समसामयिक प्रश्नोत्तरी
जुलाई 2022 (भाग 18)
1. अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान
2. अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ)
3.
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड
4. अर्जुन बबुता
5. अहमदाबाद
6. आईएसएसएफ ISSF शूटिंग विश्व कप
7.
आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप
8.
आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ जून
9.
आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ मई
10. इंडिया मॉर्गेज गारंटी कार्पोरेशन (IMGC)
11. इस्पात मंत्रालय
12. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
13. उपराष्ट्रपति
14. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
15. ओला फाइनेंशियल सर्विसेज
16. करूर वैश्य बैंक
17. कृषि और बागवानी मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन
18. कोसानोव स्मारक एथलेटिक्स मीट
19. गिजोन शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट
20. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस।
21. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS),
22. डेरेचो
23. नमसाई घोषणापत्र
24. नारा शहर
25. नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF)
26. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
27. पीएसएलवी-सी53 मिशन
28. फिनलैंड
29. फील्ड्स मेडल
30. फेडरल बैंक
31. बृजेंद्र के सिंघल
32. भगवानी देवी
33. भील
34. भुवनेश्वर कुमार
35. मोहम्मद शमी
36. यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन
37. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
38. रेल मंत्रालय
39. लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल
40. वाराणसी
41. विम्बलडन ओपन
42. विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस
43. विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप
44. विश्व वायु शक्ति सूचकांक
45. शोहिदुल इस्लाम
46. सबसे लंबा डबल-डेकर वायडक्ट
47. सर्वाधिक एक्सप्रेस -वे वाला देश का पहला राज्य
48. हरियाली महोत्सव
49. हाइफ़ा पोर्ट
50. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
1. अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान IRRI
दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (ISARC) की चरण 2 गतिविधियों को प्रारंभ करने के लिए और किस अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए – कृषि और किसान कल्याण विभाग
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय व अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI)
ने दक्षिण एशियाई क्षेत्र में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए, IRRI-दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय केंद्र (ISARK)
के द्वितीय चरण की गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है ।
2. अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ISSF विश्व कप में मेहुली घोष और शाहू तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में कौन सा पदक जीता है?
स्वर्ण पदक।
3. अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवार्ड 2022 में किसे सर्वक्षेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया हैं?-
कृति सेनन (मिमी)
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस साल IIFA
2022 अवार्ड्स को सलमान खान, मनीष पॉल और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह ने इस साल पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाया,
फिल्म ने पांच श्रेणियों में जीत हासिल की। सरदार उधम, मिमी और लूडो ने दो-दो श्रेणियों में जीत हासिल की।
IIFA
2022 के विजेताओं की सूची:
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): विक्की कौशल (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): कृति सेनन (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल: असीस कौर को 'रातान लम्बियां' (शेरशाह) के लिए
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल: जुबिन नौटियाल को 'रातन लम्बियां' गाने के लिए, (शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ गीत: कौसर मुनीर 'लहरा दो' के लिए, 83
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अतरंगी रे और जसलीन रॉयल के लिए ए आर रहमान, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक, जानी शेरशाह के लिए
बेस्ट मेल डेब्यू: अहान शेट्टी (तड़प)
सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण: शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
अनुकूलित सर्वश्रेष्ठ कहानी: कबीर खान,
संजय पूरन सिंह चौहान 83 के लिए
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरीः अनुराग बसु की लूडो
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता महिला: साई तम्हंकर (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरुष: पंकज त्रिपाठी (लूडो)
4. अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ISSF
विश्व कप में भारत के अर्जुन बबुता ने कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक।
5. TIME टाइम पत्रिका ने किस भारतीय शहर को ‘ 2022 के विश्व के महानतम स्थानों की सूची में सूचीबद्ध किया – अहमदाबाद
6. 14 जुलाई 2022 को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रहे आईएसएसएफ ISSF शूटिंग विश्व कप में कौन सा देश पदक तालिका में शीर्ष पर है – भारत
भारत आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप 2022 की पदक तालिका में चार गोल्ड,
चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। पदकों की संख्या 9 हो गई है,
भारत के अर्जुन बबुता (Arjun
Babuta) ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप चांगवोन, दक्षिण कोरिया में निशानेबाजी में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता ।
7. आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 के पदक तालिका में शीर्ष पर कौन सा देश रहा हैं- तुर्की
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA)
महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप (WWBC) का 12 वां संस्करण बसाकसीर यूथ एंड स्पोर्ट्स फैसिलिटी, इस्तांबुल,
तुर्की में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में 73
देशों के 310 मुक्केबाजों ने भाग लिया। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के परिणामस्वरूप प्रतिबंध के बाद बेलारूसी और रूसी मुक्केबाजों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं थी।
भारत के बॉक्सर निखत ज़रीन (निज़ामाबाद, तेलंगाना से) ने फ़्लाइवेट (52 किग्रा) डिवीजन में थाईलैंड के जितपोंग जुतामास के खिलाफ 5-0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ, वह विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं।
भारत ने पिछले चार वर्षों में पहली बार कुल 3
पदक जीते थे, जिसमें एक स्वर्ण और दो कांस्य शामिल हैं।
8. आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ जून किसे चुना गया हैं- मैरिजान कैप (दक्षिण अफ्रीका)
9. आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ मई किसे चुना गया हैं- तुबा हसन (पाकिस्तान)
10. इंडिया मॉर्गेज गारंटी कार्पोरेशन (IMGC) ने वेतनभोगी और गैर – वेतनभोगी ग्राहकों के लिए बंधक गारंटी – समर्थित गृह ऋण उत्पादों की पेशकश करने के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की – RBL
बैंक
11.
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
को किस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया? इस्पात मंत्रालय
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का प्रभार दे दिया गया है. वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं. वे मार्च 2020 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.
12. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जून 2022 में कम होकर कितने प्रतिशत हो गई ,
जो मई 2022 में 7.04 प्रतिशत थी – 7.01
13. उपराष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. राजनीतिक दल उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के मामले में अपने सांसदों को कोई व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं।
2. उपराष्ट्रपति के चुनाव को चुनौती देने वाली एक याचिका पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनवाई की जाती है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a) केवल 1 b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या:
उपराष्ट्रपति के चुनाव को चुनौती देने वाली एक याचिका पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनवाई की जाती है।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि राजनीतिक दल उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान के मामले में अपने सांसदों को कोई व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं।
14. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) Reliance Industries Limited (RIL) और किसने भारत में एथलेटिक्स के समग्र विकास को सक्षम बनाने के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है?
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने।
15. भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने ओला फाइनेंशियल सर्विसेज Ola
Financial Services पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? 1.67 करोड़ रुपये।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
ने ओला फाइनेंशियल सर्विसेज (Ola
Financial Services) प्राइवेट लिमिटेड पर 1.67 करोड़ रुपए का जुर्माना (monetary
penalty) लगाया है। कंपनी पर ये जुर्माना प्रीपेड पेमेंट साधनों से जुड़े कुछ प्रावधानों और KYC नियमों का पालन न करने के चलते लगाया गया है।
16. भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने किसे "करूर वैश्य बैंक" के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में मंजूरी दे दी है? मीना हेमचंद्र को।
17. 14-15 जुलाई, 2022 को किस राज्य में कृषि और बागवानी मंत्रियों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा – कर्नाटक (बेंगलुरू)
कोरोना संकट के कारण राज्यों के कृषिव बागवानी मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन दो साल बाद बेंगलुरू में आयोजित किया गया है।
18. 200 मीटर की दौड़ में तीसरी सबसे तेज भारतीय महिला धावक कौन बन गई हैं?- धनलक्ष्मी
शीर्ष फर्राटा धाविका सेकर धनलक्ष्मी ने कोसानोव स्मारक एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया
धनलक्ष्मी ने 22.89 सेकंड का अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और वह 23
सेकंड से कम समय लेने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गयी।
इस स्पर्धा में उन से कम समय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सरस्वती साहा (22.82)
और हिमा दास (22.88)
ने लिये है।
19.
8 जुलाई 2022 को स्पेन में आयोजित गिजोन शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट किसने जीता है – डी. गुकेश
20. ऑगमेंटेड रियलिटी (AR)
Augmented Reality संवर्धित वास्तविकता सुविधा वाला पहला रेलवे स्टेशन कौन सा बना है? छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस।
21. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टीसीएस ने किस देश में अपना वैश्विक अनुसंधान और सह-नवाचार केंद्र "TCS
Pace Port Toronto" लॉन्च किया है?
कनाडा में।
22. "डेरेचो "
के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. डेरेचो एक ठंडे मौसम की घटना है।
2. यह एक सीधी रेखा में चलने वाला तूफान है जिसके परिणामस्वरूप आसमान का रंग हरा हो जाता है क्योंकि प्रकाश तूफान के जल की भारी मात्रा के साथ अंतःक्रिया करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 B केवल 2
C 1 और 2 दोनों D न तो 1 और न ही 2
उत्तर: B
व्याख्या:
डेरेचो व्यापक, लंबे समय तक रहने वाला सीधी रेखा वाला तूफान है, जो तेज़ बरसात और गरज के साथ आता है। तीव्र तूफान के परिणामस्वरूप आसमान हरा हो जाता है क्योंकि प्रकाश उनके द्वारा धारण किये जाने वाले जल की भारी मात्रा के साथ अंतःक्रिया करता है। अत: कथन 2 सही है।
यह नाम स्पैनिश शब्द 'ला डेरेचा' से आया है जिसका अर्थ है 'सीधा'।
सीधी रेखा के तूफान वे होते हैं जिनमें गरज के साथ तूफान के विपरीत कोई घूर्णन नहीं होता है। ये तूफान सैकड़ों मील की यात्रा करते हैं और एक विशाल क्षेत्र को कवर करते हैं।
यह एक गर्म मौसम की घटना है जो आमतौर पर जून और जुलाई में होती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
बारिश की बड़ी बुँदे नीले रंग की तरंग दैर्ध्य को छोड़कर अन्य सभी तरंगों को बिखेर देती हैं, जिसके कारण मुख्य रूप से नीली रोशनी तूफानी बादल के नीचे प्रवेश करती है।
यह नीला प्रकाश दोपहर या शाम के समय सूरज के लाल-पीले रंग के साथ मिलकर हरे रंग का हो जाता है।
23. अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू जी किस राज्य के मुख्यमंत्री ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जी ने।
असम, अरुणाचल ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए नमसाई घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए
24.
जापान के किस पूर्व
प्रधानमंत्री को नारा शहर में भाषण देने के दौरान गोली लगने के बाद मौत हो गई है? शिंज़ो आबे
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की नारा शहर में भाषण देने के दौरान गोली लगने के बाद मौत हो गई है. शिंज़ो आबे का जन्म 1954 में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था. उनके पिता शिंतारो आबे भी नेता थे और जापान के विदेश मंत्री रहे थे. 2006 में शिंज़ो आबे दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे. हालांकि उन्होंने उसी साल इस्तीफ़ा दे दिया था और फिर 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे. आबे ने सेहत से जुड़ी समस्याओं के कारण 2020 में इस्तीफ़ा दे दिया था.
25. "नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF)
NIRF India Ranking 2022" के रिपोर्ट के अनुसार भारत में उच्च शिक्षा के लिए सबसे अच्छा संस्थान है कौन सा है? आईआईटी मद्रास।
रैंकिंग की घोषणा दस कैटेगरी - इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट,
फार्मेसी, कॉलेज, आर्किटेक्चर, लॉ, मेडिकल,
डेंटल, रीसर्च और ओवरऑल के लिए की गई है. ओवरऑल कैटेगरी में इस साल फिर से IIT Madras टॉप कॉलेज बना है.
26. "नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड" के प्रबंध निदेशक MD के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? राजेन्द्र प्रसाद
सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर सतीश अग्निहोत्री को बर्खास्त करने के बाद राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL)
का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह नवंबर 2017
से NHSRCL के साथ परियोजना निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं और मुंबई अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के समग्र प्रभारी हैं, जिसे बुलेट ट्रेन परियोजना के रूप में जाना जाता है।
नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना: 12 फरवरी 2016;
27. PSLV-C53 मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. पीएसएलवी-सी53 मिशन में, खर्च किए गए अंतिम चरण को प्रयोग करने के लिए " स्थिर मंच" के रूप में उपयोग किया जाएगा।
2. यह पहली बार है कि PS4 चरण एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।
3. यह पहली बार है जब भारत ने PS4 को एक कक्षीय मंच के रूप में उपयोग करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a) केवल 1 और 2 b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3 d) ऊपर के सभी
उत्तर: (A)
व्याख्या:
पीएसएलवी एक चार चरणों वाला रॉकेट है जहां पहले तीन खर्च किए गए चरण वापस समुद्र में गिरते हैं, और अंतिम चरण (पीएस 4) उपग्रह को कक्षा में लॉन्च करने के बाद अंतरिक्ष कबाड़ के रूप में समाप्त होता है।
हालांकि, पीएसएलवी-सी53 मिशन में, खर्च किए गए अंतिम चरण को प्रयोग करने के लिए " स्थिर मंच" के रूप में उपयोग किया जाएगा ।
यह पहली बार है कि PS4 चरण एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने पहली बार 2019 में PSLV-C44 मिशन के साथ PS4 को ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म के रूप में उपयोग करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
28. 94वे वर्षीय भगवानी देवी ने फिनलैंड में 100 मीटर स्प्रिंट में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण
29. "फील्ड्स मेडल"
के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह इंटरनेशनल मैथमेटिकल यूनियन द्वारा प्रदान किया जाता है।
2. यह गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये दिया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A केवल 1 B केवल 2
C 1 और 2 दोनों D न तो 1 और न ही 2
उत्तर: D
व्याख्या:
फील्ड्स मेडल प्रत्येक चार वर्ष में 40 वर्ष से कम आयु के एक या एक से अधिक गणितज्ञों को दिया जाता है।
फील्ड्स मेडल इंटरनेशनल मैथमेटिकल यूनियन (IMU) की अंतर्राष्ट्रीय काॅन्ग्रेस में प्रदान किया जाता है। फील्ड मेडल उत्कृष्ट गणितीय उपलब्धि और भविष्य की उपलब्धि के वादे के लिये दिया जाता है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतःविकल्प D सही उत्तर होगा ।
IMU एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी वैज्ञानिक संगठन है।
IMU का उद्देश्य गणित के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
फील्ड्स मेडल कमेटी को अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ की कार्यकारी समिति द्वारा चुना जाता है और आमतौर पर इसकी अध्यक्षता IMU अध्यक्ष करता है।
30. भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने किस बैंक पर 5.72 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है? फेडरल बैंक
31. विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) Videsh Sanchar Nigam Limited (VSNL) के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र के सिंघल का कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है? 82 वर्ष।
विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र के सिंघल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। सिंघल, जिन्हें भारतीय इंटरनेट के जनक के रूप में स्वीकार किया गया है, अपने मजबूत विचारों और स्थापना पर निडरता के लिए जाने जाते थे। वीएसएनएल के अध्यक्ष के रूप में,
नौकरशाही बाधाओं के माध्यम से आगे बढ़ने की उनकी क्षमता के लिए उन्हें अनौपचारिक रूप से 'बुलडोजर'
के रूप में जाना जाता था, जिसके परिणामस्वरूप वीएसएनएल 1991 में 125 मिलियन डॉलर की कंपनी से बढ़कर 1998 तक 1.65
बिलियन डॉलर की संचार कंपनी बन गई।
32. 94 वर्षीय भगवानी देवी ने फिनलैंड में 100 मीटर स्प्रिंट में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक।
33. "भील" जनजाति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. उन्हें आमतौर पर राजस्थान के धनुषधारी के रूप में जाना जाता है।
2. वे आर्य-पूर्व जाति के सदस्य हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 B केवल 2
C 1 और 2 दोनों D न तो 1 और न ही 2
उत्तर: C
व्याख्या:
भील भारत में सबसे व्यापक रूप से फैले आदिवासी समुदाय हैं।
उन्हें आमतौर पर राजस्थान के धनुषधारी के रूप में जाना जाता है। अत: कथन 1 सही है।
'भील' शब्द विल्लू या बिल्लू शब्द से बना है, जिसे द्रविड़ भाषा में बो के नाम से जाना जाता है।
भील आर्य-पूर्व जाति के सदस्य हैं। अत: कथन 2 सही है।
34. टी-20 इतिहास में 500 डॉट बॉल फेकने वाले गेंदबाज कौन बने हैं? भुवनेश्वर कुमार (भारत)
भुवनेश्वर कुमार T20I के पावरप्ले में 500 डॉट बॉल फेंकने वाले पहले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
35. 150 वनडे विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं? मोहम्मद शमी
सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अजीत अगरकर का रिकॉर्ड को तोड़ा है। शमी ने 80 मैचों में 150 विकेट पूरे किए, जबकि अगरकर ने यह उपलब्धि 97 वनडे मैचों में हासिल की थी।

36. "यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN)" के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. CERN, लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) का संचालन करता है और यह फ्राँस-स्विस सीमा पर स्थित है।
2. LHC ने गॉड पार्टिकल कहे जाने वाले हिग्स बोसॉन की खोज की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A केवल 1 B केवल 2
C 1 और 2 दोनों D न तो 1 और न ही 2
उत्तर: C
व्याख्या:
यूरोपियन ऑर्गनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) ने गॉड पार्टिकल कहे जाने वाले हिग्स बोसॉन की खोज के 10 साल बाद जुलाई 2022 में एक बार फिर से लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर को चालू किया हैै जिसने 2012 में मायावी ईश्वर के कण, हिग्स बोसॉन को पाया था। अतः कथन 1 और कथन 2 सही हैं।
CERN, फ्राँस-स्विस सीमा पर जिनेवा में स्थित है। इसके 22 सदस्य देश हैं। भारत वर्ष 2016 में यूरोपियन ऑर्गनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) का सहयोगी सदस्य बना।
CERN के साथ भारत का जुड़ाव लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के साथ दशकों पुराना है, हार्डवेयर एक्सेलेरेटर घटकों / ्रणालियों के डिजाइन, विकास और आपूर्ति और मशीन में इसकी कमीशनिंग और सॉफ्टवेयर विकास और तैनाती के क्षेत्रों में।
भारत को 2004 में सीईआरएन में एक 'पर्यवेक्षक' के रूप में शामिल किया गया था। सहयोगी सदस्य के रूप में इसका उन्नयन भारतीय कंपनियों को आकर्षक इंजीनियरिंग अनुबंधों के लिए बोली लगाने की अनुमति देता है और भारतीय संगठन में स्टाफ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
37. “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2022 के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक” के पहले संस्करण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु ‘गलत’ हैं?
A) रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (MoCA, F&PD) द्वारा जारी की गई थी।
B) सूचकांक में सामान्य श्रेणी के राज्यों के अंतर्गत केरल को शीर्ष स्थान पर रखा गया है और उसके बाद तमिलनाडु का स्थान है।
C) विशेष श्रेणी के राज्यों / UT में त्रिपुरा सबसे ऊपर है, जबकि दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) श्रेणी में सबसे ऊपर है।
1) केवल A और C 2) केवल A और B
3) केवल C 4) केवल B
5) केवल A
उत्तर – 4)
केवल B
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (MoCA,F&PD) द्वारा “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक: लाभों के वितरण को अनुकूलित करने के लिए लचीला खाद्य प्रणाली बनाना – जून 2022” का पहला संस्करण जारी किया गया था।
i.ओडिशा को शीर्ष स्थान पर रखा गया है, उसके बाद उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है और सूचकांक में सामान्य श्रेणी के राज्यों में आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
ii.विशेष श्रेणी के राज्यों/UT में त्रिपुरा पहले स्थान पर और उसके बाद क्रमश: हिमाचल प्रदेश और सिक्किम हैं।
iii.इसके अलावा, उन 3 UT में जहां प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) –
नकद चालू है, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शीर्ष स्थान पर UT है जिसके बाद पुडुचेरी है।
38. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से रेल मंत्रालय द्वारा बनाई जाने वाली तरंगा हिल – अंबाजी – आबू रोड नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी । नई रेल लाइन की कुल लंबाई कितनी है – 116.65 किमी
39. " लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल London
Indian Film Festival 2022" में किन्हें आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया है? फिल्ममेकर्स अपर्णा सेन और नंदिता दास को।
अपर्णा सेन को 9
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और 13 बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स असोसिएशन अवॉर्ड्स मिले। भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया था।
लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस तापसी पन्नू को उनके हार्ड हिटिंग रोल्स के लिए आउटस्टेंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
40.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में 1,774 करोड़ रुपये
की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया? वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1,774 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिले तभी विकास ‘संवेदनशील’ होता है. अपने संसदीय वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने 1,774 करोड़ रुपये की 43 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें से 1220.58 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास जबकि 553.76 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण शामिल है.
41. "विम्बलडन ओपन पुरुष एकल खिताब 2022" किसने जीता है? नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच लगातार चौथी बार बने चैंपियन, निक किरियोस को हराकर जीता 21वां ग्रैंड स्लैम
जोकोविच ने सातवीं बार विंबलडन (Wimbledon 2022) में पुरुषों के सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया. ग्रास कोर्ट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में जोकोविच 2018 से अभी तक हारे नहीं हैं और इस तरह लगातार चौथा खिताब उन्होंने अपने नाम किया.
ग्रास कोर्ट पर के इस ग्रैंड स्लैम में जोकोविच ने लगातार 28वीं सफलता के साथ अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, जो रिकॉर्ड धारक राफेल नडाल से एक कम है. नडाल ने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीतकर खिताबों की संख्या को सबसे ज्यादा 22 तक कर दिया था. फेडरर ने आठ विंबलडन खिताब जीते हैं.
42. 17 जुलाई को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस
17 जुलाई को पूरे विश्वभर में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है. हर वर्ष 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के काम को मजबूत करने करने के लिए यह दिन मनाया जाता है.
43. 94 वर्षीय भारतीय धावक भगवानी देवी डागर ने कितने मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता है? 100 मीटर
94 वर्षीय भारतीय धावक भगवानी देवी डागर ने हाल ही में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिनलैंड के टाम्परे में 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंने 24.74 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण में पहला स्थान हासिल किया है.
44. आधुनिक सैन्य विमान की विश्व निर्देशिका द्वारा जारी विश्व वायु शक्ति सूचकांक 2022 में भारतीय वायु सेना कौन से स्थान पर रही हैं?- तीसरा
45. आईसीसी ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ शोहिदुल इस्लाम को डोपिंग उल्लंघन करने पर कितने महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है-10 महीने
46. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) National Highways Authority of India
(NHAI) और महाराष्ट्र मेट्रो ने नागपुर में कितनी किमी की लंबाई के साथ सबसे लंबे डबल-डेकर वायडक्ट Double-Decker
Viaduct के निर्माण का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है? 3.14 किमी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और महाराष्ट्र मेट्रो ने नागपुर में 3.14 किमी की लंबाई के साथ सबसे लंबे डबल-डेकर वायडक्ट के निर्माण का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया। हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल के साथ सबसे लंबा वायडक्ट सिंगल कॉलम पियर्स पर समर्थित है।
47. सर्वाधिक एक्सप्रेस -वे वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है - उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इनमें से 3200 किलोमीटर में फैले 13 एक्सप्रेसवे में से छह चालू हैं जबकि सात पर काम चल रहा है। इनकी कुल लम्बाई 1225 किलोमीटर की है।
प्रदेश में वर्तमान समय में यमुना (आगरा-नोएडा) एक्सप्रेसवे — 165
किलोमीटर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे — 25
किलोमीटर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे — 302 किलोमीटर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे- 96 किलोमीटर,
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे — 341 किलोमीटर तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे — 296
किलोमीटर का संचालन हो रहा है। इनकी कुल लम्बाई 1,225
किलोमीटर की है।
उत्तर प्रदेश,
देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्र का नौ प्रतिशत कवर करता है। यहां पर देश में एक्सप्रेसवे का सबसे लंबा नेटवर्क है।
निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे
1.
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे- 91 किमी।
2.
गंगा-एक्सप्रेस वे- 594 किमी।
3.
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे- 63 किमी।
4.
गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे- 380 किमी।
5.
गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेसवे- 519 किमी।
6.
दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे- 210 किमी।
7.
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे- 117 किमी।
कुल निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे- 1974
किमी।
48. 8 जुलाई 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस शहर में “हरियाली महोत्सव” का शुभारंभ किया? – नई दिल्ली
49. इजराइल ने अपने भूमध्यसागरीय तट पर एक प्रमुख व्यापार केंद्र हाइफ़ा पोर्ट को किसको 2 बिलियन डॉलर में बेचा – अनी पोर्ट्स
50. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
Hindustan Aeronautics Limited (HAL) और किस ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? सैफरॉन हेलीकॉप्टर इंजन्स ने।
No comments:
Post a Comment