समसामयिक प्रश्नोत्तरी
जुलाई 2022 (भाग 19)
चर्चा में क्यो
1.
अग्निकुल कॉसमॉस
2. अनुच्छेद 293 (3)
3.
अन्ना कबाले दुबा
4. अमिताभ कान्त
5.
अमृत महोत्सव पॉडकास्ट
6.
अमेरिका
7. अल्पकालिक सहकारी संरचना
8.
'अल्फाबेट इंक
9.
अवध कौशल
10.
आईआईटी खड़गपुर
11.
आईआईटी गांधीनगर
12.
आईआईटी मद्रास
13.
आईआईटी मद्रास
14.
आईआईटी मद्रास
15.
आईआईटी हैदराबाद
16.
आईएनएस दूनागिरी
17. 'इंटरनेशनल जस्टिस डे
18.
इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल्स
19.
इंफोसिस
20.
इनामुल हक
21.
ई-नाम
22.
उत्तर प्रदेश
23. उप-राष्ट्रपति
24. ऋषि सुनक
25.
एक्सिलेंस इन सिनेमा पुरस्कार
26.
एनआईआरएफ रैंकिंग
27.
एस-400 मिसाइल
28. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
29.
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
30.
ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन
31. ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म
32.
ओला इलेक्ट्रिक
33.
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक
34.
कनाड़ा
35. कर्नाटक
36.
कागज आयात निगरानी प्रणाली
37.
कान्स फिल्म फेस्टिवल
38. काला सागर
39.
किसान क्रेडिट कार्ड
40.
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण
41. केरल
42. कॉग्निजेंट
43.
खाद्य सुरक्षा संग्रहालय
44.
खान मंत्रालय
45.
खुव्सगुल झील
46.
गगनयान मिशन
47.
गति शक्ति विश्वविद्यालय
48. गांधीनगर
49. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड
50.
गार्डियंस-2 समुद्री अभ्यास
1. किस कंपनी ने चेन्नई में भारत का पहला निजी रॉकेट इंजन कारखाना खोला है? अग्निकुल कॉसमॉस ने।
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. संविधान के अनुच्छेद 293 (3) में राज्यों को उधार लेने के लिए केंद्र की सहमति प्राप्त करने की आवश्यकता है, यदि राज्य पिछले ऋण पर केंद्र का ऋणी है।
2. वर्तमान में प्रत्येक राज्य केंद्र का ऋणी है और इस प्रकार, उन सभी को उधार लेने के लिए केंद्र की सहमति की आवश्यकता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या:
संविधान का अनुच्छेद 293(3) राज्यों को उधार लेने के लिए केंद्र की सहमति प्राप्त करने की आवश्यकता है, यदि राज्य पिछले ऋण के लिए केंद्र का ऋणी है।
हर एक राज्य वर्तमान में केंद्र का ऋणी है और इस प्रकार, उन सभी को उधार लेने के लिए केंद्र की सहमति की आवश्यकता है।
व्यवहार में, केंद्र इस शक्ति का प्रयोग वित्त आयोग की सिफारिशों के द्वारा करता रहा है।
यह सहमति अनुच्छेद 293(4) द्वारा कुछ शर्तों के अधीन भी दी जा सकती है।
3. किस देश की नर्स अन्ना कबाले दुबा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नर्स बनी हैं- केन्या
4. पीयूष गोयल के बाद G-20 के लिए भारत के नए शेरपा के रूप में किसे नामित किया गया है? – अमिताभ कान्त
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को G-20 के लिए भारत के नए शेरपा के रूप में नामित किया गया है, जो वाणिज्य और उद्योग और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक G-20 का अध्यक्ष होगा।
5. किस केंद्रीय मंत्री द्वारा अमृत महोत्सव पॉडकास्ट लान्च किया गया है?- जीके रेड्डी
6. किस देश ने रूस से S-400 मिसाइल खरीदने के लिए भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है? अमेरिका ने।
7. भारत में अल्पकालिक सहकारी संरचना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1) इसे 2 स्तरों वाली अल्पकालिक ऋण सहकारी समितियों के संघीय ढांचे के रूप में जाना जाता है।
2) एकात्मक संरचना मुख्य रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में देखी जाती है, जिसमें एसटीसीबी किसी जिला-स्तरीय मध्यस्थ के बजाय सीधे पैक्स को ऋण प्रदान करते हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (B)
व्याख्या: अल्पकालिक सहकारी संरचना एक त्रि-स्तरीय संरचना है जिसमें शीर्ष स्तर पर राज्य सहकारी बैंक (एसटीसीबी) होते हैं, इसके बाद मध्यवर्ती जिला स्तर पर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (डीसीसीबी) होते हैं और इसके बाद प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पीएसीएस) होती हैं।
8. गूगल की पैरेंट कंपनी 'अल्फाबेट इंक' के बोर्ड में किसे शामिल किया गया है? मार्टी शावेज
9. किस पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अवध कौशल का हाल ही में निधन हो गया है?
. पद्म श्री
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अवध कौशल का हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटेलमेंट सेंटर (देहरादून, उत्तराखंड ) नामक एनजीओ के संस्थापक थे. उन्होंने मानवाधिकारों और पर्यावरण के संरक्षण के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए जाना जाता था.
10. किस आईआईटी ने नई फास्ट चार्जिंग सोडियम आयन बैटरी विकसित की – आईआईटी खड़गपुर
11. किस आईआईटी में परम अनंत सुपरकंप्यूटर कमीशन किया गया हैं?-
आईआईटी गांधीनगर
12. किस आईआईटी IIT
संस्था के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है- आईआईटी
मद्रास
13. किस आईआईटी संस्थान द्वारा भारत का पहला स्वदेशी पॉलीसेंट्रिक प्रोस्थेटिक घुटना ‘कदम’ बनाया गया हैं?- आईआईटी मद्रास
14. किस आईआईटी संस्थान ने सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए रोबोट विकसित किया हैं?- आईआईटी मद्रास
15. किस आईआईटी संस्थान द्वारा भारत का पहला जैव-ईंट आधारित भवन स्थापित किया हैं- आईआईटी हैदराबाद
16. आईएनएस दूनागिरी को 15 जुलाई, 2022 को हुगली नदी में लॉन्च किया गया, जो निम्न में से किस श्रेणी से संबंधित है – शिवालिक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS Dunagiri को हुगली नदी में लॉन्च किया. यह शिवालिक क्लास फ्रिगेट का युद्धपोत है. इसका नाम उत्तराखंड की एक चोटी के नाम पर रखा गया है.

17. 'इंटरनेशनल जस्टिस डे 2022'
कब मनाया गया है? 17 जुलाई को
18. नैसकॉम ने डिजिवाणी कॉल सेंटर के लिए हाल ही में किस कंपनी के साथ हाथ मिलाया है? गूगल
महिला किसानों को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद करने के लिए नैसकॉम फाउंडेशन और गूगल ने गैर-लाभकारी संस्था इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल्स (आईएसएपी) के सहयोग से एक कॉल सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है.
19. इंफोसिस कितने मिलियन यूरो में डेनमार्क स्थित बेस लाइफ साइंस का अधिग्रहण करेगी? 110 मिलियन यूरो में।
20. किस देश के प्रख्यात पुरातत्वविद और इतिहासकार डॉ इनामुल हक का निधन हो गया है? बांग्लादेश।
21. किस केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) के तहत Platform of Platforms (POP) लॉन्च किया है? केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने।
22. एक जिला एक उत्पाद को ओपन नेटवर्क फार डिजिटल कामर्स (ओएनडीसी) ONDC
से जोड़ने वाला पहला राज्य कौन सा बना है? उत्तर प्रदेश
23. भारत के उप-राष्ट्रपति के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. जहां राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को मतदान का कोई अधिकार नहीं होता, वहीँ उनको उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान का अधिकार होता है।
2. उप-राष्ट्रपति को राज्यसभा के एक प्रस्ताव द्वारा पद से हटाया जा सकता है, जो उस समय उपस्थित सदस्यों के सामान्य बहुमत से पारित होता है, साथ ही लोकसभा की सहमति आवश्यक होती है।
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)
व्याख्या: हाल ही में चुनाव आयोग ने अगस्त 2022 में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की है। उपराष्ट्रपति भारत का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। यह राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष होता है। वह 5 वर्ष के कार्यकाल के लिये चुना जाता है, लेकिन कार्यकाल की समाप्ति के बाद भी उपराष्ट्रपति तब तक पद पर बना रह सकता है जब तक कि उसके उत्तराधिकारी द्वारा पद ग्रहण नहीं कर लिया जाता है। उपराष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र देकर पद को त्याग सकता है। इसे राज्यसभा के एक प्रस्ताव द्वारा पद से हटाया जा सकता है, जो उस समय उपस्थित सदस्यों के पूर्ण-बहुमत से पारित होता है। साथ ही, लोकसभा द्वारा सहमति आवश्यक होती है। इस प्रयोजन के लिये कम-से-कम 14 दिनों का नोटिस दिये जाने के बाद ही इस संबंध में कोई प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसके निर्वाचन मंडल में राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य, राज्यसभा के मनोनीत सदस्य तथा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
24. भारतीय मूल के किस ब्रिटिश वित्त मंत्री ने जुलाई 2022 में इस्तीफा दे दिया? ऋषि सुनक
भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री (Treasury chief) ऋषि सुनक ने 05 जुलाई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
ऋषि सुनक इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद है। इसके अलावा कई और मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।
ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री के पद के लिए दावा ठोक दिया है।
क्यों दिया इस्तीफा?
ऋषि सुनक के अनुसार सरकार को सही ढंग से और गंभीरता से नहीं चलाया जा रहा था। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
जॉनसन पर पद छोड़ने का दबाव
कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद से ही पीएम जॉनसन पर भी पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अक्टूबर में होने वाले पार्टी के सम्मेलन तक वो प्रधानमंत्री बने रहेंगे। इस सम्मेलन में संसदीय दल का नया नेता चुना जाएगा और वही प्रधानमंत्री होगा।
एक महीने पहले ही बोरिस ने वोट ऑफ कॉन्फिडेंस जीता था। खास बात यह है कि पिछले महीने जिन दो सीनियर मिनिस्टर्स ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने सरकार बचाने में अहम रोल अदा किया था, अब वे भी जॉनसन का साथ छोड़ चुके हैं।
रूल्स के हिसाब से 12 महीने तक उनके खिलाफ दूसरा नो-कॉन्फिडेंस मोशन नहीं लाया जा सकता।
हालांकि अक्टूबर में पार्टी का कांफ्रेंस है, ऐसे में माना जा रहा है कि जॉनसन अगले प्रधानमंत्री के चुने जाने तक (अक्टूबर तक) काम करते रहेंगे। हालांकि बड़े फैसले नहीं ले सकेंगे।
इस बीच ऋषि सुनक ने ट्वीटर पर वीडियो जारी करके प्रधानमत्री पद के लिए दावा ठोका है।
25. हाल ही में फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में किसे एक्सिलेंस इन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है – नवाजुद्दीन सिद्दीकी
26. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिंग का कौन सा संस्करण जारी किया है? 7वां संस्करण
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग का 7वां संस्करण जारी किया है. इस रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास भारत में उच्च शिक्षा के लिए सबसे अच्छा संस्थान है.
27. किस देश ने रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने के लिए भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है? अमेरिका ने।
28. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया? पारितोष त्रिपाठी
उन्होंने पी.सी. कांडपाल का स्थान लिया।
29. किस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने किसानों के लिए बीमा समाधान का विस्तार करने हेतु नर्चर.फार्म और फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं – एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
30. किस देश की सरकार ने सनमार ग्रुप के वाइस चेयरमैन नारायणन कुमार को “ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन” पुरस्कार से सम्मानित किया है?
. जापान सरकार
जापान सरकार ने हाल ही में जापान और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने करने और सनमार ग्रुप के वाइस चेयरमैन नारायणन कुमार को उनके योगदान के लिए "ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन" पुरस्कार से सम्मानित किया है.
31. कौन सा राज्य हाल ही में (जुलाई 22 में) वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) मार्ट को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म से जोड़ने वाला ‘भारत का पहला राज्य’ बन गया है? उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश (UP) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) की पहल, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) मार्ट को जोड़ने वाला भारत का पहला राज्य बन गया।
i.ONDC पर ODOP मार्ट के एकीकरण के पायलट चरण का उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) और निर्यात संवर्धन, डॉ नवनीत सहगल ने किया। ONDC का लक्ष्य भारत की सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों द्वारा राजस्व और वित्त तक पहुंच बढ़ाना है।
ii.ONDC के अंतर्गत उत्पादों को ONDC से जुड़े सभी ई-कॉमर्स पोर्टल और ऐप पर प्रदर्शित किया जाएगा।
32. किस कंपनी ने भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित लिथियम – आयन सेल “NMC 2170” पेश की है – ओला इलेक्ट्रिक
33. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) मई 2022 में कितने प्रतिशत बढ़ गया , जबकि अप्रैल 2022 में यह 7.1 प्रतिशत था – 19.6
देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक-आईआईपी वर्ष मई में 19 दशमलव छह प्रतिशत पर पंहुच गया है जबकि अप्रैल में यह सात दशमलव एक प्रतिशत था।
34. विश्व का पहला देश कौन सा है जिसने प्रत्येक सिगरेट पर चेतावनी छापने के लिए निर्देश दिए हैं?- कनाड़ा
35. हाल ही में (जुलाई 2022 में) कौन सा राज्य अनुसंधान और विकास (R&D) नीति स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है? कर्नाटक
कर्नाटक एक विशेष अनुसंधान और विकास (R&D) नीति स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य बनने वाला है। इसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए KLE टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (KLE टेक), कर्नाटक के कुलपति प्रोफेसर अशोक S शेट्टार और अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
i.नीति को सरल बनाया गया है, किसी भी R&D
को तभी प्रभावी माना जाता है जब यह लोगों के दैनिक जीवन में प्रासंगिक हो और सभी क्षेत्रों में कार्य करता हो।
ii.नीति का लक्ष्य राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का कम से कम 0.1% R&D और नवाचार को समर्पित करना हो सकता है, जिससे राज्य को और अधिक विकास करके लाभ होगा।
36. कागज आयात निगरानी प्रणाली (PIMS) कब से प्रभावी होगी? 1 अक्टूबर 2022 से।
37. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया हैं?-
सांग कांग हो
38. निम्न में से कौन सा देश काला सागर की सीमा से नहीं लगता है ?
1. बुल्गारिया
2. यूक्रेन
3. ताजिकिस्तान
4. जॉर्जिया
a) केवल 1
b) केवल 2
c) केवल 3
d) केवल 4
उत्तर: (C)
व्याख्या: काला सागर उत्तर में यूक्रेन, पूर्व में रूस और जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्की और पश्चिम में बुल्गारिया और रोमानिया से घिरा है।
39. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. किसानों को उनकी खेती और अन्य आवश्यकताओं हेतु बैंकिंग प्रणाली से पर्याप्त और समय पर ऋण सहायता प्रदान करने के लिये यह योजना 1998 में शुरू की गई थी।
2. इसे केवल वाणिज्यिक बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A केवल 1
B केवल 2
C 1 और 2 दोनों
D न तो 1 और न ही 2
उत्तर: A
व्याख्या:
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को वर्ष 1998 में किसानों को उनकी खेती और बीज, उर्वरकों, कीटनाशकों आदि जैसे कृषि आदानों की खरीद और उनकी उत्पादन आवश्यकताओं के लिये नकदी निकालने जैसी अन्य आवश्यकताओं के लिये लचीली एवं सरलीकृत प्रक्रिया के साथ एक एकल खिड़की के तहत बैंकिंग प्रणाली से पर्याप्त तथा समय पर ऋण सहायता प्रदान करने हेतु शुरू किया गया था।अतः कथन 1 सही है।
इसे वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB), लघु वित्त बैंकों और सहकारी बैंकों जैसी एजेंसियों द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
40. राष्ट्रीय स्तर पर "केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण"
का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रशासक मंत्रालय है?
A कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।
B उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय।
C ऊर्जा और बुनियादी ढांँचा मंत्रालय।
D स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय।
उत्तर: B
व्याख्या:
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने हाल ही में झूठे या भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
CCPA उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम,
2019 के प्रावधानों के आधार पर 2020 में स्थापित नियामक संस्था है।
CCPA उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है।
अतः विकल्प B सही है।
41. हाल ही में (जुलाई 2022 में) किस बैंक ने पर्यावरण पर्यटन केंद्रों पर डिजिटल भुगतान संग्रह के लिए केरल के वन और वन्यजीव विभाग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? साउथ इंडियन बैंक
साउथ इंडियन बैंक (SIB) ने केरल के वन और वन्यजीव विभाग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि पूरे केरल में इको-टूरिज्म सेंटर, वनश्री की दुकानों, मोबाइल वनश्री इकाइयों और इको-दुकानों पर भुगतान के डिजिटल संग्रह को सक्षम बनाया जा सके।
i.पूरे केरल में 36 वन विभाग एजेंसियों के अंतर्गत 124 पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) मशीनें स्थापित करके साझेदारी शुरू होगी। इस साझेदारी के बाद, अब साउथ इंडियन बैंक का डिजिटल कलेक्शन सिस्टम वन विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 124 पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध होगा।
साउथ इंडियन बैंक (SIB) के बारे में:
MD और CEO– मुरली रामकृष्णन
स्थापना – 1929
मुख्यालय – त्रिशूर, केरल
टैगलाइन – एक्सपीरियंस नेक्स्ट जनरेशन बैंकिंग
42. उस कंपनी का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (जुलाई 2022 में) डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) से एक बहु-वर्षीय अनुबंध जीता है। कॉग्निजेंट
US-आधारित सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी, कॉग्निजेंट को सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) द्वारा एक रणनीतिक प्रौद्योगिकी प्रदाता के रूप में चुना गया है, ताकि इसके डिजिटल परिवर्तन को तेज करने और प्रबंधित करने में मदद मिल सके।
i. NICL ने कॉग्निजेंट को अपने प्रौद्योगिकी रोडमैप को ऊंचा करने, कई अनुप्रयोगों, अंतर्निहित प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे और सुरक्षा से युक्त अपने केंद्रीकृत वेब-आधारित कोर बीमा समाधान का प्रबंधन करने में मदद करने और परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए एक बहु-वर्षीय अनुबंध प्रदान किया है।
43. किस राज्य के तंजावुर में पहला खाद्य सुरक्षा संग्रहालय का उद्धाटन किया हैं?-
तमिलनाडु
44. किस मंत्रालय ने खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की है? खान मंत्रालय
डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले कोलोक्वियम में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन की खान मंत्रालय ने मेजबानी की है.
45. किस देश की खुव्सगुल झील राष्ट्रीय उद्यान को युनेस्को रिजर्व सूची में शामिल किया गया हैं- मंगोलिया
46. इसरो किस मिशन के लिए S2000 मानव-रेटेड रॉकेट बूस्टर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?- गगनयान मिशन
47. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में गति शक्ति विश्वविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है? - गुजरात के वडोदरा में।
48. जुलाई 2022 में, PM नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में ‘डिजिटल इंडिया वीक 2022’, एक डिजिटल एक्सपो-डिजिटल मेला का उद्घाटन किया। डिजिटल इंडिया वीक 2022 4 जुलाई से 9 जुलाई 2022 तक किसकी थीम के साथ मनाया जाएगा।
केटलाइज़िंग न्यू इंडियाज टेकएड
प्रधान मंत्री (PM) नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में ‘डिजिटल इंडिया वीक 2022’, एक डिजिटल एक्सपो – डिजिटल मेला का उद्घाटन किया। यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा आयोजित किया जाता है।
i.सप्ताह 4 जुलाई से 9 जुलाई, 2022 तक ‘केटलाइज़िंग न्यू इंडियाज टेकएड’ की थीम के साथ मनाया जाएगा।
ii.प्रधान मंत्री ने ‘डिजिटल इंडिया भाषिनी’: भाषा दान लॉन्च किया, जो स्थानीय भाषाओं में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच को सक्षम करेगा।
iii.उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए ‘डिजिटल इंडिया GENESIS’
भी लॉन्च किया और उन्होंने ‘कैटालाइजिंग न्यू इंडियाज टेकेड’ नामक एक ईबुक का अनावरण किया।
49. किस राज्य ने हाल ही में (जुलाई 2022 में) अगली पीढ़ी के पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक फेरी के निर्माण के लिए गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? पश्चिम बंगाल
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम और एक युद्धपोत निर्माता और पश्चिम बंगाल (WB) सरकार के परिवहन विभाग ने जल परिवहन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए अगली पीढ़ी के पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक फेरी के डिजाइन और निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
i.हुगली नदी में संचालित होने वाले पारंपरिक डीजल इंजन से चलने वाले घाटों को कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए हरे जहाजों से बदल दिया जाएगा। शून्य-उत्सर्जन पूर्ण-विद्युत नौका लगभग 24 मीटर लंबी है और 210 किलोवाट प्रति घंटे (KWh) तरल-ठंडा ऊर्जा भंडारण समाधान द्वारा संचालित है जिसे 150 यात्रियों को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ii.इससे राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) में अंतर्देशीय जल परिवहन प्रणाली बदल जाएगी, जिसे हल्दिया से वाराणसी तक विकसित किया जा रहा है।
50. चीन और किस देश के द्वारा सी गार्डियंस-2 समुद्री अभ्यास आयोजित किया गया है? . पाकिस्तान
पाकिस्तान और चीन के द्वारा हाल ही में सी गार्डियंस-2 समुद्री अभ्यास आयोजित किया गया है. इसका आयोजन पाकिस्तान नौसेना और चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी द्वारा किया गया है. इसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और दोनों देशों की नौसेनाओं की नौसेना क्षमताओं को बढ़ाना है.