Sunday, 31 July 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी जुलाई 2022 (भाग 26)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

जुलाई 2022 (भाग 26)

चर्चा में क्यों

1.       5 जी स्पेक्ट्रम

2.       अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

3.       अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ

4.       अगस्त्यमाला जैवमंडल रिजर्व

5.       अमेरिका

6.       असम

7.       असम

8.       आइएसी विक्रांत

9.       आईएनएस सिंधुध्वज

10.    आशीष कुमार चौहान

11.    इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट्स

12.    इंटरनेशनल इकनोमिक रेसिलिएंस (IER) रैंकिंग

13.    इंडिया इनोवेशन इंडेक्स

14.    इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट

15.    इटली

16.    ई–वेस्ट इको पार्क

17.    एशिया कप

18.    एशिया कप 2022

19.    एशियाई अंडर -20 कुश्ती चैंपियनशिप

20.    एशियाई विकास बैंक

21.    ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन

22.    ऑस्ट्रेलिया

23.    करूर वैश्य बैंक

24.    काई चटनी

25.    कान्स फिल्म फेस्टिवल

26.    काशी यात्रा’ योजना

27.    'गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम' (एमटीपी)

28.    गिजोन शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट

29.    ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028

30.    जसलीन कोहली

31.    जागृति

32.    जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक

33.    डिजिट इंश्योरेंस

34.    डिसिडेंट ह्यूमन राइट्स अवार्ड

35.    डूरंड कप

36.    तरंगा हिल–अंबाजी–आबू रोड नई रेल लाइन

37.    नामसाई घोषणा

38.    निर्मल सिंह कहलों

39.    नीति आयोग

40.    नैरोबी मक्खी

41.    पीटर ब्रूक

42.    पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता

43.    पीयूष गोयल

44.    पुस्तक द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी:

45.    पुस्तक बियॉन्ड द मिस्टी वील

46.    पुस्तक माइंड मास्टर: विनिंग लेसन्स

47.    पेसा कानून (PESA)[

48.    पोलियो

49.    प्रशांत द्वीप समूह फोरम

50.    प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया

51.    बन्नी घास

52.    बराक भुबन वन्यजीव अभयारण्य

53.    बिहार

54.    बीमा मंथन

55.    बुरहानपुर

56.    भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

57.    भारत के पहले यात्री ड्रोन

58.    भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान

59.    मध्य प्रदेश

60.    मलाला यूसुफजई

61.    महेश नगर हॉल्ट

62.    मारबर्ग वायरस रोग

63.    मारियो ड्रैगी

64.    मिशन शक्ति योजना

65.    मेघालय

66.    मेटावर्स असेंबली

67.    युगांडा

68.    यूनाइटेड नेशंस मिशन इन साउथ सूडान (UNMISS)

69.    यूरोमनी

70.    रक्षक प्लस योजना’

71.    राजर्षि गुप्ता

72.    राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA)

73.    राष्ट्रीय खेल

74.    राष्ट्रीय खेल

75.    लेवेंट

76.    विदेशी मुद्रा भंडार

77.    विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

78.    विश्व के सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक

79.    विश्व बैंक

80.    शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)

81.    संजय अग्रवाल

82.    संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन

83.    सरदार पटेल पुरस्कार

84.    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

85.    सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

86.    सी गार्डियंस-2

87.    सूर्य नूतन

88.    सैफ अहमद

89.    सैमसंग

90.    स्टार स्वास्थ्य बीमा

91.    स्टार्टअप स्कूल इंडिया

92.    स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स

93.    स्पेन

94.    'स्पेस ऑन व्हील्स

95.    स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट शहरीकरण” सम्मेलन

96.    'स्वनिर्भर नारी' योजना

97.    हड़प्पा शिक्षा

98.    हरियाली महोत्सव

99.    हरियाली महोत्सव

100. हर्षदा गरुड़


1.       5 जी स्पेक्ट्रम सीधे प्राप्त करने और लागू करनेवाली पहली प्रौद्योगिकी कंपनी कौन बनी _ एल & टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज

2.       अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ‘पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार’ पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला कौन बनी हैं? Gita Gopinath

3.       अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए कार्यवाहक अध्यक्ष कौन बने हैं?  सीफ अहमद

4.       अगस्त्यमाला जैवमंडल रिजर्व में मिलियुसा की नई प्रजाति देखी गई। यह किस प्रजाति से संबंधित है? पौधा

5.       किस देश में एक दशक के बाद हाल ही में पोलियो का पहला मामला दर्ज किया गया है?  अमेरिका में।

6.       अरुणाचल प्रदेश और किस राज्य के बीच हाल ही में अपने सात दशक पुराने सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में सीमा विवाद समझौता हुआ है? असम
अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य के बीच हाल ही में अपने सात दशक पुराने सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में सीमा विवाद समझौता हुआ है. दोनों राज्यों के बीच 804 किलोमीटर लंबी साझा सीमा है। हालाँकि शुरू में कोई संघर्ष नहीं था.

7.       किस राज्य ने जुलाई 2022 में राज्य के स्वदेशी बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए ‘स्वनिर्भर नारी‘ योजना शुरू की है – असम

8.       किस भारतीय स्वदेशी विमान वाहक ने समुद्री परीक्षण के अपने चौथे चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया? – आइएसी विक्रांत
आइएसी का पहला समुद्री परीक्षण पिछले साल अगस्त में सफलतापूर्वक पूरा हुआ था। इसके बाद अक्टूबर एवं जनवरी में दूसरे और तीसरे चरण का समुद्री परीक्षण किया गया।

9.       आईएनएस सिंधुध्वज को 35 वर्षों की सेवा के बाद सेवा से हटा दिया गया था। यह किस श्रेणी से संबंधित है? पनडुब्बी

10.    SEBI ने किसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अगले प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है? आशीष कुमार चौहान

11.    किस केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और बर्धमान में दो नए इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट्स (IXP) Internet Exchange Point (IXP) का उद्घाटन किया? राजीव चंद्रशेखर

12.    PHDCCI द्वारा ‘Pre and Post COVID Economic Dynamics of Leading Economies’ रिपोर्ट जारी की गई थी। International Economic Resilience रैंकिंग विश्लेषण के मामले में 2022 में भारत का रैंक क्या है? 2nd
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इंटरनेशनल इकनोमिक रेसिलिएंस (IER) की रैंकिंग में शीर्ष 10 देशों में भारत ने पिछले चार वर्षों में लगातार अपनी स्थिति में सुधार किया है।
जर्मनी और कनाडा दोनों ने इंटरनेशनल इकनोमिक रेसिलिएंस में पहला रैंक प्राप्त किया है।
भारत IER रैंक 2022 में दूसरे स्थान पर सुधार हुआ है जो 2019 में छठे स्थान पर था।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी

13.    इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में कर्नाटक, मणिपुर और कौन सा शहर पहले स्थान पर रहा है?  चंडीगढ़ -
हाल ही में जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ पहले स्थान पर रहा है. यह इंडेक्स 2021 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके नवाचार प्रदर्शन पर रैंक करता है.

14.    इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022 रिपोर्ट जारी की गई। इसके अनुसार, कौन भारत में सबसे कम रहने योग्य शहर है? बेंगलुरु

15.    किस देश के प्रधानमंत्री 'मारियो ड्रैगी' ने इस्तीफा दिया है?  इटली

16.    किस राज्य ने भारत के पहले ई–वेस्ट इको पार्क के विकास की घोषणा की? दिल्ली

17.    27 अगस्त से 11 सितंबर 2022 तक T – 20 प्रारूप में एशिया कप टूर्नामेंट कहा आयोजित किया जाएगा – UAE

18.    एशिया कप 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट का 15वां संस्करण  देश में आयोजित किया जाएगा? श्रीलंका
श्रीलंका से एशिया कप का आयोजन यूएई में शिफ्ट किया गया है,

19.    एशियाई अंडर -20 और अंडर -15 कुश्ती चैंपियनशिप 2022 किस देश में आयोजित की गई थी? बहरीन

20.    एशियाई विकास बैंक (ADB) ने अप्रैल के बाद से अनुमानित मुद्रास्फीति से अधिक होने का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के विकास के अनुमान को 7.5% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया – 7.2

21.    किस भारतीय को जापान के ‘ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया? नारायणन कुमार
वह सनमार ग्रुप के वाइस चेयरमैन नारायणन कुमार है।
नारायणन कुमार को चेन्‍नई में जापान के महावाणिज्य दूत तागा मासायुकी ने सम्‍मानित किया।
नारायणन कुमार इंडोजापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रमुख भी हैं।
उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष के रूप में सेवा की थी और ‘स्प्रिंग 2022 इंपीरियल डेकोरेशन प्राप्तकर्ताओं’ में से थे।
ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन (Order of Rising Sun)
यह जापानी सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार है।
इसे 1875 में शुरू किया गया था।
यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने जापानी संस्कृति को बढ़ावा देने, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धियों, अपने क्षेत्र में प्रगति और पर्यावरण के संरक्षण में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं।
गैरजापानी प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार देने की संस्कृति 1981 में शुरू हुई।
Sanmar Holdings Limited
स्‍थापना: 1962
मुख्‍यालय: चेन्‍नई

22.    किस देश ने Varroa mite नामक एक भयावह परजीवी प्लेग को रोकने के लिए लाखों मधुमक्खियों को मार डाला है? ऑस्ट्रेलिया

23.    आरबीआई द्वारा करूर वैश्य बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है? मीना हेमचंद्र

24.    किस राज्य की काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग देने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया गया है?
A.
बिहार
B.
उड़ीसा
C.
छत्तीसगढ़
D.
झारखंड
उत्तर: (B)
व्याख्या: ओडिशा में वैज्ञानिक काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री के लिये प्रस्तुत किया गया है। भौगोलिक संकेतक का इस्तेमाल ऐसे उत्पादों के लिये किया जाता है, जिनका एक विशिष्ट भौगोलिक मूल क्षेत्र होता है। इसे औद्योगिक संपत्ति के संरक्षण के लिये पेरिस कन्वेंशन के तहत बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) के एक संघटक के रूप में शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर GI का रेगुलेशन विश्व व्यापार संगठन (WTO) के बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधी पहलुओं (Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights-TRIPS) पर समझौते के तहत किया जाता है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्य ‘वस्तुओं का भौगोलिक सूचक’ (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 (Geographical Indications of goods ‘Registration and Protection’ act, 1999) के तहत किया जाता है। यह एक्ट 2003 से लागू हुआ। भौगोलिक संकेतक का पंजीकरण 10 वर्ष के लिये मान्य होता है। वर्ष 2004 में ‘दार्जिलिंग टी’ जीआई टैग प्राप्त करने वाला पहला भारतीय उत्पाद है। GI टैग स्थानीय उत्पादों की प्रतिष्ठा और मूल्य को बढ़ाता है तथा स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करता है।

25.    किस देश को 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ चुना गया- भारत

26.    किस राज्य ने ‘काशी यात्रा’ योजना लॉन्च की? कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने 27 जून 2022 को यह स्कीम लॉन्च की।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने के इच्छुक 30,000 तीर्थयात्रियों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये की नकद सहायता प्रदान करना है।
‘
काशी यात्रा’ में शामिल होने वाले किसी भी तीर्थयात्री को जीवन में केवल एक ही बार स्पॉन्सर किया जायेगा।
किस फंड का उपयोग करके इस योजना की पूर्ति की जाएगी?
इस योजना के लिए, सरकार ‘मनसा सरोवर तीर्थ यात्रियों की सहायता’ फंड से 7 करोड़ रुपए तक के धन का उपयोग करेगी।
योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता
लाभार्थी कर्नाटक का मूल निवासी होना चाहिए।
आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
लाभार्थी जिन्होंने पहले ही एक बार सब्सिडी का लाभ उठाया है, वे पात्र नहीं हैं।
आवश्यक दस्तावेज
कर्नाटक में लाभार्थियों के मूल निवास का प्रमाण – मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या राशन कार्ड।
आयु प्रमाण – आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि।
कर्नाटक
राजधानी बेंगलुरु
सीएम बसवराज बोम्मई
राज्यपाल थावरचंद गहलोत

27.    अविवाहित महिलाओं को शामिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा किस अधिनियम के दायरे का विस्तार किया गया है?  'गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम' (एमटीपी) Medical Termination of Pregnancy (MTP) Act.

28.    स्पेन में आयोजित गिजोन शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट किसने जीता है? – डी. गुकेश

29.    2028 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी किसके द्वारा की जाएगी? लॉस एंजिल्स
▪️अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 2028 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की जाएगी. 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 14 जुलाई, 2028 को होगा और 30 जुलाई तक चलेगा.

30.    किस इंश्योरेंस कंपनी ने जसलीन कोहली को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?  डिजिट इंश्योरेंस
डिजिट इंश्योरेंस कंपनी ने हाल ही में विजय कुमार की जगह जसलीन कोहली को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. जबकि आदर्श अग्रवाल को मुख्य वितरण अधिकारी (कॉर्पोरेट व्यवसाय) के लिए नियुक्त बीमांकक की भूमिका से पदोन्नत किया गया है.

31.    उस mascot का नाम क्या है जिसे हाल ही में उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है? जागृति

32.    जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक (G20 FMM) निम्नलिखित में से किस देश में 7 से 8 जुलाई, 2022 तक आयोजित की जाएगी? इंडोनेशिया

33.    किस इंश्योरेंस कंपनी ने मोटर बीमा के लिए 'Pay As You Drive'' लॉन्च किया है?  डिजिट इंश्योरेंस ने।

34.    कम्युनिज्म मेमोरियल फाउंडेशन "Communism Memorial Foundation" के पीड़ितों ने किस देश को डिसिडेंट ह्यूमन राइट्स अवार्ड "Dissident Human Rights Award" दिया है?  यूक्रेन को।

 

35.    131वें डूरंड कप की मेजबानी कोलकाता के अलावा पहली बार किन दो और राज्यों द्वारा की जाएगी _ असम और मणिपुर

36.    आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने तरंगा हिल–अंबाजी–आबू रोड नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी। इसकी कुल लंबाई क्या होगी? 116.65 Km

37.    किन राज्यों के बीच मौजूदा सीमा विवादों को सुलझाने के लिए किये गए समझौते का नाम “नामसाई घोषणा” (Namsai Declaration  )दिया गया - असम और अरुणाचल प्रदेश

38.    किस राज्य के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता निर्मल सिंह कहलों का निधन हो गया है? पंजाब
पजाब के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता निर्मल सिंह कहलों का हाल ही में निधन हो गया है. वह 1997 से 2002 तक ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री और 2007 से 2012 तक विधान सभा के अध्यक्ष रहे है.

39.    किस आयोग ने भारत में इलेक्ट्रिक चालित वाहनों पर जागरूकता और बैटरी की री-साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए पहल की शुरुआत की है?  नीति आयोग ने।

40.    किस महादेश में पाई जाने वाली एसिड मक्खी (नैरोबी मक्खी) का प्रकोप भारत के कुछ राज्यों में फैला? अफ्रीका (खास तौर पर पूर्वी अफ्रीका)
किन राज्‍यों में नैरोबी मक्‍खी
नैरोबी मक्खी का पहला संक्रमण सिक्किम में जून 2022 में देखने को मिला।
पूर्वी सिक्किम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के लगभग 100 छात्रों में नैरोबी मक्खियों के संपर्क में आने के बाद त्वचा में संक्रमण देखने को मिला।
इसके अलावा जुलाई 2022 में नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी, सिलीगुड़ी के छात्रों में इस मक्खी का संक्रमण देखने को मिला।
छात्रों में त्वचा संबंधी समस्याएं देखने को मिली हैं।
नैरोबी मक्खी संक्रमण के मामले बिहार में भी रिपोर्ट किए गए हैं।
नैरोबी मक्खी
यह मक्खी पूर्वी अफ्रीका में पाई जाती है।
इन मक्खियों को केन्याई मक्खियां या ड्रेगन बग्स भी कहा जाता है।
नैरोबी मक्खियां छोटे भौंरे जैसे कीड़े की तरह होती है, जो दो प्रजातियों, पेडरस एक्ज़िमियस और पेडरस सबाईस से संबंधित हैं।
यह मक्खियां नारंगी और काले रंग की होती हैं, और ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्रों में पनपती हैं।
इन मक्खियों को तेज प्रकाश आकर्षित करता है।
कितनी खतरनाक नैरोबी मक्‍खी
यह मक्खियां न तो काटती हैं और न ही डंक मारती हैं। लेकिन जब यह मक्खी इंसानों की त्वचा पर बैठती है तो यह एक पेडेरिन नामक एसिडिक पदार्थ को त्वचा पर छोड़ती है।
इस एसिडिक पदार्थ से त्वचा में जलन, सूजन और घाव पैदा होता है।
मक्खियों के त्वचा से संपर्क में आने के 24 से 48 घंटे में ही त्वचा पर पीले रंग के तरल पदार्थ से भरे फफोले भी हो जाते हैं।
कभी- कभार यह गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकते हैं।
इस मक्खी से आंख की रोशनी भी जा सकती है?
अगर पेडेरिन पदार्थ मनुष्य के शरीर ज्यादा असर कर रहा है, तो ऐसे में त्वचा के इंफेक्शन के साथ बुखार, जोड़ों में दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसके अलावा अगर यह पदार्थ आंखों में पहुंचता है, तो अंधेपन का भी कारण बन सकता है।
क्या इस मक्खी का प्रकोप पहले भी हुआ है?
इस मक्खी का प्रकोप केन्या और पूर्वी अफ्रीका के कुछ इलाकों में हो चुका है।
यह प्रकोप वर्ष 1998 में भारी बरसात के कारण हुआ।
अफ्रीका के अलावा भारत, जापान, इजरायल और परागुआ में यह प्रकोप पहले भी हो चुका है।
नैरोबी मक्खी से कैसे बचे?
मच्छरदानी में सोना।
पूरे आस्तीन के कपड़े पहनना।
अगर मक्खी शरीर पर बैठ गई है तो इसे ध्यान हटाया जाए ताकि मक्खी पेडेरिन रिलीज न कर पाए।
त्वचा में खुजली, चकत्ते या दाने हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

41.    किस ब्रिटिश थिएटर निर्देशक का निधन हो गया, जो भारत में फ्रांसीसी नाटक “ले महाभारत” (“महाभारत“) के निर्माण के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं? पीटर ब्रूक

42.    किस देश में 13वीं पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता शुरू हुई है?  जर्मनी
जर्मनी के बर्लिन में 13वीं पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता शुरू हुई है. इस दो दिवसीय अनौपचारिक मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता जर्मनी और मिस्र कर रहे हैं, जो इस वर्ष की वार्षिक जलवायु बैठक (COP-27) के मेजबान हैं.

43.    उच्च सदन (राज्य सभा ) का नेता किन्हें नियुक्त किया गया - पीयूष गोयल

44.    “द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी: हाउ नरेंद्र मोदी ट्रांसफॉर्म द पार्टी” पुस्तक के लेखक कौन हैं? अजय सिंह

45.    “बियॉन्ड द मिस्टी वील, टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं – आराधना जौहरी

46.    “माइंड मास्टर: विनिंग लेसन्स फ्रॉम अ चैंपियन्स लाइफ” पुस्तक निम्नलिखित में से किसके बारे में है? विश्वनाथन आनंद

47.    किस राज्य की कैबिनेट ने जुलाई 2022 में पेसा कानून (PESA)[Panchayat (Extension to Scheduled Areas) Act] को लागू करने के लिए ड्राफ्ट रूल्स की मंजूरी दी? छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 07 जुलाई 2022 को राज्य में पेसा कानून (PESA) को लागू करने के लिए ड्राफ्ट रूल्स की मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेसा कानून के ड्राफ्ट रूल्स को मंजूरी दी गई।
विधानसभा में इस कानून को पेश किया जाएगा और वहां से पारित होने के बाद राज्यपाल इस पर साइन करेंगे और तब यह कानून राज्य में लागू कर दिया जाएगा।
पेसा कानून (PESA) [Panchayat (Extension to Scheduled Areas) Act]
वर्ष 1995 में भूरिया समिति की सिफारिशों के बाद पेसा अधिनियम 1996 अस्तित्व में आया।
इस अधिनियम को 24 दिसम्बर 1996 को राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किया गया था। यह अधिनियम संविधान के भाग 9 के पंचायत से जुड़े प्रावधानों को संशोधनों के साथ अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तारित करता है।
इस अधिनियम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को स्वशासन का अधिकार प्रदान करना है।
इस अधिनियम के तहत आदिवासी समुदाय के कल्चर और रितिरिवाज का संरक्षण करना शामिल है।
हालांकि राज्‍यों को इसे लागू करने के लिए वहां की विधानसभा से पास करवाना होता है।
छत्तीसगढ़ में पेसा कानून लागू होने से क्या फायदा होगा?
इस कानून का प्रभाव सरगुजा, रायगढ़, बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र सहित 29 विधानसभा क्षेत्रों पर होगा।
इसके अलावा 80 लाख जनसंख्या वाले 85 जनपद पंचायतों में आदिवासियों का प्रभुत्व होगा।
नए पेसा नियमों के अनुसार अनुसूचित क्षेत्रों की 85 जनपदों की कमेटियों में 50 प्रतिशत या इससे अधिक आदिवासी होंगे।
छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर
सीएम भूपेश बघेल
राज्यपाल अनुसुइया उइके

48.    किस देश में एक दशक के बाद हाल ही में पोलियो का पहला मामला दर्ज किया गया है?  अमेरिका -
अमेरिका के लगभग एक दशक के बाद हाल ही में न्यू यॉर्क में पोलियो का पहला मामला दर्ज किया गया है. एक युवा वयस्क को पोलियो हो गया है और उसे लकवा हो गया है। उन्होंने जून 2022 के आसपास लक्षण विकसित किए, उन्होंने देश के बाहर यात्रा नहीं की थी.

49.    51वें प्रशांत द्वीप समूह फोरम 2022 की बैठक किस देश में आयोजित की गई थी? फ़िजी

50.    किस कंपनी ने इंडोनेशिया में कंपनी के कारोबार का नेतृत्व करने वाले एल.वी. वैद्यनाथन को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है?  प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया
प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया ने हाल ही में इंडोनेशिया में कंपनी के कारोबार का नेतृत्व करने वाले एल.वी. वैद्यनाथन को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. वे 1 जुलाई, 2022 से सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वैद्यनाथन ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) पूरा किया और आईआईएम-अहमदाबाद से एमबीए किया है.

51.    किस राज्य के वन विभाग ने घोषणा की है कि वह बन्नी घास के मैदानों की 10,000 हेक्टेयर भूमि को पुनर्स्थापित करेगा? गुजरात

52.    किस राज्य के राज्यपाल ने बराक भुबन वन्यजीव अभयारण्य के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है – असम

53.    किस राज्य ने ‘जाति आधारित गणना’ नाम से जाति आधारित जनगणना कराने का निर्णय लिया है? बिहार

54.    IRDAI ने जुलाई 2022 में अपनी दूसरी द्विमासिक बैठक, बीमा मंथन, किस शहर में आयोजित की? हैदराबाद

55.    किस राज्य का बुरहानपुर जिला भारत का पहला प्रमाणित हर घर जल जिला बन गया है?  मध्य प्रदेश राज्य का।

56.    53वां भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2022 किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा? गोवा

57.    20 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किए गए भारत के पहले यात्री ड्रोन का नाम क्या है – वरुण

58.    किस बैंक ने 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान 7.5% से घटाकर 7.2% किया है? Asian Development Bank (ADB) ने।

59.    किस राज्य ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य का पुरस्कार जीता है?  मध्य प्रदेश राज्य ने।

60.    अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस हर साल 12 जुलाई को मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। वह किस देश से संबंधित है? पाकिस्तान

61.    किस राज्य के ‘मियां का बड़ा’ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महेश नगर हॉल्ट’ कर दिया गया हैं? राजस्थान

62.    किस देश में मारबर्ग वायरस रोग के संदिग्ध मामले सामने आए हैं? घाना

63.    किस देश के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?  इटली
इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. प्रधानमंत्री महंगाई के मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और वे महंगाई कम करने में नकामयाब रहे हैं। इसके बाद पार्टी ने विश्वास प्रस्ताव में न शामिल होने का फैसला किया था.

64.    किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘मिशन शक्ति योजना’ के लिए दिशा–निर्देश जारी किए हैं? महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

65.    किस राज्य के मुख्यमंत्री, कॉनराड के संगमा ने बचपन शिक्षा कार्यक्रमों में 300 करोड़ का निवेश करने की घोषणा की है?  मेघालय
मेघालय के मुख्यमंत्री, कॉनराड के संगमा ने बचपन शिक्षा कार्यक्रमों में 300 करोड़ का निवेश करने की घोषणा की है. डीईआरटी के निर्माण पर अनुमानित 8.33 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राज्य और प्रारंभिक बचपन शिक्षा कार्यक्रमों में निवेश करने के लिए एक रोड मैप लेकर आया है.

66.    आभासी दुनिया का पहला सबसे बड़ा मेटावर्स असेंबली 2022 में कहाँ आयोजित होगा _ दुबई

67.    किस देश ने 31 मिलियन मीट्रिक टन सोने के भंडार की खोज की घोषणा की है? युगांडा

68.    किस भारतीय को यूनाइटेड नेशंस मिशन इन साउथ सूडान (UNMISS) का नया फोर्स कमांडर बनाया गया? लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम
उन्हें भारत के लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है।
यूनाईटेड नेशंस के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 05 जुलाई 2022 को इस नियुक्ति की घोषणा की।
लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम का 36 वर्षों से अधिक समय तक का लंबा सैन्य करियर रहा है।
यूएन पीसकीपिंग मिशन
यूएन पीसकीपिंग मिशन को 1948 में शुरू किया गया था।
इस मिशन का उद्देश्य संघर्षशील देशों में शांति (पीस) स्थापित करना है।
125
देशों के 100,000 से अधिक सैन्य, पुलिस और नागरिक कर्मी वर्तमान में 14 पीस मिशनों में कार्यरत हैं।
यूएन पीसकीपिंग मिशन में कितने भारतीय?
भारत यूएन पीसकीपिंग मिशन में सैन्य योगदान देने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है।
वर्तमान में, 2,385 भारतीय सैन्य कर्मियों के साथ भारत, रवांडा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
इसके अलावा 30 पुलिसकर्मियों को UNMISS के साथ तैनात किया गया है।

69.    किस बैंक को यूरोमनी द्वारा दूसरी बार “विश्व के सर्वश्रेष्ठ SME (Small-to-medium Enterprise) बैंक” के रूप में मान्यता दी गयी है?  डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर लिमिटेड (डीबीएस बैंक)को।

70.    किस बैंक ने अपनी ‘रक्षक प्लस योजना’ के लिए भारतीय वायु सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? पंजाब नेशनल बैंक

71.    ONGC (Oil and Natural Gas Corporation) विदेश लिमिटेड के नए MD (Managing Director) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?  राजर्षि गुप्ता।

72.    किस केंद्रीय मंत्रालय की वेबसाइट को राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA) 2021 में प्रथम स्थान दिया गया है? गृह मंत्रालय

73.    2023 में 37 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कौन करेगा _ गोवा

74.    36वें राष्ट्रीय खेल 2022 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा? गुजरात

75.    समाचारों में अक्सर सुना जाने वाला शब्द “लेवेंट” मोटे तौर पर किस क्षेत्र से मेल खाता है ?  पूर्वी भूमध्यसागरीय तटों के साथ क्षेत्र

76.    15 जुलाई 2022 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर कितने बिलियन डॉलर हो गया, जो 20 महीनों में सबसे कम है – 7

77.    अमेरिका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष कौन बन गए हैं?  नीरज चौपड़ा।

78.    किस बैंक को यूरोमनी द्वारा दूसरी बार “विश्व के सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक” के रूप में मान्यता दी गयी है? डीबीएस बैंक
▪️डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर लिमिटेड (डीबीएस बैंक) को हाल ही में यूरोमनी द्वारा दूसरी बार "विश्व के सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक" के रूप में मान्यता दी गयी है. बैंक ने विकास और उन्नति को बढ़ाने के लिए लघु से मध्यम उद्यमों (एसएमई) के सहयोग से एक वैश्विक उद्योग नेता के रूप में अपनी स्थिति स्थापित की है.
2018 में पहली बार

79.    PM ABHIM (Pradhan Mantri Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission) के लिए विश्व बैंक से कितने बिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया गया है?  1 बिलियन डॉलर।

80.    किन देशों के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नए सदस्य बनने की संभावना है? ईरान और बेलारूस

81.    MSP (Minimum Support Price) व्यवस्था को मजबूत करने हेतु गठित समिति की अध्यक्षता कौन करेंगे?  संजय अग्रवाल।

82.    2022 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, जिसे आमतौर पर COP27 UNFCCC के रूप में जाना जाता है, किस देश में आयोजित किया जाएगा? मिस्र (इजिप्ट)

83.    किस अकादमी ने अपने समग्र प्रदर्शन के लिए सरदार पटेल पुरस्कार जीता है? राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी
▪️राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी ने हाल ही में अपने समग्र प्रदर्शन के लिए सरदार पटेल पुरस्कार जीता है. NAARM के निदेशक श्रीनिवास राव ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से पुरस्कार प्राप्त किया है.

84.    68वें फिल्म पुरस्कारों में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला हैं- अजय देवगन, सूर्या (सूरराई पोट्रू)

85.    68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है? :- सोरारई पोत्रु
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 22 जुलाई 22 को नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-2020 के विजेताओं की घोषणा की गई।
बेस्ट फीचर फिल्म: सूराराई पोत्रू
बेस्ट डायरेक्शन - अय्यप्पनम कोशियुम
बेस्ट एक्टर - अजय देवगन - तानाजी, सूर्या - सोरारई पोत्रु
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - अपर्णा बालमुरली
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - बीजू मेनन
बेस्ट मलयालम फिल्म - इंगेजमेंट ऑन वन डे

86.    किस देश के बीच ‘सी गार्डियंस-2′ सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया? पाकिस्तान – चीन

87.    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) द्वारा निर्मित स्वदेशी इंडोर सोलर कुकर का नाम क्या है _ सूर्य नूतन

88.    International Hockey Federation (FIH) ने किसे कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है?  मिस्र के सैफ अहमद को।

89.    किस कंपनी ने दुनिया की सबसे तेज ग्राफिक्स डायनामिक रैंडम-एक्सेस मेमोरी (DRAM)' चिप विकसित की है, जो 1.1 टेराबाइट प्रति सेकंड की दर से ग्राफिक इमेज को प्रोसेस कर सकती है? सैमसंग

90.    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) ने ग्रामीण जगों में स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की पेशकश करने के लिए किसके साथ भागीदारी की है? स्टार स्वास्थ्य बीमा

91.    किस कंपनी ने स्टार्टअप स्कूल इंडिया (SSI) पहल शुरू करने की घोषणा की है? गूगल

92.    ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स जून 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?  118वें स्थान
ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स जून 2022 में भारत 118वें स्थान पर रहा है. ऊकला के अनुसार, जून 2022 में, भारत ने 14 Mbps औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड दर्ज की, जो मई 2022 में दर्ज 14.28 Mbps से कम थी.
डाउनलोड गति में गिरावट के साथ वैश्विक सूची में भारत मई, 2022 में 115वें स्थान से फिसलकर जून में 118वें स्थान पर आ गया है. वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के जरिये डाउनलोड गति जून 2022 में सुधरकर 48.11 एमबीपीएस पर पहुंच गई. मई, 2022 में यह 47.86 एमबीपीएस थी. इसी के साथ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में भारत तीन स्थान चढ़कर 72वें स्थान पर आ गया है.
मोबाइल इंटरनेट की औसत गति के मामले में नॉर्वे वैश्विक सूची में प्रथम स्थान पर है.
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की गति में सिंगापुर को पीछे छोड़ चिली शीर्ष पर आ गया है.

93.    किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने स्पेन में गिजोन शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट जीता है?  भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने।

94.    इसरो ने किस राज्य के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 'स्पेस ऑन व्हील्स' लॉन्च किया है?  त्रिपुरा राज्य के।

95.    “स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट शहरीकरण” सम्मेलन का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया है?  सूरत
गुजरात के सूरत में हाल ही में 3 दिवसीय "स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट शहरीकरण" सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा सूरत स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन डेवलपमेंट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.

96.    किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 'स्वनिर्भर नारी' योजना की शुरूआत की है?  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने।

97.    अपग्रेड ने कितने करोड़ रुपये में ऑनलाइन शिक्षण संस्थान हड़प्पा शिक्षा का अधिग्रहण किया है?  300 करोड़ रुपये में।

98.    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस शहर में “हरियाली महोत्सव” का शुभारंभ किया? – नई दिल्ली
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 8 जुलाई, 2022 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में "आजादी का अमृत महोत्सव" की भावना से "हरियाली महोत्सव" का आयोजन किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों, पुलिस संस्थानों और दिल्ली के स्कूलों के सहयोग से महोत्सव का आयोजन किया।
इस महोत्सव के हिस्से के रूप में पूरे देश में 75 नगर वन, दिल्ली/एनसीआर में 75 पुलिस स्टेशनों और 75 स्कूलों और विभिन्न राज्यों में 75 अवक्रमित वृक्षारोपण स्थलों की भागीदारी के साथ औपचारिक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किए।

99.    हरियाली महोत्सव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये ।
1.
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा “हरियाली महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा।
2.
देशभर के 75 नगर वनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है / हैं ?
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2 दोनों
D.
न तो 1 न ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय “आजादी का अमृत महोत्सव” की भावना के तहत 8 जुलाई, 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में "हरियाली महोत्सव" का आयोजन करेगा।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हरियाली महोत्सव 2022 का आयोजन इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए राज्य सरकारों, पुलिस संस्थानों और दिल्ली के स्कूलों के सहयोग से किया जा रहा है।
इस महोत्सव के हिस्से के रूप में देशभर के 75 नगर वनों, दिल्ली/एनसीआर के 75 पुलिस स्टेशनों एवं 75 स्कूलों की भागीदारी के साथ और विभिन्न राज्यों के 75 अवक्रमित ( Degraded) वृक्षारोपण स्थलों पर समारोहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।

100. एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में किसने स्वर्ण पदक जीता है? – हर्षदा गरुड़


 

संकलनकर्ता
प्रभुनाथ सिंह (
PNS)

 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...