Sunday, 31 July 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी जुलाई 2022 (भाग 28)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

जुलाई 2022 (भाग 28)

चर्चा में क्यों

  1. *   5G इनोवेशन लैब
  2. *   अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  3. *   अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन
  4. *   अखिल भारतीय शिक्षा समागम
  5. *   अग्निकुल कॉसमॉस
  6. *   अन्नू रानी
  7. *   अमिताभ कांत
  8. *   अयोध्या
  9. *   अल्फाबेट इंक
  10. *   आईआईटी गुवहाटी
  11. *   आईएनएस  सिंधुध्वज
  12. *   आयुष वन
  13. *   आरईसी लिमिटेड
  14. *   आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस (AIDEf)
  15. *   आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)
  16. *   इंटरनेट सेवा
  17. *   इंडसइंड बैंक
  18. *   इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) 
  19. *   इटली
  20. *   इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX)
  21. *   इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल ऑपरेशन
  22. *   उड़न परी
  23. *   उपभोक्ता मामले विभाग
  24. *   एएलएच स्क्वाड्रन आईएनएएस 324
  25. *   एल्युमिनियमएयर बैटरी
  26. *   ऑस्ट्रियन ग्रांड प्रिक्स
  27. *   ओला इलेक्ट्रिक
  28. *   औद्योगिक उत्पादन सूचकांक
  29. *   औद्योगिक संबंध संहिता 2020
  30. *   काटसा कानून
  31. *   केंद्रीय  उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA)
  32. *   कोटक महिंद्रा बैंक
  33. *   कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन
  34. *   क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस
  35. *   क्रिप्टोकरेंसी
  36. *   खादी और ग्रामोद्योग आयोग
  37. *   खुबल
  38. *   गीगामेश
  39. *   गीता गोपीनाथ
  40. *   गुजरात
  41. *   गोइंग ऑनलाइन एज़ लीडर्स कार्यक्रम GOAL
  42. *   ज़मानत बॉण्ड
  43. *   जयंती प्रसाद
  44. *   जागृति
  45. *   जाह्नवी डांगेती
  46. *   जी 20
  47. *   जेंडर गैप रिपोर्ट
  48. *   ज्योतिरादित्य सिंधिया
  49. *   टीबी
  50. *   ट्विटर
  51. *   डी गुकेश
  52. *   दुनिया के सबसे बुजुर्ग बाघ
  53. *   दूनागिरी
  54. *   देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप
  55. *   नमस्ते योजना
  56. *   नरिंदर बत्रा
  57. *   निक किर्गियोस
  58. *   नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  59. *   नैनो लिक्विड यूरिया
  60. *   नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन
  61. *   परिमन
  62. *   पुस्तक  स्वाधीनता संग्राम ना शूरवीरो
  63. *   पुस्तक ' रेजिलियेंट इंटरप्रेन्योर
  64. *   पुस्तक बिरसा मुंडा-जनजाति नायक
  65. *   'पैरासिन ओपन '' शतरंज टूर्नामेंट
  66. *   'प्रसार भारती'
  67. *   प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप
  68. *   प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म (POP)
  69. *   बाजरा
  70. *   बाजरा पर राष्ट्रीय सम्मेलन
  71. *   बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी स्मारक स्तंभ
  72. *   बैंक बोर्ड ब्यूरो
  73. *   बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप
  74. *   ब्रैचिस्टेल्मा एटेनुएटम
  75. *   भारत के प्रथम बायोटेक पार्क
  76. *   भारत दर्शन पार्क
  77. *   भारतीय रिजर्व बैंक
  78. *   भारतीय लोक प्रशासन संस्थान
  79. *   मरम्मत के अधिकार
  80. *   मालदीव
  81. *   यायर लापिडी
  82. *   यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिशनर ऑन रिफ्यूजी UNHCR
  83. *   रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई)
  84. *   राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI)
  85. *   राज्य सूची
  86. *   राष्ट्रीय  ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र NCPOR
  87. *   राष्ट्रीय कृषि बाजार
  88. *   राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान
  89. *   राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन
  90. *   राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF)
  91. *   लिथियमआयन सेल
  92. *   लिस्बन
  93. *   लॉस ऐन्जेलिस
  94. *   वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन
  95. *   विक्टोरिया
  96. *   वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन
  97. *   शिमला
  98. *   संगीत ज्ञानी
  99. *   संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन
  100. *   सर्विस चार्ज


1.       जीई हेल्थकेयर ने भारत के किस शहर में अपनी पहली वैश्विक 5G इनोवेशन लैब के अनावरण की घोषणा की है? बेंगलुरु
चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जीई हेल्थकेयर ने भारत में अपनी 5जी इनोवेशन लैब शुरू करने की घोषणा की। 5जी इनोवेशन लैब का उद्देश्य रोगी की देखभाल के क्षेत्र में इन आधुनिक कदमों के जरिए जीई हेल्थकेयर को अग्रणी बनाना और ग्रामीण तथा उपनगरीय क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीक को पहुंचाना है। बढ़िया बैंडविड्थ, उच्च डेटा गति, और अत्यधिक विश्वसनीय कनेक्टिविटी वाली 5जी सेवा रोगी देखभाल सेवा, निदान, उपचार आदि को बदलकर रख देगी।

2.       किसको हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) केपूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवारमें शामिल किया गया है गीता गोपीनाथ

3.       किसने दक्षिण कोरिया के चांगवन में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप चरण में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीतामेहुली घोष और शाहू तुषार माने

4.       किस शहर में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया? वाराणसी

5.       किस स्पेस टेक स्टार्टअप ने बड़े पैमाने पर 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन को समर्पित भारत की पहली सुविधा विकसित की है? अग्निकुल कॉसमॉस
स्पेस टेक स्टार्टअपअग्निकुल कॉसमॉस ने चेन्नई में 3डी-प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाने वाली भारत की पहली फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। यह सुविधा 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाने के लिए एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगी और इसका इस्तेमाल अपने इन-हाउस रॉकेट के लिए इंजन बनाने के लिए किया जाएगा।

6.       अन्नू रानी जो अभी सुर्खियों में हैं , किस खेल से संबंधित हैं ?
A.
हॉकी
B.
तीरंदाजी
C.
निशानेबाजी
D.
जैवलिन थ्रो
उत्तर: (D)
व्याख्या:
अन्नू रानी जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं हैं।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी अन्नू रानी ने अपनी जगह पक्की कर ली है।
59.60
मीटर तक भाला फेंकते हुए अन्नू ने फाइनल में स्थान पक्का किया है।
अमेरिका के ऑरेगोन में हो रही इस चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंचने वाले एथलीट्स में पहले स्थान पर जापान की हरुका है।
हरुका ने इस सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए 64.32 मीटर भाला फेंका है। वहीं अन्नू का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर है।
अन्नू रानी ने इसके पहले साल 2019 में दोहा में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन राउंड में 8वें नंबर पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।
कतर की राजधानी दोहा में आयोजित उस प्रतियोगिता में अन्नू रानी ने 61.12 मीटर थ्रो किया था।

7.       केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग के किस पूर्व सीईओ को G 20 के लिए भारत का नया शेरपा चुना गया है  अमिताभ कांत

8.       किस शहर की पूर्वप्रतिष्ठित क्रॉसिंग का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा ? अयोध्या

9.       कौन जुलाई 2022 में गूगल कंपनी अल्फाबेट इंक के बोर्ड में शामिल हुआ हैमार्टी शावेज

10.    केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किस आईआईटी में सेंटर फॉर नैनो टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया किया हैं? आईआईटी गुवहाटी

11.    INS आईएनएस  सिंधुध्वज को हाल ही में कितने वर्षो की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया है?  35 वर्षों
INS सिंधुध्वज को हाल ही में 35 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय नौसेना से सेवामुक्त कर दिया गया है. सिंधुध्वज का अर्थ हैसमुद्र में ध्वजवाहकयह जहाज स्वदेशीकरण का ध्वजवाहक था.

12.    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किस राज्य मेंआयुष वन का उद्धाटन किया हैं गुजरात

13.    किसने हाल ही में आरईसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है?  वीके सिंह
वीके सिंह ने हाल ही में आरईसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है. इस पदोन्नति से पहले, सिंह आरईसी में कार्यकारी निदेशक थे. वे आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड के बोर्ड में एक निदेशक भी हैं.

14.    किसने हाल ही में पहलीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनीका उद्घाटन किया है? राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनीका उद्घाटन किया है. रक्षा मंत्रालय के तहत रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा AIDEf संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

15.    आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1.
यह 38 सदस्य देशों के साथ एक अंतर-सरकारी संगठन है।
2.
ओईसीडी का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
3.
भारत भी ओईसीडी का सदस्य है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a)
केवल 1 और 3
b)
केवल 1 और 2
c)
केवल 2
d) 1,2
और 3
उत्तर: (B)
व्याख्या:
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) 38 सदस्य देशों के साथ एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1961 में आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। कथन 1 सही है।
ओईसीडी के अधिकांश सदस्य उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएं हैं जिनका मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) बहुत अधिक है और उन्हें विकसित देश माना जाता है।
ओईसीडी का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है। कथन 2 सही है।
भारत ओईसीडी का सदस्य नहीं है। कथन 3 सही नहीं है।

16.    कौन अपनी इंटरनेट सेवा रखने वाला देश का पहला राज्य बन गया है? केरल

17.    इंडसइंड बैंक बोर्ड को अपने व्यवसाय के विकास के लिए निजी प्लेसमेंट के आधार पर कर्ज में कितनी राशि जुटाने की मंजूरी मिली है20,000 करोड़ रुपये

18.    इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ)  के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 में "इको-सेंसिटिव ज़ोन" शब्द का उल्लेख किया गया है।
2. ESZ
संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के चारों ओर एक समान शॉक एब्जॉर्बर क्षेत्र हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ)
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) की राष्ट्रीय वन्यजीव कार्ययोजना (2002-2016) ने निर्धारित किया कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत राज्य सरकारों को राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों की सीमाओं के 10 किमी. के भीतर आने वाली भूमि को इको सेंसिटिव ज़ोन या पर्यावरण संवेदी क्षेत्र (ESZ) घोषित करना चाहिये।
हालाँकि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 में "इको-सेंसिटिव ज़ोन" शब्द का उल्लेख नहीं है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
अधिनियम की धारा 3(2)(v) में कहा गया है कि केंद्र सरकार उन क्षेत्रों को प्रतिबंधित कर सकती है जिनमें कोई उद्योग, संचालन या प्रक्रिया नहीं की जाएगी या कुछ सुरक्षा उपायों के अधीन किया जाएगा।
इस अधिनियम की धारा 5 (1) के अलावा केंद्र सरकार उद्योगों के स्थान को प्रतिबंधित कर सकती है और कुछ कार्यों या प्रक्रियाओं को किसी क्षेत्र की जैविक विविधता, प्रदूषकों की एकाग्रता की अधिकतम स्वीकार्य सीमा जैसे विचारों के आधार पर कर सकती है।
सरकार द्वारा पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों या पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्रों (EFA) को घोषित करने के लिये उपरोक्त दो खंडों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया है।
जबकि 10 किमी. के नियम को एक सामान्य सिद्धांत के रूप में लागू किया जाता है, इसके आवेदन की सीमा भिन्न हो सकती है।
वन्यजीव अभयारण्यों की सीमाओ से 10 किमी. से अधिक के क्षेत्रों को भी केंद्र सरकार द्वारा ESZ के रूप में अधिसूचित किया जा सकता है, यदि वे पारिस्थितिक रूप से महत्त्वपूर्ण "संवेदनशील गलियारे" हैं।
ESZs
को संरक्षित क्षेत्रों के लिये "शॉक एब्जॉर्बर" के रूप में बनाया गया है ताकि आस-पास होने वाली कुछ मानवीय गतिविधियों के "कमज़ोर पारिस्थितिक तंत्र" पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र चारों ओर एक समान नहीं हो सकते हैं।

19.    किसने 21 जुलाई 2022 को इटली के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया हैमारियो ड्रैगी

20.    इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  
1.
इसका उद्देश्य उद्योगों को शामिल करके आत्मनिर्भरता प्राप्त करना और रक्षा एवं एयरोस्पेस में नवाचार तथा प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है।
2.
इस पहल के तहत उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
iDEX
रक्षा उद्योग के आधुनिकीकरण की दिशा में योगदान करने के लिये सरकार द्वारा की गई एक पहल है।
इसे सरकार ने अप्रैल 2018 में लॉन्च किया था।
iDEX
का उद्देश्य उद्योगों को शामिल करके रक्षा और एयरोस्पेस में नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है (जिसमें MSME, स्टार्ट-अप, व्यक्तिगत नवप्रवर्तनकर्त्ता, अनुसंधान एवं विकास संस्थान और शिक्षाविद शामिल हैं) अत: कथन 1 सही है।
यह आकर्षक उद्योगों को अनुसंधान और विकास करने के लिये वित्तपोषण और अन्य सहायता प्रदान करेगा। अत: कथन 2 सही है।

21.    केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने किस शहर मेंइसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल ऑपरेशन” (IS4OM) का उद्घाटन किया? बेंगलुरु

22.    केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति नेउड़न परीके नाम से मशहूर किस खिलाड़ी को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए मनोनीत किया?
a. सुधा सिंह
b.
दुति चंद
c.
हिमा दास
d.
पीटी ऊषा
Answer: d.
पीटी ऊषा

उनके साथसाथ चार लोगों को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए नामित किया गया है।
पीटी ऊषा केरल से हैं।
भारत की स्टार एथलीट और उड़न परी के नाम से मशहूर हैं।
वर्ष 1980 में केवल 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉस्को में हुए ओलिंपिक में हिस्सा लिया था।
वर्ष 1984 के ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थीं।
वर्ष 1986 के सिओल एशियाई खेलों में उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते थे।
वर्ष 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।
वर्ष 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
राज्य सभा में मनोनयन:
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 80 राज्यसभा के गठन का प्रावधान करता है।
राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है, परंतु वर्तमान में यह संख्या 245 है।
इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा से संबंधित क्षेत्रों से मनोनीत किया जाता है।
इन 12 में से सात सीटें फिलहाल खाली हैं, जिनमें से चार अब भर चुकी हैं।

23.    किसने मरम्मत के अधिकार पर एक व्यापक ढांचा विकसित करने के लिए एक समिति का गठन किया हैउपभोक्ता मामले विभाग

24.    किसने पहला एएलएच स्क्वाड्रन आईएनएएस 324 कमीशन किया है? – भारतीय नौसेना

25.    किसने भारत में एल्युमिनियमएयर बैटरी के लिए एल्युमीनियम प्लेटों को विकसित करने और संचालन करने के लिए इज़राइल की फिनर्जी के साथ एक समझौता कियाहिंडाल्को

26.    किसने स्पीलबर्ग में फॉर्मूला वन ऑस्ट्रियन ग्रांड प्रिक्स जीती है?  फेरारी के चार्ल्स लेक्लर ने।

27.    किसने भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित लिथियमआयन सेल का अनावरण किया है? ओला इलेक्ट्रिक

28.    किसने हाल ही में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) पर डाटा जारी किया है?  राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल ही में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) पर डाटा जारी किया है. जिसके मुताबिक, जून 2022 में खुदरा महंगाई लगातार छठे महीने RBI की ऊपरी सहनशीलता सीमा से अधिक थी.

29.    औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 
1. न्यूनतम 50 कर्मचारियों वाला प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान इसके प्रावधानों के अधीन होगा।
2. इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक उपयोगिता सेवा में हड़ताल के लिये छह सप्ताह की अग्रिम सूचना की आवश्यकता होती है।
3. इसमें छँटनी किये गए श्रमिकों के प्रशिक्षण के लिये एक पुन: कौशल कोष स्थापित करने का भी प्रावधान है।
उपर्युक्त  कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक, 2020:
स्थायी आदेश का नया प्रावधान हर उस औद्योगिक प्रतिष्ठान पर लागू होगा जिसमें पिछले बारह महीनों के किसी भी दिन 300 या 300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत रहे या कार्यरत थे। अतः कथन 1 सही नहीं है।
कानून बनने के बाद आदेश राज्य सरकारों के अधिकारियों की मर्जी और पसंद पर निर्भर नहीं होंगे।
हड़ताल:
यह वैध हड़ताल करने के लिये नई शर्तें भी पेश करता है। वैध हड़ताल पर जाने से पहले श्रमिकों के लिये शर्तों में मध्यस्थता की कार्यवाही अवधि को शामिल किया गया है, जबकि वर्तमान में केवल समझौते का समय शामिल है। अतः कथन 2 सही है।
इसने छंटनी किये गए कामगारों के प्रशिक्षण के लिये नियोक्ता के योगदान के साथ पुनः कौशल निधि स्थापित करने का भी प्रस्ताव किया है, जो श्रमिक द्वारा प्राप्त अंतिम वेतन के 15 दिनों की राशि के बराबर होगी। अतः कथन 3 सही है।

30.    अमेरिका के काटसा कानून के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1.
काटसा कानून के तहत अमेरिकी सरकार ईरान, उत्तर कोरिया , वेनेजुएला या रूस से बड़ा लेनदेन करने वाले किसी भी देश जो उसका ट्रेड पार्टनर भी हो के खिलाफ पाबंदियां लगा सकता है।
2. 2014
में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जे और 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित दखल के बाद काटसा कानून बनाया गया था।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2 दोनों
D.
तो 1 ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या: हाल ही में अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भारत को अमेरिकी कानून "काटसा " की पाबंदियों से छूट देने की मांग की जिसके बाद काटसा सुर्खियों में गया।
काटसा कानून के तहत अमेरिकी सरकार ईरान, उत्तर कोरिया , वेनेजुएला या रूस से बड़ा लेनदेन करने वाले किसी भी देश जो उसका ट्रेड पार्टनर भी हो के खिलाफ पाबंदियां लगा सकता है।
इस कानून को 'काउंटरिंग अमेरिकन एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट' (CAATSA) कहा जाता है। काटसा एक कठोर अमेरिकी कानून है। यह 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जे और 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित दखल के बाद बनाया गया था। इसका मकसद रूस से किसी अन्य देश को हथियारों की खरीद रोकना है।
अक्तूबर 2018 में भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद का समझौता किया था जिससे अमेरिका नाराज हो गया था क्योंकि उसने रूस को काटसा के तहत शत्रु देश घोषित कर रखा है और ऐसे में अमेरिका चाहता है कि उसका कोई मेजर ट्रेड और डिफेंस पार्टनर रूस से वस्तुओं को खरीदे।

31.    केंद्रीय  उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
यह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (CPA), 2019 के तहत एक संवैधानिक निकाय है।
2. CPA, 2019
के अनुसार, राष्ट्रीय आयोग के पास दो करोड़ से अधिक मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं पर आर्थिक अधिकार क्षेत्र है।
3.
-कॉमर्स प्लेटफॉर्म CCPA के अधिकार क्षेत्र में हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 1 और 3
D 1, 2
और 3
Explanation
उत्तर: A
व्याख्या:
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA):
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) को एक वैधानिक निकाय (संवैधानिक निकाय नहीं) के रूप में स्थापित किया। अतः कथन 1 सही नहीं है।
यह उपभोक्ता अधिकारों के दुरुपयोग, अनुचित व्यापार प्रथाओं और झूठे या भ्रामक विपणन, जो कि जनता के हित में हानिकारक हैं, को नियंत्रित करने का अधिकार रखता है।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 उपभोक्ता विवादों के निवारण के लिये त्रि-स्तरीय अर्द्ध-न्यायिक तंत्र की घोषणा करता है, जैसे ज़िला आयोग, राज्य आयोग और राष्ट्रीय आयोग।
अधिनियम के अन्य प्रावधानों के अधीन नया आर्थिक क्षेत्राधिकार निम्नानुसार होगा:
ज़िला आयोगों के पास उन शिकायतों पर विचार करने का अधिकार होगा जहाँ प्रतिफल के रूप में भुगतान की गई वस्तुओं या सेवाओं का मूल्य 50 लाख रुपए से अधिक नहीं है।
राज्य आयोगों के पास उन शिकायतों पर विचार करने का अधिकार होगा जहांँ प्रतिफल के रूप में भुगतान की गई वस्तुओं या सेवाओं का मूल्य 50 लाख रुपए से अधिक है, लेकिन 2 करोड़ रुपए से अधिक नहीं है।
राष्ट्रीय आयोग के पास उन शिकायतों पर विचार करने का अधिकार होगा जहाँ प्रतिफल के रूप में भुगतान की गई वस्तुओं या सेवाओं का मूल्य 2 करोड़ रुपए से अधिक है। अतः कथन 2 सही है।
उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने में सुविधा के लिये केंद्र सरकार ने -दाखिल पोर्टल की स्थापना की है।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत उपभोक्ता संरक्षण (-कॉमर्स) नियम, 2020 के प्रावधानों को अधिसूचित और प्रभावी किया है। अतः कथन 3 सही है।
ऑनलाइन खरीदारी करते समय उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिये CCPA ने सभी मार्केटप्लेस -कॉमर्स संस्थाओं को दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपभोक्ता संरक्षण (-कॉमर्स) नियम 6 के उप-नियम (5) के तहत अनिवार्य रूप से विक्रेताओं का विवरण, 2020 शिकायत अधिकारी के नाम और संपर्क नंबर सहित स्पष्ट और सुलभ तरीके से प्रदान किंया जाए।

32.    कौन नए आयकर पोर्टल के साथ एकीकृत होने वाला पहला निजी क्षेत्र का बैंक बन गया है? कोटक महिंद्रा बैंक

33.    केंद्रीय वित्त मंत्रालय और किस संस्थान द्वारा दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (KEC) का आयोजन किया गया? दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स

34.    किस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को "क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस" कहा जाता है?
A केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल
B
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
C
सीमा सुरक्षा बल
D
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
Explanation
उत्तर: A
व्याख्या:
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) आंतरिक सुरक्षा के लिये भारत संघ का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है। इसे मूल रूप से 27 जुलाई, 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में गठित किया गया था।
यह 28 दिसंबर, 1949 को CRPF अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल बन गया।
246
बटालियन, (6 महिला बटालियन, 15 RAF बटालियन, 10 कोबरा बटालियन, 5 सिग्नल बटालियन और 1 स्पेशल ड्यूटी ग्रुप, 1 पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप सहित) के साथ एक बड़े संगठन के रूप में विकसित हुआ है।
पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप एक विशिष्ट CRPF इकाई है जिसे संसद भवन को सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने का काम सौंपा गया है।
स्पेशल ड्यूटी ग्रुप CRPF की एक विशिष्ट बटालियन है, जिसे प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहरी घेरे की सुरक्षा प्रदान करने का काम सौंपा गया है।
अतः विकल्प A सही है। 

35.    कौन क्रिप्टोकरेंसी के लिए पहले प्रमुख नियामक ढांचे के साथ आया, जिसे Markets in CryptoAssets, or MiCA के रूप में जाना जाता है? यूरोपीय संघ

36.    किसने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है? मनोज कुमार

37.    किसने उत्तरी त्रिपुरा जिले के खुबल में अपने आगामी क्षेत्र का मुद्रीकरण करने के लिए GAIL इंडिया और असम गैस कंपनी लिमिटेड (AGCL) के साथ गैस बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर किए हैंONGC

38.    किसने दुनिया का पहला मल्टीलिंक बैंड रेडियो, गीगामेश विकसित किया है? एस्ट्रोम टेक्नोलॉजी

39.    किसको हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) केपूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवारमें शामिल किया गया है? गीता गोपीनाथ

40.    केंद्रीय मंत्री पूरूषोम रूपाला द्वारा किस राज्य मेंसागर परिक्रमाप्रोगाम 2022 का उद्धाटन किया गया हैं? गुजरात

41.    GOAL गोइंग ऑनलाइन एज़ लीडर्स कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार  :
1. GOAL
का पूरा नाम "गोइंग ऑनलाइन एज़ लीडर्स" है।
2.
इसका उद्देश्य प्रशिक्षक और प्रशिक्षु की अवधारणा के माध्यम से आदिवासी युवाओं और महिलाओं का डिजिटल सशक्तीकरण करना है। 
3.
यह कार्यक्रम पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
इस कार्यक्रम का दूसरा चरण आदिवासी समुदायों के सभी लोगों के लिये खुला रहेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A 1, 2
और 3
B 1, 3
और 4
C 1, 2 और 4
D 2, 3
और 4
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
GOAL (
गोइंग ऑनलाइन एज़ लीडर्स) कार्यक्रम को मई 2020 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था और यह दिसंबर 2021 में पूरा हुआ। अतः कथन 1 सही है।
इसका उद्देश्य मेंटॉर (सलाहकार या प्रशिक्षण देने वाला) और मेंटी (प्रशिक्षु) की अवधारणा के माध्यम से जनजातीय युवाओं महिलाओं का डिजिटल सशक्तीकरण करना है। अतः कथन 2 सही है।
यह कार्यक्रम पूरी तरह से मेटा (फेसबुक इंडिया) द्वारा वित्तपोषित है। अतः कथन 3 सही नहीं है।
GOAL 2.0
कार्यक्रम जनजातीय मामलों और मेटा मंत्रालय (पूर्व में फेसबुक) द्वारा शुरू किया गया है।
GOAL 2.0
कार्यक्रम जनजातीय समुदाय के सभी लोगों के लिये खुला है। अतः कथन 4 सही है।

42.    "ज़मानत बॉण्ड" के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
बीमा कंपनी द्वारा ठेकेदार की ओर से उस संस्था को ज़मानती बॉण्ड प्रदान किया जाता है जो परियोजना शुरू कर रही है।
2.
इसमें केवल मुख्य पक्ष और ओब्लिगी के बीच दो-पक्षीय समझौता शामिल है।
उपर्युक्त कथनों से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1
B
केवल 2
C 1
और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
Explanation
उत्तर: A
व्याख्या:
किसी अधिनियम के अनुपालन, भुगतान या प्रदर्शन की गारंटी के लिये एक लिखित समझौते के रूप में एक ज़मानती बॉण्ड को अपने सरल रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
बीमा कंपनी द्वारा ठेकेदार की ओर से उस संस्था को ज़मानती बॉण्ड प्रदान किया जाता है जो परियोजना शुरू कर रही है। अत: कथन 1 सही है।
ज़मानत एक अद्वितीयक प्रकार का बीमा है क्योंकि इसमें तीन-पक्षीय समझौता शामिल है। एक ज़मानत समझौते में तीन पक्ष होते हैं:
मुख्य पक्ष- वह पक्ष जो बॉण्ड खरीदता है और वादे के अनुसार कार्य करने का दायित्व लेता है।
ज़मानत पक्ष- दायित्व की गारंटी देने वाली बीमा कंपनी या ज़मानत कंपनी का प्रदर्शन किया जाएगा। यदि मुख्य पक्ष वादे के अनुसार कार्य करने में विफल रहता है, तो ज़मानत पक्ष  निरंतर नुकसान के लिये संविदात्मक रूप से उत्तरदायी है।
ओब्लिगी- जिस पार्टी की आवश्यकता होती है वह प्रायः ज़मानती बॉण्ड से लाभ प्राप्त करता है। अधिकांश ज़मानती बॉण्ड के लियेओब्लिगी' एक स्थानीय, राज्य या संघीय सरकारी संगठन होता है।
अत: कथन 2 सही नहीं है।

43.    केंद्र सरकार ने किसे पांच साल के लिए Insolvency and Bankruptcy Board of India (IBBI) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है?  जयंती प्रसाद को।

44.    केन्द्र सरकार ने उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किस शुभंकर (mascot) को लॉन्च किया? जागृति
केन्द्र सरकार के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने एक शुभंकरजागृतिको लॉन्च किया है।
जागृतिउपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मदद करेगी।
इस शुभंकर को इसके सभी मीडिया अभियानों मेंजागो ग्राहक जागोकी टैगलाइन के साथ दिखाया जाएगा।
जागृतिमूलतः एक कस्टमर केयर शुभंकर है, जिससे कस्टमर, 1915 कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
इसके अलावा अन्य जानकारी भी ले सकता है।

45.    कौन नासा के अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम को पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं? जाह्नवी डांगेती

46.    जी 20 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार :
1. यह 20 सदस्यों का अनौपचारिक समूह है।
2. भारत, चीन और कनाडा इसके सदस्यों में शामिल हैं।
3. वर्ष 2023 के लिये G-20 की बैठक जम्मू-कश्मीर में आयोजित की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 1 और 3
D 1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: D
व्याख्या:
G-20:
यह 19 देशों और यूरोपीय संघ (EU) का एक अनौपचारिक समूह है, जिसकी स्थापना वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ हुई थी। अतः कथन 1 सही है।
G-20
के सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ीलकनाडाचीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनीभारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। अतः कथन 2 सही है।
जी-20 का कोई स्थायी मुख्यालय नहीं है और सचिवालय प्रत्येक वर्ष समूह की मेज़बानी करने वाले या अध्यक्षता करने वाले देशों के बीच रोटेट होता है। 
भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक अपने अध्यक्ष के रूप में अंतर्राष्ट्रीय निकाय का संचालन करेगा, जिससे यहांँ आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन का नेतृत्व किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर G-20 की 2023 बैठकों की मेज़बानी करेगा। अतः कथन 3 सही है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को G-20 के लिये भारत का शेरपा नियुक्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत 1 दिसंबर, 2022 से G-20 की अध्यक्षता करेगा और वर्ष 2023 में पहली बार G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा।

47.    किसने अपनीजेंडर गैप रिपोर्ट 2022” जारी की है? विश्व आर्थिक फोरम
विश्व आर्थिक फोरम ने हाल ही में अपनीजेंडर गैप रिपोर्ट 2022” जारी की है. जिसमे भारत 146 देशों में से 135वें स्थान पर है इसने 0 से 1 के पैमाने पर 0.629 स्कोर किया है.

48.    केंद्र सरकार ने किसे इस्पात मंत्रालय का पदभार सौंपा ज्योतिरादित्य सिंधिया

49.    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में टीबी को खत्म करने के उद्देश्य से किस मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?  पंचायती राज मंत्रालय के साथ।

50.    किसने ट्विटर को $44 बिलियन में खरीदने की डील Cancel की है?  एलन मस्क ने।

51.    किसने गिजोन, स्पेन में आयोजित गिजोन शतरंज मास्टर्स 2022 जीता?  डी गुकेश

52.    कैद में दुनिया के सबसे बुजुर्ग बाघ की मौत पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के जलदापारा जंगल में हुई। उसका क्या नाम था? राजा

53.    किसने 15 जुलाई 2022 को कोलकाता में चौथा P17A स्टील्थ फ्रिगेटदूनागिरीलॉन्च कियारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

54.    किस राज्य में देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप स्थापित किया गया हैं? उत्तराखंड

55.    केंद्र सरकार द्वारा सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए कौन सी योजना तैयार की गई है?  नमस्ते योजना
केंद्र सरकार ने सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिएनेशनल एक्शन प्लान फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टमNAMASTE‘ योजना तैयार की है।
इसका उद्देश्य भारत में स्वच्छता कार्यों में शून्य मृत्यु जैसे परिणाम प्राप्त करना और सभी सीवर और सेप्टिक टैंक स्वच्छता श्रमिकों को वैकल्पिक आजीविका प्रदान करना है। यह योजना 16 अगस्त 2022 से भारत के 500 शहरों में शुरू की जाएगी।

56.    किसने भारतीय ओलंपिक संघ और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है?  नरिंदर बत्रा
नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के पद से इस्तीफा दिया।  65 वर्षीय नरिंदर बत्रा ने 2017 में पहली बार भारतीय ओलंपिक संघ का कार्यभार संभाला था।
भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव पिछले साल दिसंबर में होने थे लेकिन चुनाव प्रक्रिया में चल रहे संशोधनों के कारण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सके।
नरिंदर बत्रा 2016 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष बने और पिछले साल दूसरे कार्यकाल के लिए इस पद को पुनः प्राप्त किया। 

57.    किसने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर 7वां विंबलडन खिताब और 21वां ग्रैंड स्लैम जीता है?  नोवाक जोकोविच ने।

58.    किसने हाल ही में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी के रूप में कार्यभार संभाला है?  राजेंद्र प्रसाद
नवंबर 2017 से NHSRCL के साथ परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत रहे राजेंद्र प्रसाद ने हाल ही में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी के रूप में कार्यभार संभाला है. जबकि राजेंद्र प्रसाद मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना के सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के समग्र प्रभारी हैं.

59.    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत 2025 तक यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा। इससे संबंधित नैनो लिक्विड यूरिया का विकास किसके द्वारा किया जाता है? इफको

60.    किसने नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में NIIO (नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन) संगोष्ठीस्वावलंबनको संबोधित कियानरेंद्र मोदी

61.    एनसीआर के लिए जियोपोर्टल का नाम क्या है जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था और हाल ही में इसे जनता के लिए खोल दिया गया है? परिमन (PARIMAN)

62.    केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एक नई किताबस्वाधीनता संग्राम ना शूरवीरो का विमोचन किया। यह  किस भाषा में है? गुजराती

63.    किसके द्वारा लिखी गई पुस्तक ' रेजिलियेंट इंटरप्रेन्योर: स्ट्रेटजीज टू सेटअप फॉर सक्सेस' का विमोचन किया गया है?  धृति शाह

64.    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किसके द्वारा लिखितबिरसा मुंडा-जनजाति नायक नामक पुस्तक का विमोचन किया है?- आलोक चक्रवाल

65.    किसने सर्बिया में 'पैरासिन ओपन '' शतरंज टूर्नामेंट 2022' जीता है?  आर प्रज्ञानंद

66.    किसने 'प्रसार भारती' का नया लोगो लांच किया है? अपूर्व चंद्रा

67.    किसने 202122 प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप जीती है मैनचेस्टर सिटी

68.    केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 14 जुलाई 2022 को किसके तहत प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म (POP) का शुभारंभ कियाराष्ट्रीय कृषि बाजार (e – NAM)

69.    कौन जुलाई 2022 में एशिया और अफ्रीका में बाजरा को मुख्यधारा में लाने के लिएमैपिंग एंड एक्सचेंज ऑफ गुड प्रैक्टिसेजपहल शुरू करेगानीति आयोग एवं विश्व खाद्य कार्यक्रम

70.    केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहां से बाजरा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया हैं? नई दिल्ली

71.    किसने पटना में बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी स्मारक स्तंभ का अनावरण किया है?  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।

72.    केंद्र सरकार ने बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) का नाम बदलकर क्‍या रखा? FSIB (फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ब्यूरो)
केंद्र सरकार ने जुलाई 2022 में कुछ संशोधन करके बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) को फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ब्यूरो (FSIB) में बदल दिया है।
अब सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के महाप्रबंधकों एवं निदेशकों के चयन का दायित्व भी नवगठित FSIB को दे दिया गया है।
बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB)
इसका गठन वर्ष 2016 में हुआ था।
इसका मुख्‍य कार्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के निदेशकों एवं चेयरमैन की नियुक्ति करना था।
बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) को FSIB में क्यों बदला गया?
दरअसल, वर्ष 2021 में दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा था कि BBB सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों के महाप्रबंधकों एवं निदेशकों के चयन के लिए एक सक्षम संस्था नहीं है।
इसलिए यह तब्दीली करनी पड़ी।
न्‍यूजपेपर हिंदू के अनुसार एसीसी ने बीबीबी के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप शर्मा को दो साल की अवधि के लिए FSIB के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है।

73.    किसने  अपने डीकार्बोनाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी एजेंडा के लिए बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) के साथ सहयोग कियाJSW स्टील

74.    एक पौधे की प्रजाति, Brachystelma attenuatum, ब्रैचिस्टेल्मा एटेनुएटम जिसे वैज्ञानिकों ने विलुप्त मान लिया था, को किस राज्य में 188 वर्षों के बाद फिर से खोजा गया है? हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विलुप्त माने जाने वाले पौधे (Extinct Species) को खोजने में कामयाबी हासिल की है. वैज्ञानिकों ने 188 वर्ष बाद हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और मंडी जिलों में एक पौधे की प्रजाति ब्रैचिस्टेल्मा एटेनुएटम (Brachystelma Attenuatum) को ढूंढ़ निकाला है. इस दुर्लभ पौधे कि प्रजाति को अंतिम बार 1835 में ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री जॉन फोर्ब्स और रॉबर्ट वाइट ने हिमाचल प्रदेश के डुंगी गांव में देखा था. हालांकि इसके बाद फिर से दोबारा इस पौधे के नहीं देखा गया गया था इसलिए इसे विलुप्त मान लिया गया था. इस पौधे की पहचान भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण देहरादून और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी.

75.    किस राज्य केंद्रशासित प्रदेश में भारत के प्रथम बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया गया है? जम्मू और कश्मीर

76.    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किस राज्य केंद्रशासित प्रदेश मेभारत दर्शन पार्क का उद्धाटन किया हैं? दिल्ली

77.    किसनेसैंडबॉक्सके तहत सीमापार भुगतान के लिये ओपन, कैशफ्री भुगतान, नियरबाय और फेयरेक्स को मंजूरी दी है?  भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में "सैंडबॉक्स" के तहत सीमापार भुगतान के लिये ओपन, कैशफ्री भुगतान, नियरबाय और फेयरेक्स को मंजूरी दी है. सैंडबॉक्ससे आशय नये उत्पादों या सेवाओं के नियंत्रित परिवेश में वास्तविक माहौल में परीक्षण से है.

78.    केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने किसकी स्मृति में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में लोक प्रशासन में पुरस्कार स्थापित करने की घोषणा की? डॉ राजेंद्र प्रसाद

79.    कौन उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारामरम्मत के अधिकारके लिए एक रूपरेखा विकसित करने हेतु गठित समिति का प्रमुख हैनिधि खरे

80.    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20 जुलाई 2022 को भारत और किसके बीच न्यायिक सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दीमालदीव

81.    कौन इसराइल के 14वें प्रधान मंत्री बने हैं? यायर लापिडी

82.    यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिशनर ऑन रिफ्यूजी UNHCR के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1.
इसे संयुक्त राष्ट्र की का शरणार्थी अभिकरण कहा जाता है।
2.
यह वियना कन्वेंशन , 1951 को लागू करने की जिम्मेदारी निभाता है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2 दोनों
D.
तो 1 ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या: हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिशनर ऑन रिफ्यूजी यानी UNHCR , इंटरनेशनल माइग्रेशन आर्गेनाइजेशन और यूनिसेफ ने यूरोपीय देशों से अपील की है कि वे अपने यहां चाइल्ड डिटेंशन को खत्म करें।
इन संगठनों ने 38 देशों में जॉइंट रिव्यु स्टडी कराके यह निष्कर्ष निकाला है कि शरणार्थी बच्चों को यूरोपीय देशों में चाइल्ड डिटेंशन का शिकार होना पड़ा है।
संयुक्‍त शरणार्थी उच्‍चायुक्‍त कार्यालय की स्‍थापना 14 दिसम्‍बर, 1950 को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने की थी। एजेंसी का कार्य क्षेत्र दुनिया भर में शरणार्थियों के संरक्षण और शरणार्थी समस्‍याओं के समाधान के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय कार्रवाई का नेतृत्‍व और उसमें समन्‍वय करना है।

83.    किसनेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसआधारित चेंज डिटेक्शन सॉफ्टवेयरविकसित किया है, जो सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करके रक्षा भूमि पर अप्राधिकृत निर्माण और अतिक्रमण का स्वतः पता लगा सकता है? रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) Directorate General Defence Estates (DGDE)

84.    किसने मोबाइल कंपनी ओप्पो इंडिया द्वारा लगभग 4,389 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क चोरी का पता लगाया है?  राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने।

85.    इनमें से कौन भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य सूची का हिस्सा हैं?
1.
कृषि
2.
स्वास्थ्य
3.
पुलिस
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
a)
केवल 1 और 2
b)
केवल 2 और 3
c)
केवल 1 और 3
d) 1, 2
और 3
उत्तर: (D)
व्याख्या: कृषि, स्वास्थ्य और पुलिस जैसे विषय भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में, राज्य सूची के अंतर्गत शामिल हैं।

86.    "राष्ट्रीय  ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत स्वायत्त अनुसंधान और विकास संस्थान है।
2. यह आर्कटिक सर्कल में दो भारतीय स्टेशनों (मैत्री और भारती) के साल भर रखरखाव के लिये ज़िम्मेदार है।
3. इसे भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम के समन्वय और कार्यान्वयन के लिये नोडल संगठन के रूप में नामित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 2
D
1, 2 और 3
Explanation
उत्तर: A
व्याख्या:
NCPOR
की स्थापना 25 मई, 1998 को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (पूर्व में महासागर विकास विभाग) के एक स्वायत्त अनुसंधान और विकास संस्थान के रूप में की गई थी। अतः कथन 1 सही है।
अंटार्कटिक में दो भारतीय स्टेशनों (मैत्री और भारती) का साल भर रखरखाव इस केंद्र की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है।
ध्रुवीय अनुसंधान के सभी विषयों में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा अनुसंधान करने के लिये मैत्री (1989) और भारती (2011) की स्थापना की गई थी।
अतः कथन 2 सही नहीं है।
इसे अंटार्कटिका में भारत के स्थायी स्टेशन के रखरखाव सहित भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम के समन्वय और कार्यान्वयन के लिये नोडल संगठन के रूप में नामित किया गया है। अत: कथन 3 सही है।

87.    केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 14 जुलाई 2022 को किसके तहत प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म (POP) का शुभारंभ कियाराष्ट्रीय कृषि बाजार (e – NAM)

88.    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान का नाम बदलकर गति शक्ति विश्वविद्यालय करने को मंजूरी दी है। यह किस राज्य में स्थित है? गुजरात

89.    किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की हैं? गुजरात

90.    ‘NIRF  रैंकिंग 2022' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1.
शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF), 2022 शुरू किया गया था।
2. NIRF
रैंकिंग 2022 देश में केवल उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) की रैंकिंग करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D
तो 1 और ही 2
Explanation
उत्तर: C
व्याख्या:
शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF), 2022 का सातवाँ संस्करण प्रकाशित किया है। अतः कथन 1 सही है।
वर्ष 2018 से सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों के लिये NIRF में भाग लेना अनिवार्य कर दिया गया था।
यह देश में उच्च शिक्षण संस्थानों (HEI) को रैंक प्रदान करने के लिये भारत सरकार का पहला प्रयास है। अत: कथन 2 सही है।
कुल 11 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ संस्थानों को सूचीबद्ध किया गया है- समग्र राष्ट्रीय रैंकिंग, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, कॉलेज, चिकित्सा, प्रबंधन, फार्मेसी, विधि, वास्तुकला, दंत चिकित्सा और अनुसंधान। 

91.    किसने हाल ही में भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित लिथियमआयन सेल पेश किया है? ओला इलेक्ट्रिक
ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग प्लेटफार्म ओला ने हाल ही में भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित लिथियमआयन सेल पेश किया है. एनएमसी 2170 को इनहाउस बनाया गया है। सेल का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2023 तक इसकी आगामी Gigafactory में शुरू हो जाएगा.

92.    केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 में भाग लेंगे, यह सम्मेलन कहां आयोजित किया गया हैं? लिस्बन, पुर्तगाल

93.    कौन '2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेंलों' की मेजबानी करेंगा?  लॉस ऐन्जेलिस

94.    किस हवाई अड्डे ने वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन और सोलर पीवी हाइब्रिड सिस्टम लान्च किया हैं? मुंबई एयरपोर्ट

95.    कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2022 इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जाएंगे। CWG 2026  किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा? विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया

96.    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पांचवें वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। यह किस शहर में आयोजित किया गया था? मुंबई

97.    किसने हाल ही में शिमला के पास बाइकर्स कैफे शुरू किया है?  पीएसयू इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने

98.    केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति नेसंगीत ज्ञानी के नाम से मशहूर किस संगीतकार को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए मनोनीत किया?  इलैयाराजा (तमिलनाडु)
उन्‍होंने सात हजार से ज्यादा गीतों की रचना की है।
वह संगीत ज्ञानी के नाम से भी मशहूर हैं।
उन्होंने भारतीय लोक संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों को वेस्टर्न कल्चरल म्यूजिक टेक्नीक के साथसाथ जोड़ने के लिए जाना जाता है।
वर्ष 1986 में आई तमिल फिल्म विक्रम में कंप्यूटर के जरिए फिल्मी गाने रिकॉर्ड करने वाले वह पहले भारतीय संगीतकार थे।
वर्ष 2010 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं।

99.    केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022 में भाग लेंगे, यह सम्मेलन कहां आयोजित किया गया हैं? लिस्बन पुर्तगाल

100. केंद्र सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट्स को ग्राहकों पर किस चार्ज को लगाने पर रोक लगा दी? सर्विस चार्ज
केंद्र सरकार के अंतर्गत सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने 04 जुलाई 2022 को यह गाइडलाइंस जारी किया।
इसके तहत होटलों और रेस्टोरेंट्स को ग्राहकों पर सर्विस चार्ज लगाने पर रोक लगा दी गई है।
गाइडलाइन के अनुसार होटल या रेस्टोरेंट भोजन बिल में जानबूझकर या गलती से सर्विस चार्ज नहीं जोड़ेंगे।
इसके अलावा किसी अन्य नाम से सर्विस चार्ज नहीं लिया जा सकता।
गाइडलांइस में और क्या है?
कोई भी होटल या रेस्टोरेंट उपभोक्ता को सर्विस चार्ज का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं करेगा।
इसके अलावा वह उपभोक्‍ता को स्पष्ट तौर पर बताएगा कि सर्विस चार्ज इच्छानुसार और वैकल्पिक है।
सर्विस चार्ज को भोजन के बिल के साथ जोड़कर और कुल राशि पर GST लगाकर एकत्र नहीं किया जाएगा।
अगर होटल और रेस्टोरेंट इन गाइडलांइस का उल्लघंन करे तो क्या?
यदि कोई उपभोक्ता को यह पाता है कि कोई होटल या रेस्टोरेंट गाइडलांइस का उल्लंघन करते हुए सेवा शुल्क लगा रहा है।
तो उपभोक्ता संबंधित होटल या रेस्टोरेंट से सर्विस चार्ज को बिल राशि से हटाने का अनुरोध कर सकता है।
उपभोक्ता नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) 1915 पर कॉल करके या NCH मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है।
उपभोक्ता अनुचित व्यापार कार्यप्रणाली के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत भी दर्ज करा सकता है।
त्वरित और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ईदाखिल पोर्टल www.edaakhil.nic.in के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
साथ ही उपभोक्‍ता जांच और CCPA द्वारा आगे की कार्यवाही के लिए सम्बद्ध जिले के कलेक्टर को शिकायत दर्ज करा सकता है।
CCPA
को शिकायत ईमेल comccpa@nic.in. पर भेजी जा सकती है।


संकलनकर्ता
प्रभुनाथ सिंह(
PNS)

 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...