समसामयिक प्रश्नोत्तरी
जुलाई 2022 (भाग 16)
चर्चा में
1.
अमेरिका की सबसे अमीर स्व निर्मित महिलाओं की सूची
2.
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट
3. आईएनएस तरकश
4.
आईएनएस सतपुड़ा
5.
ईएन सुधीर
6.
उप चुनाव आयुक्त
7.
एएलएच स्क्वाड्रन आईएनएएस 324
8. एलोर्डा कप
9.
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) नाबार्ड ग्रैंड हैकथॉन
10.
काई चटनी
11.
कुआलानामु अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
12.
कैस्ट्रेल
13.
कैस्पियन सागर
14. कोविड बूस्टर डोज
15. जयश्री उल्लाल
16.
तेलंगाना उच्च न्यायालय
17.
त्रिशूर
18.
दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची
19.
परीक्षा संगम पोर्टल
20.
'पीएनबी रक्षक प्लस योजना'
21.
प्रवर्तन निदेशालय
22.
प्राथमिक कृषि ऋण समितियों
23.
बेंचमार्किंग इंडियाज पेमेंट सिस्टम्स
24.
बैकचैनल वार्ता
25. बोरिस जॉनसन
26. ब्रिटेन
27. ब्रिटेन
28.
भारत का पहला मोबाइल टेलीमैटिक्स-आधारित ऑटो बीमा
29.
भारत का पहला स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक
30.
भारत का रक्षा निर्यात
31.
भारत का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र
32.
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
33.
भारतीय उद्योग परिसंघ
34. भारतीय उद्योग परिसंघ
35.
भारतीय तटरक्षक बल
36. मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट
37. मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट
38.
मल्टी-एजेंसी मेरीटाइम सिक्योरिटी ग्रुप
39.
'मिस इंडिया वर्ल्ड
40.
मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड
41.
मिस ट्रांस ग्लोबल युनिवर्स
42.
मिस वर्ल्ड
43.
यूनाइटेड किंगडम।
44.
राजस्थान
45.
शिमला समझौता
46. संजीव पुरी
47.
सनसेट टूर
48.
सिनी शेट्टी
49. स्कूली शिक्षा परियोजना
50.
स्टार्टअप इकोसिस्टम
1. फोर्ब्स की अमेरिका की सबसे अमीर स्व निर्मित महिलाओं की सूची में किस भारतीय को शामिल किया गया है? - जयश्री उल्लाल
2. किसने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला के रूप में शपथ ली है? केतनजी ब्राउन जैक्सन
3. भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश ने किस देश की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया? सूडान. भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट INS तरकश ने जिबूती का दौरा किया और सूडान नौसेना बेस के पास लाल सागर में सूडान नौसेना के जहाजों अल्माज और निमेर के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का आयोजन किया।
4. भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई एलआरएमआरएएसडब्ल्यू विमान P8i ने रिमपैक हार्बर चरण के कौनसे संस्करण में भाग लिया है? 28वें संस्करण में।
विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास- द्विवार्षिक रिम ऑफ पैसिफिक (रिमपैक-22) के 28वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के हवाई स्थित ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर के एएफबी हिकम पहुंचा है।
5. भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट, ईएन सुधीर का निधन हो गया। वह किस खेल से संबंधित थे? फ़ुटबॉल
6. किसे उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है? आर के गुप्ता
7. किसने पहला एएलएच स्क्वाड्रन आईएनएएस 324 कमीशन किया है? . भारतीय नौसेना
▪️वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता की उपस्थिति में भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में पहला एएलएच स्क्वाड्रन आईएनएएस 324 कमीशन किया है. यह एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके III
हेलीकॉप्टरों का संचालन करती है
8. बॉक्सिंग टूर्नामेंट एलोर्डा कप 2022 में भारत में कुल कितने पदक जीते – 14
9. किसने ONDC-NABARD ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) नाबार्ड ग्रैंड हैकथॉन का उद्घाटन किया?
पीयूष गोयल
10. बुनकर चीटियों से बनने वाली काई चटनी हाल ही में खबरों में रही थी। यह मुख्य रूप से किस राज्य में पाया जाता है?
उड़ीसा
11. भारत के किस समूह ने इंडोनेशिया
के मेडन में कुआलानामु अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरू किया है? GMR समूह ने।
जीएमआर समूह के संयुक्त उद्यम अंगकासा पुरा एविआसी (एपीए) ने इंडोनेशिया के मेडन में 'कुआलानामु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (केएनएम) का परिचालन शुरू कर दिया है।
वर्तमान में, जीएमआर समूह दिल्ली, हैदराबाद हवाई अड्डों के साथ-साथ फिलीपीन में मैक्टन सेबू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमसीआईए) का संचालन कर रहा है।
जीएमआर समूह हाल ही में फिलीपीन में क्लार्क हवाई अड्डे का निर्माण भी पूरा किया है। इसके अलावा यह ग्रीस के क्रेते में एक नया हवाई अड्डा भी बना रहा है।
12. भारतीय नौसेना वायु स्क्वाड्रन 324 को विशाखापत्तनम में कमीशन किया गया था। स्क्वाड्रन का प्रतीक चिन्ह किसे दर्शाता है?
कैस्ट्रेल
4 जुलाई 2022 को इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 324 को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम की उपस्थिति में आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में आयोजित एक प्रभावशाली कमीशनिंग समारोह में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
आईएनएएस 324 को "केस्ट्रेल्स" नाम दिया गया है जो शिकारी पक्षी हैं और इनमें अच्छी संवेदी क्षमताएं हैं जो एयरक्राफ्ट एवं इस एयर स्क्वाड्रन की इच्छित भूमिका का प्रतीक हैं।
13. कैस्पियन राज्यों के प्रमुखों का छठा शिखर सम्मेलन तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात में हुआ था। कैस्पियन सागर की सीमा कितने देशों से लगती है? 5
14. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर कितने महीने कर दिया है? 6 महीने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है. सरकार ने नई व्यवस्था की सुविधा के लिए कोविन सिस्टम में इसी तरह के बदलाव किए हैं. सरकार ने यह भी कहा कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी खुराक देने की तिथि से छह महीने पूरे होने के बाद 60 साल से अधिक आयु के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी.
15. फोर्ब्स की स्वनिर्मित अमीर महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान पर कौन रही –
जयश्री उल्लाल
16. किसने तेलंगाना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है? न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां
17. केरल में स्वास्थ्य अधिकारियों ने त्रिशूर जिले के अथिरापिल्ली में एंथ्रेक्स के प्रकोप की पुष्टि की है। यह किसके कारण होता है? बैक्टीरिया Bacteria
एंथ्रेक्स एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो बैक्टीरिया के कारण होता है।
एंथ्रेक्स को वूलसॉर्टर डिजीज (woolsorter’s disease) या मैलिग्नेंट पस्ट्यूल (malignant pustule) भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है, जो बेसिलस एंथ्रेसीस नामक रॉड के आकार के बैक्टीरिया के कारण होती है। ये जीवाणु प्राकृतिक रूप से मिट्टी में पाए जाते हैं।
18. फोब्र्स 2021 में दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण कौन से स्थान पर रही हैं?- 37वें
19. किसने परीक्षा संगम पोर्टल लांच किया है? - सीबीएसई (CBSE)
20. भारतीय वायु सेना और किस बैंक ने 'पीएनबी रक्षक प्लस योजना' के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? पंजाब नेशनल बैंक ने।
21. प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए एमनेस्टी इंडिया Amnesty India पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? 51 करोड़ रुपये का।
22.
भारत सरकार ने 63,000 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों Primary Agriculture Credit Societies (PACS) के कम्प्यूटरीकरण के लिए 2,516 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। प्रत्येक PACS को उसकी क्षमता के उन्नयन के लिए कितनी राशि दी जाएगी? रु. 4 लाख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS)
की दक्षता बढ़ाने तथा उनके संचालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाने के लिए इनके कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी दे दी है. इस काम पर 2516 करोड़ रुपये खर्च होंगे. जिसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 1528 करोड़ रुपये की होगी. अगले पांच वर्षों की अवधि में लगभग 63,000 कार्यरत पैक्स के कम्प्यूटरीकरण का प्रस्ताव है. इससे करीब 13 करोड़ किसानों फायदा मिलेगा
देश में सभी संस्थाओं द्वारा दिए गए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋणों में पैक्स का हिस्सा 41 प्रतिशत (3.01 करोड़ किसान) है. पैक्स के माध्यम से इन केसीसी ऋणों में से 95 प्रतिशत (2.95 करोड़ किसान) छोटे व सीमांत किसानों को दिए गए हैं.

23. बेंचमार्किंग इंडियाज पेमेंट सिस्टम्स’ पर रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई थी?
आरबीआई
24. भारत और किस देश के बीच बैकचैनल वार्ता का नेतृत्व करने वाले पूर्व राजनयिक सतिंदर लांबा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया- पाकिस्तान
25.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा किसने दे दिया है? बोरिस जॉनसन
बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के मंत्रियों ने भी उनका साथ छोड़ना शुरू कर दिया था. बोरिस जॉनसन के खिलाफ बगावत यहां तक बढ़ गई थी कि दो दिन के अंदर 40 से ज्यादा इस्तीफे हो गए थे. उनके खिलाफ 41 मंत्रियों ने बगावत कर दी थी. ये पूरा विवाद क्रिस पिंचर की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है.
26. ब्रिटेन की संसद ने किसे आयुर्वेद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया – तनुजा नेसरी
27. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा किसने दे दिया है -
बोरिस जॉनसन
28. भारत का पहला मोबाइल टेलीमैटिक्स-आधारित ऑटो बीमा किस बीमा कंपनी के द्वारा पेश किया गया है? एडलवाइस द्वारा।
29. भारत का पहला स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक किस राज्य सरकार के द्वारा पेश किया जाएगा? राजस्थान राज्य सरकार द्वारा।
30. भारत का रक्षा निर्यात 2021-22 में कितने हजार करोड़ रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है?
13 हजार करोड़ रुपए।
31. भारत का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र NTPC द्वारा किस राज्य में पूरी तरह से चालू किया गया है- तेलंगाना
32. भारत और किस देश के बीच भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है? - नेपाल
33. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने किसे 2022-23 के लिए नामित अध्यक्ष के रूप में चुना है?
TVS के आर. दिनेश को।
34.
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)
का उपाध्यक्ष किसे चुना गया है? संजीव पुरी
आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का उपाध्यक्ष चुना गया है. सीआईआई ने कहा कि संजीव सीआईआई राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने उद्योग परिसंघ में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं.
35.
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए हाल ही में शुरू की गई केंद्रीकृत वेतन प्रणाली का नाम क्या है? (पीएडीएमए) PADMA
रक्षा मंत्रालय के रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) श्री रजनीश कुमार द्वारा 28 जून, 2022 को भारतीय तटरक्षक बल के लिए एक स्वचालित वेतन और भत्ते का प्रारूप - मासिक भत्ता वितरण पे रोल ऑटोमेशन (पीएडीएमए) की शुरुआत की गई।
36. मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता – विक्टर एक्सेलसेन
37. मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब किसने जीता – रत्वानोक इंतानोन
38. किसने नई दिल्ली में Multi-Agency Maritime Security Group
(MAMSG) मल्टी-एजेंसी मेरीटाइम सिक्योरिटी ग्रुप की पहली बैठक का उद्घाटन किया? श्री अजीत डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) ने समुद्री सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर चर्चा करने के लिए बहु-एजेंसी समुद्री सुरक्षा समूह (एमएएमएसजी) की पहली बैठक का उद्घाटन किया.
एमएएमएसजी का गठन पिछले साल यानी नवंबर 2021 में किया गया था. इसका उद्देश्य देश की अलग-अलग मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी और मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है.
39. किसने 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022'
का खिताब अपने नाम कर लिया है- सिनी शेट्टी
40. मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 का खिताब किसने जीता है? खुशी पटेल।
41. किसने मिस ट्रांस ग्लोबल युनिवर्स 2021 का खिताब जीता हैं?- श्रुति सितारा
42. मिस वर्ल्ड 2021 कौन बनी हैं?- करोलिना बिलावस्का
43. बोरिस जॉनसन ने किस देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है?
यूनाइटेड किंगडम।
44. भारतीय सेना ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में “सुरक्षा मंथन 2022″ का आयोजन किया?
राजस्थान
45. भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते पर भारत के किस प्रधान मंत्री द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे?
इंदिरा गांधी
46. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का उपाध्यक्ष किसे चुना गया है -
संजीव पुरी
47. किसने लॉस एंजिल्स 2022 में सनसेट टूर में महिलाओं की 3000 मीटर स्पर्धा में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?
पारुल चौधरी
एथलीट पारुल चौधरी ने सूर्या लोगनाथन के छह साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लॉस एंजिल्स में सनसेट टूर में महिलाओं की 3000 मीटर स्पर्धा में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
48. किसने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है? सिनी शेट्टी
49. किस राज्य को 300 मिलियन अमरीकी डालर की विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित स्कूली शिक्षा परियोजना के लिए मंजूरी मिली है? – छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार को राज्य में 300 मिलियन अमरीकी डालर की स्कूली शिक्षा परियोजना के साथ आगे बढ़ने के लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) ने इस परियोजना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी , जिसे विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित किया जाना है।
50. स्टार्टअप इकोसिस्टम को समर्थन पर राज्यों की रैंकिंग के तीसरे संस्करण में राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में कौन है? गुजरात और कर्नाटक
No comments:
Post a Comment