Sunday, 31 July 2022

समसामयिक प्रश्नोत्तरी जुलाई 2022 (भाग 17)

 

 समसामयिक प्रश्नोत्तरी

जुलाई 2022 (भाग 17)

 


चर्चा में क्यों


1.       अफ्रीकी संघ

2.       अल्लूरी सीताराम राजू

3.       आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे

4.       आरक्षण

5.       उपराष्ट्रपति

6.       ऑपरेशन "नार्कोस

7.       औरंगाबाद

8.       किसानों के वर्गीकरण

9.       कुष्ठ रोग

10.    कैपस्टोन

11.    कॉलेजियम प्रणाली

12.    ग्लोलिटर पार्टनरशिप प्रोजेक्ट

13.    चेकुरिंजी

14.    जी 7

15.    ट्रीश्रू

16.    ताजिकिस्तान

17.    दल-बदल विरोधी कानून

18.    ध्रुवीय सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल PSLV  कक्षीय प्रायोगिक मॉड्यूल (POEM)

19.    नैरोबी मक्खी

20.    पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986

21.    पश्चिमी घाट

22.    प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम

23.    भारतीय नौसेना

24.    भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 324

25.    भारतीय रेलवे

26.    मत्स्य पालन सब्सिडी

27.    मनरेगा योजना

28.    महुली मंदिर

29.    मेकांग नदी

30.    राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA)

31.    रीता फारिया

32.    वरोआ माइट

33.    वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB)

34.    विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम

35.    विमान वाहक

36.    विश्व खाद्य कार्यक्रम

37.    'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

38.    सिंचाई

39.    स्टार्टअप रैंकिंग

40.    स्टार्टअप स्कूल इंडिया

41.    स्टार्टअप स्कूल इंडिया'

42.    स्टैंड अप इंडिया योजना

43.    'स्टैच्यू ऑफ पीस'

44.    स्मृति ईरानी

45.    'स्वयं सहायता समूह (SHG)

46.    स्वायत नेविगेशन सुविधा

47.    हरनाज संधू

48.    हरियाणा

49.    हाइड्रोजन ऊर्जा पर पहला अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

50.    हीट वेव


 


1.       अफ्रीकी संघ (AU) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
वर्ष 2002 में अफ्रीकी एकता संगठन की जगह अफ्रीकी संघ ने ले ली।
अफ्रीका के सभी देश AU के सदस्य हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D तो 1 और ही 2
उत्तर: D
व्याख्या:
अफ्रीकी संघ:
अफ्रीकी संघ (AU) महाद्वीपीय निकाय है, इसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं जो अफ्रीकी महाद्वीप के देशों से बना है।
अफ्रीकी संघ 9 जुलाई, 2022 को अपनी 20वीं वर्षगाँठ मना रहा है।
अफ्रीकी एकता संगठन की स्थापना वर्ष 1963 में अफ्रीका के स्वतंत्र राज्यों द्वारा की गई थी। संगठन का उद्देश्य अफ्रीकी राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
लागोस प्लान ऑफ एक्शन को अफ्रीकी एकता संगठन द्वारा वर्ष 1980 में अपनाया गया। इस योजना ने सुझाव दिया कि अफ्रीका को अंतर-अफ्रीकी व्यापार को बढ़ावा देकर पश्चिम पर निर्भरता को कम करना चाहिये।.
वर्ष 2002 में अफ्रीकी एकता संगठन की जगह अफ्रीकी संघ ने ले ली, जिसका लक्ष्य "महाद्वीप के आर्थिक एकीकरण" में तेज़ी लाना था। अतः कथन 1 सही है।
AU
में 55 सदस्य देश शामिल हैं जो अफ्रीकी महाद्वीप के सभी देशों का प्रतिनिधित्व करते है। AU सदस्य राज्यों को पाँच भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। जिन्हें वर्ष 1976 में OAU द्वारा परिभाषित किया गया था। अतः कथन 2 सही है।
मध्य अफ्रीका
पूर्वी अफ्रीका
उत्तरी अफ्रीका
दक्षिणी अफ्रीका
पश्चिमी अफ्रीका

2.       अल्लूरी सीताराम राजू के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
उन्होंने वर्ष 1922 के रम्पा विद्रोह/मन्यम विद्रोह में एक नेता के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत केवल बल के प्रयोग से ही आज़ाद हो सकता है, अहिंसा से नहीं।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनके वीरतापूर्ण कारनामों के लिये उन्हें मान्यम वीरुडु उपनाम दिया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D 1, 2 और 3
उत्तर: D
व्याख्या:
अल्लूरी सीताराम राजू भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल एक भारतीय क्रांतिकारी थे।
उनका जन्म वर्तमान आंध्र प्रदेश में वर्ष 1897 (कुछ स्रोतों में वर्ष 1898) में हुआ था।
वह 18 वर्ष की आयु में एक संन्यासी बन गए और उन्होंने अपनी तपस्या, ज्योतिष तथा चिकित्सा के ज्ञान एवं जंगली जानवरों को वश में करने की अपनी क्षमता के कारण पहाड़ी आदिवासी लोगों के बीच एक रहस्यमय आभा प्राप्त की।
बहुत कम उम्र में राजू ने गंजम, विशाखापत्तनम और गोदावरी में पहाड़ी लोगों के असंतोष को अंग्रेज़ो के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी गुरिल्ला प्रतिरोध में बदल दिया।
वर्तमान आंध्र प्रदेश में जन्मे सीताराम राजू वर्ष 1882 के मद्रास वन अधिनियम के खिलाफ ब्रिटिश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए। इस अधिनियम ने आदिवासियों (आदिवासी समुदायों) के उनके वन आवासों में मुक्त आवाजाही तथा उनके पारंपरिक रूप पोडु (स्थानांतरित खेती झूम कृषि) को प्रतिबंधित कर दिया।
अंग्रेज़ो के प्रति बढ़ते असंतोष ने 1922 के रम्पा विद्रोह/मन्यम विद्रोह को जन्म दिया, जिसमें अल्लूरी सीताराम राजू ने नेतृत्वकर्त्ता के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। अत: कथन 1 सही है।
रम्पा विद्रोह महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन के साथ हुआ। उन्होंने लोगों को खादी पहनने और शराब छोड़ने के लिये सहमत किया।
लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत केवल बल के प्रयोग से ही आजाद हो सकता है, अहिंसा से नहीं। अत: कथन 2 सही है।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनके वीरतापूर्ण कारनामों के लिये उन्हें "मन्यम वीरुडु" (जंगल का नायक) उपनाम दिया गया था। अत: कथन 3 सही है।
वर्ष 1924 में अल्लूरी सीताराम राजू को पुलिस हिरासत में ले लिया गया, एक पेड़ से बांँध कर सार्वजनिक रूप से गोली मार दी गई तथा सशस्त्र विद्रोह को प्रभावी ढंग से समाप्त कर दिया।

3.       आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे हेतु गठबंधन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:  
1.
इसे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया गया था।  
2.
यह जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोधी मुद्दों से संबंधित भारत सरकार की पहली बड़ी वैश्विक पहल है।  
3.
एशियाई विकास बैंक (ADB), विश्व बैंक समूह और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) इसके सदस्य हैं।  
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C केवल 1 और 3
D 1, 2
और 3
उत्तर: C 
व्याख्या: 
CDRI
राष्ट्रीय सरकारों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और कार्यक्रमों, बहुपक्षीय विकास बैंकों एवं वित्तपोषण तंत्र, निजी क्षेत्र तथा शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों की एक वैश्विक साझेदारी है।
इसका उद्देश्य जलवायु और आपदा जोखिमों हेतु अवसंरचना प्रणालियों के लचीलेपन को बढ़ाना है, जिससे सतत् विकास सुनिश्चित हो सके। 
इसे 2019 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया गया था। अतः कथन 1 सही है। 
यह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के बाद भारत सरकार की दूसरी प्रमुख वैश्विक पहल है, यह जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रतिरोधी मुद्दों पर भारत के नेतृत्व को प्रदर्शित करती है। अतः कथन 2 सही नहीं है। 
सदस्य: 
इसकी स्थापना के बाद से 31 देश, 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन और 2 निजी क्षेत्र के संगठन सदस्य के रूप में CDRI में शामिल हुए हैं।  
6
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में एशियाई विकास बैंक (ADB), विश्व बैंक समूह, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR), यूरोपीय संघ, यूरोपीय निवेश बैंक शामिल हैं। अतः कथन 3 सही है। 
2
निजी क्षेत्र के संगठनों में आपदा प्रतिरोध के लिये निजी क्षेत्र का गठबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले निवेश के लिये गठबंधन शामिल हैं।

4.       निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. 24 वें संविधान संशोधन अधिनियम ने शिक्षा और रोजगार के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10% आरक्षण लागू किया गया है।
2.
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 330 लोक सभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है।
3.
अनुच्छेद 243D प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों का आरक्षण प्रदान करता है
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a)केवल 1 और 2
b)
केवल 2 और 3
c)
केवल 1 और 3
d) 1,2
और 3
उत्तर: (B)
व्याख्या:
103 वें संविधान (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत अनुच्छेद 15(6) और 16(6) को संविधान में शामिल किया गया है। यह राज्य को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को 10% आरक्षण का लाभ प्रदान करने में सक्षम बनाता है। ) भारत सरकार में सिविल पदों और सेवाओं में और शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश।
अनुच्छेद 330 और 332 क्रमशः संसद और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों के आरक्षण के माध्यम से विशिष्ट प्रतिनिधित्व प्रदान करते हैं।
अनुच्छेद 243D प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों का आरक्षण प्रदान करता है

  Daily Current Affairs One Liner January 2023 Part 15 Important Facts      1st Indian Architectural Heritage Sub-Committee Meeting ...