Sunday, 7 August 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी अगस्त 2022 (भाग 6)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

अगस्त 2022 (भाग 6)

चर्चा में क्यों?

1.       5जी स्पेक्ट्रम नीलामी

2.       अंचित श्यूली

3.       अंडमान निकोबार कमान

4.       अंडमान सागर

5.       अंडर-17 विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप

6.       अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

7.       अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस

8.       अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण

9.       अक्षय पात्र

10.    अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

11.    अतुलानंद गोस्वामी

12.    अभ्यासपिच ब्लैक

13.    आईएनएस तरकश

14.    आईएनएस सतपुड़ा

15.    इंदरमीत गिल

16.    इंस्टाग्राम

17.    एचडीएफसी बैंक

18.    एनवायरनमेंटल इनसाइट्स एक्सप्लोरर (ईआईई)

19.    एयर इंडिया

20.    एलोरा की गुफा

21.    एविएशन पैसेंजर चार्टर

22.    ऑपरेशन मुक्ति अभियान

23.    ओडिशा

24.    कारगिल

25.    केरल

26.    कौशिक राजसेकर।

27.    क्रिएट फॉर इंडिया

28.    क्रोएशिया

29.    गन हिल

30.    गुलाबी हीरा

31.    गुस्ताव मक्कॉन

32.    गोल्डन वीजा

33.    ग्वालियर

34.    चंडीमंदिर

35.    छत्तीसगढ़

36.    जापान

37.    जेफरी आर्मस्ट्रांग

38.    जैव अर्थव्यवस्था

39.    ड्रीमएसएस पुरस्कार

40.    तानिया सचदेव

41.    तेलंगाना

42.    नाइजर

43.    निर्मला मिश्रा

44.    नीलेकणीकेंद्र

45.    पत्र सूचना ब्यूरो (PIB)

46.    पश्चिम बंगाल

47.    पारले जी

48.    पिंगली वेंकैया

49.    पिरामल एंटरप्राइजेज

50.    पीची-वाझनी वन्यजीव अभयारण्य

51.    पीवी संधू

52.    पुस्तक  लाइट वी कैरी : ओवरकमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स

53.    पेसिफाई मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्रा. लि

54.    प्रणय कुमार वर्मा

55.    प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

56.    प्रागन्या मोहन

57.    प्वाइंट 5140

58.    फिदेल रामोस

59.    फिलिस्तीन

60.    फिलीपींस

61.    फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप

62.    फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)

63.    फैमिली डॉक्टरपायलट प्रोजेक्ट

64.    फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची

65.    फ्रंटियर

66.    बंधन बैंक

67.    बिहार

68.    ब्रिटेन

69.    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स

70.    भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड

71.    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्

72.    भारतीय खेल प्राधिकरण

73.    भारतीय नौसेना

74.    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

75.    भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद्

76.    मंकीपॉक्स वायरस

77.    मंकीपॉक्स वायरस

78.    मनप्रीत सिंह

79.    माइक्रोसॉफ्ट पार्टनर ऑफ ईयर अवार्ड्स

80.    मास्टरकार्ड

81.    मिशेल पुनावाला

82.    मिस्र

83.    मीराबाई चानू

84.    मुंबई

85.    मेघालय

86.    युएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम

87.    यूनाइटेड किंगडम

88.    यूरोपीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप

89.    राजस्थान

90.    रामसर स्थल

91.    राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022

92.    राष्ट्रीय परिवार नियोजन शिखर सम्मेलन

93.    रिलायंस जियो

94.    रीन्यू पावर

95.    लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान

96.    लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड

97.    लॉकडाउन लिरिक्स

98.    लॉन बॉल

99.    वरुणा

100. वर्ल्ड वाइड वेब दिवस


 


1.       कौनसी कंपनी 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को खरीदने वाली अकेली कंपनी है? जियो
5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस समूह की दूरसंचार कंपनी जियो 22 टेलीकॉम सर्किल्स में प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड खरीदने वाली अकेली ऑपरेटर है। 5जी के लिए अच्छा माने जाने वाले इस बैंड पर सभी ऑपरेटर्स की नजर थी।
स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान कंपनियों ने कुल 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है।
स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपने नाम किया है। रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है।'
भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। दूरसंचार की दुनिया की दुनिया में पहली बार कदम रख रही अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने 26Ghz एयरवेव स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाकर 400Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है।
 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान औसत रूप से रिलायंस जियो इंफोकॉम ने 88,078 करोड़, एयरटेल ने 43,084 करोड़, वोडाफोन-आईडिया ने 18,784 करोड़ जबकि दूरसंचार की दुनिया में पहली बार कदम रख रहे अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने 212 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदे हैं। 

2.       22 वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 73 किग्रा भार वर्ग में कुल 313 किग्रा वजन (स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा) उठा किसने रिकॉर्ड बनाते हुए भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया ~ अंचित श्यूली
पश्चिम बंगाल के 21 वर्ष के शेउली ने पुरूषों के 73 किलोवर्ग में नया रिकॉर्ड बनाया है. 

3.       भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और किसने पोर्ट ब्लेयर में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?  अंडमान निकोबार कमान (ANC) ने।

4.       भारत की नौसेना और किस देश की समुद्री आत्मरक्षा बल के बीच अंडमान सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) आयोजित किया गया है? – जापान

5.       इटली में आयोजित अंडर-17 विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में 43 किलोग्राम भार वर्ग में किस भारतीय पहलवान ने यूएसए की खिलाड़ी पास्टोरिजा को हराकर स्वर्ण पदक जीता ~ रितिका

6.       रूस किस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर योजना से खुद को अलग करेगा – वर्ष 2024

7.       प्रतिवर्ष 29 जुलाई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? - अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है।  इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर बाघों के संरक्षण उनकी लुप्तप्राय हो रही प्रजाति को बचाने के लिए जागरूकता फैलाना है।
इसका लक्ष्य बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए एक वैश्विक प्रणाली को बढ़ावा देना और बाघ संरक्षण के मुद्दों के लिए जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाना है।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2022 का विषयIndia launches Project Tiger to revive the tiger population” "बाघों की आबादी को बढ़ाने के लिए भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया" है। वर्ल्ड टाइगर डे की शुरुआत साल 2010 से हुई थी।

8.       प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी है?  गांधीनगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर के GIFT सिटी में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) की स्थापना भारत सरकार द्वारा देश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों को विकसित और विनियमित करने के लिए की गई थी। इसकी स्थापना अप्रैल 2020 में हुई थी।

9.       पीएम मोदी ने कहां पर अक्षय पात्र के मध्याह्न भोजन रसोई का उद्घाटन किया हैं?- वाराणसी

10.    अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 कहाँ आयोजित हुआ ~ नई दिल्ली

11.    प्रख्यात असमिया लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, किसका जुलाई 2022 में निधन हो गया हैअतुलानंद गोस्वामी

12.    बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यासपिच ब्लैक2022 भारत सहित 17 देशों के साथ कहाँ आयोजित होगी ~ ऑस्ट्रेलिया

13.    भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश ने किस देश की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया है?- सूडान
भारतीय नौसेना के कई अत्याधुनिक उपकरणों से लैस और रडार की पहुंच से बचने में सक्षम आईएनएस तरकश ने अपनी लंबी दूरी की विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में जिबूती का दौरा किया और उसके बाद सूडान की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। यह पोत ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में तैनात है, जिसका उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में दक्षिण अमरीका में तिरंगा फहराना है।

14.    29 जून से 04 अगस्त तक होने वाले दुनिया के सबसे बड़े नौसनिक अभ्यास रिमपैक 2022’ में कौन सा भारतीय शिप भाग लेगा?- आईएनएस सतपुड़ा

15.    भारत के अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल को हाल ही में किस संगठन का चीफ इकनॉमिस्ट बनाया गया है? विश्व बैंक
भारत के अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल को हाल ही में विश्व बैंक का चीफ इकनॉमिस्ट बनाया गया है. उनकी नियुक्ति एक सितंबर 2022 से प्रभावी होगी। गिल इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे भारतीय हैं. इससे पहले कौशिक बासु (Kaushik Basu) 2012 से 2016 तक इस पद पर रहे थे।

16.    किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया “पेमेंट इन चैटफीचर लॉन्च किया – इंस्टाग्राम

17.    एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने हाल ही में बेंगलुरु के किस संस्थान के साथ समझौता किया। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी)
समझौते के तहत एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने आईआईएससी में बागची-पार्थसारथी अस्पताल के तीन खंड़ों का समर्थन करने के लिए 107.76 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। ये कार्डियोलॉजी खंड, रेडियोलॉजी खंड और आपातकालीन चिकित्सा खंड हैं।

18.    गूगल ने एनवायरमेंटल इनसाइट्स एक्सप्लोरर Environmental Insights Explorer डेटा में कौन सा शहर प्रथम स्थान पर रहा है?  औरंगाबाद।
महाराष्ट्र का औरंगाबाद भारत का पहला शहर बन गया है जिसके लिए गूगल ने एनवायरनमेंटल इनसाइट्स एक्सप्लोरर (ईआईई) डेटा प्रकाशित किया है। 
देश के चार शहरों में से औरंगाबाद को भारत के पहले शहर के रूप में चुना गया है, जिसका ट्रैफिक डेटा गूगल द्वारा सार्वजनिक रूप से जारी किया गया है।
गूगल के पास एन्वायर्नमेंटल इनसाइट्स एक्सप्लोरर (ईआईई) नामक एक सुविधा है, जो शहरों को कार्बन उत्सर्जन स्रोतों को मापने, विश्लेषण करने और उत्सर्जन को कम करने के लिए रणनीति तैयार करने में मदद करती है। जो वायु प्रदूषण को रोकने में काफी मदद करता है। भारत में गूगल की पर्यावरण अंतर्दृष्टि एक्सप्लोर सुविधा केवल बैंगलोर, चेन्नई, पुणे और औरंगाबाद के लिए उपलब्ध है।

19.    किस विमानन कंपनी ने अपने पायलटों को 65 साल की उम्र तक उड़ान भरने की अनुमति देने का निर्णय लिया है?   एयर इंडिया
एयर इंडिया ने अपने पायलटों को 65 साल की उम्र तक विमान उड़ाने की अनुमति देने का फैसला किया है। एयर इंडिया की सेवानिवृत्ति की उम्र 58 साल की तुलना में DGCA पायलटों को 65 साल की उम्र तक विमान उड़ाने की अनुमति देता है। पायलटों को 65 साल की उम्र तक विमान उड़ाने की अनुमति इस क्षेत्र में अधिकांश एयरलाइनों द्वारा दी गयी है। सेवानिवृत्ति के बाद एयर इंडिया के पायलटों को अनुबंध के आधार पर 5 साल के लिए 65 साल तक बढ़ाया जाएगा।

20.    हाईड्रोलिक लिफ्ट से लैस होनेवाला देश का पहला स्मारक कौन होगा ~ एलोरा की गुफा (औरंगाबाद, महाराष्ट्र)

21.    किस देश ने यात्रियों को उनके अधिकारों को जानने में मदद के लिएएविएशन पैसेंजर चार्टरलान्च किया हैं?- ब्रिटेन

22.    ऑपरेशन मुक्ति अभियान किस राज्य में फिर से शुरू किया गया? उत्तराखण्ड
केन्द्र सरकार के आह्वान और उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार की पहल पर एक बार फिर राज्य में सोमवार को ऑपरेशन मुक्ति अभियान शुरू हो गया।

23.    अगस्त 2022 में किस राज्य सरकार ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के साथ भागीदारी की हैओडिशा

24.    भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाने के लिए, कारगिल के द्रास में किस युद्ध प्वाइंट कोगन हिलनाम दिया गया हैप्वाइंट 5140

25.    अगस्त 2022 में, किस राज्य ने राज्य के सभी आंगनवाड़ियों में बच्चों को दूध और अंडे उपलब्ध कराने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की एक परियोजना का उद्घाटन कियाकेरल

26.    भारतीय मूल के किस प्रोफेसर को वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?  कौशिक राजसेकर।

27.    राष्ट्रमंडल खेलों में टीम इंडिया के उत्साह को बढ़ाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कौन सा अभियान शुरू किया गया है?  क्रिएट फॉर इंडिया
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने आगामी 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में टीम इंडिया के उत्साह को बढ़ाने के लिएक्रिएट फॉर इंडियाअभियान शुरू किया है। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है। CWG 2022 का आदर्श वाक्य "Games for Everyone" है। इस आयोजन में 215 सदस्यीय भारतीय एथलीट दल भाग लेगा।

28.    यूरो को मुद्रा के रूप में अपनाने वाला दुनिया का 20वां देश कौन सा बन गया हैं?- क्रोएशिया

29.    भारत सरकार ने 1999 में ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सशत्र बलों की जीत को चिन्हित करने के लिए कारगिल के द्रास सेक्टर की प्वाइंट 5140 पहाड़ी को क्या नाम दिया ~ गन हिल

30.    पिछले 300 साल में कहाँ 404 कैरेट का दुनिया का सबसे बड़ा गुलाबी हीरालुलो रोजमिला ~ अंगोला

31.    पुरुष टी 20I क्रिकेट में लगातर दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर कौन बने - गुस्ताव मक्कॉन,फ़्रांस

32.    किस सुपरस्टार को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा दिया गया है? – कमल हासन

33.    पीएम स्वानिधि योजना के तहत किस नगर निगम को देश में पहला स्थान मिला है?  ग्वालियर

34.    हाल ही में हरियाणा के चंडीमंदिर में वियतनाम और भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यासEX VINBAX 2022” का कौन सा संस्करण शुरू हुआ?  तीसरा
तीसरा वियतनाम और भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासEx VINBAX 2022” 1 अगस्त 2022 को हरियाणा के चंडीमंदिर में शुरू हुआ। यह सैन्य अभ्यास 20 अगस्त 2022 तक चलेगा। यह अभ्यास 2019 में वियतनाम में पहले आयोजित किए गए द्विपक्षीय अभ्यास की अगली कड़ी है। EX VINBAX – 2022 का विषय एंप्लॉयमेंट एंड डेप्लॉयमेंट ऑफ एन इंजीनियरिंग कंपनी एंड मेडिकल टीम एज पार्ट ऑफ यूनाइटेड नेशंस कंटिजेंट फॉर पीस कीपिंग ऑपरेशंस है।

35.    पशुपालक ग्रामीणों से गोबर और गौमूत्र खरीदनेवाला देश का पहला राज्य कौन बना - छत्तीसगढ़

36.    भारत की नौसेना और किस देश की समुद्री आत्मरक्षा बल के बीच अंडमान सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) आयोजित किया गया है? – जापान

37.    किसे 2021 के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद Indian Council for Cultural Relations (ICCR) के प्रतिष्ठित इंडोलॉजिस्ट Indologist से सम्मानित किया गया है?  कनाडाई विद्वान जेफरी आर्मस्ट्रांग को।

38.    किस वर्ष तक भारत की जैव अर्थव्यवस्था 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करेगी – वर्ष 2030

39.    किसको शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ड्रीमएसएस 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया? सत्यनारायण मुंदयूर उर्फ अंकल मूसा
अरुणाचल प्रदेश के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सत्यनारायण मुंदयूर उर्फ अंकल मूसा को पूर्वोत्तर भारत में पुस्तकालय आंदोलन के जरिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चेन्नई केदक्षिणासंगठन नेड्रीमएसएस 2022 पुरस्कारसे सम्मानित किया है।
चेन्नई में एक समारोह में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन द्वारा लोहित यूथ लाइब्रेरी नेटवर्क के समन्वयक श्री मुंडयूर को पुरस्कार स्वरूप एक पट्टिका, एक प्रशस्ति पत्र और 50,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

40.    अगस्त 2022 में, किसने चेन्नई के मामल्लापुरम में 44वें शतरंज ओलंपियाड में महिला वर्ग के चौथे दौर के मैच में हंगरी के खिलाफ भारत के लिए 5-1.5 से जीत दर्ज कीतानिया सचदेव

41.    राजस्थान सरकार ने महिला संचालित सहकारी बैंक स्थापित करने हेतु किस राज्य के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?  तेलंगाना
राजस्थान सरकार ने 'राजस्थान महिला निधि' नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक स्थापित करने हेतु तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की महिलाओं को आसानी से ऋण मिल सकेगा। यह उनके उद्यमों को समर्थन देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।
ग्रामीण विकास मंत्री रमेश चंद मीणा की उपस्थिति में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की मिशन निदेशक मंजू राजपाल और स्त्री निधि प्रबंध निदेशक जी. विद्या सागर रेड्डी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
तेलंगाना की स्त्री निधि की तर्ज पर राजस्थान महिला निधि की स्थापना की जाएगी।

42.    3 अगस्त को किस में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है? नाइजर
▪️नाइजर, आधिकारिक तौर पर नाइजर गणराज्य, पश्चिम अफ्रीका में एक भूमि से घिरा देश है। नाइजर गणराज्य में स्वतंत्रता दिवस 3 अगस्त को मनाया जाता है, जो 1960 में फ्रांस से देश की स्वतंत्रता को चिह्नित करता है।

43.    किस संगीत सुधाकर बालकृष्ण दास पुरस्कार प्राप्तकर्ता, का 31 जुलाई 2022 को निधन हो गयानिर्मला मिश्रा

44.    भारतीय भाषाओं को प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने के लिएAI4 भारत में नीलेकणीकेंद्र का शुभारंभ किसने किया ~ IIT मद्रास

45.    पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रधान महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?  - सत्येंद्र प्रकाश
सत्येंद्र प्रकाश ने 1 अगस्त 2022 को पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रधान महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह 1988 बैच के भारतीय सूचना सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने जयदीप भटनागर, जो 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हुए, का स्थान लिया। इससे पहले सत्येंद्र प्रकाश केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

46.    किस राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के लिए राज्य में सात नए जिले बनाने का फैसला किया है?  - पश्चिम बंगाल
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के लिए राज्य में सात नए जिले बनाने का फैसला किया।  पहले बंगाल में 23 जिले थे जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं। सात नए जिलो के नाम सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर, बशीरहाट हैं।

47.    कांतार इंडिया,इंग्लैंड की वार्षिक ब्रांड फुटप्रिंट रिपोर्ट 2022 में लगातार दसवें साल शीर्ष फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स ब्रांड का स्थान किसने हासिल किया ~ पारले जी

48.    नई दिल्ली में पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर कौन सा उत्‍सव मनाया गया?  - तिरंगा उत्‍सव
संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर तिरंगा उत्‍सव मनाया गया।  स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने देश के राष्ट्रीय झंडे को तैयार किया था।  गांधी जी के अनुरोध पर उन्होंने भारत के राष्ट्रीय झंडे की परिकल्पना की थी।  पिंगली वेंकैया के बहुमूल्य योगदान के लिए उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।

49.    पिरामल एंटरप्राइजेज को गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में व्यवसाय शुरू करने की अनुमति किसने दी है।  - भारतीय रिजर्व बैंक 
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिरामल एंटरप्राइजेज को गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) के रूप में व्यवसाय शुरू करने की अनुमति दी है। भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45 आईए के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने कंपनी को सार्वजनिक जमा स्वीकार किए बिना गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान व्यवसाय का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया है"
आरबीआई गवर्नर - शक्तिकांत दास
पिरामल एंटरप्राइजेज के संस्थापक - अजय पीरामली
पिरामल एंटरप्राइजेज के सीईओ - पीटर डी यंग

50.    हाल ही में चर्चा में रहा पीची-वाझनी वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है ~ केरल

51.    बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में किसे भारतीय दल के ध्वजवाहक नामित किया गया – पीवी संधू

52.    लाइट वी कैरी : ओवरकमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स पुस्तक के लेखक कौन हैं ~ मिशेल ओबामा

53.    रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (iDEX), रक्षा मंत्रालय के तकनीकी नवाचार ने किस संगठन के साथ अपने 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैंपेसिफाई मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्रा. लि.

54.    बांग्लादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - प्रणय कुमार वर्मा
1994 बैच के IFS अधिकारी प्रणय कुमार वर्मा को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

55.    प्रधानमंत्री वय वंदना योजना ने 21 जुलाई को अपने कितने साल पूरे किए – 5 साल

56.    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में चर्चा में रही प्रागन्या मोहन किस खेल से संबंधित है - ट्रायथलॉन

57.    भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाने के लिए कारगिल के द्रास में किस युद्ध प्वाइंट कोगन हिलनाम दिया गया है? - प्वाइंट 5140
भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाने औरऑपरेशन विजयमें गनर्स के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल के द्रास में प्वाइंट 5140 कोगन हिलनाम दिया गया है।
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा प्वाइंट 5140 पर कब्जा करना 1999 के कारगिल युद्ध के जल्दी पूरा होने का प्रमुख कारक था।

58.    किस देश के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का निधन हो गया?  - फिलीपींस
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।  वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे।  पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी विख्यात शिक्षा, खेल और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।  राष्ट्रपति बनने से पहले फिदेल रामोस ने तत्कालीन राष्ट्रपति कोराज़ोन एक्विनो की सरकार  में फिलीपींस के सशस्त्र बलों के चीफ-ऑफ-स्टाफ के रूप में भी कार्य किया था। इसके अतिरिक्त वे रक्षा सचिव भी रहे।  रामोस साल 1992 से साल 1998 तक फिलीपींस गणराज्य के 12वें राष्ट्रपति रहे थे।  फिलीपींस के राष्ट्रपति - रोज बीट्रिक्स क्रूज़-एंजेल्स

59.    भारत ने किस देश के शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को 2.5 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान दिया है ? फिलिस्तीन
भारत ने हाल ही में फिलिस्तीन के शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को 2.5 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान दिया है. यह योगदान UNRWA के काम के लिए भारत के मजबूत प्रदर्शन और अटूट समर्थन को उजागर करता है.

60.    किस देश के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का निधन हो गया ~ फिलीपींस

61.    फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 सातवें संस्करण की मेजबानी पहली बार किस देश द्वारा की जाएगी - भारत

62.    किस राज्य सरकार ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के साथ साझेदारी की है? – ओडिशा
ओडिशा और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने FICCI को मेक इन ओडिशा (MIO) सम्मेलन 2022 के लिए राष्ट्रीय उद्योग साझेदार बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
दुनिया भर के निवेशकों और उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए, MIO सम्मेलन का तीसरा संस्करण 30 नवंबर से 4 दिसंबर, 2022 तक आयोजित होने वाला है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री - नवीन पटनायक
ओडिशा की राजधानीभुवनेश्वर
FICCI अध्यक्ष - संजीव मेहता

63.    किस राज्य सरकार नेफैमिली डॉक्टरपायलट प्रोजेक्ट शुरू किया हैं?- आंध्रप्रदेश

64.    फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में शीर्ष स्थान पर कौन रहा एलन मस्क

65.    जापान केफुगाकूको पछाड़ दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बनाफ्रंटियर, यह किस देश का हैं?- अमेरिका

66.    बंधन बैंक ने अपना पहला करेंसी चेस्ट कहाँ स्थापित किया ~ पटना

67.    फ्लिपकार्ट और किस राज्य ने कौशल विकास मिशन के लिए समझौता किया – बिहार

68.    किस देश ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 छात्रवृत्तियों की शुरूआत की हैं?- ब्रिटेन

69.    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार जुलाई 2022 के महीने में कौन एशिया की सबसे अमीर महिला बनीसावित्री जिंदल

70.    भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड के किसके साथ विलय को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है? भारत संचार निगम लिमिटेड
भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड के भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ विलय को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है. भारत संचार निगम लिमिटेड सरकार की कार्यकारी शाखा के रूप में काम करेगी और संपत्ति का स्वामित्व सरकार के पास होगा.

71.    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के नए महानिदेशक कौन बने हैं?  हिमांशु पाठक।

72.    भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए किसने एक नई पहलक्रिएट फॉर इंडियाअभियान शुरू किया है? भारतीय खेल प्राधिकरण
भारतीय खेल प्राधिकरण ने हाल ही में भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए एक नई पहल "क्रिएट फॉर इंडिया" अभियान शुरू किया है. बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 16 विषयों में 215 सदस्यीय भारतीय एथलीट दल भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है.

73.    भारतीय नौसेना ने प्रमुख प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?   भारतीय विज्ञानं संस्थान, बैंगलुरू
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) एवं भारतीय नौसेना ने विमानन अनुसंधान और विकास पर सहयोग करने तथाआत्मनिर्भर भारतके तहत भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को गति देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौता ज्ञापन के तहत डिजाइन और शिक्षा प्रौद्योगिकी सहित एयरोस्पेस/वैमानिकी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सहयोग किया जाएगा।

74.    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने उड़ान योजना के तहत कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैंअंडमान निकोबार कमांड

75.    भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (ICCR) डिसटिन्गुइश्ड इंडोलॉजिस्ट फॉर 2021 पुरस्कार किसे मिला हैजेफरी आर्मस्ट्रांग

76.    देश में किस वायरस की स्थिति पर नजर रखने के लिए केंद्र ने टास्क फोर्स का गठन किया गया है?  मंकीपॉक्स वायरस

77.    भारत के किस राज्य में मंकीपॉक्स वायरस से पहली मौत हुई है?  केरल राज्य में।

78.    पी.वी. सिंधु और किसको राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) 2022 के लिए भारत का ध्वजवाहक नामित किया गया हैमनप्रीत सिंह

79.    किस कंपनी को माइक्रोसॉफ्ट पार्टनर ऑफ ईयर अवार्ड्स 2022 दिया गया हैं?- एचसीएल प्रौद्योगिकी

80.    भारतीय क्रिकेट टीम का नया टाइटल स्पॉन्सर किसे बनाया गया?  - मास्टरकार्ड
भारतीय क्रिकेट टीम की घरेलू स्पर्धाओं की टाइटल स्पॉन्सर फिनटेक कंपनी पेटीएम ने इसे छोड़ने का फैसला किया है। भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर पेटीएम की जगह मास्टरकार्ड को बना दिया गया है।  पेटीएम की BCCI के साथ डील खत्म नहीं हुई थी। पेटीएम ने समय से पहले ही ये डील खत्म कर दी।  अब भारत में होने वाले सभी घरेलू और इंटरनेशनल मैचों का टाइटल स्पॉन्सर मास्टरकार्ड ही होगा।

81.    किसे प्रतिष्ठित शिरोमणि पुरस्कार दिया गया हैं?- मिशेल पुनावाला

82.    भारत और किस देश ने 8 बिलियन डॉलर की हरित हाइड्रोजन फैक्ट्री बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?  मिस्र ने।

83.    मीराबाई चानू ने CWG 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। मीराबाई चानू ने किस श्रेणी में भाग लिया49 किलोग्राम महिला

84.    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किस शहर में जुलाई 2022 में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया हैमुंबई

85.    मेघालय राज्य के नए मुख्य सचिव कौन बने हैं?  डीपी वहलांग।

86.    भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए युएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) द्वारा किसे सम्मानित किया गया है? – सेवानिवृत्त जनरल एम. एम. नरवणे

87.    भारत और किस देश ने शैक्षिक डिग्री की पारस्परिक मान्यता के लिए समझौता किया है?  यूनाइटेड किंगडम ने।

88.    अगस्त 2022 में किस देश ने 2022 UEFA यूरोपीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप जीती हैइंग्लैंड

89.    भारत और ओमान की सेना के बीचअल-नजाह IV” 2022 कहाँ आयोजित हुआ ~ राजस्थान

90.    भारत ने अंतर्राष्ट्रीय महत्व के कितने नए रामसर स्थल नामित किए हैं? - 5 रामसर स्थल
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय महत्व के पांच नए आर्द्रभूमि स्थल नामित किए हैं। तमिलनाडु में तीन, मिजोरम में एक और मध्य प्रदेश में एक आर्द्रभूमि स्थल शामिल हैं।  देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गयी है।
करीकिली पक्षी अभयारण्य
पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट
पिचवरम मैंग्रोव
पाला अर्द्धभूमि
साख्य सागर
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री - भूपेंद्र यादव

91.    किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 में प्रथम पुरस्कार जीता हैं?- ओडिशा

92.    राष्ट्रीय परिवार नियोजन शिखर सम्मेलन 2022 कहाँ आयोजित हुआ - दिल्ली

93.    अगस्त 2022 में भारत की पहली 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में कौन सी कंपनी शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी हैरिलायंस जियो

94.    रीन्यू पावर ने किस देश के साथ एक हरित हाइड्रोजन निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?   मिस्र
रीन्यू पावर ने मिस्र में स्वेज नहर आर्थिक क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए मिस्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन के अनुसार, रीन्यू पावर सालाना 20,000 टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने की क्षमता वाला एक संयंत्र स्थापित करेगी। इस सुविधा में कुल 8 अरब डॉलर तक का निवेश होगा।
रीन्यू पावर गुड़गांव, हरियाणा में स्थित एक नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है।

95.    धरती के निगरानी उपग्रह (EOS-02) का किसके द्वारा 7 अगस्त 2022 को प्रक्षेपण किया जायेगा?  लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान Small Satellite Launch Vehicle (SSLV) द्वारा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) धरती के निगरानी उपग्रह (ईओएस-02) का श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी-डी1) द्वारा सात अगस्त को प्रक्षेपण करेगा।

96.    इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम किस भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा गया हैं?- सुनील गावस्कर

97.    किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 'लॉकडाउन लिरिक्स' नामक पुस्तक का विमोचन किया है?  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नेलॉकडाउन लिरिक्सनामक एक पुस्तक का विमोचन किया, जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान के अनुभवों और परेशानियों पर लिखी गई कविताओं का संग्रह है।
कवयित्री संयुक्ता दास ने इन कविताओं के जरिए समाज की इस सबसे महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान मानवता की आशाओं, आकांक्षाओं, दु:खों एवं कष्टों को दर्शाने का प्रयास किया है।
दास उड़िया साहित्य जगत में एक जाना-माना नाम है। उन्होंने अंतस्वर, अमृत अन्वेषा और अपेक्षरे एबे बी नाम से उड़िया भाषा में तीन कविता संग्रहों की रचना की है।लॉकडाउन लिरिक्सअंग्रेजी में उनका पहला प्रयास है, जिसेऑथर्स प्रेस नयी दिल्लीने प्रकाशित किया है।

98.    भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 2 अगस्त को फाइनल मैच में किस को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया? दक्षिण अफ्रीका
भारतीय लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिये प्रेरित भी किया
भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17 . 10 से हराया
भारत का इन खेलों में यह चौथा स्वर्ण और कुल 10वां पदक है।भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित 10 पदक जीत चुका है।
भारत महिला लॉन बॉल टीम

99.    पीएम मोदी ने किस शहर में भारत के पहले मानव यात्री ड्रोनवरुणा” का अनावरण किया नई दिल्ली

100. किस दिन को वर्ल्ड वाइड वेब दिवस के रूप में मनाया जाता है01 अगस्त


 

संग्रहकर्ता
प्रभुनाथ सिंह(
PNS)

 

No comments:

Post a Comment