समसामयिक प्रश्नोत्तरी
अगस्त 2022 (भाग 5)
चर्चा में क्यों
1.
अंडर 2
कोएलिशन’
2. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
3.
अखिल भारतीय जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण
4.
अचिंता शुली
5.
अनाहत सिंह
6.
अनीश भानवाला
7. अभ्यास "विनबैक्स
8.
अभ्यास 'अल नजाह'
9.
अभ्यास हान कुआंग
10.
अमेरिका
11.
अमेरिका
12.
अविजात्रिक
13.
आईएनएस तरकश
14.
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड
15.
इंग्लैंड
16. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
17.
एफडीआई इक्विटी
18.
केरल
19.
गन हिल
20.
गुरु राजा पुजारी
21. गुस्ताव मैककॉन।
22.
चाबहार दिवस सम्मेलन
23. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
24.
जेरेमी लालरिनुंगा
25.
टाटा स्टील
26.
टाटा स्टील लिमिटेड
27. डिजिटल बैंक
28. डिजिटल लेन देन
29. तमिलनाडु
30.
दिल्ली पुलिस आयुक्त
31.
देश के सबसे लंबे सदन सत्र
32.
पंजाब
33.
पश्चिम बंगाल
34.
पेरिस ओलंपिक 2024
35.
बंधन बैंक
36.
बाल रक्षा' मोबाइल एप्प
37.
बुडापेस्ट
38.
भारत निर्वाचन आयोग
39.
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
40.
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज
41.
मानवाधिकार
42.
मुंबई
43.
मुद्रास्फीति
44.
मैक्स वेरस्टापेन
45.
यूरोपीय चैंपियनशिप फुटबॉल
46. रवि किशन टक्कर
47.
राष्ट्रपति ध्वज'
48.
राष्ट्रमंडल खेल
49.
राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट
50.
राष्ट्रीय खेल
51.
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
52.
वस्तु एवं सेवा कर
53.
विलियम फेल्टन रसेल
54. विश्व कप महिला एकदिवसीय क्रिकेट
55.
विश्व स्तनपान सप्ताह
56.
वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार
57. व्हाट्सएप बैंकिंग
58.
संजय अरोड़ा
59. संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम
60.
सर्बानंद सोनोवाल
61.
सावित्री जिंदल
62.
सेबेस्टियन वेटेल
63. सोशल मीडिया
64.
स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स
65.
स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर
66. स्टार्टअप रैंकिंग
67.
स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन इन द वर्ल्ड
68. स्टैगफ्लेशन
69.
स्पेक्ट्रम नीलामी
70.
'स्मार्ट ई बीट' प्रणाली
71. स्मृति ईरानी
72.
स्वामी रामानुजाचार्य
73.
स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना
74.
स्वावलंबन
75.
स्वास्थ्य सेवा में ड्रोन
76.
स्विच
77.
स्विस ओपन
78.
हंगेरियन F1
ग्रांड प्रिक्स
79.
हर घर तिरंगा
80.
हरिनी लोगन
81.
हरियाणा
82. हर्मिट
83.
हाइड्रोजन ऊर्जा पर पहला अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
84.
हाइड्रोजन टास्क फोर्स
85.
हाकी 5-एस चैंपियनशिप
86. हार्मोनाइज्ड सिस्टम
87.
हिंद-प्रशांत आर्थिक ढाँचे (IPEF)
88. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
89.
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड
90. हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज
91.
हिम तेंदुए
92.
हिम प्रहरी’ योजना
93. हिमाचल प्रदेश
94. हिमाचल प्रदेश
95.
हिमालयन फिल्म फेस्टिवल
96. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
97.
हॉबी हब
98. ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एक्सपो
1. किस राज्य सरकार ने ग्लोबल वार्मिंग की जांच के लिए ‘अंडर 2 कोएलिशन’ नामक प्रतिष्ठित ग्लोबल नेटवर्क का सदस्य बनने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? – पंजाब
पंजाब सरकार ने ग्लोबल वार्मिंग की जांच के लिए ‘अंडर 2 कोएलिशन’ नामक प्रतिष्ठित ग्लोबल नेटवर्क का सदस्य बनने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ,
पंजाब 43 देशों के 221 राज्यों के सबसे बड़े नेटवर्क का सदस्य बन गया है, जो कार्बन डाइऑक्साइड और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना,
पश्चिम बंगाल और जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) के बाद,
पंजाब ‘अंडर 2 कोएलिशन’ में शामिल होने वाला छठा भारतीय राज्य है।
2. 29 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस2022 का विषय क्या है – India
launches Project Tiger to revive the tiger population
3. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली अखिल भारतीय जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की बैठक का उद्घाटन कहां किया? - नई दिल्ली
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पहली अखिल भारतीय जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA)
बैठक का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की पहली राष्ट्रीय स्तर की बैठक 30-31 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई। इस आयोजन में प्रधानमंत्री ने ‘मुफ्त कानूनी सहायता के अधिकार’ पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है। देश में कुल 676 जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण हैं और बैठक में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण में एकरूपता और सिंक्रनाइज़ेशन लाने के तरीकों पर चर्चा की गई। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण,
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित लोक अदालतों को विनियमित करके अदालतों पर बोझ को कम करने में योगदान करते हैं।
4. राष्ट्रमंडल खेल2022 में पुरुषों के 73 किग्रा फाइनल में देश का तीसरा स्वर्ण पदक किसने जीता – अचिंता शुली
5. राष्ट्रमंडल खेल (CWG)
2022 में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट कौन है? अनाहत सिंह
14 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल (CWG)
2022 में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट है। अनाहत सिंह दिल्ली की रहने वाली है और अभी कक्षा 9 में पढ़ रही है। अनाहत सिंह को 2022 में एशियाई जूनियर स्क्वैश में जीत के बाद उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया था। 29 जुलाई 2022 को अनाहत ने CWG 2022 में अपने प्रतिद्वंद्वी जैडा रॉस को हराकर अपना पहला मैच जीता।
6.
ISSF विश्वकप में अनीश भानवाला, विजय वीर सिद्धू और समीर ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता – रजत पदक
7. 1 अगस्त 2022 को चंडीमंदिर में वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास "विनबैक्स 2022 का कौन सा संस्करण शुरू हुआ – तीसरा
8. भारत और किस देश ने संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अल नजाह' राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू किया? - ओमान
भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह‘ का चौथा संस्करण 1 अगस्त से 13 अगस्त, 2022 तक राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा ।
ओमान की रॉयल सेना की 60 सदस्यीय टीम इस अभ्यास में शामिल होगी। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के सैनिक करेंगे।
इस अभ्यास का पिछला संस्करण मार्च 2019 में मस्कट में आयोजित किया गया था।
9. किस देश ने हाल ही में हान कुआंग सैन्य अभ्यास 2022 का आयोजन किया है? ताइवान
ताइवान ने हाल ही में हान कुआंग सैन्य अभ्यास का पहला चरण हाल ही में संपन्न हुआ और इसका दूसरा चरण 25 जुलाई, 2022 को शुरू हुआ है. इस अभ्यास में ताइवान की सेना की सभी शाखाएं शामिल हैं.
10. अमेरिकी कांग्रेस ने कंप्यूटर चिप फर्मों की सहायता के लिए कितने बिलियन डॉलर का औद्योगिक नीति विधेयक पारित किया है? 280 बिलियन डॉलर।
11. किस देश द्वारा भारत को MH-60 रोमियो मल्टीरोल हेलीकॉप्टर का पहला बैच दिया गया - अमेरिका
12.
68वे फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का पुरस्कार किसने जीता – अविजात्रिक
प्रशंसित बंगाली लेखक विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के उपन्यास अपराजितो पर आधारित, अविजात्रिक (द वेंडरलस्ट ऑफ अपू) को सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म के लिए 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अविजात्रिक फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर के लिए चौथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी है, जिन्होंने परियोजना के साथ एक निर्माता के रूप में बंगाली फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की। उन्हें पहले चांदनी बार (2001), पेज 3 (2005) और ट्रैफिक सिग्नल (2007) के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
13. किसने 29-30 जुलाई 2022 को उत्तरी अटलांटिक महासागर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाजों के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास एमपीएक्स (Maritime Partnership Exercise MPX) का आयोजन किया – आईएनएस तरकश
14. किसने जुलाई 2022 में अपना निफ्टी IT इंडेक्स फंड लॉन्च किया – आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड
15. किस देश ने महिला यूरोपीय चैंपियनशिप 2022 जीती है? इंग्लैंड।
16. 27 जुलाई 2022 को पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न की सातवीं पुण्यतिथि के रूप में किसे चिह्नित किया गया – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
17. किस राज्य ने वित्त वर्ष2021-22 में भारत में एफडीआई इक्विटी प्रवाह का उच्चतम प्रतिशत हासिल किया है – कर्नाटक
18. विधानसभा बैठकों के मामले में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?
केरल राज्य।
19. कारगिल के द्रास सेक्टर की प्वाइंट 5140 पहाड़ी को क्या नाम दिया गया है? ‘गन हिल’।
20. गुरु राजा पुजारी ने जुलाई 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के फाइनल में कांस्य पदक जीता – 61 किग्रा
21. T20-I क्रिकेट में लगातार शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं? गुस्ताव मैककॉन।
22. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किस शहर में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया है? :- मुंबई
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 31 जुलाई 2022 को मुंबई में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने ‘चाबहार दिवस‘ के अवसर पर इस सम्मेलन का आयोजन किया। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC)
की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। ईरान में स्थित चाबहार बंदरगाह भी INSTC का हिस्सा होगा।
23. किसने हिम तेंदुए पर सर्वेक्षण किया है?
– जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
24. किस भारतीय भारोत्तोलक ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 67 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है – जेरेमी लालरिनुंगा
25. किस संगठन ने प्रभावी खान प्रबंधन के लिए ड्रोन आधारित खनन समाधान प्रदान करने हेतु आरव मानव रहित प्रणाली (एयूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – टाटा स्टील
26. किस कंपनी ने सितंबर 2022 से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘फर्स्ट इन इंडिया‘ सीटिंग सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है – टाटा स्टील लिमिटेड
27. किस संगठन में डिजिटल बैंक शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की –
नीति आयोग
28. 'Internet
In India Report' के मुताबिक भारत में डिजिटल लेन देन में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
51% वृद्धि हुई है।
29. 31 जुलाई 2022 को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किस राज्य की पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति रंग‘ प्रदान किया गया है – तमिलनाडु
30. दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - संजय अरोड़ा
ITBP
के महानिदेशक और 1988 बैच के IPS अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का अगला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजय अरोड़ा राकेश अस्थाना का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2022 को समाप्त हुआ था। इससे पहले संजय अरोड़ा को अगस्त 2021 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का DG
नियुक्त किया गया था। संजय अरोड़ा को 2004 में ‘पुलिस मैडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस‘ से भी नवाजा जा चुका है।
31. किस राज्य ने 61 दिनों के देश के सबसे लंबे सदन सत्र के साथ 2021 में फिर से पहला स्थान हासिल किया – केरल
कर्नाटक 40 दिनों के साथ दूसरे स्थान पर आया , उसके बाद 34 दिनों के साथ तमिलनाडु और 43
दिनों के साथ ओडिशा का स्थान है ।
32. किस राज्य सरकार ने ग्लोबल वार्मिंग की जांच के लिए ‘अंडर 2 कोएलिशन‘ नामक प्रतिष्ठित ग्लोबल नेटवर्क का सदस्य बनने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं – पंजाब
33. किस राज्य की सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के लिए राज्य में सात नए जिलों को बनाने का फैसला किया – पश्चिम बंगाल
पहले बंगाल में 23 जिले थे जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं ।
छह नए जिले के नाम : सुंदरबन ,
इछेमती , राणाघाट , बिष्णुपुर ,
जंगीपुर , बेहरामपुर हैं ।
34. किस संगठन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस की मेजबानी करने के लिए IOA
के साथ भागीदारी की है – रिलायंस इंडस्ट्रीज
35. हाल ही में किस बैंक ने बिहार राज्य के पटना जिले में अपना पहला करेंसी चेस्ट स्थापित किया है? बंधन बैंक ने।
36. किस केंद्रीय मंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में 'बाल रक्षा' मोबाइल एप्प लॉन्च किया है? - सर्बानंद सोनोवाल
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में बाल रक्षा मोबाइल एप्प लॉन्च किया है।
एप्प का उद्देश्य आयुर्वेदिक हस्तक्षेप के माध्यम से बाल रोग निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में माता-पिता की जागरूकता बढ़ाना है। सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में बच्चों के लिए टीकाकरण केंद्र का भी उद्धाटन किया। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना – 2015
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक – डॉ. तनुजा नेसारी
37. किसने बुडापेस्ट में फॉर्मूला वन हंगेरियन ग्रांड प्रिक्स जीती है?
रेड बुल रेसिंग के मैक्स वर्स्टापेन ने।
38. किस आयोग ने 17 वर्ष की आयु के नागरिकों को मतदाता सूची में नामांकन करने की अनुमति दे दी है? भारत निर्वाचन आयोग ने।
39. किस सार्वजनिक उद्यम कंपनी के पुनरुद्धार के लिए, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई 2022 में 64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज को मंजूरी दी है – भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
40. भारत और किसका चौथा संस्करण संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘AL
NAJAH-IV’ राजस्थान में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 1 अगस्त से 13 अगस्त, 2022 तक होगा – ओमान
41. किस संगठन ने ‘स्वस्थय पर्यावरण’ को मानवाधिकार घोषित कर दिया है?
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने।
42. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किस शहर में जुलाई 2022 में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया है – मुंबई
43. किस देश ने मुद्रास्फीति से निपटने के लिए मुद्रा के रूप में सोने के सिक्के लांच किये हैं? जिम्बाब्वे।
44. जुलाई 2022 में किस फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर ने हंगेरियन F1 ग्रांड प्रिक्स जीता है – मैक्स वेरस्टापेन
45. महिला यूरोपीय चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब किसने जीता? - इंग्लैंड
इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय तक चले मैच में जर्मनी को 2-1 से हराकर महिला यूरोपीय चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता। निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबरी पर था। इंग्लैंड की तरफ से इला टूने ने 62वें मिनट में गोल किया जबकि जर्मनी के लिये लिना मागुल ने 79वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। वेम्बली स्टेडियम में जर्मनी की लीना मैगल और इंग्लैंड की एला टून के गोलों की बदौलत 90 मिनट के बाद स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। परिणाम एक्स्ट्रा टाइम में तय किया गया।
46. LIC HFL
के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? रवि किशन टक्कर।
47. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किस राज्य की पुलिस को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति ध्वज' प्रदान किया गया है?
- तमिलनाडु
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 31 जुलाई 2022 को तमिलनाडु पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति ध्वज‘ प्रदान किया।
यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सैन्य,
अर्धसैनिक और पुलिस बलों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
हालाँकि इसे 2009 में तमिलनाडु पुलिस के लिए अनुमोदित किया गया था, लेकिन इसे औपचारिक रूप से नहीं दिया गया था। तमिलनाडु यह सम्मान पाने वाला दक्षिण भारत का पहला पुलिस बल है।
48. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इन्होने किस खेल स्पर्धा में भाग लिया? - भारोत्तोलन
राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 67 किलोग्राम वेटलिफ्टर वर्ग में जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत के लिए दुसरा स्वर्ण पदक जीता। भारतीय भारोत्तोलन दल की जीत का सिलसिला जारी रखते हुए 73 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे अचिंता शेउली ने भी स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर को रजत पदक मिला। पदक तालिका में एकमात्र कांस्य पदक गुरुराजा पुजारी ने जीता है।
49. बर्मिंघम में चल रहे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट कौन है – अनाहत सिंह
50.
36वें राष्ट्रीय खेल 2022 के लोगों में किस जानवर को शामिल किया गया – सिंह
51. किस कंपनी ने सितंबर 2022 से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘फर्स्ट इन इंडिया‘ सीटिंग सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है?
- टाटा स्टील लिमिटेड
टाटा स्टील लिमिटेड सितंबर 2022 से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘फर्स्ट इन इंडिया‘ सीटिंग सिस्टम शुरू करेगी।
ये विशेष रूप से डिज़ाइन की गई सीटें हैं, जो 180 डिग्री घूम सकती हैं और इनमें विमान-शैली की यात्री सुविधाएं हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे ट्रेन 18 के रूप में भी जाना जाता है, भारत की दूसरी सबसे तेज ट्रेन है,
जो 130 किमी/घंटा की चाल से चलती है।
52. वस्तु एवं सेवा कर (GST) ने जुलाई महीने के दौरान राजस्व में कितने करोड़ की कमाई की – ₹1,48,995
जुलाई के लिए जीएसटी कलेक्शन लगातार पांचवें महीने 1.4 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा।
53. विलियम फेल्टन रसेल का जुलाई 2022 में निधन हो गया। वह किस क्षेत्र से संबंधित थे – खेल
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA)
के दिग्गज विलियम फेल्टन रसेल या बिल रसेल का निधन हो गया।
54. रसेल ने सेल्टिक्स के लिए एक खिलाड़ी कोच के रूप में भी कार्य किया और अमेरिकी खेल टीम के पहले अश्वेत कोच बने।
55. उनके द्वारा जीते गए पुरस्कारों की सूची में हॉल ऑफ फेम पुरस्कार, पांच बार मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर पुरस्कार,
12 बार ऑल स्टार पुरस्कार और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं।
56. 2025 में महिलाओं के 50 ओवर वन डे विश्व कप की मेजबानी कौन करेगा – भारत
वर्ष 2025 में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा. भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था.
57. प्रतिवर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह कब मनाया जाता है?
- 1-7 अगस्त
विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में माताओं और शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने को मनाया जाता है। यह दिवस 1 से 7 अगस्त के बीच मनाया जाता है।
यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के कुल शिशुओं में से लगभग 60 प्रतिशत को 6 महीने तक जरूरी ब्रेस्टफीडिंग नहीं मिलती है।
विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 की थीम :- स्तनपान शिक्षा और सहायता के लिए कदम बढ़ाएं।
प्रदेश में वर्ष 2015-16 के मुकाबले वर्ष 2020-21 में (स्तनपान की प्रारंभिक शुरुआत) दर में गिरावट आई है।
58. हाल ही में भारतीय मूल के किस प्रोफेसर ने "वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार" जीता है? - कौशिक राजशेखर
भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने "वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार" जीता है। राजशेखर ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। उनको ये पुरस्कार बिजली उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
59. किस बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा लॉन्च की एसबीआई बैंक
60. जुलाई 2022 में दिल्ली के अगले पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है – संजय अरोड़ा
61. किस संगठन के कार्यकारी निर्देशक डेविड बेस्ली भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए – संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम
62. किस केंद्रीय मंत्री ने मुंबई में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया है?
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल जी ने।
63. एशिया की सबसे अमीर महिला कौन बनी हैं? सावित्री जिंदल।
सावित्री जिंदल, मेटल्स और बिजली उत्पादन के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में उनकी संपत्ति करीब 11.3 अरब डॉलर आंकी गई है। सावित्री जिंदल., देश की 10वीं सबसे अमीर हैं। 2005 में जब उनके पति ओ पी जिंदल की मौत हेलीकॉप्टर हादसे में हुई तो उन्होंने जिंदल ग्रुप की कमान संभाली। जिंदल समूह का स्टील उत्पादन में भी दखल है, देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर शुमार है। इसके साथ ही जिंदल समूह सीमेंट, बुनियादी ढांचा और ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम करता है।
इससे पहले चीन की यांग हुआयान एशिया की सबसे अमीर महिला थीं। उनकी संपत्ति 23.7 अरब डॉलर से घट कर 11 अरब डॉलर है। हुआयान, प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ी हैं। लेकिन चीन में रियल इस्टेट के क्षेत्र में संकट आने के बाद उनकी बादशाहत पर खतरा आन पड़ा।
64. हाल ही में किस फॉर्मूला वन रेसर ने फॉर्मूला वन से संन्यास की घोषणा की है? - सेबेस्टियन वेटेल
चार बार के विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेटेल ने 2022 सीज़न के अंत में फॉर्मूला वन से संन्यास की घोषणा की है। सेबेस्टियन वेटेल वर्तमान में 53 जीत के साथ सर्वकालिक ग्रां प्री विजेताओं की सूची में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 2010 और 2013 के बीच रेड बुल के साथ अपनी सभी चार चैंपियनशिप जीती। केवल लुईस हैमिल्टन और माइकल शूमाकर के पास उनसे अधिक खिताब हैं। सेबेस्टियन वेटेल ने 2007 में शुरुआत की थी।
65. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सोशल मीडिया तक पहुंच एक मौलिक अधिकार है।
2. भारत में कोई विशिष्ट कानून नहीं है जो सोशल मीडिया से संबंधित है।
3. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 साइबर अपराध और इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स से निपटने वाला भारत का प्राथमिक कानून है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
a) 1 और 2
b) 2 और 3
c) 1 और 3
d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (D)
व्याख्या: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 भारत में साइबर अपराध और इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स से संबंधित प्राथमिक कानून है।
इस अधिकार का प्रयोग करने के माध्यम के रूप में इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के आलोक में, इस माध्यम तक पहुंच को भी एक मौलिक मानवीय अधिकार के रूप में मान्यता दी गई है।
भारत में कोई विशिष्ट कानून नहीं है जो सोशल मीडिया से संबंधित है, हालांकि मौजूदा साइबर कानूनों में कई प्रावधान हैं जिनका उपयोग साइबर स्पेस, इंटरनेट और सोशल मीडिया में किसी भी अधिकार के उल्लंघन के मामले में निवारण के लिए किया जा सकता है।
66.
स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स की ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के साथ जुड़ी हुई है।
2. यह परिषद कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: A
व्याख्या:
स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स (SCGJ) के निर्माण को 2015 में आयोजित राष्ट्रीय कौशल योग्यता समिति की 10वीं बैठक में मंज़ूरी दी गई थी।
स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन से जुड़ी भारत सरकार कीे हाल ही में शुरू की गई पहलों में से एक है। अत: कथन 1 सही है।
SCGJ की स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम XXI, 1860 के तहत एक गैर-लाभकारी, स्वतंत्र, उद्योग के नेतृत्व वाले संगठन के रूप में की गई थी।
इसे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा बढ़ावा दिया जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
67. किस संस्थान के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर ने ‘निर्माण’ त्वरक कार्यक्रम शुरू किया - IIT कानपुर
68. स्टार्टअप रैंकिंग 2021 के बेस्ट परफोर्मर वाले राज्य कौनसे हैं?
Answer: गुजरात, कर्नाटक और मेघालय
राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग, 2021 में गुजरात और कर्नाटक “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन” के रूप में उभरे।
जबकि मेघालय ने पूर्वोत्तर (एनई) राज्यों में शीर्ष सम्मान हासिल किया।
कितनी कैटेगरी में रैंकिंग जारी
केंद्र सरकार ने 31 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की स्टार्टअप रैंकिंग पांच कैटेगरी में की है।
1 बेस्ट परफोर्मर
2 टॉप परफोर्मर्स
3 लीडर्स
4 एस्पिरिंग लीडर्स
5 इमर्जिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम
बेस्ट परफोर्मर वाले राज्य/UT
1 गुजरात
2 कर्नाटक
3 मेघालय
टॉप परफोर्मर्स वाले राज्य/UT
1 केरल
2 महाराष्ट्र
3 ओडिशा
4 तेलंगाना
5 जम्मूकश्मीर
लीडर्स वाले राज्य/UT
1 उत्तराखंड
2 असम
3 तमिलनाडु
4 उत्तर प्रदेश
5 अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
6 अरुणाचल प्रदेश
7 पंजाब
8 गोवा
एस्पिरिंग लीडर्स वाले राज्य/UT
1 राजस्थान
2 छत्तीसगढ
3 हिमाचल प्रदेश
4 मध्य प्रदेश
5 दिल्ली
6 चंडीगढ़
7 नगालैंड
8 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
9 मणिपुर
10 त्रिपुरा
11 पुदुचेरी
इमर्जिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम वाले राज्य/UT
1 बिहार
2 आंध्र प्रदेश
3 मिजोरम
4 लद्दाख
कब और किसने जारी की रैंकिंग
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 4 जुलाई 2022 को राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग2021 जारी की।
इस रैंकिंग को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने तैयार किया है।
यह रैंकिंग उद्यमियों को बढ़ावा देने और स्टार्टअप परिवेश विकसित करने के लिए की गई पहल पर आधारित है।
केंद्र सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फंड ऑफ फंड्स, आयकर में तीन वर्ष तक छूट जैसे कई उपाय किए हैं।
दुनिया में भारत का स्थान
स्टार्टअप परिवेश के लिहाज से भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जिसे शीर्ष पर लाना है।
स्टार्टअप क्या है?
स्टार्टअप एक नई कंपनी होती है, जिसको शुरू करने के बाद उसको विकसित किया जाता है। आमतौर पर स्टार्टअप यानी नई कंपनी शुरू करने को कहा जाता है, जिसे कोई व्यक्ति स्वयं या दो तीन लोगों के साथ मिलकर शुरू करता है।
स्टार्टअप इंडिया पहल
इस पहल की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2015 में की थी।
हालांकि, स्टार्टअप इंडिया के लिए कार्य योजना की शुरूआत 16 जनवरी 2016 को की गई।
वर्ष 2022 से पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस घोषित किया था।
इसका उद्देश्य देश में इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण करना है।
69. द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन इन द वर्ल्ड (SOFI)
2022 के अनुसार, भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में स्टंटिंग 2020 में कितना प्रतिशत था? 30.9%
70. स्टैगफ्लेशन के दौरान अर्थव्यवस्था को सामना करना पड़ता है
1. स्थिर वृद्धि
2. बढ़ती महंगाई
3. उच्च रोजगार
सही उत्तर कूट चुनिए:
a) केवल 1
b) 1, 2
c) 1, 3
d) 1, 2, 3
उत्तर: b)
स्टैगफ्लेशन चरम आर्थिक स्थिति है, जिसमें स्थिर विकास और बढ़ती मुद्रास्फीति की स्थिति होती जिसमें उच्च बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आम तौर पर, बढ़ती मुद्रास्फीति तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का संकेतक है क्योंकि लोगों के पास सामान की समान गुणवत्ता पर अधिक मात्रा में खर्च करने के लिए अधिक पैसा उपलब्ध होता है। इसी तरह, जब आर्थिक विकास रुक जाता है, तो मुद्रास्फीति में कमी होने लगती है। इसके परिणामस्वरूप बेरोजगारी बढ़ती है।
71. किस देश ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू की है? – भारत
72. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 'स्मार्ट ई बीट' प्रणाली की शुरूआत की? – हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में पुलिस उपस्थिति और कर्मियों द्वारा गश्त की वास्तविक समय निगरानी के लिए एक ऐप आधारित 'स्मार्ट ई- बीट' प्रणाली का शुभारंभ किया। स्मार्ट पुलिसिंग इनिशिएटिव के तहत गुरुग्राम में यह एप आधारित व्यवस्था शुरू की गई। 'स्मार्ट ई- बीट' प्रणाली सभी 33 पुलिस स्टेशनों के क्षेत्र को कवर करेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री :- मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के राज्यपाल :- बंडारू दत्तात्रेय
73. देश के नए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री कौन हैं? स्मृति ईरानी
इससे पहले अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, मुख्तार अब्बास नकवी के पास था।
मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा हो गया और दोबारा उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।
इस वजह से उन्होंने 7 जुलाई को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
केंद्र सरकार ने उनकी जगह स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।
स्मृति ईरानी के पपास पहले से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रभार है।
74. किसने जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में स्वामी रामानुजाचार्य की शांति की प्रतिमा का अनावरण किया? श्री अमित शाह
75. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना’ का शुभारम्भ किया है? कर्नाटक राज्य सरकार ने।
76. नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन संगोष्ठी ‘स्वावलंबन‘ को किसने संबोधित किया? नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में NIIO (नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन) संगोष्ठी ‘स्वावलंबन‘ को संबोधित किया।
उन्होंने ‘SPRINT चैलेंज‘ का अनावरण किया,
जिसका उद्देश्य भारतीय नौसेना में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देना है।
इस सहयोगी परियोजना का नाम ‘स्प्रिंट’ {सपोर्टिंग पोल वॉल्टिंग इन आर एंड डी थ्रू इनोवेशन फ़ॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स), एनआईआईओ एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एक्सीलरेशन सेल)} अर्थात (Supporting
PoleVaulting in R&D through iDEX (Innovations for Defence Excellence), NIIO
and TDAC (Technology Development Acceleration Cell) – SPRINT) है।
77. किस राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा 2022 में ड्रोन लॉन्च करने की घोषणा की हैं? उत्तराखंड
78. किसने भारत का पहला मोबाइल टेलीमैटिक्स–आधारित ऑटो बीमा ‘स्विच’ पेश किया है? एडलवाइस जनरल इंश्योरेंस
79. हाल ही में किस टेनिस खिलाड़ी ने स्विट्जरलैंड के गस्ताद में आयोजित स्विस ओपन 2022 का खिताब जीता? कैस्पर रूड
नॉर्वे के कैस्पर रूड ने 24 जुलाई 2022 को स्विट्जरलैंड के गस्ताद में आयोजित स्विस ओपन 2022 का खिताब जीता।
कैस्पर रूड ने फाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को 4-6,
7-6, 6-2 से हराया।
यह कैस्पर रूड ने का 9वां एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) खिताब था।
स्विस ओपन कैस्पर रूड का यह 2022 में तीसरा खिताब है, अन्य दो खिताब ब्यूनस आयर्स और जिनेवा ओपन हैं।
कैस्पर रूड ने 2021 स्विस ओपन का खिताब भी जीता था। (लगातार दूसरा स्विस ओपन)
80. किस फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर ने हंगेरियन F1 ग्रांड प्रिक्स जीता है? - मैक्स वेरस्टापेन
रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने 31 जुलाई 2022 को हंगेरियन फॉर्मूला 1 ग्रांड प्रिक्स जीता।
मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन और उनके साथी जॉर्ज रसेल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
मैक्स वेरस्टापेन ने 2022 में अब तक 8 रेस जीती हैं – सऊदी अरब ग्रांड प्रिक्स,
एमिलिया रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स, मियामी ग्रांड प्रिक्स,
स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स, अजरबैजान ग्रांड प्रिक्स, कनाडाई ग्रांड प्रिक्स,
फ्रेंच ग्रांड प्रिक्स, और अब हंगेरियन ग्रांड प्रिक्स। यह उनका 70 वां पोडियम फिनिश भी था।
81. केंद्र सरकार ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशव्यापी अभियान हर घर तिरंगा शुरू किया। इसके संबंध में, भारत का ध्वज संहिता किस साल प्रभावी हुआ?? 2002
82. किस भारतीय अमेरिकी महिला ने 2022 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी जीती हैं?
हरिनी लोगन
83. वियतनाम और भारत किस राज्य में सैन्य अभ्यास “Ex
VINBAX 2022” आयोजित करेंगे?
हरियाणा राज्य में।
84. हाल ही में, चर्चा में रहा हर्मिट किससे संबंधित है?
a) टारपीडो b) स्पाइवेयर
c) रोबोट d) अंतरिक्ष यान
उत्तर: (B)
व्याख्या: हर्मिट नया स्पाइवेयर है जो पेगासस की तुलना में अधिक आक्रामक और दुर्भावनापूर्ण है। माना जा रहा है कि सरकारी एजेंसियों ने इटली और कजाकिस्तान में आईफोन और एंड्रॉइड उपकरणों को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है।
85. हाल ही में हाइड्रोजन ऊर्जा पर पहला अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया हैं?
दिल्ली
86. भारत और किस देश ने हाइड्रोजन टास्क फोर्स और वन लैंडस्केप बहाली पर संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं?
जर्मनी
87. किस देश ने हाकी 5-एस चैंपियनशिप का खिताब जीता हैं?- भारत
88. हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) कोड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. यह विश्व सीमा शुल्क संगठन द्वारा प्रशासित है।
2. इसे माल के लिए “सार्वभौमिक आर्थिक भाषा” कहा जाता है।
3. एचएस अलग-अलग वस्तुओं तथा वर्गीकरणों के लिए एक विशिष्ट छह-अंकीय कोड प्रदान करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1 और 2 b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3 d) 1, 2 और 3
उत्तर: (D)
व्याख्या: हार्मोनाइज्ड सिस्टम को विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) द्वारा प्रशासित किया जाता है और इसे हर पांच साल में अपडेट किया जाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका और कई व्यापारिक भागीदारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले आयात और निर्यात वर्गीकरण प्रणालियों की नींव के रूप में कार्य करता है। एचएस अलग-अलग वर्गीकरण और वस्तुओं के लिए विशिष्ट छह अंकों के कोड प्रदान करता है। छः अंकों से आगे के वर्गीकरण के लिए संबंधित देशों को उससे आगे कोड जोड़ने की अनुमति है।
89.
हिंद-प्रशांत आर्थिक ढाँचे (IPEF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह जापान के नेतृत्व वाली पहल है जिसका उद्देश्य भागीदार देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना है।
2. भारत भी इस पहल के प्रतिभागियों में से एक है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A केवल 1 B केवल 2
C 1 और 2 दोनों D न तो 1 और न ही 2
Explanation
उत्तर: B
व्याख्या:
हिंद-प्रशांत आर्थिक ढाँचा (IPEF) स्थापित करने के लिये अमेरिका के नेतृत्व वाली पहल है जिसका उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में लचीलापन, स्थिरता, समावेशिता, आर्थिक विकास, निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिये भाग लेने वाले देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
IPEF को एक दर्जन शुरुआती साझेदारों के साथ लॉन्च किया गया था जो विश्व GDP के 40% का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भारत भी अमेरिका के नेतृत्व वाली इस पहल का हिस्सा है। अत: कथन 2 सही है।
90. उस संगठन का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जुलाई 2022 में) हेलीकॉप्टर इंजन के निर्माण के लिए एक नया संयुक्त उद्यम (JV) स्थापित करने के लिए सफ़रन हेलीकाप्टर इंजन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए थे। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और फ्रांस में स्थित सफ़रन हेलीकाप्टर इंजन ने हेलीकॉप्टर इंजन बनाने के लिए एक नया 50-50 संयुक्त उद्यम (JV) स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
i.HAL और सफ़रन हेलीकाप्टर इंजन TM333 और शक्ति इंजन के लिए MRO (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सेवाएं भी प्रदान करेंगे, जो भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गोवा में अपने JV, हेलीकॉप्टर इंजन MRO प्राइवेट लिमिटेड (HE-MRO)
के माध्यम से सेवा में है। इसके 2023 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है।
91. किस कंपनी ने HTT-40 इंजन के निर्माण के लिए US-आधारित हनीवेल के साथ $100 मिलियन से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं – हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड
92. हाल ही में लॉन्च किया गया भारत का तीसरा और सबसे नया पावर एक्सचेंज कौन सा है? हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज
हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (HPX), देश में तीसरा पावर एक्सचेंज हाल ही में लॉन्च किया गया। यह BSE और पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (PTC) द्वारा समर्थित है। HPX में PTC इंडिया और बीएसई इन्वेस्टमेंट की 25-25%
हिस्सेदारी है, जबकि 9.9 फीसदी की हिस्सेदारी ICICI बैंक के पास है। देश में अन्य दो एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) और पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (PXIL) हैं।
93. किसने हिम तेंदुए पर सर्वेक्षण किया है? . जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
▪️जलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने हाल ही में हिम तेंदुए पर सर्वेक्षण किया है. जिसका अध्ययन स्नो लेपर्ड द्वारा निवास स्थान के उपयोग और नीली भेड़ और साइबेरियन आइबेक्स जैसी इसकी शिकार प्रजातियों के बीच एक मजबूत संबंध पर प्रकाश डालता है.
94. किस राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए ‘हिम प्रहरी’ योजना शुरू करने की घोषणा की हैं? उत्तराखंड
95. किस राज्य के लिए, एशियाई विकास बैंक (ADB) ने सुरक्षित पेयजल परियोजना को निधि देने के लिए $96.3 मिलियन के ऋण को मंजूरी दी है? – हिमाचल प्रदेश
96. शत प्रतिशत एलपीजी कनेक्शन वाला भारत का पहला राज्य हैं- हिमाचल प्रदेश
97. देश के पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी कौन से शहर ने की है लद्दाख
98. जुलाई 2022 में हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी “हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022” के अनुसार, किसने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में पहली रैंक हासिल की, जबकि भारत ने सूची में कौन सी रैंक हासिल की। जापान; 87वें
लंदन (यूनाइटेड किंगडम) में स्थित एक इमिग्रेशन कंसल्टेंसी, हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी “हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022” के अनुसार
i.जापानी पासपोर्ट, दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट, 193 देशों को परेशानी मुक्त पहुंच प्रदान करता है, इसके बाद सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दोनों दूसरे स्थान पर हैं।
ii.भारत, मॉरिटानिया और ताजिकिस्तान के साथ, 87वें स्थान पर है और 60 देशों को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है।
iii.पाकिस्तान का पासपोर्ट 109 वें स्थान पर दुनिया में चौथा सबसे खराब है, यह यमन से एक रैंक नीचे और इराक, सीरिया और अफगानिस्तान से तीन रैंक ऊपर है।
99. किस राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा सरकारी स्कूलों में ‘हॉबी हब’ स्थापित करने की योजना शुरू की हैं?-
दिल्ली
100. किस संगठन ने जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एक्सपो का उद्घाटन किया – इसरो
संग्रहकर्ता
प्रभुनाथ सिंह(PNS)
No comments:
Post a Comment