समसामयिक प्रश्नोत्तरी
जुलाई 2022 (भाग 14)
सूची
1.
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड
2.
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस
3. अथिरापल्ली
4.
आर्यभट-1
5.
इंडसइंड बैंक
6. इटली
7. इलैयाराजा
8. ईएन सुधीर
9. उत्तर प्रदेश
10.
एंथ्रेक्स
11. एशिया प्रशांत सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स
12. एस जयशंकर
13.
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
14.
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
15. ऑस्ट्रेलिया
16. ओडिशा
17.
ओपेक
18. काई चटनी
19. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र
20. कोटक महिंद्रा बैंक
21. गांधीनगर
22. गीता गोपीनाथ
23. ग्लोबल फाइंडेक्स रिपोर्ट
24.
चंडीगढ़
25. जसप्रीत बुमराह
26.
तरुण मजूमदार
27.
दक्षिण मध्य रेलवे
28.
नमामि गंगे अमृत वाटिका
29.
नारी को नमन’ योजना
30. पंजाब
31.
पश्चिमी रेलवे
32. पो नदी
33. बाहरी वाणिज्यिक उधार
34.
बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव
35.
भारत का पहला मोबाइल टेलीमैटिक्स-आधारित ऑटो बीमा
36.
भारतीय स्टेट बैंक
37.
महिला और बाल विकास मंत्रालय
38.
महिला विधायक सम्मेलन
39.
'मिशन कुशल कर्मी' योजना
40.
मोनाको F1 ग्रांड प्रिक्स
41.
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
42.
राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार
43.
लिस्बन डिक्लेरेशन'
44. वरोआ माइट
45.
विदेशी मुद्रा
46. शिंजो आबे
47. श्रीनगर
48.
संतूर
49. संस्कृति मंत्रालय
50.
साइबर वोल्टेज इंश्योरेंस प्लान
1. अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड 2022 में किसे सर्वक्षेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया हैं?-
विक्की कौशल
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस साल IIFA
2022 अवार्ड्स को सलमान खान, मनीष पॉल और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह ने इस साल पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाया,
फिल्म ने पांच श्रेणियों में जीत हासिल की। सरदार उधम, मिमी और लूडो ने दो-दो श्रेणियों में जीत हासिल की।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): विक्की कौशल (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): कृति सेनन (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल: असीस कौर को 'रातान लम्बियां' (शेरशाह) के लिए
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल: जुबिन नौटियाल को 'रातन लम्बियां' गाने के लिए, (शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ गीत: कौसर मुनीर 'लहरा दो' के लिए, 83
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अतरंगी रे और जसलीन रॉयल के लिए ए आर रहमान, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक, जानी शेरशाह के लिए
बेस्ट मेल डेब्यू: अहान शेट्टी (तड़प)
सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण: शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
अनुकूलित सर्वश्रेष्ठ कहानी: कबीर खान,
संजय पूरन सिंह चौहान 83 के लिए
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरीः अनुराग बसु की लूडो
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता महिला: साई तम्हंकर (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरुष: पंकज त्रिपाठी (लूडो)
2. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International
Day of Cooperatives) किस दिन मनाया जाता है- जुलाई के पहले शनिवार (2 जुलाई)
100वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की विषय वस्तु “सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत और बेहतर विश्व का निर्माण” है
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) भारत में सहकारिता शिक्षा और प्रशिक्षण पर केंद्रित सहकारिता आंदोलन का एक सर्वोच्च संगठन है।
भारत में 90 प्रतिशत गांवों को कवर करने वाली 8.5 लाख से ज्यादा सहकारी समितियों के नेटवर्क के साथ ये ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समावेशी विकास के उद्देश्य से सामाजिक-आर्थिक विकास लाने के लिए महत्वपूर्ण संस्थान हैं। अमूल, इफ्को,
कृभको, नाफेड आदि भारत में सहकारिता आंदोलन की कुछ जानी मानी सफलता की कहानियां हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के क्रम में, केंद्र सरकार ने जुलाई,
2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की थी। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को नव गठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार दिया गया था।
3. किस राज्य के अथिरापल्ली मे जंगली सूअर के कई शव मिलने के बाद एथ्रेक्स के फैलने की पुष्टि की गई – केरल
4. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने “आर्यभट-1” नामक एनालॉग चिपसेट का प्रोटोटाइप विकसित किया है? भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) IISc।
आर्यभट-1 का अर्थ है “Analog
Reconfigurable Technology and Bias-scalable Hardware for AI Tasks”। ऐसे चिपसेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
पर आधारित अनुप्रयोग जैसे एलेक्सा सहित ऑब्जेक्ट या स्पीच रिकग्निशन एप्स के लिये फायदेमंद हो सकते हैं।
इसे प्रतीक कुमार द्वारा डिज़ाइन किया गया है,
जो IISc में पीएच.डी. छात्र हैं।
5. आरबीआई (RBI) ने किन दो बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है? कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक
6. किस देश में सरकार ने देश में भीषण सूखे को देखते हुए पो नदी के आसपास के पांच उत्तरी क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है? इटली
इटली में सरकार ने देश में भीषण सूखे को देखते हुए पो नदी के आसपास के पांच उत्तरी क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. इटली में पिछले 70 सालों में यह सबसे भीषण सूखे की स्थिति है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि पानी की कमी से निपटने के लिए देश के पांच क्षेत्रों--एमिलिया-रोमाग्ना, फ्र्यूली वेनेज़िया गिउलिया, लोम्बार्डी, पीडमोंट और वेनेटो को करीब चार करोड डॉलर की राशि दी जायेगी. सूखे से इटली की 30 प्रतिशत कृषि उपज प्रभावित हो सकती है.
7. इलैयाराजा, जिन्हें हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया, किस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं? संगीत
दिग्गज संगीत निर्देशक इलैयाराजा, एथलीट पी.टी. उषा, फिल्म पटकथा लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद और आध्यात्मिक नेता वीरेंद्र हेगड़े को राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। पी.टी. उषा केरल से हैं, इलैयाराजा तमिलनाडु से हैं, वीरेंद्र हेगड़े कर्नाटक से हैं और विजयेंद्र प्रसाद आंध्र प्रदेश से हैं।
8. ईएन सुधीर का निधन हुआ है वह एक प्रसिद्ध क्या थे – फुटबॉलर
9. किस राज्य ने 25 करोड़ पौधे लगाने के लिए विशाल पौधारोपण अभियान शुरू किया – उत्तर प्रदेश
10. किस राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने हाल ही में त्रिशूर जिले के अथिरापिल्ली में जंगली सूअर के कई शव मिलने के बाद एंथ्रेक्स के फैलने की पुष्टि की- केरल
11. एशिया प्रशांत सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2021 में शीर्ष स्थान पर कौन रहा – सिंगापुर
12. इंडोनेशिया में जी–20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे – एस जयशंकर
13. किस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने पारितोष त्रिपाठी को नया प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है?
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
▪️एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने हाल ही में पारितोष त्रिपाठी को नया प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है. उन्होंने पी.सी. कांडपाल का स्थान लिया जिन्हें भारतीय स्टेट बैंक के कॉरपोरेट सेंटर में उप प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है.
14. किस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने साइबर वॉल्टएज इंश्योरेंस प्लान लांच किया है? एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ▪️एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने हाल ही में साइबर वॉल्टएज इंश्योरेंस प्लान लांच किया है. यह व्यक्तियों के लिए एक व्यापक साइबर बीमा कवर है जो साइबर जोखिमों और हमलों से होने वाले वित्तीय नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है.
15. किस देश के अधिकारियों ने वरोआ माइट (Varroa mites) नामक संभावित विनाशकारी परजीवी प्लेग को रोकने के प्रयास में पिछले दो हफ्तों में लाखों मधुमक्खियों को मार डाला है? ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने वरोआ माइट (Varroa mites) नामक संभावित विनाशकारी परजीवी प्लेग को रोकने के प्रयास में पिछले दो हफ्तों में लाखों मधुमक्खियों को मार डाला है. मधुमक्खियों को मारने का निर्णय बादाम, मैकाडामिया नट्स और ब्लूबेरी सहित कई फसलों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है जो परागण के लिये मधुमक्खियों पर निर्भर हैं. मधुमक्खियां सबसे महत्त्वपूर्ण परागणकों में से एक है, जो खाद्य और खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि और जैवविविधता सुनिश्चित करती हैं.
16. किस राज्य में वैज्ञानिक काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री के लिये प्रस्तुत किया गया है- ओडिशा
17. किस संगठन के महासचिव मोहम्मद सानूसी वर्किडॉ का निधन हुआ है? ओपेक।
18. किस राज्य में वैज्ञानिक काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री के लिये प्रस्तुत किया गया है? ओडिशा
ओडिशा में वैज्ञानिक काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री के लिये प्रस्तुत किया गया है. GI टैग मानक काई चटनी के व्यापक उपयोग के लिये एक संरचित स्वच्छता प्रोटोकॉल विकसित करने में मदद करेगा. GI लेबल स्थानीय उत्पादों की प्रतिष्ठा और मूल्य को बढ़ाता है तथा स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करता है. वर्ष 2019 में ओडिशा को ओडिशा रसगुल्ला के लिये GI टैग मिला.
19. किस देश ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए तकनीक की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए? रूस
रूस ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए तकनीक की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए. उच्च सटीकता प्रतिरोध थर्मोकपल इन-रिएक्टर नियंत्रण प्रणाली का एक महत्वपूर्ण तत्व है. उनकी स्थिर कार्यप्रणाली परमाणु रिएक्टर उपकरणों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करती है. बता दें कि रूस ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KNPP) में छठे रिएक्टर का निर्माण शुरू कर दिया है. 6 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद यह शुरुआत हुई है.
20. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक और किस बैंक पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है? IndusInd Bank पर।
21. किस शहर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने ड्रोन उड़ान कौशल प्रदान करने के लिए रिमोट पायलट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया – गांधीनगर
22. आईएमएफ के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला कौन बनी – गीता गोपीनाथ
23. किस संस्थान ने ग्लोबल फाइंडेक्स रिपोर्ट ‘Global Findex Database 2021’ जारी किया? – विश्व बैंक
विश्व बैंक ने ‘Global Findex Database 2021:
Financial Inclusion, Digital Payments, and Resilience in the Age of COVID-19’ जारी किया। इस रिपोर्ट में यह पाया गया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पास बैंक रहित होने की अधिक संभावना है।
24. किस शहर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इंटीग्रेटीड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर उद्धाटन किया हैं- चंडीगढ़
25. किस खिलाड़ी ने एक टेस्ट मैच में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया – जसप्रीत बुमराह
26. किस वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्माता का निधन हो गया है- तरुण मजूमदार
27. किस रेलवे ने अपने छः मंडलो के मुख्य स्टेशन पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ अभियान शुरू किया हैं?-
दक्षिण मध्य रेलवे
28. स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) ने किस शहर में यमुना नदी पर कालिंदी कुंज घाट पर नमामि गंगे अमृत वाटिका बनाई है? नई दिल्ली
29. किस राज्य ने ‘नारी को नमन’ योजना शुरू की है? हिमाचल प्रदेश
30. किस राज्य ने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान किया – पंजाब
31. किस रेलवे जोन ने अपना सबसे लंबा स्काईवॉक खोला है? पश्चिमी रेलवे ने।
32. किस देश में सरकार ने देश में भीषण सूखे को देखते हुए पो नदी के आसपास के पांच उत्तरी क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है- इटली
33. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उदारीकृत मानदंडों के अनुसार, स्वचालित मार्ग के तहत बाहरी वाणिज्यिक उधार (External Commercial Borrowing – ECB) की नई सीमा क्या है? 1.5 बिलियन अमरीकी डालर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को उदार बनाया। उपायों में ऋण बाजार में FPI निवेश के लिए मानदंडों को आसान बनाना और स्वचालित मार्ग के तहत बाहरी वाणिज्यिक उधार (External Commercial Borrowing – ECB) की सीमा को 750 मिलियन अमरीकी डालर या इसके समकक्ष प्रति वित्तीय वर्ष से बढ़ाकर 1.5 बिलियन अमरीकी डालर करना शामिल है।
34. किस देश में बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया गया है? जर्मनी
▪️जर्मनी में हाल ही में ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया गया है. यह कॉन्क्लेव मुख्य रूप से जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर केंद्रित है। इस कॉन्क्लेव के दौरान “जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर आकलन” रिपोर्ट जारी की गई है.
35. किस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने भारत का पहला मोबाइल टेलीमैटिक्स-आधारित ऑटो बीमा पेश किया है? एडलवाइस जनरल इंश्योरेंस
एडलवाइस जनरल इंश्योरेंस ने हाल ही में भारत का पहला मोबाइल टेलीमैटिक्स-आधारित ऑटो बीमा पेश किया है. मोटर बीमा पॉलिसी स्विच पूरी तरह से डिजिटल और टेलीमैटिक्स-आधारित है.
36. आरबीआई ने किस बैंक को अपनी प्रस्तावित परिचालन सहायता सहायक कंपनी के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है - भारतीय स्टेट बैंक
37. किस मंत्रालय द्वारा “मिशन वात्सल्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए है?
महिला और बाल विकास मंत्रालय
38. किस राज्य में महिला विधायक सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जाएगा?- केरल
39. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के कौशल के उन्नयन के लिए 'मिशन कुशल कर्मी' योजना की शुरुआत की है? दिल्ली सरकार ने।
40. किस ने मोनाको F1 ग्रांड प्रिक्स 2022 जीता हैं?- सर्जियो पेरेजो
41. किस केंद्रीय मंत्री ने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की स्थापना की हैं?- राजनाथ सिंह
42. किस राज्य ने एमएसएमई क्षेत्र के संवर्धन और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 में प्रथम पुरस्कार जीता है? उड़ीसा
43. 'लिस्बन डिक्लेरेशन' किसके संरक्षण से संबंधित है? - महासागर
44. किस देश के अधिकारियों ने वरोआ माइट (Varroa mites) नामक संभावित विनाशकारी परजीवी प्लेग को रोकने के प्रयास में पिछले दो हफ्तों में लाखों मधुमक्खियों को मार डाला है- ऑस्ट्रेलिया
45. किस संस्था ने विदेशी मुद्रा के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए FPI & NRI जमा मानदंडों में ढील दी है?
RBI ने।
46. किस देश के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या की गई – जापान
47. किस शहर में अमित शाह ने स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा “स्टैचू ऑफ पीस” का अनावरण किया – श्रीनगर
48. किस प्रसिद्ध संतूर वादक का निधन हो गया हैं?- भजन सोपोरी
49. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंधित कविताओं, लेखों और प्रकाशनों की पहचान की और उन्हें प्रकाशित किया? संस्कृति मंत्रालय
75 सप्ताह तक चलने वाले अमृत महोत्सव समारोह के लिए संस्कृति मंत्रालय नोडल मंत्रालय है। इसने उन कविताओं, लेखों और प्रकाशनों की पहचान की है जिन पर ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था और उन्हें कैटलॉग के रूप में डाल दिया, जिसे अब भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। ये रचनाएँ नौ क्षेत्रीय भाषाओं बंगाली, गुजराती, हिंदी, मराठी, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तेलुगु, तमिल और उर्दू में हैं।
50. किस इंश्योरेंस कंपनी ने " साइबर वोल्टेज इंश्योरेंस प्लान Cyber Vaultage Insurance" प्लान लॉन्च किया है? एसबीआई जनरल इंश्योरेंस SBI General Insurance ने।
साइबर सुरक्षा में चूक की घटनाएं 2021
में बढ़कर 14.02 लाख हो गई. जो 2018
में 2.08 लाख थी.
2020-21
में साइबर अपराध, एटीएम/डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी के कारण होने वाला नुकसान 63.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
एसबीआई का यह नया प्लान लोगों को साइबर क्राइम के खिलाफ व इंटरनेट पर किसी गतिविधि या डिजिटल ट्रांजैक्शन के दौरान सुरक्षा देगा.
No comments:
Post a Comment