त्रिपुरा: 2022 सप्ताह भर चलने वाला खारची महोत्सव शुरूहुआ
दक्षिण कोरिया के चांगवोन में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप: मेहुली घोष और शाहू तुषार माने ने 10
मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता
दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 जुलाई को वीवो इंडिया को ईडी द्वारा फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की अनुमति दी
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क ने अगले पांच वर्षों में 20 लाल पांडों को जंगलों में छोड़ने का कार्यक्रम शुरू किया।
पीएम मोदी 14 जुलाई 2022 को पहले आई2यू2 (भारत-इजरायल-यूएई-यूएसए) लीडर्स वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट से फोन पर की बात
पूर्व-प्राथमिक स्तर पर NEP लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने भारत,इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका के समूहके पहले आई टू यू टू शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। समूह के देश जल, ऊर्जा, पर्यावरण, अंतरिक्ष और स्वास्थ्यके क्षेत्र में निवेश बढाएंगे।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पद्म श्री अवधेश कौशल का निधन
बेहतर गतिशीलता के लिए कैबिनेट ने तरंगा हिल-अंबाजी-अबू रोड रेल लाइन को मंजूरी दी
ब्रजेश कुमार उपाध्याय गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के नए प्रमुख होंगे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में मतदान के पहले चरण में ऋषि सुनक शीर्ष पर।
भारत इंटरपोल के बाल यौन शोषण डेटाबेस में शामिल हुआ और ऐसा करने वाला 68वां देश बन गया।
भारत और मेडागास्कर ने टेली-एजुकेशन पर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए
भारत ने नागपुर में सबसे लंबे डबल डेकर मार्ग सेतु का निर्माण कर एक वैश्विक रिकॉर्ड बनाया है।
भारत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के 29 गैर-सरकारी सदस्यों को व्यापार बोर्ड में नियुक्त किया
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कानागनहल्ली के पास एक बौद्ध स्थल का संरक्षण कार्य शुरू किया।
मंदी की आशंकाओं के बीच नोमुरा ने 2023 भारत के सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान घटाकर 4.7% किया
मई 2022 में 7.04% की तुलना में जून 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति कम होकर 7.01% हो गई।
मेहुली घोष और शाहू तुषार माने ने आई एस एस एफ निशानेबाजी विश्व कप में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान को भारत में बांग्लादेश के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया।
यूक्रेन नाटो के सेनाओं के बीच तकनीकी सहयोग के कार्यक्रम में शामिल हुआ
यूरो को मुद्रा के रूप में अपनाने वाला क्रोएशिया 20वां देश बन गया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मोबाइल कंपनी ओप्पो इंडिया द्वारा लगभग 4,389
करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी का पता लगाया
राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश के माध्यम से सारनाथ (यूपी) में धम्मक्का दिवस 2022 समारोह को संबोधित किया
लॉर्ड्स में भारत के साथ दूसरेएकदिवसीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड की खराब शुरूआत, आधी टीम पवेलियन लौटी।
वार्षिक कांवड़ यात्रा दो वर्ष के अंतराल के बाद शुरू।
विंबलडन चैंपियनशिप 2022: 3 बार के डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने 2022 का विंबलडन जेंटलमेन सिंगल्स खिताब जीता
विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने जेनेवा में जेंडर गैप रिपोर्ट 2022
जारी की: आइसलैंड पहले, भारत 135वें स्थान पर
विश्वनाथन आनंद के संस्मरण 'माइंड मास्टर' का अगला संस्करण 15 जुलाई को जारी किया जाएगा।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश में व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना से सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा।
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सैन्य विमान से मालदीव रवाना
सरकार ने NER को कृषि निर्यात हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए रणनीति तैयार की
सरकार ने कहा - भारत, श्रीलंका की जनता की समृद्धि और प्रगति के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में काम करेगा।
सरकारी केन्द्रों पर कल से 18 से 58 वर्ष के लोगों को निशुल्क बूस्टर कोविड रोधी टीके लगाये जाएंगे।
सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रोंपर सभी 18 से 59 वर्ष के पात्र लोगों को नि:शुल्क एहतियाती टीके लागने के लिए 75 दिवसीय कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव कल से शुरू होगा।
साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और एच एस प्रणॉय सिंगापुर ओपन बेडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
स्टार हेल्थ & MeitY ने ग्रामीण भारत तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य बीमा के लिए साझेदारी की
हैदराबाद विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
No comments:
Post a Comment