समसामयिक तथ्य एक पक्ति में
अगस्त 2022 (भाग 15 )
(प्रारंभिक परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण सामग्री)
13 अगस्त को मनाया गया विश्व अंगदान दिवस
1947 में देश के विभाजन की विभीषका की स्मृति में विभाजन विभीषका स्मृति दिवस मनाया गया।
WHO ने सर्कुलेशन में मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए नए नामों क्लैड I, क्लैड II की घोषणा की
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर एक हजार 82 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी
एनटीपीसी ने देशभक्ति के जोश के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाया
केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के आईएएस अधिकारी शाह फैसल को पर्यटन मंत्रालय में उप सचिव के रूप में बहाल किया
जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के कौरी इलाके में विश्व का सबसे ऊंचा सिंगल आर्च चेनाब रेल पुल में गोल्डन जॉइंट के साथ निर्माण कार्य लगभग पूरा हुआ। यह पुल एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है।
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज के गोल्डन ज्वाइंट का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर में किया गया
पंजाब और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान स्थित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया; चार आतंकी गिरफ्तार।
प्रधानमंत्री ने देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध स्टॉक निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों के उत्साह की झलकियाँ साझा कीं
फुटबॉल: रियल मैड्रिड ने हेलसिंकी में आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट को 2-0 से हराकर सुपर कप जीता
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी।
भारत ने रामसर स्थलों की सूची में 11 और आर्द्रभूमियों को जोड़ा, कुल संख्या 75 तक पहुंची
तमिलनाडु में 4, ओडिशा में 3, जम्मू-कश्मीर में 2 और एमपी और महाराष्ट्र में 1-1 आर्द्रभूमियों को जोड़ा गया
तमिलनाडु: चित्रांगुडी पक्षी अभयारण्य, सुचिंद्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, वडुवुर पक्षी अभयारण्य, कांजीरंकुलम पक्षी अभयारण्य
ओडिशा: ताम्पारा झील, हीराकुंड जलाशय, अंसुपा झील
जम्मू और कश्मीर: हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व
एम.पी: यशवंत सागर
महाराष्ट्र: ठाणे क्रीक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रिमंडल में नव नियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को बुरी नजर से बचाने के लिए सुरक्षा के अभेद्य प्रबंध किए गए हैं।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता
राष्ट्र 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र ध्वज फहराएंगे और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। कहा - वंचितों और जरूरतमंदों और समाज के हाशिये पर रहने वाले लोगों के कल्याण हेतु कार्य करना वर्तमान भारत के लिए महत्वपूर्ण। राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में श्रीमती मुर्मू ने कहा - पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश में फिजिकल और डिजिटल आधारभूत ढांचे के विकास में अप्रत्याशित प्रगति हुई है। राष्ट्रपति ने कहा - भारत के नए आत्म विश्वास का स्रोत देश के युवा, किसान और सबसे बढकर महिलाएं हैं।
विश्व प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को वेंटिलेटर से हटाया गया; हमलावर पर हत्या के प्रयास का आरोप।
वीसीओएएस प्रशस्ति पत्र पुरस्कार विजेताओं की सूची
श्री आर. के. सिंह ने मोतिहारी में तिरंगा फहराया
श्रीलंका ने 16-22 अगस्त तक हंबनटोटा बंदरगाह पर चीनी शोध जहाज को डॉक करने की अनुमति दी
श्रीलंका ने चीन के अनुसंधान पोत को 16 अगस्त से हम्बनटोटा बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति दे दी है।
सम्मान और पुरस्कारः स्वतंत्रता दिवस 2022
सीओएएस प्रशस्ति पत्र पुरस्कार विजेताओं की सूची
स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर जेल कर्मियों को सुधार सेवा पदक प्रदान किए गए
स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर पुरस्कृत मानद रैंकों की सूची
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को माननीय रक्षामंत्री का संबोधन
स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर 1,082 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित
हर घर तिरंगा अभियान के लिए समूचे देश में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे इस अद्भुत प्रतिक्रिया पर गर्वित और हर्षित हैं; उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ चित्र साझा करने को कहा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने जबरदस्ती सामूहिक धर्मांतरण के विरुद्ध विधेयक पारित किया।
संकलक
प्रभुनाथ सिंह (PNS)