Sunday, 14 August 2022

समसामयिक तथ्य एक पक्ति में अगस्त 2022 (भाग 14 )

 

समसामयिक तथ्य एक पक्ति में

अगस्त 2022 (भाग 14 )

(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)

 

*   "आज़ाद भारत की बात - आकाशवाणी के साथ" - पिछले 75 वर्ष में भारत की जीवंत यात्रा

*   2021 में 7% से अधिक भारतीयों के पास क्रिप्टोकरेंसी थी: व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन

*   5 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 897 मिलियन डॉलर घटकर 572.978 बिलियन डॉलर रह गया

*   ZSI ने 1,000 से ज्यादा पक्षियों की प्रजाति पर नयी किताब प्रकाशित की

*   अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022: 12 अगस्त

*   अमेरिका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया ने सुमात्रा द्वीप पर सुपर गरुड़ शील्ड अभ्यास आयोजित किया

*   आजादी के अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान में करोडों लोग घरों और कार्यालयों में तिरंगा फहरा रहे हैं।

*   आरबीआई ने डिजिटल उधार के लिए दिशानिर्देशों को जारी किया है।

*   इसरो ने भारत का पहला आभासी अंतरिक्ष संग्रहालय 'स्पार्क' लॉन्च किया।

*   उत्तर प्रदेश के आतंक रोधी दल ने जैशे मोहम्‍मद के आतंकी को गिरफ्तार किया। उसका इरादा नुपूर शर्मा की हत्‍या करना था।

*   उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (खुदरा) जुलाई में घटकर 6.71% हो गई, जो जून में 7.01% थी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय के अनुसार खाद्य और पेय पदार्थों के दाम कम होने से मुद्रास्‍फीति में कमी आई है। सरकार ने रिजर्व बैंक से कहा है कि वह खुदरा महंगाई दर को चार प्रतिशत के स्‍तर पर बनाए रखने के उपाय करे।

*   उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परउम्मीद मार्केट प्लेसका उद्घाटन किया

*   एनएचआईडीसीएल और एनएसडीसी ने कौशल विकास पहल पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

*   एनएमडीसी और फिक्की भारतीय खनिज एवं धातु उद्योग पर सम्मेलन का आयोजन करेंगे

*   केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ग्रामीण सहकारी बैंकों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

*   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारम्भ किया, जो एलईडी लैंप को रोशन करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए इलेक्ट्रोड्स के बीच इलेक्ट्रोलाइट के रूप में समुद्र के पानी का उपयोग करत...

*   केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने अपने चार कर्मचारियों को बर्खास्‍त किया। इनमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैय्यद सलाऊद्दीन का बेटा और आतंकियों को धन मुहैया कराने वाले बिट्टा कराटे की पत्‍नी शामिल।

*   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लगाया

*   केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 31 दिसम्बर, 2024 तक जारी रखने की मंजूरी दी

*   केन्‍द्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

*   कौशल विकास की पहलों में सहयोग के लिए एनएचआईडीसीएल और एनएसडीसी के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए

*   चीन ने सबूतों के बावजूद पाकिस्‍तान के अंतरराष्ट्रीय आतंकी को संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रतिबंधों से बचाया

*   चीन में एक नए जूनोटिक वायरस 'लैंग्या' ने 35 लोगों को संक्रमित किया।

*   चीन में दो पूर्वी प्रांतों में पशु जनित लांग्या हेनिपावायरस का पता चला

*   चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारत बी टीम (पुरुष) और भारत टीम (महिला) ने कांस्य पदक जीते

*   जलवायु अध्ययन: आर्कटिक का पर्यावरण बाकी क्षेत्र की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है।

*   जाने-माने लेखक सलमान रुश्‍दी पर कल रात पश्चिमी न्‍यूयॉर्क में व्‍याख्‍यान देने से पहले, मंच पर चाकू से हमला किया गया।

*   दूसरे उत्तर-पूर्व ओलंपिक खेल शिलांग में 30 अक्तूबर से 6 नवंबर तक

*   नई दिल्‍ली में चौथी भारत-बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित की गई

*   नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय और राज्य सहकारी बैंकों के राष्ट्रीय संघ (NAFSCOB) द्वारा  ग्रामीण सहकारी बैंकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया

*   पहली अंडर-16 खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग 16 अगस्त से नई दिल्ली में शुरू होगी।

*   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में लोगों में अपार उत्‍साह पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।

*   प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता भारतीय खिलााडियों को सम्‍मानित किया। कहा - एक ऐसी खेल व्‍यवस्‍था बनानी होगी जो वैश्‍विक रूप से उत्‍कृष्‍टसमावेशीविविध और गतिशील हो।

*   प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के भारतीय दल का अभिवादन किया

*   प्रधानमंत्री ने सूरत तिरंगा यात्रा को संबोधित किया

*   बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का मूल पाठ

*   बांग्लादेश में भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) का प्रबंधन एसबीआई द्वारा दो और वर्षों के लिए किया जाएगा।

*   बांग्लादेशी वास्तुकार मरीना तबस्सुम लिस्बन ट्राइनेले मिलेनियम बीसीपी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई बनीं

*   भारत और मलेशिया की वायु सेना द्वारा अभ्यासउदारशक्तिमलेशिया में आयोजित किया जा रहा है

*   भारत का निर्यात जुलाई में ग्‍यारह दशमलव पांच एक प्रतिशत बढकर 36 अरब 27 करोड डॉलर हुआ।

*   भारत की पहली खारा जल लालटेन का अनावरण। इसमें एल डी लैम्पों में रोशनी के लिए समुद्री जल का इस्तेमाल होता है।

*   भारत की स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू।

*   भारत में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में देश में 13,26,677 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए कुल 75 रामसर स्थलों को बनाने के लिए रामसर स्‍थलों की सूची में 11 और आर्द्रभूमि शामिल हो गई1  नये स्‍थलों में चार तमिलनाडुतीन ओडिशादो जम्‍मू और कश्‍मीर में और एक-एक महाराष्‍ट्र तथा मध्‍यप्रदेश में हैं। इन स्‍थलों को रामसर साइट्स में शामिल करने से इनका रख-रखाव करने में मदद मिलेगी और यहां स्थि‍त संसाधनों का बेहतर इस्‍तेमाल हो सकेगा।
1971 में ईरान के रामसर में रामसर संधि पत्र पर हस्ताक्षर के अनुबंध करने वाले पक्षों में से भारत एक है। भारत ने 1 फरवरी, 1982 को इस पर हस्ताक्षर किए। 1982 से 2013 के दौरानरामसर स्‍थलों की सूची में कुल 26 स्‍थलों को जोड़ा गयाहालांकिइस दौरान 2014 से 2022 तकदेश ने रामसर स्थलों की सूची में 49 नई आर्द्रभूमि जोड़ी हैं।
इस वर्ष (2022) के दौरान ही कुल 28 स्थलों को रामसर स्थल घोषित किया गया है। रामसर प्रमाण पत्र में अंकित स्‍थल की तिथि के आधार पर इस वर्ष (2022) के लिए 19 स्‍थल और पिछले वर्ष (2021) के लिए 14 स्‍थल हैं।
तमिलनाडु में अधिकतम संख्या है। रामसर स्थलों की संख्या (14), इसके पश्‍चात उत्‍तर प्रदेश में रामसर के 10 स्थल हैं।

*   भारतीय और ओमान सेना का अभ्यासअल नजाहबीकानेर में संपन्न हुआ

*   भारतीय जनता पार्टी ने गोवा पंचायत चुनाव में भारी सफलता प्राप्‍त की। 

*   भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा - उनके ऋण वसूली एजेंट किसी कर्जदार को शरीरिक या मौखिक रूप से परेशान करें।

*   भारतीय स्टेट बैंक बंगलादेश में भारतीय वीजा आवेदन केन्द्र का दो और वर्ष के लिए संचालन करेगा

*   मशहूर कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुबन्ना का हार्ट अटैक से निधन।।

*   महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में 22वें 'भारत रंग महोत्सव' का शुभारंभ किया

*   मीडिया सेंटर के रूप में ग्वालियर की पत्रकारिता को नया प्लेटफार्म मिला हैकेंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

*   मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बापटला में विद्या दीवेना के तहत ₹694 करोड़ जारी किए।

*   मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पहले खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-16) के पहले चरण की मेजबानी करेगा

*   मैक्सिकन राष्ट्रपति ने विश्व शांति आयोग का प्रस्ताव रखा, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी सहित 3 नेता करेंगे।

*   रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - पिछले चार वर्षों में भारत का हथियार आयात कम हुआ है। पहले 48 से 68 प्रतिशत तक होने वाला आयात अब 35 प्रतिशत हुआ।

*   रामाधर सिंह यूएस हेरिटेज वॉल ऑफ फ़ेम पर जगह पाने वाले पहले भारतीय सामाजिक मनोवैज्ञानिक बने।

*   राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

*   राष्ट्रमंडल खेलों में तीनों सेनाओं के 31 सैनिकों ने भाग लिया था। इनमें से 15 खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते।

*   रूस ने न्यू स्टार्ट के तहत अपने रणनीतिक परमाणु हथियार स्‍थलों के निरीक्षण का काम अस्थायी रूप से स्‍थगित किया

*   लातविया और एस्टोनिया चीन और मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के सहयोग समूह से हट गए।

*   विश्व हाथी दिवस 2022: 12 अगस्त

*   शहरों, कस्बों और नगरपालिका क्षेत्रों को भीख मुक्त बनाने के लिए पहलSMILE’ शुरू की गई

*   श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ग्वालियर में 'हर घर तिरंगा' अभियान का नेतृत्व करेंगे

*   श्री नितिन गडकरी ने भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

*   श्री पीयूष गोयल ने हर घर तिरंगा महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

*   सरकार ने वयस्कों के लिए कॉर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी दी।

*   सरकार सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के संचालन के लिए आदर्श नियम बनायेगी।

*   सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेडियो जयघोष का शुभारंभ किया

*   स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में 75 रामसर स्थल

*   स्वास्थ्य सेवा से अच्छा सेवा का कोई और माध्यम नहींश्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

संकलक
प्रभुनाथ सिंह
(PNS)

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...