Sunday, 31 July 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी जुलाई 2022 (भाग 25)

 

समसामयिक प्रश्नोत्तरी

जुलाई 2022 (भाग 25)

चर्चा में क्यों

 1.       अवधेश कौशल

2.       इजराइल

3.       इनामुल हक

4.       कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र

5.       खान क्वेस्ट 2022’

6.       चार्ल्स लेक्लर

7.       जर्मनी

8.       तमीम इकबाल

9.       दुनिया का सबसे ऊंचा कांच का पुल

10.    दुनिया को सबसे लंबा पैदल यात्री सस्पेंशन पुल

11.    नाटो शिखर सम्मेलन

12.    फुजियान

13.    बांग्लादेश

14.    बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव

15.    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)

16.    मंगल पांडे जयंती

17.    महिला हॉकी विश्व कप

18.    माइक्रोसाफ्ट

19.    मार्गरेट अल्वा

20.    मिसेज यूनिवर्स डिवाइन

21.    मोबाइल स्पीड इंडेक्स

22.    रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल

23.    राजीव गांधी कैंसर संस्थान

24.    राष्ट्रीय आपातकाल

25.    राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन

26.    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)

27.    रिमपैक 2022

28.    'रैंप' RAMP योजना

29.    लवलीना बोर्गोहेन

30.   लाई-फाई

31.    लिथियम-आयन सेल

32.    लुइस एचेवेरिया

33.    विनीत सरन

34.    विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

35.    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

36.    विश्व के महानतम स्थानों की सूची

37.    विश्व जनसंख्या दिवस

38.    विश्व धरोहर स्थल

39.    विश्व युवा कौशल दिवस

40.    शिखर धवन

41.    श्रीलंका

42.    श्रेष्ठयोजना

43.    संयुक्त अरब अमीरात

44.    सरदार पटेल उत्कृष्ट आईसीएआर संस्थान पुरस्कार

45.    साइबर वाल्टएज इंश्योरेंस प्लान

46.    सितारा पाकिस्तान

47.    सी40 सिटीज क्लाइमेट लीडरशिप ग्रुप

48.    सुप्रीम आर्डर ऑफ़ क्राईसेंथमम

49.    सौरव गांगुली

50.    स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023


 


1.       किस पुरस्‍कार से सम्‍मानित सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कौशल का निधन 12 जुलाई को हो गया? पद्म श्री
वह लंबे समय से बीमार थे। निधन के समय वह 87 वर्ष के थे।
अवधेश कौशल एक भारतीय शिक्षाविद, पर्यावरणविद् और कार्यकर्ता थे।
उन्हें 1986 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
वह रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटेलमेंट सेंटर (देहरादून, उत्तराखंड में स्थित) नामक एनजीओ के संस्थापक थे।
उन्हें मानवाधिकारों और पर्यावरण के संरक्षण के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए जाना जाता था। कौशल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी थे।

2.       किस देश ने हाइफा पोर्ट को 1.2 बिलियन डॉलर में अडानी पोर्ट्स को बेचा है?  इजराइल

3.       किस प्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री का निधन हों गया हैं इनामुल हक

4.       किस देश ने तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र हेतु तकनीक की आपूर्ति के लिए समझौता किया है? रूस

5.       किस देश में आयोजित भारतीय सेना की टुकड़ी नेखान क्वेस्ट 2022’ अभ्यास में भाग लिया हैं? मंगोलिया

6.       किस फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर ने 10 जुलाई 2022 को ऑस्ट्रियाई F1 ग्रांड प्रिक्स जीता है? – चार्ल्स लेक्लर

7.       किस देश में बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया गया है? – जर्मनी

8.       किस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने टी20 से संन्यास की घोषणा की हैं तमीम इकबाल

9.       किस देश में दुनिया का सबसे ऊंचा कांच का पुल खोला गया हैं? वियतनाम

10.    किस देश में दुनिया को सबसे लंबा पैदल यात्री सस्पेंशन पुलस्काई ब्रिज 721’ खोला गया हैं? चेक गणराज्य

11.    किस देश ने पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लिया हैं? जापान

12.    किस देश ने अपना सबसे उन्नत विमानवाहक पोतफुजियाननाम से लॉन्च किया? चीन

13.    किस देश में 52वां बी जी बी-बीएसएफ BGBBSF महानिदेशक स्तर का सीमा सम्मेलन आरंभ हुआ है? बांग्लादेश में।

14.    किस देश ने "बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव 2022" का आयोजन किया है? जर्मनी
बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव बॉन, जर्मनी में आयोजित किया गया। यह कॉन्क्लेव मुख्य रूप से जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर केंद्रित है। इस कॉन्क्लेव के दौरानजंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर आकलनरिपोर्ट जारी की गई

15.    किस परिषद ने हाल ही में 75,000 किसानों की सफलता की कहानियों का संकलन जारी किया है?   भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने।

16.    किस दिन को मंगल पांडे जयंती के रूप में मनाया जाता है19 जुलाई

17.    किस देश ने FIH महिला हॉकी विश्व कप 2022 जीता है?  नीदरलैंड
नीदरलैंड ने फाइनल में अर्जेंटीना को 31 से हराकर अपना नौवां FIH महिला हॉकी विश्व कप जीता।
ऑस्ट्रेलिया ने जर्मनी को हराकर तीसरा स्थान हासिल करते हुए अपना पहला विश्व कप पदक भी जीता।
यह महिला FIH हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण था। यह स्पेन और नीदरलैंड में आयोजित किया गया था।

18.    किस अंतर्राष्ट्रीय कंपनी द्वारा भारत में साइबर सुरक्षा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया हैं? माइक्रोसाफ्ट

19.    कांग्रेस ने किसे उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है? पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा को।

20.    किस देश की पल्लवी सिंह ने दक्षिण कोरिया में आयोजित फाइनल में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब जीता है? – भारत

21.    ऊकला के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसारमोबाइल स्पीड इंडेक्स 2022 में भारत की रैंक क्या है– 118वीं रैंक

22.    किस केंद्रीय मंत्री ने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की स्थापना की हैं? राजनाथ सिंह

23.    किस कैंसर संस्थान में भारत में निर्मित रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित की गई है? राजीव गांधी कैंसर संस्थान, दिल्ली में।

24.    किस देश के मौसम कार्यालय ने जुलाई 2022 में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया हैयूनाइटेड किंगडम

25.    राष्ट्रीय कौशल विकास मिशनके संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?
1.
इसकी शुरुवात 2015 में हुई थी।
2.
यह श्रम मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2 दोनों
D.
इनमे से कोई नहीं
उत्तर: (A)
व्याख्या: 15 जुलाई, 2022 को स्किल इंडिया कार्यक्रम की 7वीं वर्षगाँठ मनाई गई। इस योजना को राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग से संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे बेहतर आजीविका हासिल सकें। स्किल इंडिया मिशन के तहत हर साल एक करोड़ से अधिक युवा प्रशिक्षित हो रहे हैं। वर्ष 2022 तक 40 करोड़ से अधिक भारतीयों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया था। इसमेंराष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, “कौशल विकास और उद्यमिता के लिये राष्ट्रीय नीति, 2015”, “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, “कौशल ऋण योजनाआदि विभिन्न पहलें सम्मिलित हैं। यह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

26.    औद्योगिक उत्पादन सूचकांक(IIP) के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?
1.
इसे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा मासिक रूप से संकलित और प्रकाशित किया जाता है।
2.
आईआईपी के लिए आधार वर्ष 2011-2012 है।
A.
केवल 1
B.
केवल 2
C. 1
और 2
D.
ना तो 1 ना तो 2
उत्तर: (C)
व्याख्या: देश के औद्योगिक उत्पानदन सूचकांक मई में 19.6 प्रतिशत पर पंहुच गया है जबकि अप्रैल में यह 7.1 प्रतिशत था। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष मई में विनिर्माण क्षेत्र में 20.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि, खनन क्षेत्र में 10.9 प्रतिशत और बिजली क्षेत्र में 23.5 प्रतिशत की बढोतरी हुई। IIP एक संकेतक है जो एक निश्चित अवधि के दौरान औद्योगिक उत्पादों के उत्पादन की मात्रा में परिवर्तन को मापता है। इसे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), द्वारा मासिक रूप से संकलित और प्रकाशित किया जाता है। यह सूचकांक अर्थव्यवस्था में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि खनिज खनन, बिजली, विनिर्माण आदि के विकास का विवरण प्रस्तुत करता है। IIP के लिये आधार वर्ष 2011-2012 है।

27.    किस देश में आयोजित RIMPAC रिमपैक 2022 नौसैनिक अभ्यास में भारत की नौसेना ने हिस्सा लिया? अमेरिका
रिमपैक 2022 का आयोजन अमेरिका केहवाईक्षेत्र के पर्ल हार्बर में हुआ।
भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और निगरानी विमान P8i ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
RIMPAC2022
यह RIMPAC अभ्यास का 28वां संस्करण है।
यह अभ्यास छह हफ्तों से अधिक चलेगा।
इसका उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच विश्वास का निर्माण करना है।
इस अभ्यास में 28 देश हिस्‍सा ले रहे हैं।
इसमें 38 युद्धपोत, 9 थल सेना, 31 मानव रहित प्रणाली, 170 विमान और 25,000 से अधिक कर्मी हिस्सा ले रहे हैं।
इस अभ्यास का समुद्री चरण (सी फेज) 12 जुलाई, 2022 को शुरू होगा और 4 अगस्त, 2022 को समापन समारोह के साथ यह समाप्त होगा।
पर्ल हार्बर का इतिहास
यह द्वीप अमेरिका का नौसैनिक बेस है और सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर से जुड़ा है।
दरअइसल, सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर के शुरुआत में अमेरिका इस युद्ध में सीधे तौर से नहीं जुड़ा था।
जापानी नौसेना ने 8 December 1941 को पर्ल हार्बर पर 353 फाइटर प्‍लेन से अचानक हमला कर दिया और इस नेवल बेस को नष्‍ट कर दिया।
इस आक्रमण के परिणामस्‍वरूप अमेरिका भी द्वितीय विश्‍वयुद्ध में कूद पड़ा। इससे मित्र राष्‍ट्र मजबूत हो गया।
जबकि जापान और जर्मनी समेत कुछ देश धुरी राष्‍ट्र का सैन्‍य गठबंधन बनाया हुआ था, जिसकी हार हुई।

28.    'रैंप' RAMP योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1.
यह विश्व बैंक से सहायता प्राप्त केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
2.
इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
3.
इस योजना का उद्देश्य मेक इन इंडिया के लिए एक स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला बनाना है, जिससे विदेशों पर भारत की निर्भरता कम हो सके।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a)
केवल 1
b)
केवल 1 और 2
c)
केवल 1 और 3
d)
केवल 2 और 3
उत्तर: (C)
व्याख्या:
एमएसएमई प्रदर्शन (आरएएमपी) योजना को बढ़ाना और तेज करना।
यह एक विश्व बैंक सहायता प्राप्त केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
यह लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
इस योजना का उद्देश्य मेक इन इंडिया के लिए एक स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला बनाना है, जो विदेशों पर भारत की निर्भरता को कम कर सकती है।

29.    किस टोक्यो कांस्य पदक विजेता को आईबीए एथलीट समिति की अध्यक्ष बनाया गया हैं लवलीना बोर्गोहेन

30.   लाई-फाई Li-Fi प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. Li-Fi 
एक वायरलेस तकनीक है जो प्रति सेकंड टेराबिट्स गति पर डेटा को संचारित करने के लिए उच्च आवृत्ति रेडियो तरंगों का उपयोग करती है।
2. Li-Fi 
जल के अंदर काम कर सकती हैजहां Wi-Fi पूरी तरह से विफल हो जाती है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं  है/हैं?
a)
केवल 1
b) केवल 2
c) 1
और 2 दोनों
d)
तो 1 ही 2
उत्तर: a)
जर्मन भौतिक विज्ञानी और प्रोफेसर हेराल्ड हास द्वारा आविष्कार की गयी Li-Fi (light fidelity) एक वायरलेस तकनीक है जो प्रति सेकंड टेराबिट्स गति पर डेटा संचारित करने के लिए रेडियो तरंगों के स्थान पर दृश्य प्रकाश का उपयोग करती है (वाई फाई से 100 गुना अधिक गति पर)
Li-Fi
कम दूरी पर डेटा संचार प्रदान करती है।
Li-Fi 
जल के अंदर काम कर सकती हैजहां Wi-Fi पूरी तरह से विफल हो जाती हैजिससे सैन्य और नौवहन संचालन के लिए अनंत अवसर प्रदान किये हैं।

31.    किस कंपनी ने भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित लिथियम-आयन सेलNMC 2170″ पेश की है? – ओला इलेक्ट्रिक

32.    किस देश के पूर्व राष्ट्रपति लुइस एचेवेरिया का निधन हो गया हैं मेक्सिको

33.    BCCI के एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल के पद पर किसे नियुक्त किया गया विनीत सरन

34.    किस दिन को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के रूप में मनाया जाता है17 जुलाई

35.    2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित की जाएगी? टोक्यो, जापान

36.    TIME पत्रिका ने किस भारतीय शहर को 2022 के विश्व के महानतम स्थानों की सूची में सूचीबद्ध किया हैअहमदाबाद

37.    किस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है? – 11th जुलाई

38.    किस देश के लैंडस्केप गार्डन सिटियो बर्ल मार्क्स को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया हैं? ब्राजील
भारत में वर्तमान में 40 विश्व धरोहरे हैं। यूनेस्को ने भारत में कुल 40 विश्व धरोहरें घोषित की है। इनमें सात प्राकृतिक, 32 सांस्कृतिक और एक मिश्रित स्थल हैं।
भारत में सबसे पहली बार एलोरा की गुफाओं (महाराष्ट्र) को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।
39वीं विरासत कालेश्वर मंदिर तेलंगाना में स्थित है।
40वां विश्व धरोहर हड़प्पा सभ्यता का शहर धोलावीरा है।
यूनेस्को द्वारा घोषित सबसे ज्यादा विश्व विरासत महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में पांच यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं।

39.    किस दिन को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है– 15th जुलाई

40.    किस क्रिकेटर ने पहला मेटावर्स स्पोर्ट्स सिटी लॉन्च करने के लिए Bliv Club, WIOM के साथ सहयोग किया है?  शिखर धवन ने।

41.    किस पड़ोसी देश के राष्ट्रपति भवन पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया और राष्‍ट्रपति को भागना पड़ा? श्रीलंका
आर्थिक संकट से नाराज हजारों प्रदर्शनकारियों ने 09 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। हालत बेकाबू होने पर सैनिकों ने हवा में फायरिंग की और तब राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपने आधिकारिक आवास से भाग सके।
दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे के निजी आवास को जला दिया।
9
जुलाई की शाम तक प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे ने कहा कि वह इस्‍तीफा देने को तैयार हैं, ताकि सर्वदलीय सरकार बन सके। वह 12 मई 2022 को ही पीएम बने थे।
महिंदा राजपक्षे के इस्‍तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे 12 मई 2022 को प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन प्रदर्शनकारी का गुस्‍सा अब उनपर भी है।
श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
वहां की जनता राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त सेGota Go Gama’ औरGota Go Home’ आंदोलन चला रही है।
सिंहली भाषा में गामा का मलतब गांव होता है। प्रदर्शनकारी एक जगह जमा होकर तंबू लगाते हैं और गाड़ियों के हार्न बजाते हुए राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ गोटागोगामा का नारा बुलंद करते हैं।
क्‍यों बर्बाद हुई श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था
श्रीलंका को विदेशी मुद्रा का मुख्‍य स्रोत पर्यटन था। कोविड19 की वजह से यह ठप हो गई। लगभग 25% आबादी टूरिज्म से जुड़ी है।
कोविड पेंडेमिक के दौरान सरकार ने टैक्‍स की कटौती की। इससे एक तिहाई राजस्व खत्म हो गया।
टैक्‍स कटौती की वजह से घाटे की भरपाई के लिए नोट छापे गए, यह एक तरह से पागलपन था। इससे महंगाई बढ़ी और श्रीलंकाई रुपया की वैल्‍यू गिरती गई।
सरकार ने वर्ष 2020 में जैविक खेती का फरमान सुनाया और रासायनिक फर्टिलाइजर के आयात पर रोक लगा दी। इससे कृषि क्षेत्र में 40 से लेकर 60 प्रतिशत तक उत्‍पादन गिरा। चाय का निर्यात ठप हो गया और विदेशी मुद्रा का आगमन रुका।
इतना सब कुछ होने के बावजूद श्रीलंकाई सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जाने में बहुत देर की।
श्रीलंका पर कर्ज
श्रीलंका पर कुल 51 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज है।
श्रीलंका के वित्‍त मंत्रालय ने 12 अप्रैल 2022 को विदेशी लोन के डिफ़ॉल्ट ( चुकाने) की घोषणा कर दी।
इनमें से 10 प्रतिशत हिस्‍सेदारी चीन की है। श्रीलंका चीन के पास इस लोन के रीस्‍ट्रक्‍चरिंग के लिए गया, लेकिन उसने मना कर दिया।
लोन का ब्‍याज चुकाने के लिए भी श्रीलंका के पास ब्‍याज नहीं है।
हंबनटोटा पोर्ट बनाने के लिए श्रीलंका ने चीन से 1.4 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने पर 2017 में श्रीलंका ने इसे चीन को 99 साल के लीज पर दे दिया।
राजपक्षे परिवार ने तबाह कर दिया श्रीलंका को
राष्‍ट्रवाद और धर्म के नाम पर गोटाबाया राजपक्षे नवंबर 2019 में सत्‍ता में आए।
खुद गोटाबाया राष्‍ट्रपति बने।
दूसरे भाई महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाया।
तीसरे भाई बासिल राजपक्षे को फाइनेंस मिनिस्टर बनाया।
चौथे भाई चामल राजपक्षे को सिंचाई मंत्रालय दिया।
भतीजा नामल राजपक्षे (महिंदा का बेटा) को खेल और युवा मंत्रालय सौंपा।
मतलब सरकार का ज्‍यादातर हिस्‍सा राजपक्षे परिवार के कंट्रोल में रहा और आरोप है कि मनमानी करते हुए भ्रटाचार किए।
आर्थिक कुचक्र में फंसने के बाद जनता के दबाव में राष्‍ट्रपति गोटाबाया को छोड़कर सभी भाइयों और भतीजे ने 9 मई 2022 को इस्‍तीफा दे दिया।
प्रदर्शनकारियों ने हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर सहित 12 से अधिक मंत्रियों के घर जलाए दिए थे।

42.    किस केंद्रीय मंत्री नेश्रेष्ठयोजना का शुभारंभ किया हैं? डाॅ. विरेन्द्र कुमार

43.    किस देश ने भारत भर में एकीकृत खाद्य पार्कों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए 2 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की हैसंयुक्त अरब अमीरात (UAE)

44.    किस अकादमी ने सरदार पटेल उत्कृष्ट आईसीएआर ICAR संस्थान पुरस्कार 2021 जीता है?  राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (NAARM) National Academy of Agricultural Research Management (NAARM) ने।

45.    किस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने साइबर वाल्टएज इंश्योरेंस प्लान लांच किया है? SBI जनरल इंश्योरेंस

46.    किस क्रिकेटर को मिला सितारा पाकिस्तान पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं? डैरेन सैमी

47.    C40 सिटीज क्लाइमेट लीडरशिप ग्रुप‘ किसकी एक पहल है? लंदन के मेयर

48.    किस देश की सरकार ने मरणोपरांत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सुप्रीम आर्डर ऑफ़ क्राईसेंथमम से सम्मानित किया है? – जापान सरकार

49.    किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ब्रिटिश संसद ने जुलाई 2022 में सम्मानित किया? सौरव गांगुली
ब्रिटिश संसद ने सौरव गांगुली को 13 जुलाई 2022 को सम्मानित किया।
गांगुली पूर्व भारतीय क्रिकेटर और BCCI के अध्यक्ष हैं।
सम्‍मानित करने के लिए 13 जुलाई को चुना गया, यह एक ऐतिहासिक तारीख है।
दरअसल, गांगुली ने 20 वर्ष पहले 13 जुलाई 2002 को लॉर्ड्स की बॉलकनी से टीशर्ट लहराई थी।

50.    किस देश ने स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी करने की घोषणा की हैं? भारत


 

 

No comments:

Post a Comment

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...