Sunday, 14 August 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी अगस्त 2022 (भाग 9)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

अगस्त 2022 (भाग 9)


चर्चा में क्यों


1.        अंडमान सागर

2.        अंडमान सागर

3.        अखिल भारतीय सेवा

4.        अनुसूचित जनजाति

5.        अमेरिकी तट रक्षकदिवस

6.        आगस्त तानो कुआमे

7.        इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 324

8.        इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

9.        उच्च न्यायालय

10.    उज्बेकिस्तान

11.    उत्तराखंड

12.    उपराष्ट्रपति

13.    उपराष्ट्रपति

14.    एक्सरसाइजपिच ब्लैक

15.    एशिया प्रशांत स्थिरता सूचकांक

16.    कंबोडिया

17.    कागज आयात निगरानी प्रणाली

18.    कृषि अवसंरचना कोष

19.    कृषि जनगणना

20.    खंडवा

21.    गूगल

22.    ग्रीन हाइड्रोजन

23.    चावल

24.    चुनाव

25.    चुनाव आयोग

26.    जनगणना

27.    जापान

28.    दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC)

29.    दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट

30.    नाटो

31.    परमाणु नीति

32.    पुरातत्त्व पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड (CABA)

33.    प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना

34.    प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI)

35.    फेडरल बैंक

36.    बंधन बैंक

37.    बजरंग पूनिया

38.    बैंकिंग क्षेत्र

39.    भारत का पहला इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज

40.    भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल)

41.    भारत-तिब्बत सीमा पुलिस

42.    भारत-दक्षिण कोरिया

43.    भारत-वियतनाम संबंध

44.    भुगतान संतुलन (BoP)

45.    मंकीपॉक्स रोग

46.    मंकीपॉक्स रोग

47.    मातृ  मृत्यु दर

48.    मिथिलेश चतुर्वेदी'

49.    मिशन पोषण 2.0

50.    मुद्रा के अवमूल्यन

51.    मुस्लिम महिला अधिकार दिवस

52.    मोहम्मद शमी

53.    यूथ इन इंडिया 2022 रिपोर्ट

54.    यूनेस्को की महत्वपूर्ण संकटग्रस्त विरासत वेधशाला

55.    रक्षा निर्यात

56.    रजिस्ट्रार जनरल (RGI)

57.    राजकीय प्रतीक/चिह्न

58.    राज्यसभा

59.    राज्यसभा

60.    रामसर स्थल

61.    राष्ट्रपति

62.    राष्ट्रपति

63.    राष्ट्रपति चुनाव

64.    राष्ट्रपति चुनाव

65.    राष्ट्रमंडल खेल लॉन बॉल स्पर्धा

66.    राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण

67.    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम

68.    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम

69.    राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए)

70.    राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक

71.    राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी सॉफ्टवेयर (NMMS)

72.    लंदन

73.    लार्सन एंड टुब्रो

74.    वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN)

75.    वस्तु एवं सेवा कर (GST)

76.    वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (REER)

77.    विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम

78.    विशाखापत्तनम

79.    विशेष आहरण अधिकार

80.    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

81.    विश्व का सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक

82.    विश्व जनसंख्या संभावनाएँ

83.    विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस

84.    विश्व व्यापार संगठन

85.    श्रीमद् राजचंद्र अस्पताल

86.    श्वेता सिंह

87.    संयुक्त राज्य अमेरिका

88.    संयुक्त राज्य अमेरिका

89.    संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन

90.    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति

91.    संविधान

92.    संविधान संशोधन अधिनियम

93.    संसद

94.    संसद के सदनों के अध्यक्ष

95.    संसदीय प्रणाली

96.    संसदीय सत्र

97.    सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ योजना

98.    सत्यनारायण मूंदयूर

99.    सरना जनजाति

100. सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार


 


1.       भारत और किस देश ने अंडमान सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास किया हैं?- जापान

2.       भारत और किस देश में अंडमान सागर 38वां संयुक्त गश्ती अभ्यास का आयोजन किया गया हैं?- इंडोनेशिया

3.       संसद को एक अखिल भारतीय सेवा बनाने का अधिकार प्राप्त है यदि राज्य सभा एक आवश्यक प्रस्ताव पारित करती है, यह संविधान के किस अनुच्छेद के तहत आता है?
A
अनुच्छेद 311
B अनुच्छेद 312
C
अनुच्छेद 313
D
अनुच्छेद 314
उत्तर- B
व्याख्या:
अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) में भारत की तीन सिविल सेवाएँ शामिल हैं:
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS);
भारतीय पुलिस सेवा (IPS); तथा
भारतीय वन सेवा (IFoS)
AIS
अधिकारियों की भर्ती केंद्र सरकार (UPSC द्वारा) द्वारा की जाती है और उनकी सेवाओं को विभिन्न राज्य संवर्गों के तहत आवंटित किया जाता है।
अनुच्छेद 312 के तहत, संसद को संघ और राज्यों के लिये एक अखिल भारतीय सेवा बनाने का अधिकार प्राप्त है, यदि राज्य सभा एक आवश्यक प्रस्ताव पारित करती है।
अतः विकल्प B सही है।

4.       भारतीय संविधान में अनुसूचित जनजातियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. ‘
अनुसूचित जनजाति' शब्द संविधान में अनुच्छेद 342 (i) के माध्यम से जोड़ा गया था।
2.
संविधान की छठी अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों वाले प्रत्येक राज्य में एक जनजाति सलाहकार परिषद की स्थापना का प्रावधान करती है।
3.
अनुच्छेद 332 राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जनजातियों के लिये सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2
और 3
उत्तर: C
व्याख्या:
भारत के संविधान में 'जनजाति' शब्द को परिभाषित नहीं किया गया है, हालांँकि, अनुसूचित जनजाति शब्द को संविधान में अनुच्छेद 342 (i) के माध्यम से जोड़ा गया था। अत: कथन 1 सही है।
संविधान का अनुच्छेद 366 (25) अनुसूचित जनजातियों को परिभाषित करने के लिये प्रक्रिया निर्धारित करता है: अनुसूचित जनजातियों का अर्थ ऐसी जनजातियों या जनजातीय समुदायों के अंदर कुछ हिस्सों या समूहों से है, जिन्हें इस संविधान के उद्देश्यों के लिये अनुच्छेद 342 के तहत अनुसूचित जनजाति माना जाता है।
संविधान की पांँचवीं अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों वाले प्रत्येक राज्य में एक जनजाति सलाहकार परिषद की स्थापना का प्रावधान करती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
शैक्षिक और सांस्कृतिक सुरक्षा उपाय:
अनुच्छेद 15(4): अन्य पिछड़े वर्गों की उन्नति के लिये विशेष प्रावधान (इसमें अनुसूचित जनजाति शामिल हैं)
अनुच्छेद 29: अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण (इसमें अनुसूचित जनजाति शामिल हैं)
अनुच्छेद 46: राज्य जनता के कमजोर वर्गों और विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के शैक्षिक और आर्थिक हितों को विशेष देखभाल के साथ बढ़ावा देगा तथा सामाजिक अन्याय और सभी प्रकार के शोषण से उनकी रक्षा करेगा।
अनुच्छेद 350: विशिष्ट भाषा, लिपि या संस्कृति के संरक्षण का अधिकार,
राजनीतिक सुरक्षा उपाय:
अनुच्छेद 330: लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण,
अनुच्छेद 332: राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जनजातियों के लिये सीटों का आरक्षण। अत: कथन 3 सही है।
अनुच्छेद 243: पंचायतों में सीटों का आरक्षण।
प्रशासनिक सुरक्षा:
अनुच्छेद 275: यह अनुसूचित जनजातियों के कल्याण को बढ़ावा देने और उन्हें बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिये केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को विशेष निधि प्रदान करने का प्रावधान करता है।

5.       अमेरिकी तट रक्षकदिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है? 4 अगस्त
4 अगस्त 1970 को यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड की स्थापना और संयुक्त राज्य अमेरिका के तट रक्षक के प्रयासों को मान्यता देने के लिए हर वर्ष 4 अगस्त को अमेरिकी तटरक्षक दिवस मनाया जाता है।

6.       भारत के लिए विश्व बैंक ने कंट्री निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?  - आगस्त तानो कुआमे
विश्व बैंक ने आगस्त तानो कुआमे को भारत का कंट्री निदेशक नियुक्त किया है। वह जुनैद कमाल अहमद की जगह लेंगे जिन्होंने हाल ही में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। कोटे डी आइवर के नागरिक आगस्त तानो कुआमे ने हाल ही में तुर्की गणराज्य के लिए विश्व बैंक के कंट्री निदेशक के रूप में कार्य किया।

7.       इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 324 को कहां पर कमीशन किया गया हैं?- विशाखापत्तनम

8.       पूरी तरह से हाइड्रो और सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा कौन सा बन गया हैं?- इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली

9.       भारत में उच्च न्यायालय के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय की जाती है।
2.
उच्च न्यायालय का रिट क्षेत्राधिकार सर्वोच्च न्यायालय की तुलना में व्यापक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: B
व्याख्या:
भारतीय न्यायिक प्रणाली में, उच्च न्यायालय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन कार्य करता है।
उच्च न्यायालय की स्थापना भारत में वर्ष 1862 में हुई थी जब बॉम्बेकलकत्ता और मद्रास में उच्च न्यायालय स्थापित किये गए थे।
संविधान के अनुच्छेद 216 के अनुसार उच्च न्यायालयों में एक मुख्य न्यायाधीश और ऐसे अन्य न्यायाधीश होंगे जिन्हें राष्ट्रपति समय-समय पर नियुक्त करना आवश्यक समझे।
उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या भारत के राष्ट्रपति द्वारा तय की जाती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होने की स्थिति में ही सर्वोच्च न्यायालय रिट जारी कर सकता है।
उच्च न्यायालय के पास इस शक्ति का प्रयोग करने की व्यापक गुंजाइश है। वे केवल मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होने पर बल्कि अन्य मामलों में भी रिट जारी कर सकते हैं। अत: कथन 2 सही है।

10.    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर SCO विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए 28 जुलाई 2022 से किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर होंगेउज्बेकिस्तान

11.    प्री-प्राइमरी स्तर पर एनईपी लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना गया हैं?- उत्तराखंड

12.    भारत के उपराष्ट्रपति के कार्यालय के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A
उपराष्ट्रपति भारत में राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के बाद तीसरा सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय है।
B
उपराष्ट्रपति को उनके पद से हटाने का प्रस्ताव केवल लोकसभा द्वारा ही पारित किया जा सकता है।
C उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिये प्रत्येक संसद सदस्य के मत का मूल्य समान होता है अर्थात एक।
D
इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: C
व्याख्या:
उपराष्ट्रपति भारत का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय है। वह पांँच वर्ष के कार्यकाल के लिये कार्य करता है, लेकिन वह कार्यकाल की समाप्ति के बावजूद तब तक पद पर बना रह सकता है जब तक कि उत्तराधिकारी द्वारा पद ग्रहण नहीं कर लिया जाता है।
उपराष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र देकर पद से त्यागपत्र दे सकता है जो इस्तीफा स्वीकृत होने के दिन से प्रभावी हो जाता है।
उपराष्ट्रपति को राज्य परिषद (राज्यसभा) के एक प्रस्ताव द्वारा पद से हटाया जा सकता है, जो उस समय उपस्थित सदस्यों के बहुमत से पारित होता है, साथ ही लोकसभा द्वारा सहमति आवश्यक होती है।
इस प्रयोजन के लिये कम-से-कम 14 दिनों का नोटिस दिये जाने के बाद ही इस आशय का कोई प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
उपराष्ट्रपति राज्यों की परिषद (राज्यसभा) का पदेन अध्यक्ष होता है और उसके पास कोई अन्य लाभ का पद नहीं होता है।
योग्यता:
भारत का नागरिक होना चाहिये।
35
वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिये।
राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुनाव के लिये योग्य होना चाहिये।
केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकरण या किसी अन्य सार्वजनिक प्राधिकरण के अधीन लाभ का कोई पद धारण नहीं करना चाहिये।
चूँकि निर्वाचक मंडल के सभी सदस्य, संसद के दोनों सदनों के सदस्य होते हैं, इसलिये प्रत्येक संसद सदस्य के मत का मूल्य समान होगा अर्थात् 1 (एक)
अत: विकल्प C सही है।

13.    भारत के उपराष्ट्रपति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
उपराष्ट्रपति राज्यसभा के उपसभापति को अपना त्यागपत्र देकर अपना पद त्याग सकता है।
2.
उपराष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल में केवल लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D तो 1 और ही 2
उत्तर- D
व्याख्या:
उपराष्ट्रपति राज्यों की परिषद (राज्य सभा) का पदेन अध्यक्ष होता है।
उपराष्ट्रपति को राज्य परिषद (राज्यसभा) के एक प्रस्ताव द्वारा पद से हटाया जा सकता है, जो उस समय उपस्थित सदस्यों के बहुमत से पारित होता है, साथ ही लोकसभा द्वारा सहमति आवश्यक होती है।
उपराष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र देकर पद त्याग कर सकता है जो इस्तीफा स्वीकृत होने के दिन से प्रभावी हो जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
निर्वाचन मंडल के सदस्य :
राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य।
राज्यसभा के मनोनीत सदस्य।
लोकसभा के निर्वाचित सदस्य। अतः कथन 2 सही नहीं है।

14.    भारत किस देश में आयोजित होने वाले मेगा एयर कॉम्बैट एक्सरसाइजपिच ब्लैकका हिस्सा होगा?  ऑस्ट्रेलिया 
भारत ऑस्ट्रेलिया में एक मेगा हवाई युद्ध अभ्यास का हिस्सा होगा जिसमें 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। अभ्यास में भारतीय वायु सेना चार मल्टीरोल फाइटर्स सुखोई-30 एमकेआई, एक इल्यूशिन Il-78 टैंकर, एक लॉकहीड मार्टिन सी-130जे सुपर हरक्यूलिस और एक बोइंग सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ भाग लेगी। वायु सेना की टुकड़ी में 45 गरुड़ विशेष बल के जवान भी शामिल होंगे। यह अभ्यास 19 अगस्त से 6 सितंबर, 2022 तक होने वाला है।

15.    नाइट फ्रैंक द्वारा जारी एशिया प्रशांत स्थिरता सूचकांक में कौन किसे शीर्ष स्थान मिला हैं?- सिंगापुर

16.    विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3-4 अगस्त, 2022 से कहाँ के दौरे पर हैंकंबोडिया

17.    विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कागज आयात निगरानी प्रणाली कब से प्रभावी करने की घोषणा की हैं?- 01 अक्टूबर 2022

18.    वित्तीय वर्ष 2021-22 में कृषि अवसंरचना कोष के उपयोग में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?   - आंध्र प्रदेश
कृषि अवसंरचना कोष (एग्री इंफ्रा फंड) के उपयोग में आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर है।  फार्म गेट पर बुनियादी ढांचे के विकास पर बहुत जोर देकर आंध्र प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में उभरा है।  केंद्रीय कृषि और परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कृषि निधि के उपयोग में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राज्य रायथू बाजार के सीईओ बी श्रीनिवास राव को प्रदान किया।

19.    भारत में कृषि जनगणना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
इसका आयोजन हर 10 साल में एक बार कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।
2.
स्वतंत्रता के तुरंत बाद कृषि के संबंध में जनगणना अभ्यास शुरू किया गया था।
3.
हाल ही में सरकार ने श्रृंखला में 11वीं कृषि जनगणना शुरू की है।
नीचे दिए गए सही विकल्प का चयन करें:
a)
केवल 1 और 2
b)
केवल 1 और 3
c)
केवल 3
d) 1, 2
और 3
उत्तर: (C)
व्याख्या:
भारत में कृषि जनगणना का आयोजन कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से कृषि की विश्व जनगणना के एक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में किया जाता है।
भारत में कृषि जनगणना 1970-71 में शुरू हुई। यह हर 5 साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री ने भारत में राष्ट्रव्यापी ग्यारहवीं कृषि जनगणना (2021-22) शुरू की है।

20.    मध्य प्रदेश के किस शहर में एक तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र बनने जा रहा हैखंडवा

21.    गूगल द्वारा यातायात डेटा सार्वजनिक किया जाने वाला भारत का पहला शहर कौन सा बना है?  औरंगाबाद
गूगल ने एनवायरमेंटल इनसाइट्स एक्सप्लोरर डेटा में औरंगाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  नई दिल्ली में संपन्न हुए कार्यक्रम में औरंगाबाद का यातायात डेटा सार्वजनिक रुप से लॉन्च किया गया।  डेटा लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में संजय गुप्ता (कंट्री हेड, गूगल, इंडिया) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  भारत में गूगल की पर्यावरण अंतर्दृष्टि एक्सप्लोर सुविधा केवल बैंगलोर, चेन्नई, पुणे और औरंगाबाद के लिए उपलब्ध है। गूगल ने देश के इन चार शहरों में से औरंगाबाद को भारत के पहले शहर के रूप में चुना है।

22.    भारत में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ?
1.
ओएनजीसी भारत में ग्रीन हाइड्रोजन बनाएगी जिसके लिए उसने भारत की अग्रणी अक्षय ऊर्जा कंपनी ग्रीनको जीरो सी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया है।
2.
राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में 2030 तक प्रति वर्ष 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है
उपरोक्त में से कौन सा / से कथन सत्य हैं ?
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2 दोनों
D.
तो 1 ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या: ऊर्जा क्षेत्र में प्रमुख कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) ने हाल ही में मेसर्स ग्रीनको ज़ीरो सी प्राइवेट लिमिटेड (ग्रीनको) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
यह एमओयू संयुक्त रूप से अक्षय, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और ग्रीन हाइड्रोजन के अन्य डेरिवेटिव में अवसर तलाशने के मकसद से किया गया है।
यह समझौता ज्ञापन भारत को वैश्विक हरित हाइड्रोजन हब बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप है।
इस समझौता ज्ञापन के तहत परिकल्पित गतिविधियां 2030 तक प्रति वर्ष 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के भारत के लक्ष्य में योगदान देंगी।
यह समझौता ज्ञापन ओएनजीसी के लिए अपनी ऊर्जा रणनीति 2040 के अनुसार अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी काम करेगा।

23.    भारत में, औस, अमन और बोरोरे किसके नाम सम्बन्धित है?
a)
ग्लेशियर
b)
मैंग्रोव क्षेत्र
c)
चावल की फसल
d)
गेहूं की फसल
उत्तर: (C)
व्याख्या: औस, अमन और बोरो चावल की विभिन्न प्रकार की फसलें हैं। असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में एक वर्ष में धान की तीन फसलें उगाई जाती हैं।

24.    यदि भारत में एक साथ चुनाव कराने हैं, तो संसद और विधानसभा दोनों के कार्यकाल की स्थिरता के प्रावधानों के निर्माण के लिए संविधान के निम्नलिखित में से किस भाग में संशोधन करने की आवश्यकता होगी?
1.
अनुच्छेद 83
2.
अनुच्छेद 85
3.
अनुच्छेद 172
4.
अनुच्छेद 174
5.
अनुच्छेद 356
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
a)
केवल 1 और 2
b)
केवल 3 और 4
c)
केवल 1, 2, 3, और 4
d)
केवल 1, 2, 3, 4, और 5
उत्तर: (D)

25.    भारतीय  संविधान के किस अनुच्छेद के तहत चुनाव आयोग को संसद और राज्य विधानमंडलों के लिये स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की निगरानी और संचालन करने की शक्ति निहित है?
A
अनुच्छेद 323
B अनुच्छेद 324
C
अनुच्छेद 325
D
अनुच्छेद 326
उत्तर- B
व्याख्या:
भारत का चुनाव आयोग (ECI) संवैधानिक निकाय है। यह भारत के संविधान द्वारा देश में चुनाव कराने और विनियमित करने के लिये स्थापित किया गया था।
भारतीय संविधान का भाग XV चुनावों से संबंधित है और इन मामलों के लिये एक आयोग की स्थापना करता है।
संविधान के अनुच्छेद 324 में प्रावधान है कि संसद, राज्य विधानसभाओं, भारत के राष्ट्रपति और भारत के उपराष्ट्रपति के चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्ति चुनाव आयोग में निहित होगी।

26.    भारत की जनगणना के अनुसार प्रवास की गणना निम्न में से किस आधार पर की जाती है?
1.
जन्म स्थान
2.
निवास स्थान
3.
मूल स्थान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
a)
केवल 1 और 2
b)
केवल 2 और 3
c)
केवल 1 और 3
d) 1, 2
और 3
उत्तर: (A)
व्याख्या: भारत की जनगणना में प्रवास की गणना दो आधारों पर की जाती है:
जन्म स्थान, यदि जन्म स्थान गणना के स्थान से भिन्न है (जिसे आजीवन प्रवासी कहा जाता है);
निवास स्थान, यदि अंतिम निवास का स्थान गणना के स्थान से भिन्न है (अंतिम निवास के स्थान से प्रवासी के रूप में जाना जाता है)

27.    भारत और किस देश ने अंडमान सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास किया हैं?- जापान

28.    भारत में दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 41 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A
मज़िस्ट्रेटों द्वारा अपराधों का संज्ञान
B
पूर्ववर्ती धाराओं के तहत किये गए कृत्यों के लिये अभियोजन के खिलाफ संरक्षण
C
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट
D वारंट के बिना व्यक्तियों की गिरफ्तारी
उत्तर: D
व्याख्या:
आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC)) की धारा 41 उन स्थितियों के बारे में बात करती है जब पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकती है।
कोई भी पुलिस अधिकारी मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना और वारंट के बिना किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है-
जो किसी संज्ञेय अपराध में शामिल रहा हो
जिसे सीआरपीसी या राज्य सरकार के आदेश के तहत अपराधी घोषित किया गया हो।
संदिग्ध चोरी की संपत्ति के कब्जे में।
जो एक पुलिस अधिकारी को उसके कर्तव्य के निष्पादन में बाधा डालता है।
जिस पर संघ के किसी भी सशस्त्र बल से भगोड़ा होने का उचित संदेह है।
जिनकी गिरफ्तारी का अनुरोध (मौखिक या लिखित) किसी अन्य पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया हो
अतविकल्प D सही है।

29.    मध्य प्रदेश के किस शहर में एक तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र बनाया जाएगा?  - खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनने जा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट बताया जाने वाला यह प्लांट 2022-23 तक 600 मेगावाट बिजली पैदा करेगा। यह परियोजना 3000 करोड़ रुपये से अधिक की होगी। वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट तेलंगाना में चालू हो गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री - शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के राज्यपालमंगूभाई छगनभाई पटेल
मध्य प्रदेश का राजकीय पशुबारहसिंगा
मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी - इंडिया पैराडाइस फ्लाईकैचर

30.    नाटो का 32वां शिखर सम्मेलन 2022 कहां आयोजित किया गया हैं?- मैड्रिड, स्पेन

31.    भारत की परमाणु नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
पोखरण I परीक्षण के तुरंत बाद भारत ने अपनी "नो फर्स्ट यूज" नीति की घोषणा की है।
2.
भारत अपने परमाणु हथियार का प्रयोग किसी भी राज्य के खिलाफ कर सकता है अगर वह उस राज्य के साथ युद्ध में लिप्त है।
3.
भारत व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) का सदस्य नहीं है।
नीचे दिए गए सही विकल्प का चयन करें:
a)
केवल 3
b)
केवल 1 और 3
c) 1, 2
और 3
d)
कोई भी नहीं
उत्तर: (A)
व्याख्या:
पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए और एक शांतिपूर्ण दुनिया की स्थापना के अपने दृढ़ संकल्प को दिखाने के लिए, भारत ने पोखरण II परीक्षण के बाद एक परमाणु नीति बनाई।
भारत ऐसे देश के खिलाफ युद्ध में अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा जिसके पास परमाणु क्षमता नहीं है।
भारत ने 1995 में एनपीटी के अनिश्चितकालीन विस्तार का विरोध किया और व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर हस्ताक्षर करने से भी इनकार कर दिया।

32.    भारत सरकार ने पुरातत्त्व पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड (CABA) का पुनर्गठन किया है। निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन पुनर्गठित CABA के संबंध में सही है/हैं?
1.
इसमें ASI के पूर्व महानिदेशक शामिल होंगे।
2.
पुरातत्त्व अनुसंधान के लिये संबंधित भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करने वाले भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के प्रावधान को हटा दिया गया है।
3.
बोर्ड वर्ष में एक बार बैठक करेगा।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2
और 3
उत्तर: C
व्याख्या:
हाल ही में सरकार ने केंद्रीय पुरातत्त्व सलाहकार बोर्ड (CABA) का पुनर्गठन किया है।
इसका गठन भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) एवं पुरातात्त्विक अनुसंधान के क्षेत्र में संपर्कों को मज़बूत करने के लिये किया गया है।
बोर्ड में "भारत सरकार द्वारा नामित पांँच व्यक्ति" और साथ ही पूर्व ASI महानिदेशक शामिल होंगे। अतः कथन 1 सही है।
बोर्ड वर्ष में एक बार बैठक करेगा तथा सदस्यों द्वारा उल्लेखित "पुरातत्त्व से संबंधित मामलों" पर केंद्र को सलाह देगा। अतः कथन 3 सही है।
यह पुरातत्त्व अनुसंधान का संचालन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों एवं भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के बीच संपर्क को बढ़ावा देगा। अतः कथन 2 सही नहीं है।
यह पुरातात्त्विक सिद्धांतों के अनुप्रयोग को बढ़ावा देगा, भविष्य के पुरातत्त्वविदों को प्रशिक्षित करेगा और ASI की गतिविधियों के माध्यम से भारत तथा इसकी राज्य सरकारों की दक्ष सोसाइटियों के बीच संबधों में निकटता लाएगा।

33.    भारत सरकार द्वारा शुरू की गई निम्नलिखित में से कौन-सी योजना/योजनाओं में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना के माध्यम से धन का हस्तांतरण शामिल है??
1.
पीएम किसान
2.
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण
3.
राष्ट्रीय आयुष मिशन
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्त्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1
D 1, 2 और 3
उत्तर: D
व्याख्या:
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना (DBT):
इस योजना को लाभार्थियों तक सूचना एवं धन के तीव्र प्रवाह एवं वितरण प्रणाली में धोखाधड़ी को कम करने के लिये सहायता के रूप में परिकल्पित किया गया है।
इसे भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2013 को सरकारी वितरण प्रणाली में सुधार करने हेतु एक मिशन के रूप में शुरू किया गया था।
DBT
के घटक: प्रत्यक्ष लाभ योजना के क्रियान्वयन के प्राथमिक घटकों में लाभार्थी खाता सत्यापन प्रणाली; RBI, NPCI, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों के साथ एकीकृत एक मज़बूत भुगतान एवं समाधान मंच शामिल है (जैसे बैंकों के कोर बैंकिंग समाधान, RBI की निपटान प्रणाली और NPCI की आधार पेमेंट प्रणाली आदि)
DBT
से जुड़ी अन्य योजनाएँ:
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनापीएम किसान योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, अटल पेंशन योजनाराष्ट्रीय आयुष मिशन
अतः विकल्प D सही है।

34.    वित्त वर्ष 2021-22 में कौन सा देश भारत के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment- FDI) के शीर्ष स्रोत के रूप में उभरा है?  सिंगापुर।

35.    आयकर विभाग के TIN 2.0 प्लेटफॉर्म पर अपने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म को सूचीबद्ध करने वाला भारत का पहला बैंक कौन सा बना है?   फेडरल बैंक
फेडरल बैंक आयकर विभाग के TIN 2.0 प्लेटफॉर्म पर अपने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म को सूचीबद्ध करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है।  पेमेंट गेटवे करदाताओं को क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI, NEFT/RTGS और इंटरनेट बैंकिंग जैसे तरीकों का उपयोग करके अपना भुगतान करने में सक्षम बनाता है।

36.    बंधन बैंक ने किस शहर में अपना पहला करेंसी चेस्ट स्थापित किया हैं?- पटना

37.    भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 5 अगस्त को लेकलन मेकनील को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया, लेकलन मेकनील किस देश के पहलवान खिलाडी है? कनाडा
गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में मेकनील को 9-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

38.    भारत में बैंकिंग क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
भारत में बैंकों को वित्त मंत्री द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
2.
श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में एसबीआई का निजीकरण किया गया था।
3.
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना आरबीआई अधिनियम 1934 के तहत की गई थी।
a)
केवल 3
b)
केवल 1 और 3
c) 1, 2
और 3
d)
कोई भी नहीं
उत्तर: (A)
व्याख्या:
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिश पर आरबीआई अधिनियम 1934 द्वारा की गई थी। यह बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत भारत में बैंकिंग क्षेत्र को नियंत्रित करता है।
भारतीय स्टेट बैंक का निजीकरण 1955 में पं जवाहर लाल नेहरू के प्रधान मंत्री के तहत किया गया था। अन्य PSB का बाद में 1969 में प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा निजीकरण किया गया था।

39.    भारत के पहले इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज का शुभारंभ कहाँ होने जा रहा है?
A.
उत्तर प्रदेश
B.
महाराष्ट्र
C.
गुजरात
D.
केरल
उत्तर: (C)
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई, 2022 को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में देश के पहले इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। यह एक्सचेंज भारत में सोने के वित्तीयकरण (financialisation) को बढ़ावा देने के अलावा, जवाबदेह सोर्सिंग और क्ववालिटी के भरोसे के साथ कुशल प्राइस डिस्कवरी की सुविधा भी प्रदान करेगा। इस बुलियन एक्सचेंज को भारत में सोने के आयात का बड़ा एंट्री गेट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब देश में जो भी सोना आएगा वो इसी एक्सचेंज के जरिए आएगा।

40.    भारत नेट प्रोजेक्ट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
इसे भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
2.
यह सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को कवर करने का इरादा रखता है।
3.
कार्यक्रम के लिए उपकरणों के प्रकार स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए हैं और "मेक इन इंडिया" पहल के तहत भारत में निर्मित किए गए हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
a)
केवल 1
b) 1
और 3
c)
केवल 2
d)
कोई नहीं
उत्तर: (D)
व्याख्या:
इसे भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
इस परियोजना का उद्देश्य राज्यों और निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों और संस्थानों को सुलभ ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करना है।
सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को कवर करने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम के लिए जरुरी उपकरणों को "मेक इन इंडिया" के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

41.    भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाला हैं?   - सुजॉय लाल थाओसेन
सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक डॉ. सुजॉय लाल थाओसेन ने 1 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला। डॉ. सुजॉय लाल थाओसेन 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। IPS संजय अरोड़ा ने डॉ. थाओसेन को कार्यभार और प्रथागत बैटन सौंपा। 1962 में स्थापित हुई ITBP भारत-चीन सीमाओं की रक्षा करती है।

42.    भारत-दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किये हैं।
2.
पिछले पाँच वर्षों में अमेरिका के नेतृत्व वाली बहुपक्षीय सुरक्षा पहलों में दोनों देशों द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई है।
3.
सहयोग-ह्योब्लियॉग कोरिया से निवेश की सुविधा के लिये भारत और दक्षिण कोरिया की एक पहल है जो निवेशकों को मार्गदर्शन, सहायता और सहयोग प्रदान करती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C केवल 1
D 1, 2
और 3
उत्तर: C
व्याख्या:
भारत - दक्षिण कोरिया:
राजनीतिक संबंध:
कोरियाई युद्ध (1950- 53) के दौरान भारत ने दोनों युद्धरत पक्षों (उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया) के बीच हस्ताक्षरित संघर्ष विराम समझौते में प्रमुख भूमिका निभाई और 27 जुलाई, 1953 को युद्धविराम की घोषणा की गई।
मई, 2015 में द्विपक्षीय संबंधों को 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' में उन्नयन किया गया था।
दक्षिण कोरिया की दक्षिणी नीति में भारत की प्रमुख भूमिका है जिसके तहत कोरिया अपने तत्काल क्षेत्र से परे संबंधों का विस्तार करना चाहता है।
इसी तरह दक्षिण कोरिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी में प्रमुख अभिकर्त्ता है।
हालाँकि पिछले पाँच वर्षों के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया ने अपने-अपने राष्ट्रीय उद्देश्यों में काफी भिन्नता का अनुभव किया है। दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में बहुपक्षीय सुरक्षा पहलों जैसे कि क्वाड (यू.एस., ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान) से स्पष्ट रूप से दूरी रखी गई थी, जबकि इस बीच भारत उनमें सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
मून जे-इन की अध्यक्षता के दौरान दक्षिण कोरिया को चीन के साथ "three no’s " समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिये मज़बूर किया गया था। इस समझौते के तहत कोरिया इस पर सहमत हुआ कि:
किसी अतिरिक्त टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) की तैनाती नहीं,
अमेरिका के मिसाइल रक्षा नेटवर्क में कोई भागीदारी नहीं,
अमेरिका एवं जापान के साथ त्रिपक्षीय सैन्य गठबंधन की कोई स्थापना नहीं। अतः कथन 2 सही नहीं है।
व्यापार संबंध:
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों ने हाल के वर्षों में गति पकड़ी है, जिसमें वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2018 में 21.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) तक पहुँच गया है, पहली बार यह 20 बिलियन डॉलर के आँकड़े को पार कर पाया है।
वर्ष 2010 के बाद से स्थापित द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CEPA) ने व्यापार और निवेश दोनों में वृद्धि की है। अत: कथन 1 सही है।
भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के साथ CEPA पर हस्ताक्षर किये हैं और वर्ष 2021 में उसने औपचारिक रूप से भारत-यूएई CEPA पर संयुक्त अरब अमीरात के साथ बातचीत शुरू की।
कोरिया से निवेश की सुविधा के लिये भारत ने निवेशकों का मार्गदर्शन करने, सहायता करने और उन्हें संभालने के लिये 'इन्वेस्ट इंडिया' के तहत "कोरिया प्लस" सुविधा प्रकोष्ठ शुरू किया है।
रक्षा संबंध:
अब तक भारतीय और दक्षिण कोरियाई तटरक्षक बल ने अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से पाँच अभ्यास किये हैं।
हाल ही में चेन्नई के तट पर सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था, जिसका नाम सहयोग- ह्योब्लयोग 2018 था।
सहयोग - ह्योब्लयोग हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में सुधार के लिये दो तट रक्षकों के बीच समझौता ज्ञापन की प्रस्तावित स्थापना का हिस्सा है। अत: कथन 3 सही नहीं है।

43.    भारत-वियतनाम संबंध के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
रक्षा सहयोग, वर्ष 2016 में दोनों देशों द्वारा शुरू की गईव्यापक रणनीतिक साझेदारीके सबसे महत्त्वपूर्ण स्तंभों में से एक रहा है,
2.
पिछले कुछ वर्षों में व्यापार और आर्थिक संबंधों में काफी सुधार हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: C
व्याख्या: 
भारत-वियतनाम संबंध:
यद्यपि रक्षा सहयोग, वर्ष 2016 में दोनों देशों द्वारा शुरू की गईव्यापक रणनीतिक साझेदारीके सबसे महत्त्वपूर्ण स्तंभों में से एक रहा है, किंतु दोनों देशों के बीच संबंध काफी पुराने माने जाते हैं। अत: कथन 1 सही है।
वर्ष 1956 में भारत ने हनोई (वियतनाम की राजधानी) में अपने महावाणिज्य दूतावास की स्थापना की थी।
वियतनाम ने वर्ष 1972 में भारत में अपने राजनयिक मिशन की स्थापना की।
सहयोग के क्षेत्र:
सामरिक भागीदारी:
भारत और वियतनाम ने भारत कीहिंद-प्रशांत सागरीय पहल’ (Indo-Pacific Oceans Initiative- IPOI) और हिंद-प्रशांत के संदर्भ में आसियान के दृष्टिकोण (‘क्षेत्र में सभी के लिये साझा सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति’) को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने पर सहमति व्यक्त की।
आर्थिक सहयोग:
आसियान-भारत मुक्त व्यापार संधिपर हस्ताक्षर किये जाने के बाद से भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक क्षेत्र के सहयोग में काफी प्रगति देखने को मिली है। अत: कथन 2 सही है।
भारत को पता है कि वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया में राजनीतिक स्थिरता और पर्याप्त आर्थिक विकास के साथ एक संभावित क्षेत्रीय शक्ति है।
भारत द्वारात्वरित प्रभाव परियोजनाओं’ (Quick Impact Projects- QIP) के माध्यम से वियतनाम में विकास और क्षमता सहयोग में निवेश किया जा रहा है, इसके साथ ही वियतनाम के मेकांग डेल्टा क्षेत्र में जल संसाधन प्रबंधन, ‘सतत् विकास लक्ष्य’ (SDG), और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी भारत द्वारा निवेश किया गया है।

44.    भुगतान संतुलन (BoP) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
BoP
को आमतौर पर एक वर्ष में शेष विश्व के साथ किसी देश के सभी आर्थिक लेनदेन के व्यवस्थित विवरण के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
हालाँकि यह किसी देश की वित्तीय स्थिति को प्रकट करता है, लेकिन इसका उपयोग किसी देश के मुद्रा मूल्य की अधिमूल्यन/मूल्यह्रास को निर्धारित करने के लिये एक संकेतक के रूप में नहीं किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: A
व्याख्या:
किसी देश के भुगतान संतुलन (BoP) को आमतौर पर एक वर्ष की विशिष्ट अवधि के दौरान शेष दुनिया के साथ किसी देश के सभी आर्थिक लेनदेन के व्यवस्थित विवरण के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। अतकथन सही है।
यह इंगित करता है कि देश में व्यापार पर अधिशेष या घाटा है या नहीं।
जब निर्यात आयात से अधिक होता है, तो व्यापार अधिशेष होता है और जब आयात निर्यात से अधिक होता है तो व्यापार घाटा होता है।
बीओपी की गणना के उद्देश्य:
किसी देश की वित्तीय और आर्थिक स्थिति का पता चलता है।
इसे यह निर्धारित करने के लिये एक संकेतक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है कि देश की मुद्रा के मूल्य में अधिमूल्यन हो रहा है या मूल्यह्रास। अतः कथन 2 सही नहीं है।
सरकार को राजकोषीय और व्यापार नीतियों पर निर्णय लेने में मदद करता है।
अन्य देशों के साथ किसी देश के आर्थिक व्यवहार का विश्लेषण और समझने के लिये महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

45.    मंकीपॉक्स रोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
यह एक जूनोटिक रोग नहीं है।
2.
मंकीपॉक्स वायरस के स्रोत के रूप में पहचाने जाने वाले जानवरों मे कृंतक और खरगोश शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर- B
व्याख्या:
मंकीपॉक्स के विषय में: यह एक वायरल ज़ूनोटिक रोग (Zoonotic Disease- जानवरों से मनुष्यों में संचरण होने वाला रोग) है
बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के रूप में पहचाना जाता है, इसलिये इसे मंकीपॉक्स नाम दिया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
मंकीपॉक्स वायरस के स्रोत के रूप में पहचाने जाने वाले जानवरों में बंदर और वानर, विभिन्न प्रकार के कृतंक (चूहों, गिलहरियों तथा प्रैरी कुत्तों सहित) एवं खरगोश शामिल हैं।
अत: कथन 2 सही है।

46.    मंकीपॉक्स रोग के सम्बन्ध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?
A.
हाल ही में WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करते हुए मंकीपॉक्स को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।
B.
मंकीपॉक्स एक दुर्लभ, वायरल जूनोटिक बीमारी है जिसमें चेचक के समान लक्षण प्रदर्शित होते हैं।
C.
इंसानों से इंसानों में इसका संचरण तो होता है, इसके अलावा कृन्तकों और प्राइमेट्स जैसे जंगली जानवरों से भी इसका संचरण होता है।
D.
इसका संचरण प्लेसेंटा के माध्यम से (जन्मजात) कभी नहीं हो सकता है।
उत्तर: (D)
व्याख्या: हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करते हुए मंकीपॉक्स वायरस को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। बता दें कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ, वायरल जूनोटिक बीमारी है जिसमें चेचक के समान लक्षण प्रदर्शित होते हैं, किन्तु यह चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर है। मंकीपॉक्स का संक्रमण पहली बार वर्ष 1958 में अनुसंधान के लिये रखे गए बंदरों की कॉलोनियों में चेचक जैसी बीमारी के दो प्रकोपों के बाद खोजा गया। मंकीपॉक्स के कारण होने वाला बुखार, अस्वस्थता और सिरदर्द आमतौर पर चिकन पॉक्स के संक्रमण की तुलना में अधिक गंभीर होता है। रोग के प्रारंभिक चरण में मंकीपॉक्स के कारण लिम्फ ग्रंथि (Lymph Gland) बढ़ जाती है। मंकीपॉक्स वायरस ज़्यादातर जंगली जानवरों जैसे - कृन्तकों (चूहों, छछूंदर और गिलहरी आदि) और प्राइमेट्स से लोगों के बीच फैलता है, किन्तु मानव-से-मानव संचरण भी होता है। इसका संचरण टीकाकरण या प्लेसेंटा (जन्मजात मंकीपॉक्स) के माध्यम से भी हो सकता है। WHO द्वारा मंकीपॉक्स को लेकर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किये जाने के बाद यूरोपीय संघ ने मंकीपॉक्स के इलाज के लिये चेचक के टीके, इम्वेनेक्स की अनुशंसा की है।

47.    मातृ  मृत्यु दर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) निश्चित समय के दौरान प्रति एक लाख जीवित जन्मों के दौरान मातृ मृत्यु की संख्या है।
2.
भारत के नवीनतम नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) (2017-19) के रजिस्ट्रार जनरल के अनुसार, भारत में MMR में उत्तरोत्तर कमी देखी जा रही है।
3.
राज्य विशिष्ट निष्कर्षों में केरल में सबसे कम MMR है और यह भारत के औसत MMR से काफी आगे है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 3
D 1, 2 और 3
उत्तर: D
व्याख्या:
मार्च, 2022 में भारत के नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) के रजिस्ट्रार जनरल ने भारत में मातृ मृत्यु दर (2017-19) पर नवीनतम विशेष बुलेटिन जारी किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मातृ मृत्यु गर्भवती होने के दौरान या गर्भावस्था की समाप्ति के 42 दिनों के भीतर, गर्भावस्था या इसके प्रबंधन से संबंधित बढ़ते किसी भी कारण से महिला की मृत्यु है।
मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) को निश्चित समय के दौरान प्रति 1,00,000 जीवित जन्मों के दौरान मातृ मृत्यु की संख्या के रूप में परिभाषित किया गया है। अत: कथन 1 सही है।
MMR
पर भारत की स्थिति:
भारत के MMR में 10 अंक की गिरावट आई है। यह वर्ष 2016-18 में 113 से घटकर वर्ष 2017-18 में 103 (8.8% गिरावट) हो गई है।
देश में MMR में वर्ष 2014-2016 में 130, वर्ष 2015-17 में 122, वर्ष 2016-18 में 113 और वर्ष 2017-19 में 103 में उत्तरोत्तर कमी देखी गई थी। अत: कथन 2 सही है।
भारत वर्ष 2020 तक 100/लाख जीवित जन्मों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (NHP) के लक्ष्य को प्राप्त करने के कगार पर था और निश्चित रूप से वर्ष 2030 तक संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यों के 70/लाख जीवित जन्मों को प्राप्त करने की राह पर है।
SDG
लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों की संख्या अब पाँच से बढ़कर सात हो गई है - केरल (30), महाराष्ट्र (38), तेलंगाना (56), तमिलनाडु (58), आंध्र प्रदेश (58), झारखंड (61) , और गुजरात (70)
राज्य विशिष्ट निष्कर्षों में केरल में सबसे कम MMR है और यह भारत के औसत MMR से काफी आगे है। अतः कथन 3 सही है।
केरल के मातृ MMR में 12 अंक की गिरावट आई है। पिछले MRS बुलेटिन (2015-17) ने राज्य के MMR को 42 (बाद में इसे 43 में समायोजित करते हुए) रखा था।
अब नौ राज्य हैं जिन्होंने NHP द्वारा निर्धारित MMR लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसमें उपरोक्त सात और कर्नाटक (83) और हरियाणा (96) शामिल हैं।
maternal-mortality

48.    मिथिलेश चतुर्वेदी' का निधन हुआ है, वे कौन थे?  अभिनेता।

49.    मिशन पोषण 2.0 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
यह एक एकीकृत पोषण सहायता कार्यक्रम है।
2.
पोषण 2.0 के तहत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा "पोषण ट्रैकर" की शुरूआत की गई है।
3.
पोषण ट्रैकर, पोषण वितरण सहायता प्रणालियों में पारदर्शिता लाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D उपर्युक्त सभी
उत्तर: D
व्याख्या:
मिशन पोषण 2.0 एक एकीकृत पोषण सहायता कार्यक्रम है। यह पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत भोजन की गुणवत्ता और वितरण को अनुकूलित करने का प्रयास करेगा। अत: कथन 1 सही है।
पोषण 2.0 में आयुष के माध्यम से मातृ पोषण, शिशु और छोटे बच्चे के आहार के मानदंड, MAM/SAM के उपचार और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
1
मार्च 2021 को राष्ट्रीय -गवर्नेंस डिवीजन के माध्यम से एक शासन उपकरण के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा "पोषण ट्रैकर" के तहत डिजिटल बुनियादी ढाँचे की शुरूआत की गई है। अत: कथन 2 सही है।
यह पोषण वितरण सहायता प्रणालियों को मज़बूत करेगा और पारदर्शिता लाएगा। अत: कथन 3 सही है।
पोषण ट्रैकर  के तहत इस  प्रौद्योगिकी का निम्नलिखित रूप से लाभ उठाया जा रहा है-  (i) बच्चों में स्टंटिंग, वेस्टिंग, कम वजन के मामलों की पहचान; (ii) पोषण सेवा वितरण को अंतिम बिंदु तक ट्रैक करना।

50.    मुद्रा के अवमूल्यन के संभावित प्रभाव क्या हैं:
1.
घरेलू निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार।
2.
आयात महंगा हो जाता है।
3.
व्यापार संतुलन में सुधार
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a)
केवल 1 और 2
b)
केवल 2 और 3
c)
केवल 1 और 3
d)
ऊपर के सभी
उत्तर: (A)
व्याख्या: मुद्रा अवमूल्यन के प्रभाव में शामिल हैं:
विदेशी ग्राहकों के लिए निर्यात सस्ता हो गया है।
आयात महंगा हो जाता है।
एक अवमूल्यन मुद्रास्फीति का कारण बनता है।
विदेशी बाजारों में घरेलू निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होता है।

51.    'मुस्लिम महिला अधिकार दिवस' कब मनाया गया है?  1 अगस्त 2022 को।

52.    सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं?- मोहम्मद शमी

53.    यूथ इन इंडिया 2022 रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है?
A
शिक्षा मंत्रालय (MoE)
B
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
C सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
D
युवा मामले और खेल मंत्रालय
उत्तर: C
व्याख्या:
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 'यूथ इन इंडिया 2022' रिपोर्ट जारी की है, जिससे पता चलता है कि युवाओं की आबादी में गिरावट शुरू हो रही है जबकि वर्ष 2021-2036 के दौरान बुजुर्गों की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में वर्ष 2036 तक युवाओं की तुलना में अधिक बुजुर्ग आबादी देखने का अनुमान है।
अतः विकल्प C सही है।

54.    किस राज्य की खगोलीय वेधशाला को यूनेस्को की महत्वपूर्ण संकटग्रस्त विरासत वेधशालाओं की सूची में शामिल किया गया है?  - बिहार
एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में खगोलीय वेधशाला को विश्व की महत्वपूर्ण संकटग्रस्त विरासत वेधशालाओं की यूनेस्को सूची में शामिल किया गया है।
इसे 1916 में एक कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा खगोलीय वेधशाला की आवश्यकता महसूस करने के बाद विकसित किया गया था।  कई दशकों तक काम करने के बाद 1995 में इसे सील कर दिया गया, जब कुछ खगोलीय उपकरण गायब पाए गए।

55.    भारत के रक्षा निर्यात के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2011-22 के दौरान ₹13,000 करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
2.
रक्षा निर्यात में निजी क्षेत्र का हिस्सा 70 प्रतिशत है, जबकि शेष 30 प्रतिशत रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से आता है।
3. FY21
के दौरान, वियतनाम भारत का सबसे बड़ा रक्षा ग्राहक था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a)
केवल 1 और 2
b)
केवल 1 और 3
c)
केवल 2 और 3
d) 1, 2
और 3
उत्तर: (A)
व्याख्या:
वित्त वर्ष 2011-22 के दौरान भारत का रक्षा निर्यात 13,000 करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
रक्षा निर्यात में निजी क्षेत्र का हिस्सा 70 प्रतिशत है, जबकि शेष 30 प्रतिशत रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से आता है।
वित्त वर्ष 2011 के दौरान, यू.एस. भारत का सबसे बड़ा रक्षा ग्राहक था।

56.    भारत के महापंजीयक/रजिस्ट्रार जनरल (RGI) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. RGI
वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
2.
रजिस्ट्रार का पद आमतौर पर संयुक्त सचिव रैंक के एक सिविल सेवक के पास होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: B
व्याख्या:
भारत का महापंजीयक/रजिस्ट्रार जनरल (RGI):
भारत के महापंजीयक की स्थापना वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा गृह मंत्रालय के अधीन की गई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है।
यह भारत की जनगणना और भारतीय भाषा सर्वेक्षण सहित भारत के जनसांख्यिकीय सर्वेक्षणों के परिणामों की व्यवस्था, संचालन तथा विश्लेषण करता है।
प्रायः एक सिविल सेवक को ही रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया जाता है जिसकी रैंक संयुक्त सचिव पद के समान होती है। अतः कथन 2 सही है।
भारत में नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) महत्त्वपूर्ण घटनाओं (जन्म, मृत्यु, मृत-जन्म) और उनकी विशेषताओं के निरंतर, स्थायी, अनिवार्य एवं सार्वभौमिक अभिलेखीकरण की एकीकृत प्रक्रिया है। संपूर्ण और अद्यतन CRS के माध्यम से उत्पन्न डेटा सामाजिक-आर्थिक नियोजन के लिये आवश्यक है।

57.    भारत के राजकीय प्रतीक/चिह्न के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
इसे 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया था।
2.
स्तंभ पर प्रदर्शित पशु बैल, हाथी, हिरण और शेर हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A
केवल 1
B केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: B
भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भारत गणराज्य की एक प्रतिनिधि मोहर है जिसे अशोक स्तंभ की सिंह राजधानी (सारनाथ, उत्तर प्रदेश में स्थित) से लिया गया है।
भारत ने इसे 26 जनवरी, 1950 को राज्य प्रतीक के रूप में अपनाया। भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक का आदर्श वाक्य 'सत्यमेव जयतेहै। अतः कथन 1 सही है।
स्तंभ पर प्रदर्शित पशु- घोड़े, बैल, हाथी और शेर हैं। हिरण मौज़ूद नहीं है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
हाथी बुद्ध की शुरुआत को दर्शाता है (एक सफेद हाथी का उसके गर्भ में प्रवेश करने का सपना, जिसे बुद्ध की माँ ने बुद्ध के गर्भाधान के समय देखा था)
बैल बुद्ध-वृषभ राशि का प्रतीक है।
घोड़ा बुद्ध के घोड़े का प्रतीक है, जिस पर वह गढ़ से प्रस्थान करते समय सवार हुए थे।
सिंह ज्ञान की ओर संकेत करता है।

58.    भारत में राज्यों की परिषद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1.
उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव केवल राज्यों की परिषद में ही पेश किया जा सकता है।
2.
एक व्यक्ति उस राज्य में राज्य परिषद का चुनाव नहीं लड़ सकता जहाँ तो वह रहता है और ही वहाँ उसका अधिवास है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: A
व्याख्या:
राज्यसभा, संवैधानिक रूप से राज्यों की परिषद, भारत की द्विसदनीय संसद का ऊपरी सदन है।
राज्यसभा की उत्पत्ति वर्ष 1918 के मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट तथा भारत सरकार अधिनियम, 1919 में निहित है, जिसने संसद के दूसरे संघीय सदन का प्रावधान किया।
यह अकेले ही उपराष्ट्रपति को हटाने की पहल कर सकती है।
इसका अर्थ है कि उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव केवल राज्यसभा में ही पेश किया जा सकता है कि लोकसभा में (अनुच्छेद 67) अत: कथन 1 सही है।
लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) अधिनियम, 2003 के माध्यम से, संसद ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 3 से 'अधिवास' शब्द को हटा दिया है।
संशोधन के बाद यह प्रावधान किया गया कि एक व्यक्ति उस राज्य से भी चुनाव लड़ सकता है जहाँ वह तो निवासी है और ही उसका अधिवास है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

59.    राज्यसभा की शक्तियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1.
यह केंद्र और राज्यों दोनों के लिये नई अखिल भारतीय सेवाओं को बनाने हेतु संसद को अधिकृत कर सकता है (अनुच्छेद 312)
2.
यदि लोकसभा भंग हो जाती है तो यह अनुच्छेद 352, 356 और 360 के तहत उद्घोषणाओं को मंज़ूरी दे सकती है।
3.
राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D 1, 2
और 3
उत्तर: A
व्याख्या:
राज्य सभा की शक्तियाँ:
राज्य से संबंधित मामले: राज्यसभा राज्यों को प्रतिनिधित्व प्रदान करती है। इसलिये राज्यों को प्रभावित करने वाले किसी भी मामले को उसकी सहमति और अनुमोदन के लिये उसके पास  भेजा जाना चाहिये।
यदि केंद्रीय संसद किसी मामले को राज्य सूची से हटाना/स्थानांतरित करना चाहती है, तो राज्यसभा का अनुमोदन आवश्यक है।
अखिल भारतीय सेवाएँ: यह संसद को केंद्र और राज्यों दोनों के लिये नई अखिल भारतीय सेवाएँ बनाने के लिये अधिकृत कर सकती है (अनुच्छेद 312) अत: कथन 1 सही है।
आपातकालीन स्थितियों के दौरान: यदि राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल या राष्ट्रपति शासन या वित्तीय आपातकाल लगाने की घोषणा ऐसे समय में की जाती है जब लोकसभा भंग हो गई हो या लोकसभा का विघटन उसके अनुमोदन के लिये अनुमत अवधि के भीतर हो, तब उद्घोषणा प्रभावी रह सकती है भले ही इसे केवल राज्य सभा द्वारा अनुमोदित किया गया हो (अनुच्छेद 352, 356 और 360) अत: कथन 2 सही है।
लोकसभा की शक्तियाँ:
धन के मामलों में शक्ति: एक बार जब लोकसभा सरकार या किसी अन्य धन संबंधी कानून के बजट को पारित कर देती है, तो राज्य सभा इसे अस्वीकार नहीं कर सकती है।
राज्यसभा इसमें केवल 14 दिनों की देरी कर सकती है या इसमें बदलाव का सुझाव दे सकती है हालाँकि लोकसभा इन परिवर्तनों को स्वीकार कर सकता है या नहीं भी कर सकता है।
संयुक्त बैठक में निर्णय: किसी भी सामान्य कानून को दोनों सदनों द्वारा पारित करने की आवश्यकता होती है।
हालाँकि दोनों सदनों के बीच किसी भी अंतर के मामले में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को बुलाकर अंतिम निर्णय लिया जाता है।
अधिक संख्या में होने के कारण ऐसी बैठक में लोकसभा की राय प्रबल होने की संभावना है।
मंत्रिपरिषद पर शक्ति: लोकसभा मंत्रिपरिषद को नियंत्रित करती है।
यदि लोकसभा के अधिकांश सदस्य कहते हैं कि उन्हें मंत्रिपरिषद में 'अविश्वास' है, तो प्रधान मंत्री सहित सभी मंत्रियों को पद छोड़ना होगा।
राज्यसभा के पास यह शक्ति नहीं है। अत: कथन 3 सही नहीं है।

60.    भारत में 10 नए स्थलों को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया है, भारत में अब तक कुल कितने रामसर स्थल नामित हैं? – 64
भारत और चीन के पास अब अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की संख्या सबसे अधिक है तथा 10 और भारतीय स्थलों के रामसर सूची में शामिल होने से इनकी कुल संख्या 64 हो गई है।  रामसर सूची का उद्देश्य आर्द्रभूमियों का एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क विकसित करना और इसे सुरक्षित रखना है, जो इनके पारिस्थितिकी तंत्र घटकों, प्रक्रियाओं और लाभों के संरक्षण के जरिए वैश्विक जैविक विविधता की सुरक्षा तथा मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
सूची में शामिल किए गए 10 नए स्थलों में से तमिलनाडु के छह और गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा ओडिशा का एक-एक स्थल शामिल है।
रामसर ईरान में स्थित वह स्थान है, जहाँ 1971 में अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

61.    राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का प्रावधान निम्नलिखित में से किस संवैधानिक प्रावधान के तहत किया गया है?
A
अनुच्छेद 78
B
अनुच्छेद 112
C
अनुच्छेद 118
D अनुच्छेद 124
उत्तर: D
व्याख्या:
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत की जाती है।
जहाँ तक CJI का सवाल है, निवर्तमान CJIअपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करता है।
केंद्रीय विधि मंत्री प्रधानमंत्री को सिफारिश भेजता है, जो बाद में में राष्ट्रपति को सलाह देता है
हालाँकि वर्ष 1970 के दशक के अतिलंघन विवाद के बाद से व्यावहारिक रूप से इसके लिये वरिष्ठता के आधार का पालन किया गया है।
अपनी निर्णायक भूमिका के अलावा, CJI न्यायालय के प्रशासनिक प्रमुख की भूमिका भी निभाता है।
अपनी प्रशासनिक क्षमता में, मुख्य न्यायाधीश विशेष पीठों को मामले आवंटित करने के विशेषाधिकार का प्रयोग करता है।
मुख्य न्यायाधीश किसी मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीशों की संख्या भी तय करते हैं। इस प्रकार, वह केवल न्यायाधीशों को चुनकर परिणाम को प्रभावित कर सकता है जब उसे लगता है कि न्यायाधीश किसी विशेष परिणाम का पक्ष ले सकता है।
अतः विकल्प D सही है।

62.    राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?
A.
संविधान के अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति पद का प्रावधान किया गया है।
B.
अनुच्छेद 53 के मुताबिक संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी।
C.
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए लोकसभा के सदस्य होने की पात्रता होनी चाहिए।
D.
निर्वाचक मंडल के पचास प्रस्तावक और 100 समर्थन करने वाले होने चाहिए।
उत्तर: (D)
व्याख्या: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमना 25 जुलाई को उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली जनजातीय महिला हैं। संविधान के अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति पद का प्रावधान किया गया है। अनुच्छेद 53 के मुताबिक संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी जिसका प्रयोग वह प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार करेगा। राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। आयु कम से कम 35 साल होनी चाहिए। लोकसभा का सदस्य होने की पात्रता होनी चाहिए। निर्वाचक मंडल के पचास प्रस्तावक और पचास समर्थन करने वाले होने चाहिए।

63.    भारत में राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
चुनाव के लिये निर्वाचक मंडल केवल संसद के सभी निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों से बनता है
2.
राष्ट्रपति के रूप में चुनाव के लिये योग्यता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 55 में निहित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D तो 1 और ही 2
उत्तर: D
व्याख्या:
भारत में राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन और देखरेख भारतीय चुनाव आयोग (EC) द्वारा किया जाता है।
निर्वाचक मंडल संसद के उच्च एवं निम्न सदन (राज्यसभा और लोकसभा सांसदों) के सभी निर्वाचित सदस्यों एवं राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं (विधायकों) के निर्वाचित सदस्यों से बना होता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
राष्ट्रपति के रूप में चुनाव के लिये योग्यता भारतीय संविधान के अनुच्छेद 58 में निहित है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

64.    भारत  में राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल प्रणाली के माध्यम से किया जाता है।
2.
राष्ट्रपति चुनाव भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किये जाते हैं।
3.
निर्वाचक मंडल संसद के उच्च और निम्न सदनों (राज्य सभा और लोकसभा) के सभी निर्वाचित सदस्यों और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं (विधायकों) के निर्वाचित सदस्यों से बना होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 3
D उपर्युक्त सभी
उत्तर:D
व्याख्या:
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। अत: कथन 1 सही है।
राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन  निरीक्षण भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। अत: कथन 2 सही है।
निर्वाचक मंडल संसद के उच्च और निचले सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के सभी निर्वाचित सदस्यों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधायकों) की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों से मिलकर बना होता है। अत: कथन 3 सही है।
संबंधित संवैधानिक प्रावधान:
अनुच्छेद 54: राष्ट्रपति का चुनाव।
अनुच्छेद 55: राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया।
अनुच्छेद 56: राष्ट्रपति के पद का कार्यकाल
अनुच्छेद 57: पुनर्निर्वाचन की पात्रता।
अनुच्छेद 58: राष्ट्रपति के रूप में चुनाव हेतु निर्धारित योग्यता।

65.    भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लॉन बॉल स्पर्धा के फाइनल में किस देश को हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है?   दक्षिण अफ्रीका
2 अगस्त 2022 को भारत ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में वीमेन फ़ोर्स के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर लॉन बॉल में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की चौकड़ी ने भारत को इस खेल में अपना पहला पदक दिलाया। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से पराजित किया। 
1930 से कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल खेला जा रहा है, लेकिन आज तक टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

66.    राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
यह एक अर्द्ध-न्यायिक निकाय है।
2.
इसका गठन जस्टिस वर्मा समिति की सिफारिशों पर किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: A
व्याख्या:
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण/नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) एक अर्द्ध-न्यायिक निकाय है जो भारतीय कंपनियों से संबंधित मुद्दों का समाधान करता है। अत: कथन 1 सही है।
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (IBC) ने ऋणशोधन के समाधान से जुड़े मामलों के लिये दो न्यायाधिकरणों का प्रस्ताव किया- राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण और ऋण वसूली न्यायाधिकरण।
NCLT 
का गठन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 18 के तहत किया गया था, जो कि दिवाला और कंपनियों के समापन से संबंधित कानून पर न्यायमूर्ति एराडी समिति की सिफारिश पर आधारित था। अतः कथन 2 सही नहीं है।

67.    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत पात्रता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
प्राथमिकता वाले परिवारों की श्रेणी प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम की हकदार है।
2.
अधिनियम के अनुसार 14 वर्ष की आयु तक बच्चों को अंडे देना अनिवार्य है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a)
केवल 1
b)
केवल 2
c) 1
और 2 दोनों
d)
तो 1 और ही 2
उत्तर: (A)
व्याख्या:
अधिनियम में प्रति एएवाई परिवार प्रति माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न का अधिकार है।
अंतर-मंत्रालयी समिति ने स्कूल और आंगनबाडी स्तरों पर पोषण योजनाओं में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, मेवा और फलियां शामिल करने के लिए कानूनी आदेश मांगा है
जो लोग अंडे का सेवन नहीं करते हैं उन्हें नट और बीजों की प्रस्तावित मात्रा का दोगुना प्रदान किया जा सकता है।

68.    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2022 के कार्यान्वयन के लिए किस राज्य ने राज्य रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया हैं?- ओडिशा

69.    राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A
यह राज्यों से विशेष अनुमति के बिना आतंकवाद से संबंधित अपराधों की जांँच से निपटने का अधिकार रखती है।
B
एनआईए का अधिकार क्षेत्र उन व्यक्तियों तक है जो भारत के बाहर भारतीय नागरिक के विरुद्ध या भारत के हित को प्रभावित करने वाला सूचीबद्ध अपराध करते हैं।
C एनआईए अधिनियम 2008 की धारा 6 के तहत, राज्य सरकारें सीधे एनआईए को जांँच के लिये सूचीबद्ध अपराधों से संबंधित मामलों को संदर्भित कर सकती हैं।
D
गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत एक आरोपी पर मुकदमा चलाने के लिये, एनआईए केंद्र सरकार की मंज़ूरी मांगती है।
उत्तर: C
व्याख्या:
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA):
NIA
भारत की केंद्रीय आतंक रोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है, जो भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता को प्रभावित करने वाले सभी अपराधों की जाँच करने के लिये अनिवार्य है।
इसका गठन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत किया गया था।
इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
एजेंसी को गृह मंत्रालय से लिखित उद्घोषणा के तहत राज्यों से विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंकवाद से संबंधित अपराधों की जाँच करने का अधिकार है।
क्षेत्राधिकार::
जिस कानून के तहत एजेंसी संचालित होती है वह पूरे भारत में लागू है और देश के बाहर भारतीय नागरिकों पर भी लागू होती है।
सरकार की सेवा में व्यक्ति जहांँ कहीं भी सेवारत हैं।
भारत में पंजीकृत ज़हाजों और विमानों पर व्यक्ति, चाहे वे कहीं भी हों।
वे व्यक्ति जो भारत के बाहर भारतीय नागरिक के विरुद्ध या भारत के हित को प्रभावित करने वाला सूचीबद्ध अपराध करते हैं।
NIA की जांँच प्रक्रिया:
राज्य सरकार: अधिनियम की धारा 6 के तहत राज्य सरकारें किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज सूचीबद्ध अपराधों से संबंधित मामलों को NIA जांँच के लिये केंद्र सरकार (केंद्रीय गृह मंत्रालय) को भेज सकती हैं।
उपलब्ध कराए गए विवरण का आकलन करने के बाद केंद्र एजेंसी को मामले को संभालने का निर्देश दे सकता है।
राज्य सरकारों को NIA को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है।
केंद्र सरकार: भारत में: जब केंद्र सरकार की राय है कि किये गए अनुसूचित अपराध की जाँच अधिनियम के तहत की जानी आवश्यक है, तो वह जांँच करने के लिये एजेंसी को निर्देश दे सकती है।
भारत के बाहर: जब केंद्र सरकार को पता चलता है कि भारत के बाहर किसी भी स्थान पर जहाँ अनुसूचित अपराध किया गया है, यह अधिनियम लागू होता है, वह NIA को मामला दर्ज करने और जांँच करने का निर्देश भी दे सकती है।
अनुमोदन: गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) और कुछ अन्य अनुसूचित अपराधों के तहत आरोपी पर मुकदमा चलाने के लिये एजेंसी केंद्र सरकार से मंज़ूरी मांगती है।
UAPA
की धारा 45 (2) के तहत गठित 'प्राधिकरण' की रिपोर्ट के आधार पर UAPA के तहत मंज़ूरी दी जाती है।
कथन c सही नहीं है; अतः विकल्प c सही उत्तर है।

70.    राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2022 पर हाल ही में संसद की मुहर लग गई है ये विधेयक किससे सम्बंधित है? खेल
खेल और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक 2022 पर संसद की मुहर लग गई।

71.    मनरेगा श्रमिकों के लिये राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी सॉफ्टवेयर (NMMS) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
यह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यकर्त्ताओं की कार्यस्थलों पर उपस्थिति दर्ज करने के लिये एक ऐप है।
2.
ऐप एक दिन में श्रमिकों के दो टाइमस्टैम्प्ड और जियोटैग्ड फोटो रिकॉर्ड करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: C
व्याख्या:
केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यकर्त्ताओं की कार्यस्थलों पर उपस्थिति दर्ज करने के लिये राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी सॉफ्टवेयर (NMMS) ऐप शुरू करने का आदेश जारी किया है। अत: कथन 1 सही है।
आदेश के अनुसार, ऐप "एक दिन में श्रमिकों के दो टाइमस्टैम्प और जियोटैग्ड फोटो" रिकॉर्ड करेगा, जो "कार्यक्रम के नागरिक निरीक्षण को बढ़ाता है और संभावित रूप से भुगतान की प्रक्रिया को तेज़ी से सक्षम बनाता है।" अत: कथन 2 सही है।
यह 20 या अधिक श्रमिकों वाले कार्यस्थलों में ऐप भौतिक उपस्थिति रजिस्टरों की जगह लेगा।

72.    क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग में किस शहर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं?- लंदन

73.    लार्सन एंड टुब्रो ने IT और ITeS प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?  गुजरात
लार्सन एंड टुब्रो ने वडोदरा में एक IT और आईटी-सक्षम सेवा (ITeS) प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित करने के लिए गुजरात राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।  लार्सन एंड टुब्रो इस आईटी पार्क को अगले पांच साल में 7,000 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित करेगी।  यह एक वर्ष में 2,000 इंजीनियरों और अन्य पदों के लिए रोजगार और अगले पांच वर्षों में 10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा।

74.    वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A
क्षेत्रीय वेब सामग्री हमेशा हर जगह सुलभ नहीं होती है।
B VPN व्यापक एंटी-वायरस सॉफ्वेटयर की तरह कार्य करते हैं।
C
अनएन्क्रिप्टेड डेटा को कोई भी व्यक्ति देख सकता है जिसे नेटवर्क एक्सेस करने की अनुमति है।
D VPN
लोकेशन स्पूफिंग के साथ कोई एक सर्वर को दूसरे देश में स्विच कर सकता है और प्रभावी रूप से स्थान बदल सकता है।
उत्तर: B
व्याख्या:
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN):
VPN
उपयोगकर्त्ता के IP एड्रेस को छिपाते है, यह VPN होस्ट द्वारा चलाए जा रहे विशेष रूप से कॉन्फिगर किये गए रिमोट सर्वर के माध्यम से नेटवर्क को पुनर्निर्देशित करने देता है।
इसका मतलब यह है कि यदि कोई उपयोगकर्त्ता VPN के साथ ऑनलाइन सर्फिंग कर रहा है, तो VPN सर्वर डेटा का स्रोत बन जाता है।
इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) और अन्य तृतीय पक्ष यह नहीं देख सकते हैं कि उपयोगकर्त्ता किन वेबसाइटों पर जाता है या डेटा ऑनलाइन भेजा और प्राप्त किया है।
लाभ:
एन्क्रिप्शन सुरक्षा:
एक VPN कनेक्शन ऑनलाइन डेटा ट्रैफिक को छुपाता है और इसे बाहरी पहुँच से बचाता है।
अनएन्क्रिप्टेड डेटा को कोई भी व्यक्ति देख सकता है जिसे नेटवर्क एक्सेस करने की अनुमति है। VPN के उपयोग से सरकार, हैकर्स और साइबर अपराधी इस डेटा को नहीं समझ सकते हैं।
क्षेत्रीय सामग्री तक पहुँच:
क्षेत्रीय वेब सामग्री हमेशा हर जगह सुलभ नहीं होती है। सेवाओं और वेबसाइटों में अक्सर ऐसी सामग्री होती है जिसे केवल दुनिया के कुछ हिस्सों से ही एक्सेस किया जा सकता है। मानक कनेक्शन आपके स्थान का निर्धारण करने के लिये देश में स्थानीय सर्वर का उपयोग करते हैं।
VPN
लोकेशन स्पूफिंग के साथ कोई एक सर्वर को दूसरे देश में स्विच कर सकता है और प्रभावी रूप से स्थान बदल सकता है।
सुरक्षित डेटा स्थानांतरण:
VPN
सेवाएंँ निजी सर्वर से जुडी होती हैं और डेटा के लिये सुरक्षित मार्ग प्रदान करने वाले डेटा लीकेज के जोखिम को कम करने के लिये एन्क्रिप्शन विधियों का उपयोग करती हैं।
सीमाएंँ:
कम इंटरनेट स्पीड: चूंँकि VPN को आपके ट्रैफिक को VPN सर्वर के माध्यम से संचालित करने की आवश्यकता होती है, इसलिये इसे आपके गंतव्य वेबसाइट तक पहुंँचने में अधिक समय लगेगा।
एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर नहीं: VPN व्यापक एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर की तरह कार्य नहीं करते हैं। यद्यपि वे किसी के IP एड्रेस की रक्षा करते हैं तथा किसी के इंटरनेट इतिहास को एन्क्रिप्ट करते हैं लेकिन किसी कंप्यूटर को बाहरी घुसपैठ से सुरक्षित नहीं करते हैं।
अत: विकल्प B सही है।

75.    वस्तु एवं सेवा कर (GST)  के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
यह कर के व्यापक प्रभाव या कर के भार को कम करता है जो अंतिम उपभोक्ता पर भारित होता है।
2.
यह देश के सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधारों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: C
व्याख्या:
GST
को 101वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 के माध्यम से पेश किया गया था।
यह देश के सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधारों में से एक है। अत: कथन 2 सही है।
इसे 'वन नेशन वन टैक्स' (One Nation One Tax) के नारे के साथ पेश किया गया था।
GST
में उत्पाद शुल्क, मूल्यवर्द्धित कर (VAT), सेवा कर, विलासिता कर आदि जैसे अप्रत्यक्ष करों को सम्मिलित किया गया है।
GST
कर के व्यापक प्रभाव या कर के भार को कम करता जो अंतिम उपभोक्ता पर भारित होता है। अत: कथन 1 सही है।
GST
के अंतर्गत कर संरचना:
उत्पाद शुल्क, सेवा कर आदि को कवर करने के लिये केंद्रीय जीएसटी।
VAT,
लक्ज़री टैक्स आदि को कवर करने के लिये राज्य जीएसटी।
अंतर्राज्यीय व्यापार को कवर करने के लिये एकीकृत जीएसटी (IGST)
IGST
स्वयं एक कर नहीं है बल्कि राज्य और संघ के करों के समन्वय के लिये एक कर प्रणाली है।
इसमें स्लैब के तहत सभी वस्तुओं और सेवाओं के लिये 4-स्तरीय कर संरचना 5%, 12%, 18% और 28% है।

76.    वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (REER) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1.
यह अन्य प्रमुख मुद्राओं के सूचकांक या टोकरी के संबंध में किसी देश की मुद्रा का भारित औसत है।
2.
यह किसी राष्ट्र की अपने व्यापार भागीदारों की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा का संकेतक है।
3.
यह विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू मुद्रास्फीति को ध्यान में नहीं रखता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D 1, 2
और 3
उत्तर: A
व्याख्या:
वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (REER) अन्य प्रमुख मुद्राओं के सूचकांक या टोकरी के संबंध में किसी देश की मुद्रा का भारित औसत है। अत: कथन 1 सही है।
यह किसी देश के मुद्रा मूल्य की तुलना उसके प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की मुद्राओं के भारित औसत से करता है।
यह किसी राष्ट्र की अपने व्यापार भागीदारों की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा का संकेतक है। अत: कथन 2 सही है।
किसी देश के REER में वृद्धि इस बात का संकेत है कि उसका निर्यात अधिक महंगा तथा आयात सस्ता रहा है अर्थात् वह अपनी व्यापार प्रतिस्पर्द्धात्मकता खो रहा है।
यह अनिवार्य रूप से नाममात्र प्रभावी विनिमय दर (NEER) में सुधार है क्योंकि यह विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू मुद्रास्फीति को भी ध्यान में रखता है। अत: कथन 3 सही नहीं है।

77.    विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के अनुसार निम्नलिखित में से किसे 'भारत में निवासी व्यक्ति' के रूप में नामित किया
1.
पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान कम-से-कम 273 दिनों के लिये भारत में रहने वाला व्यक्ति।
2.
भारत में पंजीकृत एक कॉर्पोरेट निकाय।
3.
भारत में एक शाखा जो भारत से बाहर के निवासी व्यक्ति के स्वामित्व या नियंत्रण में है।
4.
भारत के बाहर एक शाखा जिसका स्वामित्व या नियंत्रण भारत में निवासी व्यक्ति के पास है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 2
B केवल 2, 3और 4
C
केवल 3और 4
D
केवल 1, 2 और 3
उत्तर: B
व्याख्या:
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999:
भारत में विदेशी मुद्रा लेन-देन के प्रशासन के लिये कानूनी ढाँचा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 द्वारा प्रदान किया गया है।
1
जून 2000 से प्रभावी फेमा के तहत, विदेशी मुद्रा से जुड़े सभी लेन-देन को पूंजी या चालू खाता लेन-देन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
निवासी भारतीय: 'भारत में निवासी व्यक्ति' को फेमा, 1999 की धारा 2(v) में परिभाषित किया गया है:
कुछ अपवादों को छोड़कर, पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में रहने वाला व्यक्ति। अतः कथन 1 सही नहीं है।
भारत में पंजीकृत या निगमित कोई भी व्यक्ति या निकाय कॉर्पोरेट। अतकथन 2 सही है।
भारत में एक कार्यालय, शाखा या एजेंसी जो भारत के बाहर निवासी व्यक्ति के स्वामित्व या नियंत्रण में है। अतकथन 3 सही है।
भारत के बाहर एक कार्यालय, शाखा या एजेंसी जिसका स्वामित्व या नियंत्रण भारत में निवासी व्यक्ति के पास है। अतकथन 4 सही है।
अतविकल्प B सही है।

78.    इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 324 को कहां पर कमीशन किया गया हैं?- विशाखापत्तनम

79.    विशेष आहरण अधिकार निम्नलिखित में से किस संस्था से संबंधित है?
A
पुनर्निर्माण और विकास के लिये यूरोपीय बैंक
B अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
C
विश्व बैंक
D
अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम।
उत्तर-B
व्याख्या:
विशेष आहरण अधिकार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund-IMF) द्वारा 1969 में अपने सदस्य देशों के लिये अंतर्राष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति के रूप में बनाया गया था।
SDR
के मूल्य की गणनाबास्केट ऑफ करेंसीमें शामिल मुद्राओं के औसत भार के आधार पर की जाती है। इस बास्केट में पाँच देशों की मुद्राएँ शामिल हैं- अमेरिकी डॉलर, यूरोप का यूरो, चीन की मुद्रा रॅन्मिन्बी, जापानी येन और ब्रिटेन का पाउंड
SDR
बास्केट की प्रत्येक पांँच वर्ष में समीक्षा की जाती है।
अतः विकल्प B सही है।

80.    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की पदक तालिका में भारत कौन से स्थान पर रहा हैं? - 33वें
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन और ओरेगोन में हुआ।  यह चैंपियनशिप का 18वां संस्करण था।  अमेरिका के खिलाड़ियों ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।  अमेरिका ने सबसे ज्यादा गोल्ड (13), सिल्वर (9) और ब्रॉन्ज (11) मेडल अपने नाम किए।  इथियोपिया 10 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।  वहीं भारत ने इस चैंपियनशिप में एकमात्र रजत पदक जीता। भारत पदक तालिका में 33वें स्थान पर रहा।

81.    यूरोमनी द्वारा दूसरी बार किस बैंक कोविश्व का सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंकघोषित किया गया हैं?- डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर

82.    विश्व जनसंख्या संभावनाएँ किसके द्वारा जारी की जाती हैं?
a)
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग
b)
विश्व आर्थिक मंच
c)
विश्व असमानता प्रयोगशाला
d)
ऑक्सफैम
उत्तर: (A)
व्याख्या:
संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने विश्व जनसंख्या संभावनाएं रिपोर्ट 2022 जारी की, जो 27वां संस्करण है।
डब्ल्यूपीपी 1951 से द्विवार्षिक रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

83.    विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवसकब मनाया जाता है?
A. 30
जुलाई
B. 5
अगस्त
C. 20
मई
D. 18
जून
उत्तर: (A)
व्याख्या:
संयुक्त राष्ट्र हर साल 30 जुलाई को मानव तस्करी के खिलाफ दिवस मनाता है।
महासभा ने वर्ष 2013 में 30 जुलाई को मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए तय किया।
इस दिन का उद्देश्य दूसरों को शिक्षित करना है कि व्यक्तियों की तस्करी एक अपराध है।
ड्रग्स एंड क्राइम पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) 2003 से ही इस दिशा में सक्रियता से काम कर रहा है।
विश्व में बाल श्रम , बलात श्रम और यौन अपराध के लिये की जाने वाली मानव तस्करी से लगभग 25 मिलियन वयस्क तथा बच्चे पीड़ित हैं।

84.    विश्व व्यापार संगठन के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC12) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा मानवीय उद्देश्यों के लिये खरीदे गए भोजन को किसी भी निर्यात प्रतिबंध से छूट देने पर सहमति व्यक्त की गई थी।
2.
अगले चार वर्षों के लिये अवैध, गैर-सूचित और अनियमित तरीके (IUU) से मछली पकड़ने के मामले में सब्सिडी पर रोक लगाएगा।
3. WTO
के सदस्यों ने 5 साल के लिये पेटेंट धारक की सहमति के बिना कोविड-19 टीकों पर बौद्धिक संपदा पेटेंट को अस्थायी रूप से माफ करने पर सहमति व्यक्त की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D 1, 2 और 3
उत्तर: D
व्याख्या:
विश्व व्यापार संगठन सुधार:
सदस्यों ने विश्व व्यापार संगठन के मूलभूत सिद्धांतों की पुष्टि की और वर्ष 2024 तक सभी सदस्यों के लिये अच्छी तरह से काम कर रहे विवाद निपटान प्रणाली को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विचार-विमर्श से लेकर निगरानी तक, अपने सभी कार्यों में सुधार के लिये खुली और समावेशी प्रक्रिया हेतु प्रतिबद्ध है।
वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर समझौता:
सदस्य संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा मानवीय उद्देश्यों के लिये खरीदे गए भोजन को किसी भी निर्यात प्रतिबंध से छूट देने के बाध्यकारी निर्णय पर सहमत हुए। अत: कथन 1 सही है।
हानिकारक मत्स्य पालन सब्सिडी को कम करने पर समझौता:
यह वैश्विक मछली स्टॉक की बेहतर सुरक्षा के लिये अगले चार वर्षों हेतु अवैध, गैर-सूचित और अनियमित तरीके (IUU) से मछली पकड़ने के मामले में सब्सिडी पर रोक लगाएगा। अत: कथन 2 सही है।
-कॉमर्स लेनदेन पर समझौता:
वर्ष 2017-2020 से विकासशील देशों ने केवल 49 डिजिटल उत्पादों से आयात पर लगभग 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर का संभावित टैरिफ राजस्व खो दिया।
सभी सदस्य बाद के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन तक या 31 मार्च, 2024 तक जो भी पहले आए, उसके आधार पर -कॉमर्स प्रसारण पर कस्टम ड्यूटी पर लंबे समय से प्रतिबंध जारी रखने पर सहमत हुए।
'
कोविड-19' वैक्सीन उत्पादन पर समझौता:
विश्व व्यापार संगठन के सदस्य 5 साल के लिये पेटेंट धारक की सहमति के बिना कोविड -19 टीकों पर बौद्धिक संपदा पेटेंट को अस्थायी रूप से माफ करने पर सहमत हुए, ताकि वे घरेलू स्तर पर अधिक आसानी से उनका निर्माण कर सकें। अत: कथन 3 सही है।
यह "टीका निर्माण क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने और विविधता लाने के लिये चल रहे प्रयासों में योगदान देगा ताकि एक क्षेत्र में संकट दूसरों को प्रभावित कर सके।"

85.    गुजरात में श्रीमद् राजचंद्र अस्पताल का उद्घाटन किसने किया?  - नरेन्द्र मोदी 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले के धर्मपुर में श्रीमद् राजचंद्र अस्पताल का उद्घाटन किया। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 200 करोड़ रुपये है। यह 250 बेड का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमद् राजचंद्र पशु चिकित्सालय की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए श्रीमद् राजचंद्र उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला भी रखी। इसमें 700 से अधिक आदिवासी महिलाओं को रोजगार मिलेगा। यह हजारों अन्य लोगों को आजीविका प्रदान करेगा।

86.    प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - श्वेता सिंह
भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी श्वेता सिंह को 2 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। श्वेता सिंह 2008 बैच की IFS अधिकारी हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने श्वेता सिंह की नियुक्ति की तारीख से तीन साल के लिए उनके कार्यकाल को मंजूरी दी।

87.    संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के संबंधों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार में भारत के पक्ष में $20 बिलियन से अधिक का व्यापार घाटा है।
2.
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य होने के साथ-साथ सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार भी है।
3.
हाल ही में, अमेरिका ने रूस से लंबी दूरी की एस-400 ट्रायम्फ मिसाइलों की खरीद के कारण भारत पर प्रतिबंध लगाए हैं।
उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
a)
केवल 1 और 3
b)
केवल 1 और 2
c)
केवल 1
d)
ऊपर के सभी
उत्तर: (C)
व्याख्या: अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य ($ 51.62 बिलियन) है और अमेरिका के लिए लगभग 23 बिलियन डॉलर के व्यापार घाटे के साथ दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। अमेरिका ने काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) के तहत भारत को विशेष छूट देकर एक कदम आगे बढ़ाया है।
रूस से लंबी दूरी की एस-400 मिसाइल खरीदने का भारत का फैसला, जिसकी कीमत 5.4 अरब डॉलर है, भारत-अमेरिका संबंधों में गिरावट का एक प्रमुख कारण बनकर उभरा है।

88.    संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस देश की नौसेना को 2 नए एमएच 60आर मल्टी रोल वाले हेलीकॉप्टर सौंपे है?  - भारत
संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारतीय नौसेना को 2 नए एमएच 60आर मल्टी रोल वाले हेलीकॉप्टर सौंपे। अमरीकी वायु सेना के विशेष विमान असाइनमेंट मिशन फ्लाइट ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टरों को पहुंचाया। ये हेलीकॉप्टर 24 एमएच 60आर मल्टीरोल हेलीकॉप्टरों का हिस्सा हैं, जिन्हें 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खरीदा गया है। 2021 में, भारतीय नौसेना के चालक दल को प्रशिक्षित करने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए पहले तीन हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है। 22 अगस्त 2022 को एक और हेलीकॉप्टर की डिलीवरी होनी है। 2025 तक सभी 24 एमएच 60आर मल्टीरोल हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी पूरी हो जाएगी। इन हेलीकॉप्‍टरों के नौसेना में शामिल किए जाने से भारतीय नौसेना की युद्ध क्षमता बहुत अधिक बढ़ जायेगी।

89.    संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1.
यह दुनिया के महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और भरण-पोषण की दिशा में वैश्विक सहयोग सुनिश्चित करने के लिये आयोजित किया गया था।
2.
सम्मेलन की सह-मेज़बानी केन्या और पुर्तगाल की सरकारों द्वारा की गई थी।
3.
सम्मेलन को सतत् विकास लक्ष्य (SDG) 6 'स्वच्छ जल और स्वच्छता' से जोड़ा गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C केवल 3
D 1, 2
और 3
उत्तर: C
व्याख्या:
संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 दुनिया के महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और भरण-पोषण की दिशा में वैश्विक सहयोग सुनिश्चित करने के लिये आयोजित किया गया था। अत: कथन 1 सही है।
सम्मेलन की सह-मेज़बानी केन्या और पुर्तगाल की सरकारों द्वारा की गई थी। अत: कथन 2 सही है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। भारत ने साझेदारी और पर्यावरण के अनुकूल के माध्यम से लक्ष्य 14 के कार्यान्वयन के लिये विज्ञान और नवाचार आधारित समाधान प्रदान करने का वादा किया।
संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 को सतत् विकास लक्ष्य (SDG) 14 'जल के नीचे जीवनसे जोड़ा गया था और समुद्र के लचीलेपन के निर्माण के लिये वैज्ञानिक ज्ञान और समुद्री प्रौद्योगिकी की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया गया था। अत: कथन 3 सही नहीं है।

90.    कौन सा देश 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा है?  भारत
भारत आतंकवाद के खिलाफ एक विशेष बैठक के लिए अक्टूबर में अमेरिका, चीन और रूस सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 देशों के राजनयिकों की मेजबानी करने जा रहा है। भारत दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का निर्वाचित गैर-स्थायी सदस्य है। परिषद में भारत का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त होगा। भारत 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा है।

91.    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1.
इसमें कहा गया है कि संघ की कार्यपालिका शक्ति का प्रयोग भारतीय संविधान के अनुसार सीधे राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा।
2.
इसमें कहा गया है कि संघ के रक्षा बलों का सर्वोच्च समादेश भारत के राष्ट्रपति में निहित होगा।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: C
व्याख्या:
भारत के संविधान में अनुच्छेद 53:
संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। अत: कथन 1 सही है।
पूर्वगामी उपबंध की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, संघ के रक्षा बलों का सर्वोच्च समादेश राष्ट्रपति में निहित होगा और उसका प्रयोग विधि द्वारा विनियमित होगा। अत: कथन 2 सही है।

92.    भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन चौबीसवें संशोधन अधिनियम, 1971 के माध्यम से नहीं किया गया था?
A
इसने मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी हिस्से में संशोधन करने की संसद की शक्ति की पुष्टि की।
B
इसने राष्ट्रपति के लिये संविधान संशोधन विधेयक को अपनी सहमति देना अनिवार्य कर दिया।
C इसमें प्रावधान किया गया था कि राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (अनुच्छेद 39) को प्रभावी बनाने के लिये बनाए गए किसी भी कानून को अनुच्छेद 14, 19 और 31 द्वारा गारंटीकृत अधिकारों के उल्लंघन के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती है।
D
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर: C
व्याख्या:
24वाँ संशोधन अधिनियम, 1971
चौबीसवाँ संविधान संशोधन अधिनियम सर्वोच्च न्यायालय के गोलकनाथ फैसले (1967) के बाद लाया गया थाजिसमें कहा गया था कि संसद के पास संविधान में संशोधन के माध्यम से किसी भी मौलिक अधिकार को छीनने की शक्ति नहीं है।
संशोधन
इस संशोधन के माध्यम से संसद को यह शक्ति दी गई कि वह अनुच्छेद 13 और 368 में संशोधन कर मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन कर सकती है।
संविधान संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति को मंज़ूरी (अपनी स्वीकृति) देने के लिये बाध्य कर दिया गया।
25वाँ संशोधन अधिनियम:
संशोधन:
संपत्ति के मौलिक अधिकार में कटौती की गई।
यह भी व्यवस्था की गई कि अनुच्छेद 39 ()या () में वर्णित नीति-निर्देशक तत्वों को प्रभावी करने के लिये बनाए गये किसी विधि को इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि वह अनुच्छेद 14, 19 और 31 द्वारा मौलिक अधिकारों के संदर्भ में दी गई गारंटी का उल्लंघन करता है।
अतः विकल्प C सही है।

93.    संसद के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर चर्चा कीजिये:
1.
यह एक संप्रभु निकाय नहीं है।
2.
केंद्रीय मंत्रिपरिषद व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति जवाबदेह है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर- C
व्याख्या:
संसद केंद्र सरकार का विधायी अंग है और भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है।
यह उच्च सदन (द्वितीय सदन) है और यह भारतीय संघ के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करता है।
लोकसभा निचला सदन (प्रथम सदन या लोकप्रिय) सदन है और समग्र रूप से भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।
संसद एक संप्रभु निकाय नहीं है क्योंकि:
इसका अधिकार संविधान द्वारा निर्धारित क्षेत्राधिकार तक ही सीमित है।
संविधान में नागरिकों के कुछ मौलिक अधिकारों की उपस्थिति। अतकथन सही है।
संविधान का अनुच्छेद 75 कहता है कि मंत्रिपरिषद (COM) सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी/जवाबदेह होगी।
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पारित करके लोकसभा मंत्रिपरिषद को भंग कर सकती है। राज्यसभा के मामले में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
अनुच्छेद 75 में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व का सिद्धांत भी शामिल है। इसमें कहा गया है कि मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करते हैं, जिसका अर्थ है कि राष्ट्रपति किसी भी मंत्री को ऐसे समय में भी हटा सकता है जब COM को लोकसभा में विश्वास प्राप्त हो।
यद्यपि राष्ट्रपति किसी भी मंत्री को केवल प्रधानमंत्री की सलाह से हटाता है।
अतः कथन 2 सही है।

94.    संसद के सदनों के अध्यक्ष के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A
संविधान का अनुच्छेद 95 अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के चुनाव का प्रावधान करता है।
B
भारत सरकार अधिनियम 1935 के प्रावधानों के तहत भारत में अध्यक्ष नामक संस्थाओं की उत्पत्ति हुई।
C
वह सदन का संवैधानिक प्रमुख नहीं है।
D भारतीय संविधान के प्रावधानों की व्याख्या से संबंधित मामलों में, अध्यक्ष के निर्णय सदन के भीतर प्रकृति में बाध्यकारी होते हैं।
उत्तर: D
व्याख्या:
भारत में अध्यक्ष का कार्यालय एक जीवंत और गतिशील संस्था है जो अपने कार्यों के निष्पादन में संसद की वास्तविक आवश्यकताओं और समस्याओं से संबंधित है।
संविधान के अनुच्छेद 93 में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के चुनाव का प्रावधान है।
अध्यक्ष सदन का संवैधानिक और औपचारिक प्रमुख होता है।
संसद के प्रत्येक सदन का अपना पीठासीन अधिकारी होता है। लोकसभा के लिये एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष और राज्य सभा के लिये एक सभापति और एक उपसभापति होता है।
इतिहास:
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की संस्थाएँ 1921 में भारत सरकार अधिनियम 1919 (मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार) के प्रावधानों के तहत भारत में उत्पन्न हुईं।
1935
के भारत सरकार अधिनियम ने राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के नामों को क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में बदल दिया।
अध्यक्ष की भूमिका और शक्तियाँ:
वह भारत के संविधान के प्रावधानों, लोकसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों और सदन के भीतर संसदीय मिसालों का अंतिम व्याख्याकार है।
इन प्रावधानों की व्याख्या से संबंधित मामलों में, वह अक्सर ऐसे निर्णय देता/देती है जिनका सदस्य सम्मान करते हैं और प्रकृति में बाध्यकारी होते हैं।
वह संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करता है।
किसी विधेयक पर दोनों सदनों के बीच गतिरोध को दूर करने के लिये राष्ट्रपति द्वारा ऐसी बैठक बुलाई जाती है।
अतविकल्प सही है।

95.    भारत में संसदीय प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
सरकार द्वारा लाए गए वित्तीय विधेयक में किसी भी मांग का विरोध करने के लिये कटौती प्रस्ताव का उपयोग किया जाता है।
2.
कैबिनेट द्वारा लाए गए बजट प्रस्ताव को संसद खारिज कर सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
उत्तर: C
व्याख्या:
कटौती प्रस्ताव लोकसभा के सदस्यों को प्राप्त एक विशेष शक्ति है जो अनुदान मांग के हिस्से के रूप में वित्त विधेयक में सरकार द्वारा विशिष्ट आवंटन के लिये चर्चा की जा रही मांग का विरोध करती है। अत: कथन 1 सही है।
कार्यपालिका लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है। जब नियंत्रण की बात आती है, तो विधायिका द्वारा अविश्वास, स्थगन जैसे कई प्रस्तावों के माध्यम से इसका प्रयोग किया जाता है।
अविश्वास प्रस्ताव द्वारा संसद मंत्रिमंडल (कार्यकारी) को सत्ता से हटा सकती है। यह किसी बजट प्रस्ताव या मंत्रिमंडल द्वारा लाए गए किसी अन्य विधेयक को अस्वीकार कर सकता है। अत: कथन 2 सही है।

96.    संसदीय सत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजये:
1.
लोकसभा अध्यक्ष सत्र को करता है।
2.
संसद के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष/स्पीकर द्वारा की जाती है और उनकी अनुपस्थिति में, राज्य सभा के सभापति द्वारा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D तो 1 और ही 2
उत्तर- D
व्याख्या:
भारत में संसदीय सत्र के संबंध में कोई निश्चित संसदीय कैलेंडर नहीं है। परंपरा (अर्थात् संविधान द्वारा प्रावधान नहीं किया गया है) के मुताबिक संसद के एक वर्ष में तीन सत्र होते हैं।
सम्मन (Summoning) संसद के सभी सदस्यों को बैठक के लिये बुलाने की प्रक्रिया है। सत्र को आहूत करने के लिये राष्ट्रपति संसद के प्रत्येक सदन को समय-समय पर सम्मन जारी करता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
किसी विधेयक पर संसद के दोनों सदनों (लोकसभा तथा राज्यसभा) के मध्य गतिरोध की स्थिति में संविधान द्वारा संयुक्त बैठक की व्यवस्था (अनुच्छेद 108) की गई है।
संयुक्त बैठक राष्ट्रपति द्वारा बुलाई जाती है संयुक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा का अध्यक्ष करता है तथा उसकी अनुपस्थिति में लोकसभा का उपाध्यक्ष यह दायित्व निभाता है यदि वह भी अनुपस्थित हो तो इस स्थिति में राज्यसभा का उपसभापति इस दायित्व को निभाता है।
यदि उपरोक्त में से कोई भी उपस्थित हो तो दोनों सदनों की सहमति से संसद का कोई अन्य सदस्य इसकी अध्यक्षता कर सकता है।

97.    कौन सा केंद्रीय मंत्रालयसक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ योजना को लागू करता है?  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नेसक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ के कार्यान्वयन के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार द्वारा एकीकृत पोषण सहायता योजना को मंजूरी दी गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण की चुनौतियों का समाधान करना है।

98.    शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किसेDream SS 2022 Award’ से सम्मानित किया गया है?  सत्यनारायण मूंदयूर को।
मेधावी सामाजिक सेवा के लिए चेन्नई स्थित संगठन दक्षिणा का ड्रीम्स 2022 पुरस्कार 31 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के सत्यनारायण मुंडयूर को 'पूर्वोत्तर भारत में पुस्तकालय आंदोलन के माध्यम से ज्ञान कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए' प्रदान किया गया था।

99.    एक अलग धार्मिक संहिता की मांग को लेकर चर्चा में रही सरना जनजाति निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
A
पश्चिम बंगाल
B
ओडिशा
C झारखंड
D
गुजरात
उत्तर: C
व्याख्या:
झारखंड में 32 जनजातीय समूह हैंजिनमें से 8 विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTG) हैं।
इनमें से कई हिंदू धर्म का पालन करते हैं जबकि कुछ ने ईसाई धर्म को अपना लिया है। विभिन्न आदिवासी संगठनों के अनुसारधार्मिक पहचान को बचानेके लिये एक अलग संहिता की माँग का यह एक प्रमुख कारण है।
ऐसा माना जाता है कि पूरे देश में लगभग 50 लाख आदिवासियों ने वर्ष 2011 की जनगणना में अपने धर्म कोसरनाके रूप में रेखांकित किया है, यद्यपि उस जनगणना में इसे एक सहिंता के रूप में शामिल नहीं किया गया था। अत: विकल्प C सही है।
सरना धर्म के अनुयायी प्रकृति की पूजा करते हैं।
"
जल, जंगल, ज़मीन" इस धर्म के लोगों के लियेहोली ग्रेल' यानी जादुई प्याले के समान है और इसके अनुयायी वन क्षेत्रों की रक्षा में आस्था रखते हुए वृक्षों और पहाड़ियों की पूजा करते हैं।

100. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A
अनुच्छेद 131 केंद्र और राज्य/राज्यों के बीच विवादों को सुलझाने के लिये सर्वोच्च न्यायालय को 'अनन्य मूल अधिकार क्षेत्राधिकार' प्रदान करता है।
B
सर्वोच्च न्यायालय का मूल क्षेत्राधिकार किसी संविधान-पूर्व संधि से उत्पन्न विवाद तक विस्तारित नहीं है।
C
सर्वोच्च न्यायालय को रिट जारी करने का अधिकार है और इस संबंध में, एक पीड़ित नागरिक सीधे सर्वोच्च न्यायालय का रुख कर सकता है, जरूरी नहीं कि अपील के माध्यम से।
D सभी सही हैं।
उत्तर: D
व्याख्या:
सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार
मूल क्षेत्राधिकार:
एक संघीय न्यायालय के रूप में सर्वोच्च न्यायालय भारतीय संघ की विभिन्न इकाइयों के बीच विवादों का फैसला करता है। अधिक विस्तृत रूप से देखें तो निम्न के मध्य किसी भी विवाद का निर्णय करता है-
केंद्र एक या अधिक राज्यों के मध्यया
केंद्र एवं कोई राज्य या राज्यों का एक तरफ होना तथा एक अथवा अधिक राज्यों का दूसरी तरफ होनाया
दो या अधिक राज्यों के मध्य
हालाँकि सर्वोच्च न्यायालय का यह क्षेत्राधिकार निम्नलिखित पर लागू नहीं होता है:
कोई विवाद जो किसी पूर्व संवैधानिक संधिसमझौताप्रसंविदा सनद एवं अन्य संस्थाओं को लेकर उत्पन्न हुआ हो।
कोई विवाद जो संधिसमझौते आदि के बाहर उत्पन्न हुआ हो जिसमें यह प्रावधान हो कि संबंधित न्यायक्षेत्र उस विवाद से संबंधित नहीं है।
अंतर्राज्यीय जल विवाद।
वित्त आयोग के संदर्भ वाले मामले।
रिट/न्यायादेश क्षेत्राधिकार:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय को यह अधिकार प्राप्त है कि वह बंदी प्रत्यक्षीकरणपरमादेशउत्प्रेषणप्रतिषेध एवं अधिकार प्रेच्छा आदि पर न्यायादेश जारी कर विक्षिप्त नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करे।
इससे संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का मूल अधिकार क्षेत्र इस अर्थ में है कि एक पीड़ित नागरिक सीधे सर्वोच्च न्यायालय में जा सकता हैज़रूरी नहीं कि यह कार्य याचिका के माध्यम से किया जाए।
हालाँकि सर्वोच्च न्यायालय का न्यायादेश अधिकार क्षेत्र पर विशेषाधिकार नहीं है। उच्च न्यायालयों को भी मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिये रिट जारी करने का अधिकार है।
उपरोक्त तीनों कथन सही हैं। अतः विकल्प D सही है।


 

संग्रहकर्ता
प्रभुनाथ सिंह(
PNS)

 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...