समसामयिक तथ्य एक पक्ति में
जुलाई 2022 (भाग 21 )
(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)
' स्वावलंबन ' - भारतीय नौसेना की पहली नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगोष्ठी
2014 से केवल 50% किसानों को ही कृषि ऋण माफी योजना का लाभ मिला: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का अध्ययन।
2021 में 1,63,370
लोगों ने त्यागी भारतीय नागरिकता, अमेरिका शीर्ष पसंद: सरकार
52वां बीजीबी-बीएसएफ डीजी स्तर का सम्मेलन ढाका में शुरू हुआ।
CSIR-CECRI और GODI इंडिया ने बड़े पैमाने पर उन्नत लिथियम-आयन सेल निर्माण के लिए भारत की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर हस्ताक्षर किए
IIT दिल्ली में जनगणना डेटा वर्कस्टेशन का उद्घाटन
ISSF विश्व कप: पुरुषों की स्कीट में मैराज अहमद खान ने जीता स्वर्ण पदक
MSP को प्रभावी बनाने के लिए MoA&FW ने 29-सदस्यीय पैनल का गठन किया; पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे
ONDC 15 नए शहरों तक विस्तारित और पैन-इंडिया पहुँच के लिए स्नैपडील के साथ साझेदारी की
RINL ने विशाखापत्तनम में CoE स्थापित करने के लिए STPI के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
SC के पूर्व जज विनीत सरन BCCI के एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल नियुक्त
अमेरिका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अमेरिका के फ्रेड केर्ली ने पुरुषों की 100 मीटर स्वर्ण जीता
अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के साथ S-400 मिसाइल सौदे पर भारत को प्रतिबंधों से छूट प्रदान करने के लिए मतदान किया।
आईआईटी दिल्ली में एक नए जनगणना कार्य केंद्र का उद्घाटन किया गया।
आईएएस अधिकारी आराधना जौहरी की पुस्तक ‘बियॉन्ड द मिस्टी वील- टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ का विमोचन किया गया
आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़ाकर 12% किया
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को किया गिरफ्तार
उच्चतम न्यायालय ने बंथियाआयोग की रिपोर्ट स्वीकार की। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़े वर्गके लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फैसले का स्वागत किया।
उपभोक्ता मामले विभाग (डीओसीए) द्वारा मरम्मत के अधिकार पर एक समिति का गठन किया गया है।
एशिया और अफ्रीका में बाजरा (मोटे अनाजों) को मुख्यधारा में लाने की पहल नीति आयोग और डब्ल्यूएफपी द्वारा शुरू की जाएगी।
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – जून, 2022
कृषि क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य मुद्दों पर केंद्र ने पूर्व केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में समिति गठित की
केंद्र सरकार ने ‘जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इंस्ट्रूमेंट्स’ को सिक्योरिटीज घोषित किया
केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने BRICS की 8वीं श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक 2022 में भाग लिया
केन-बेतवा लिंक परियोजना की संचालन समिति की दूसरी बैठक संपन्न हुई
केरल अपनी इंटरनेट सेवा वाला पहला राज्य बना
केरल सरकार ने मंकीपॉक्स से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की।
गांबिया के उपराष्ट्रपति बडारा-ए-जूफ पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे
घाना: सरकार ने घातक मारबर्ग वायरस के पहले दो मामलों की पुष्टि की
छत्तीसगढ़ सरकार ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत 28 जुलाई से 4 रुपये प्रति लीटर गोमूत्र खरीदेगी
जम्मू जिला प्रशासन ने बढ़तेकोविड मरीजों के कारण सभी सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य किया।
जयंती प्रसाद ने IBBI के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया
जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा के लिए IS4OM का उद्घाटन किया; ISRO के साथ पंजीकृत 60 स्टार्टअप
जीएसटी की नई दरें 18 जुलाई 2022 से प्रभावी हो गई हैं।
नई किताब: धृति शाह द्वारा लिखित “द रेजिलिएंट एंटरप्रेन्योर” का विमोचन
नरिंदर बत्रा ने FIH (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सलाहकार समिति ने 'डिजी यात्रा' परियोजना पर चर्चा की।
निशानेबाजी में, मैराज अहमद खान ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
नीति आयोग भारत नवाचार सूचकांक का तीसरा संस्करण जारी करेगा
नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 18 जुलाई को मनाया गया
पंजाब के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह कहलों का निधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड से बचाव के दो सौ करोड़ टीके लगाने की उपलब्धि के लिए स्वास्थ्यकर्मियोंऔर अन्य कार्यकर्ताओं की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की बहनों को तमिल देशभक्ति गीत गाते हुए देखकर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के साथ वर्चुअल संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने संसद में पी. टी. उषा से मुलाकात की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नौसेना में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'स्प्रिंट चैलेंजेज' का अनावरण किया
प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई की झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास से जुड़े धन-शोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को पूछताछ के लिए फिर बुलाया।
फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत देश भर में दो हजार 877 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी।
फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी ने दुनिया की चौथी रैंक हासिल की, एलोन मस्क ने पहला स्थान हासिल किया
फ्लिपकार्ट ने बिहार में ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए कौशल प्रशिक्षण पहल शुरू करने के लिए BSDM के साथ समझौता किया
बिल गेट्स ने टीके की 200 करोड़ खुराक के आंकड़े को पार करने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी
बैडमिंटन में पारुपल्लीकश्यप सहित चार भारतीय खिलाड़ी ताईपेई ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में।
बैडमिंटन में, भारत की तनीषा क्रैस्टो और ईशान भटनागर की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ताइपेई ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में ।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए चौथे दौर के मतदान में ऋषि सुनक शीर्ष पर; नेतृत्व के लिए मुकाबला 3 उम्मीदवारों तक सीमित।
ब्रिटेन ने लाल 'अत्यधिक गर्मी' चेतावनी जारी करते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।
भारत और नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने मानवाधिकारों पर 10वें दौर की बातचीत की,
भारत के माइराज अहमद खान ने दक्षिण कोरिया में निशानेबाजी विश्व कप में स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया
भारत ने इंग्लैंड में 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती
भारत ने सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के मानकीकरण के लिए पहला अनूठा मॉडल पेश किया
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने 75,000 किसानों की सफलता की कहानियों का संकलन जारी किया
भारतीय जीएम अरविंद चिदंबरम ने स्पेन में जीता टूर्नामेंट
भारतीय रुपया 80.0125
प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
मलयालम फिल्म निर्माता K P कुमरन को JC डेनियल अवार्ड 2021, केरल के सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को-लोकेशन घोटाले में गिरफ्तार।
मुरली श्रीशंकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने।
मॉर्गन स्टेनली ने भारत के FY23 GDP अनुमान को घटाकर 7.2% किया
यूजीन (यूएस) में एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप: कतर के मुताज़ एसा बर्शिम ने 2.37 मीटर में पुरुषों की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता
राजीव गांधी कैंसर संस्थान में स्थापित की गई भारत में निर्मित रोबोटिक सर्जरी प्रणाली
राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (एनएएआरएम) ने सरदार पटेल उत्कृष्ट आईसीएआर संस्थान पुरस्कार 2021 जीता।
राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना के नए नेता के रूप में मान्यता मिली।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ ने ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ के आइकॉनिक सप्ताह समारोह का शुभारंभ किया
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री राज शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली
लोकसभा में शिवसेना में फूट, 19 में से 12 सांसद बागी खेमे में शामिल; राहुल शेवाले सदन में पार्टी के नेता नामित
वाराणसी बनेगी एससीओ की सांस्कृतिक-पर्यटन राजधानी
वित्त वर्ष 2021 में खाड़ी क्षेत्र से प्रेषण में भारत की हिस्सेदारी घटी: RBI
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- भारत ने श्रीलंका को आर्थिक संकट से निपटने के लिए 3 अरब अस्सी करोड डॉलर की सहायता उपलब्ध करायी।
वेस्टइंडीज दिनेश रामदीन और लेंडल सिमंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
शोधकर्ताओं ने 'काराकोरम विसंगति' नामक घटना को पश्चिमी विक्षोभ (Western
Disturbances) के अभी हाल में हुए पुनरुद्धार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति चुने गए।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक खाद्य संकट के लिए साहसिक, समन्वित प्रतिक्रिया का आह्वान किया
सरकार ने सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र-नमस्ते योजना के लिए एक राष्ट्रीय कार्य योजना बनाई है।
सेबी ने आशीष कुमार चौहान के नाम को एनएसई के एमडी और सीईओ के रूप में मंजूरी दी
हर घर तिरंगा अभियान : 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा
No comments:
Post a Comment